Shravasti
Bahraich - रोडवेज की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
Jokaha, Uttar Pradesh:कोतवाली नानपारा क्षेत्र के अगैया चौराहे के पास रुपईडीहा से आ रही रोडवेज की चपेट में आने से अजीजुर्रहमान और पुत्र आबिद उम्र 28 वर्ष निवासी सनमन गांव गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी नानपारा पहुंचाया जहां पर उनका इलाज जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जूनी कचहरी के पास टूटा पेड़, 3 कारों को नुकसान, कोई जनहानि नहीं
Pali, Rajasthan:शहर के जूनी कचहरी के निकट टूटा पेड़, 3 कारो को हुआ घटना में नुकसान, गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि, पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची, नगर निगम की टीम को भी दी गई सूचना ।0
0
Report
कैमूर के मोहानिया में 25-30 बदमाशों का लाठी-डंडों से हमला, दुकानदार घायल
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के मोहानिया थाना क्षेत्र से हिंसा और दबंगई का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 24 मई की शाम लगभग 7:55 बजे, इस्लामगंज और स्टुआर्टगंज के 25-30 लोगों ने उनके घर और दुकान पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों के हाथ में लाठी, डंडा और बेल्ट जैसे हथियार थे। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन्हें ढूंढा और जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवी इलाके में अफरा-तफरी मचा रहे हैं। विनय कुमार ने बताया कि जब हमलावर उन्हें नहीं ढूंढ पाए, तो उन्होंने दुकान पर मौजूद एक ग्राहक, संजीव कुमार, पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मोहानिया थाना अध्यक्ष से लिखित शिकायत कर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोग इस दबंगई के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Instagram वीडियो कॉल से रंगदारी: बिहटा में दया दुबे गैंग के दो गिरफ्तार
Danapur, Bihar:दानापुर के बिहटा में इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर महिला से सात लाख रंगदारी और घर और चढ़कर फायरिंग मामले में पुलिस ने दया दुबे गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार है इनके पास से एक देशी कट्टा ,आठ जिंदा कारतूस और बाइक बरामद किया है. अब रंगदारों का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है अब इंस्टाग्राम से वीडियो कॉल कर लोगों से रंगदारी मांगी जा रही है ऐसा ही एक मामला दानापुर के बिहटा थाना क्षेत्र से आई है जहां एक महिला से दया दुबे गैंग के सदस्यों ने ₹7 लाख रंगदारी इंस्टाग्राम पर कॉल कर मांगी नहीं देने पर घर पर चढ़कर फायरिंग भी किया गया हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. अपराध में उपयोग की गई बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आदित्य कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है। पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 23मई को बिहटा थाना में एक महिला द्वारा आवेदन दिया जाता है कि घर पर चढ़कर अपराधियों के द्वारा सात लाख रंगदारी को लेकर फायरिंग की जाती है और यहां तक की इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के जरिए धमकी दी जारही थी। इसके बा टेक्निकल और DIU टीम के साथ मिलकर बिहटा थाना की पुलिस के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई जहां पुलिस ने इस मामले में दया दुबे गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान नॉर्थ पूरनिवासी आदित्य कुमार और दरियापुर गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है हालांकि मुख्य आरोपी दया दुबे फरार है किसी गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लगी हुई है गिरफ्तार दोनों अपराधी के पास से एक देसी कट्टा आठ जिंदा कारतूस और एक बाइक को बरामद किया गया है हालांकि इस पूरे गैंग के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है जल्द ही और भी अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। बाईट भानू प्रताप सिंह, एसपी पटना वेस्ट0
0
Report
Advertisement
ISI के समर्थित TTH: Shahzad Bhatti की भारत में आतंक फैलाने की साजिश उजागर
Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने बनाया तहरीक तालिबान हिंदुस्तान ग्रुप,पुलिसकर्मियों की टारगेट किलिंग का दिया टास्क भारतीय खुफिया एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शाहज़ाद भट्टी को नए आतंकी संगठन तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का मास्टरमाइंड बताया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक भट्टी इस संगठन के प्रचार और ऑपरेशनल गतिविधियों को पाकिस्तान से संचालित कर रहा है। यह खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की हालिया कार्रवाई के बाद हुआ। जांच में सामने आया है कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पहले एक आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया था, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पूछताछ में पता चला कि शाहज़ाद भट्टी ने उसे दिल्ली और फरीदाबाद में कई जगहों पर TTH लिखने का काम सौंपा था। एजेंसियों के मुताबिक TTH के नीचे S लिखने को कहा गया था, ताकि यह संकेत दिया जा सके कि संगठन के पीछे भट्टी का हाथ है। इसके बदले पाकिस्तान से फंडिंग भी की गई थी। सूत्रों के अनुसार जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसियों का दावा है कि शाहज़ाद भट्टी और उसके पाकिस्तानी सहयोगी भारतीय पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने हाल ही में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था, जो सीधे भट्टी, आबिद जट्ट और अजमल