icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
247776
ATAmit TararFollow4 Jan 2025, 02:19 pm

शामलीः रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित, किसान ने रूपए देते समय बना लिया था वीडियो

Shamli, Uttar Pradesh:

एसडीएम ने रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल पर जिले के एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की मृत्यु हो जाने के बाद जमीन उसके नाम पर करने के लिए लेखपाल के द्वारा 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। किसान ने 3 हजार रूपए लेखपाल को दे भी दिया था, लेकिन बाकी पैसे के लिए लेखपाल किसान को धमकाता रहा। पीड़ित किसान ने बाकी रुपए लेखपाल को देते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद किसान ने लेखपाल की शिकायत एसडीएम से की जिसके बाद एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चलती ट्रेन में सीट विवाद: युवक को धक्का देकर मौत, पुलिस जांच जारी

Mathura, Uttar Pradesh:चलती ट्रेन में सीट के विवाद में युवक को बाहर फेंका, मां के सामने तोड़ा दम; पुलिस जांच में जुटी (मथुरा): हाथरस से मथुरा आ रही एक ट्रेन में शुक्रवार-शनिवार की देर रात सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। विवाद के दौरान दबंग युवक ने दूसरे को चलती ट्रेन के गेट से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी खौफनाक घटना मृतक की मां की आंखों के सामने घटी। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी मां के साथ हाथरस के रानी का नगला से मथुरा जा रहा था। रात करीब एक बजे ट्रेन जब राया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी सीट को लेकर उसका एक अन्य यात्री से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और आरोपी युवक ने पीड़ित को ट्रेन के दरवाजे से नीचे धक्का दे दिया। मां के शोर मचाने और चीख-पुकार के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
0
0
Report

शिक्षक दिवस पर वैदिक संस्कृति की ओर बच्चों ने किया स्वागत

Indore, Madhya Pradesh:देश भर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है लेकिन इस बार शिक्षक दिवस पर अनूठी तस्वीरें देखने को मिली अक्सर अपने शिक्षक दिवस पर बच्चों को शिक्षक की भूमिका में बांटे या केक कटिंग करते हैं और सेलिब्रेशन करते देखा होगा लेकिन ठीक उसके बुलेट तस्वीरें देखने को मिला जहां इस बार स्कूल बच्चे शिक्षक दिवस के मौके पर धर्म संस्कृति की ओर बढ़ते दिखाई दिए जहां मलवा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपने शिक्षको का तिलक लगाकर पूजन कर स्वागत किया और उन्हीं के लिए सुंदरकांड का पाठ किया और शिक्षक दिवस मनाया। स्कूली बच्चों के इस अंगूठे कार्यक्रम ने वहां मौजूद हर शिक्षक शिक्षिकाओं का मन मोह लिया क्योंकि बच्चों द्वारा सम्मान के साथ-साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया जो अपने आप में एक अलग ही कार्यक्रम दिखाई दिया। प्रिंसिपल दीपाली गुप्ता ने बताया कि यह बच्चों की एक अलग ही पहल है ओर काफी अच्छा लग रहा है कि बच्चे केक कटिंग ओर अलग अलग एक्टिविटी की जगह धर्म की ओर आगे बढ़ रहे हैं ओर सबसे बड़े शिक्षक हनुमान जी को याद कर अच्छा काम कर रहे हैं स्कूल के रामनारायण पांचाल ने कहा कि बच्चों की यह अच्छी पहल है जो वे पाश्चात्य संस्कृति से हटकर अपनी वैदिक संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं।
0
0
Report

