Shravasti
Bahraich - अस्पताल में मरे हुए मरीज के एवज में रुपए वसूलने का लगा आरोप
Jokaha, Uttar Pradesh:बहराइच के मल्हीपुर रोड पर स्थित बिटाना एंड चंद्रावती हॉस्पिटल के प्रबंधक पर रिसिया क्षेत्र के एक मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए है. आरोप लगाते हुए परिजनों ने सैकड़ो लोगों के साथ अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. परिजनों की मांग है कि दोषी प्रबंधक पर कार्यवाही की जाए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्यवाही करने की बात कही गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान, 23 जिलों में लाभ पहुँचेगा
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान की शुरुवात होगी.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी.. सीएम ने पोस्ट कर लिखा- प्रदेश के 23 जिलों में 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' शुरू होगी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा संभाग के जिलों में अभियान शुरू होगी 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान में योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे0
0
Report
डिप्टी सीएम ने दिल्ली-झांसी शताब्दी एक्सप्रेस से सफर किया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ डिप्टी सीएम ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से झांसी तक का सफर किया तय वीआईपी संस्कृति को छोड़ आम जनता के बीच समय बिताने की प्रधानमंत्री की प्रेरणा का किया पालन0
0
Report
रायफल के साथ निरीक्षण: सतना के उपयंत्री पर सवाल
Satna, Madhya Pradesh:सतना। मझगवां जनपद के उपयंत्री एसके समेले एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। विकास कार्यों के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायतों में फील्ड विजिट के दौरान वे रायफल साथ लेकर जा रहे हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।हाल ही में ग्राम पंचायत हिरौंदी में कार्यों का निरीक्षण करते समय उपयंत्री समेले रायफल लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन कार्यों पर सवाल न उठे, इसलिए वे बंदूक के भरोसे सिर्फ सरपंच और सचिव की उपस्थिति में निरीक्षण पूरा करते हैं। पंचायत सचिव पर भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों के निष्पक्ष निरीक्षण के दौरान शस्त्र लेकर जाना नियमों के विरुद्ध है। यदि कोई अधिकारी असुरक्षित महसूस करता है तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस को सूचित करना चाहिए।मामले के संज्ञान में आने पर जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने उपयंत्री समेले को नोटिस जारी कर 22 जून तक जवाब मांगा है। साथ ही अपर कलेक्टर व अपर जिला दंडाधिकारी को पत्र लिखकर शस्त्र की वैधानिकता की जांच कराने को कहा है।सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने कहा, “सरकारी कार्य के दौरान इस तरह रायफल लेकर चलना अनुमन्य नहीं है। मामला गंभीर है।”0
0
Report
Advertisement
भोपाल में UCC विरोध: 13 मुस्लिम जमातों की बैठक, रणनीति तय
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *UCC को लेकर आज इस्लामिक जमातों की बैठक* - UCC के विरोध में मुस्लिम धर्म की अलग अलग जमात आज इकट्ठा होगी... - भारतीय मुस्लिम समन्वय समिति इस बैठक का नाम दिया गया है ... - जमात ई-इस्लामी हिन्द - जमीयत उलेमा - आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे कुल 13 संगठन शामिल होंगे... - UCC को लेकर भोपाल के प्रशासनिक अकादमी में होने वाली बैठक से ठीक पहले मुस्लिम जमात UCC विरोध की रणनीति बना रही है... - कल मुस्लिमो ने UCC विरोध में जान देने और लेने का एलान किया था...0
0
Report
2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट के लिए ज्ञापन, मांग तेज
Karauli, Rajasthan:2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग, करौली। वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी (TET) की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त करने और उनके सेवा हितों, वरिष्ठता तथा पदोन्नति की सुरक्षा की मांग को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। महासंघ के जिला प्रवक्ता राजेंद्र दीवान ने बताया कि टीईईटी की अनिवार्यता के विरोध में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षकों और संगठन पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद पार्क में धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।0
0
Report
बज्जू में करंट हादसे पर आक्रोश, बाजार बंद, ठेकाकर्मी की मौत के बाद प्रदर्शन