गुज्जर के संपर्क में थे। इन युवकों को हथियारों के साथ वीडियो बनाने और पुलिसकर्मी पर हमला कर उसका वीडियो रिकॉर्ड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की रेकी भी की थी। उन्होंने उस पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन देसी पिस्तौल जाम हो गई और गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में स्पेशल सेल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चलाया जा रहा एक प्रॉक्सी नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य भारत में आतंक फैलाना और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना है। जांच में यह भी सामने आया है कि शाहज़ाद भट्टी सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत के युवाओं को अपने नेटवर्क में जोड़ने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां उसके मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चुकी हैं। कई राज्यों में उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंड STF ने भी हाल ही में एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के लिए संवेदनशील सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों की रेकी करने का आरोप है। एजेंसियों का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा था। इससे पहले पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में भी TTH का नाम सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस संगठन ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया था, जबकि शाहज़ाद भट्टी ने कथित तौर पर उस हमले का समर्थन किया था। सुरक्षा एजेंसियां अब शाहज़ाद भट्टी के भारत में फैले मॉड्यूल, फंडिंग नेटवर्क और उसके संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से संचालित यह नेटवर्क भारत में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहा था。0
0
Report
खरगोश के बच्चे को परिवार ने भाई बनाकर वन विभाग को सौंप दिया
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी खरगोश के बच्चे को बनाया ''भाई'',वन-विभाग को सौंपते समय परिवार कि भर आई आंखें लाठी, जैसलमेर जैसलमेर के लाठी कस्बा निवासी एक परिवार ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। नरपतराम नाई की बेटी किरण ने खरगोश के बच्चे को 2 महीने तक बकरी का दूध पिला कर अपने छोटे भाई की तरह लालन पोषण किया। गौरतलब है कि गांव के पास एक मादा खरगोश ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जन्म देने के कुछ दिन बाद मादा खरगोश को आवारा श्वानों ने हमला कर मार दिया। जिस पर किरण खरगोश के बच्चे को बचाने के लिए अपने घर पर लेकर आई और उसका पालन पोषण कर बकरी का दूध पिलाना शुरू किया। खरगोश का बच्चा अब दो महीने का हो चुका है और अब तंदुरूस्त होकर चहल कदमी करने लगा है। किरण के परिवार ने खरगोश बच्चे को चीकू नाम भी दिया। समय-समय पर दूध-पानी देने वाले परिवारजनों से खरगोश के बच्चे को इतना लगाव हो गया है कि वह पूरे दिन परिवार के इर्द-गिर्द ही रहने लगा है। यह इसलिए भी खास है कि वन्य प्राणियों में खरगोश एक ऐसा जानवर है, जो इंसानों के पास आना तो दूर, आहट सुनते ही भाग जाता है। वन विभाग को किया सुपुर्द किरण के पिता नरपतराम नाई ने बताया खरगोश का बच्चा इतना चंचल है कि कुछ ही दिनों में वह फैमिलियर हो गया और उसका डर खत्म हो गया. बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके हाथ से दूध पी लेता है. करीब दो माह की देखभाल के बाद वो पूर्ण रुप से तंदुरुस्त हो गया है. अब वह घर से बाहर चला जाता है. जिससे उनको आवारा कुत्तों के हमले का डर सता रहा था। इस पर उन्होंने वन विभाग कर्मियों को सूचित कर स्थानीय वन्य जीव प्रेमी विक्रम दर्जी, जयप्रकाश देवड़ा, फुसाराम नाई, चन्द्र शेखर पंवार कि मौजूदगी में खरगोश के बच्चे को वन विभाग वनरक्षक रमेशसिंह राजपुरोहित सहित वन-विभाग कर्मियों को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान किरण सहित पूरे خانواده की आंखें भर आईं। बाइट -किरण सेन खरगोश पालक लाठी। बाइट -रमेश सिंह वन-विभाग कर्मी लाठी।0
0
Report
राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने जनता की चढ़ाई महंगाई की चपेट
Jaipur, Rajasthan:एंकर-गाड़ी की टंकी फुल करवाना अब जेब पर भारी पड़ने लगा है…राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आग उगल रही हैं। सिर्फ 12 दिनों में चौथी बार दाम बढ़े हैं और हालात ऐसे हैं कि अब महंगाई का असर सिर्फ सड़कों तक नहीं, बल्कि रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी तक पहुंचने लगा है। ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो फल-सब्जी से लेकर दवाइयां और निर्माण सामग्री तक सब कुछ महंगा हो गया है। सबसे बड़ा सवाल…आखिर राजस्थान की जनता देश में सबसे महंगा ईंधन क्यों खरीदने को मजबूर है…0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में अवैध पिस्तौल से गोलीबारी, दो गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN मधुबनी मे अवैध पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल, बिस्फी थाना पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक पिस्टल लहरा रहा है और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला रहा है। पुलिस ने ठिकाने पर छापेमारी किया, पुलिस ने दौरान दो युवक को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो युवक फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों युवकों पर लोगों को धमकी देने और दहशत फैलाने का आरोप है। गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव निवासी राजा यादव और रौशन दास के तौर पर हुई है। युवक के मोबाइल में सड़क किनारे पिस्तौल से फायरिंग करते हुए वीडियो भी पाया गया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर बिस्फी थाने में केस दर्ज किया गया है। फरार दोनों युवकों की गिरफ्तारी एवं पिस्तौल की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
