शामली में ऑफिस में पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी का हुआ वीडियो वायरल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में स्थित डायल 112 के कार्यालय से एक वीडियो सामने आया है। वहीं वीडियो में दो वर्दीधारी और एक सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी ऑफिस में शराब पीते नजर आ रहे हैं। साथ ही मेज पर शराब के जाम रखे दिख रहे हैं। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना के अनुसार पुलिस अधिकारी अभी इस मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं और यह घटना ड्यूटी के दौरान हुई, जो पुलिस विभाग के लिए शर्मनाक है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