Bikaner, Rajasthan:बज्जू में करंट हादसे पर फूटा जनाक्रोश, ठेकाकर्मी की मौत के बाद आज बाजार बंद का ऐलान, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरना जारी, अस्पताल के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, अधिकारियों का घेराव, फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से हुई थी ठेकाकर्मी की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग, देर रात तक चली वार्ता रही बेनतीजा, बाज़ार बंद कर विद्युत कार्यालय के घेराव की चेतावनी, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसा होने का आरोप, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग, बज्जू के करणी सिंह कोलायत लिफ्ट कैनाल की 33 Kv हाइटेंशन लाइन से हुई दुर्घटना0
0
Report
Advertisement
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात प्रमुख ने सज्जाद नोमानी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:बरेली (UP-18/6/2026): ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सज्जाद नोमानी के उस बयान/आरोप पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन पर बांटने वाली राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।0
0
Report
बीकानेर लुणकरणसर: राजमार्ग 62 पर बस-बाइक भिड़ंत, बाइक सवार की मौत; बस चालक फरार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के लूणकरणसर से खबर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर लोक परिवहन बस ओर बाइक की भिड़त, हादसे में बाइक सवार की हुई मौके पर मौत, घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर हुआ मौके से फरार, पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मृतक के शव को रखवाया मोर्चरी में, लूणकरणसर कस्बे के गैस गोदाम के पास की है घटना।0
0
Report
पंजाब पुलिस ने मलेशिया से लाए दो KZF आरोपी गिरफ्तार, IED-हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:न्यूज़ फ्लैश- पंजीाब पुलिस का बड़ा एक्शन मलेशिया से KZF (खालिस्तान ज़िंदाबाद फ़ोर्स) के दो आरोपी भारत लाए गए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और मलेशिया पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित संगठन Khalistan Zindabad Force (KZF) से जुड़े दो वांछित आरोपियों को मलेशिया से भारत लाया दोनों आरोपियों को दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह (अंबाला) और मनजीत सिंह (पटियाला) के रूप में हुई दोनों आरोपी मलेशिया में बैठकर KZF के लिए काम कर रहे थे आरोप है कि ये पंजाब में रेलवे ढांचे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे पंजाब पुलिस पहले ही 23 जनवरी 2026 को फतेहगढ़ साहिब के सिरहिंद और 27 अप्रैल 2026 को पटियाला के शंभू क्षेत्र में रेलवे लाइन पर हुए IED हमलों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चुकी है इस मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जांच के दौरान RPG लॉन्चर, IED, RDX, हैंड ग्रेनेड और अत्याधुनिक पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे आगे की जांच में मलेशिया से संचालित आतंक फंडिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ दोनों आरोपी विदेशों में मौजूद खातों के जरिए पंजाब में KZF आतंकियों तक पैसे पहुंचाने का काम करते थे इन पर पंजाब में आतंकी हमलों की साजिश रचने और शांति-व्यवस्था बिगाड़ने की योजना में शामिल होने का आरोप है 18 जून 2026 को दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया अदालत ने दोनों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है पंजाब पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है0
0
Report
Advertisement
जेडीयू अध्यक्ष संजय झा का दावा: इंडिया गठबंधन सिर्फ निजी हित, देशहित नहीं
Patna, Bihar:लोकेशन – पटना जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान बिहार के रेलवे में प्रधानमंत्री ने बहुत ज्यादा इनीशिएटिव दिया है अमृत भारतीय स्टेशन को लेकर हो चाहे नई ट्रेन को लेकर हो कम्युनिकेशन का एक बड़ा साधन रेलवे है आज रेल मंत्री आ रहे हैं स्वागत योग है। छपरा स्टेशन पर ट्रेन की शुरुआत कर रहे हैं स्वागत योग है। कल झारखंड का राज्यसभा का रिजल्ट हुआ कहां है इंडिया गठबंधन कहां पर है? हम लोग तो इंडिया गठबंधन में देखे हैं यह लोग अपना-अपना राज्य और पर्सनल इंटरेस्ट के लिए ही था देश के लिए इंटरेस्ट नहीं था इंडिया गठबंधन में लोकतंत्र के लिए अच्छा सिग्नल नहीं है विपक्ष को आना चाहिए सही मुद्दा पर राजनीति नहीं करना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना बस एक ही मुद्दा है। फैजल खान और रोशन आनंद मामले को लेकर कहा मुलाकात रोशन आनंद से हुई थी सरकार के तरफ से आश्वासन देता हूं सरकार जो भी गलत किया है उसको सजा देगी। मिलने के लिए आए थे उनको भी मैंने कहा अगर कोई FIR है तो पुलिस भी तो FIR किया, उसमें गोली चलाने वाला पुलिस ने तो FIR की है। जो गोली चलाया है वीडियो फुटेज कहां से निकला पुलिस ने ही निकला। अगर कोई बात है तो FIR है वहां भी बात रख सकते हैं। एक साइड की बात पुलिस नहीं सुनती है ना काम करती है। आज तक का इतिहास है एनडीए सरकार का 20 साल के इतिहास में एनडीए सरकार जब नीतीश कुमार रहे और अभी सम्राट चौधरी है कोई एक कैसे बता दीजिए जो सरकार ने संरक्षण दिया है। कोई भी हो गलत करेगा एनडीए की सरकार उसे प्रोटेक्ट नहीं करेगी। बाइट — संजय झा , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ,जेडीयू0