दंतेवाड़ा के तीन समाजसेवकों को आज दिल्ली में पद्मश्री से सम्मानित
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के तीन समाजसेवियों को आज दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा。 दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में रहकर पिछले 35 वर्षों से जनजातीय लोगों के बीच स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने वाले गोड़बोले दंपति को आज दिल्ली में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा。 गोड़बोलé दंपति के अलावा दंतेवाड़ा जिले के ही हिरानार की बुधरी ताती को भी आज पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बुधरी ताती को महिला उत्थान और समाज सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ताती लगभग 1984 से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में नशामुक्ति, साक्षरता और आदिवासियों में जागरूकता का काम कर रही हैं。0
0
Report
गोवा के हिंदुओं में धर्म जागरण: बकरी ईद पर गो माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित
Noida, Uttar Pradesh:गोवा के हिंदुओं में धर्म जागरण: बकरी ईद पर गो माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में पुलिस टीम पर हमला: सिपाही के सिर में 15 टांके, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बेलघाट थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में शनिवार शाम गश्त कर लौट रही पुलिस टीम को दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की सूचना मिली। पुलिसकर्मियों ने वाहन रोककर दोनों पक्षों को समझाने और मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावर एक युवक ने मोटे बांस के डंडे से सिपाही के सिर पर मार दिया; सिपाही सतीश कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गहरी थी कि वह मौके पर ही गिर पड़े और उनके सिर से खून बहने लगा।0
0
Report
चंदौली में अवैध डीजल कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 36 सौ लीटर बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - अवैध डीजल के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन... - तीन वाहनों से 36 सौ लीटर डीजल बिहार राज्य ले जाई जा रही थी... - एसपी के निर्देश पर पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई... - पांच अभियुक्त हिरासत में, विधिक कार्रवाई जारी... - बरामद डीजल की अनुमानित कीमत चार लाख रुपए बताई जा रही.... - आगे निरंतर जारी रहेगा अभियान - सीओ... - सैयदराजा थाना पुलिस को मिली सफलता...0
0
Report
निम्बाहेड़ा के किसान चौपाल में सीधे संवाद से समस्याओं के समाधान की सरकार का आश्वासन
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के बडौली घाटा में किसान रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, सांसद सीपी जोशी तथा विधायक श्रीचंद कृपलानी मौजूद रहे और किसानों से सीधा संवाद किया। चौपाल में किसानों ने खेती, सिंचाई, बिजली, फसल बीमा और समर्थन मूल्य से जुड़ी समस्याएं विस्तार से रखीं। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समाधान करना रहा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ते दाम: राजस्थान में महंगाई का नया मोड़
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल-जयपुर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 12 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। आज भी पेट्रोल 2.82 रुपए और डीजल 2.72 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। बीते 12 दिनों में पेट्रोल कुल 7.94 रुपए और डीजल 7.57 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब परिवहन, खेती-किसानी, निर्माण कार्य और रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी, जब पेट्रोल में 3.25 रुपए और डीजल में 3.02 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई। उस दिन जयपुर में पेट्रोल 108 रुपए और डीजल 93.26 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। वहीं 23 मई को फिर पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए, जिससे पेट्रोल 109.87 रुपए और डीजल 95.09 रुपए प्रति लीटर हो गया था।0
0
Report
हाईकोर्ट के आदेश पर कपरोल में अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद रीगा थाना क्षेत्र के कपरोल गांव में प्रशासन ने जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है इस कार्रवाई को लेकर इलाके में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध भी किया। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार कपरोल गांव निवासी अब्दुल कयूम अंसारी की जमीन को दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इसको लेकर कई वर्षों से न्यायालय में कानूनी लड़ाई चल रही थी। हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।0
0
Report
बिहार में भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी
Patna, Bihar:पटना, बिहार में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और सीमांचल के कई इलाकों में आंधी-तूफान, हल्की बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत 14 जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और मंगलवार तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि बुधवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जहां लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