0
Report
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस हार के बाद झारखंड कांग्रेस ने राजद पर आरोप लगाया
Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को मिली हार के बार झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने राजद और माले पर कांग्रेस उम्मीदवार को वोट नहीं करने का आरोप लगाया तो राजद की तरफ से जोरदार पलटवार किया गया। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा कांग्रेस प्रभारी अपनी कमी छिपाने के लिए राजद पर आरोप लगा रहे है, राजद हर परिस्थिति से मुकाबले के लिए तैयार है। बाइट ...भोला यादव, राष्ट्रीय महासचिव, राजद बाइट ... संजय यादव, मंत्री, राजद कोटे बाइट ...नरेश सिंह, विधायक, राजद0
0
Report
बहराइच दरगाह भ्रष्टाचार के आरोप: कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच दरगाह के भ्रष्टाचार के आरोप: यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी दी0
0
Report
Advertisement
OMAXE के गुर्गों की गुंडागर्दी: लखनऊ में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का ताजा विवाद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स के गुर्गों की गुंडागर्दी अर्जुनगंज के सरसवां में Omaxe Residency पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप वकीलों और गुंडो को ले जाकर स्थानीय लोगों से की झड़प सार्वजनिक सड़क पर जबरदस्ती चलाया बुलडोजर विरोध पर हुआ विवाद स्थानीय लोगों का आरोप — omaxe बिल्डर ने गुर्गों के जरिए जबरन सड़क खोदने की कोशिश की, विरोध करने पर हुई हाथापाई निवासियों का दावा — पहले भी कई बार बिल्डर पक्ष और स्थानीय लोगों के बीच हो चुका है विवाद, विरोध करने वालों को दी जाती है धमकी। LDA द्वारा सार्वजनिक रास्ते का टेंडर जारी होने के बावजूद कब्जे की कोशिश का आरोप क्षेत्र में तनाव का माहौल, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की Lda के अधिकारी मौन मामले से झाड़ रहे पल्ला स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश्वर सिंह मंत्री सुरेश खन्ना मंत्री धर्मपाल सिंह मेयर सुषमा खर्कवाल से की शिकायत0
0
Report
जांजगीर-चांपा में करमता भाजी से एक परिवार के 10 लोग अस्पताल, राहत की बात
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा, करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग अचानक बिगड़ी तबियत, बीमार पड़ गए सभी, इलाके में मचा हड़कंप। पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सभी पीड़ितों को पहले दरंग पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया। बीमार लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 9 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के बीच अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज जारी है। चांपा एसडीएम पवन कोसमा स्वयं अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।0
0
Report
ग्राम प्रधान ने सरकारी पेड़ कटवाए, डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दी
Moradabad, Uttar Pradesh:प्रधान पति ने किया बड़ा खेल। ZEE मीडिया की खबर का हुआ बड़ा असर। डीएम जसजीत कौर ने पेड़ चोरी के मामले मे बनाई जाँच कमेटी। डीएम ने SDM और रेंजर को सोपी जाँच। ग्राम समाज की जमीन मे खड़े हरे पेड़ो को चोरी से कटवाने का आरोप। बिजनौर के गांव राघोराम पुर गांव का मामला। यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों को चुनावी तोफा देते हुए उनको ही प्रशासक नियुक्त कर दिया था। बिजनौर जिले के राघोरामपुर गांव के प्रधान पति शौरभ त्यागी ने 27 मई को दिन निकलते ही ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ो पर आरा चलवा दिया; ग्रामीणों को जब सूचना मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ो को रुकवाने का प्रयास किया तो प्रधान पति ने ग्रामीणों को धमका कर भगा दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी; सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ो के कटान को रुकवाया। फिर ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएम और SDM से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब इस मामले को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से उठाया तो डीएम जसजीत कौर ने इस पूरे मामले की जाँच कराने को जाँच कमेटी बनाई है। अब इस विवादित प्रकरण की जाँच SDM और वन रेंजर करेंगे।0
0
Report
Advertisement