गोंडा में ऑनलाइन निवेश ठगी: लविश चौधरी समेत 5 के खिलाफ एफआईआर

Gonda, Uttar Pradesh:फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर देशभर में 3200 करोड़ से अधिक की ठगी कर दुबई में बैठा मास्टरमाइंड लविश चौधरी उर्फ नवाब एक बार फिर चर्चा में है। इस बार गोण्डा में ऑनलाइन निवेश के जरिए छह गुना तक मुनाफा देने का झांसा देकर करीब पांच करोड़ रुपये जुटाने के आरोप में बोट ब्रो (बोट अल्फा) कंपनी के संचालक लविश चौधरी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एसपी आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने बीते 30 अगस्त को दो शिकायतकर्ताओं की तहरीर पर लविश चौधरी समेत 5 नामजद और कुछ अज्ञात सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमे की कॉपी आज 6 दिन बाद शनिवार रात्रि 9:30 बजे के करीब सामने आई है; अभी तक इस मुकदमे की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी। दरअसल गोण्डा के फिरोजपुर पूरे उदई निवासी विरेंद्र प्रकाश पांडेय और बहराइच के चिलौली निवासी सच्चिदानंद पाठक ने बीते 17 जून 2026 को गोण्डा एसपी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कंपनी के ऑनलाइन एप और रोबोट के जरिये निवेश कराया जाता था, निवेश पर कई गुना मुनाफे का भरोसा देकर लोगों को रकम लगाने के लिए तैयार किया गया। मामले में लविश चौधरी के अलावा कथित एजेंट सरयू प्रसाद मिश्रा, राजत चौरसिया और संजय जायसवाल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक पांच फरवरी 2024 को सरयू प्रसाद मिश्रा ने विरेंद्र प्रकाश पांडेय को गोण्डा के एक भाजपा नेता के होटल में बुलाया, जहां निवेश पर करीब छह गुना मुनाफे का भरोसा दिया गया। इसके बाद लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल में अन्य एजेंटों से मुलाकात कराई गई। आरोप है कि निवेशकों को अपने साथ रिश्तेदारों और परिचितों को जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार एमटी फाइव टर्मिनल और यार्कर कैपिटल मार्केट लिमिटेड के ब्रॉकर के जरिये कथित ट्रेडिंग दिखाकर भरोसा बढ़ाया गया। डिमैट और बैंक खाते, केवाईसी और आसानी से रकम निकालने का भी भरोसा दिया गया। आरोप है कि विश्वास मजबूत करने के लिए थाईलैंड और दुबई की यात्रा तक कराई गई। शिकायत के मुताबिक दोनों शिकायतकर्ताओं से करीब 25 लाख और उनके रिश्तेदारों व परिचितों से मिलाकर करीब पांच करोड़ रुपये निवेश के नाम पर लिए गए। शुरुआत में कुछ समय मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में निकासी बंद कर दी गई। रकम मांगने पर कंपनी बंद होने की बात कही गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैंक खातों, लेनदेन और कथित निवेश नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले का फोरेंसिक ऑडिट कराने और रकम की बरामदगी की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में सड़क हादसे के बाद मानस यज्ञसैनी की मौत पर आक्रोश, कैंडिल मार्च

Bahraich, Uttar Pradesh:खबर बहराइच से है बहराइच--सड़क हादसे में मानस यज्ञसैनी की मौत का मामला पकड़ने लगा तूल। शहर की आवाम ने मुख्य बाजार से कैंडिल मार्च के साथ किया प्रदर्शन। मानस यज्ञसैनी शहर के बड़े मिष्ठान व्यापारी का था लड़का। तेज रफ़्तार फोरविलर गाड़ी से कुचल कर हुई थी युवक मानस की मौत। स्कूटी सवार मानस यज्ञसैनी की मौत के बाद शहर के सैकड़ों लोगों ने हादसे को हत्याकांड के रूप में जाँच करने की हो रही माँग। हत्याकांड को हादसे के रूप में आखिर क्यों दर्ज कर रही पुलिस। आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में दर्ज कराई जाए एफआईआर। मानस को न्याय दिलाने के लिये निकला शहर में वी वांट जस्टिस के नारों संग मार्च। बहराइच शहर में मानस यजसैनी की मौत पर फूटा लोगो का आक्रोश, न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, निकाला कैंडल मार्च बहराइच। सड़क हादसे में मानस यजसैनी की मौत के बाद शहर में लोगों का आक्रोश सामने आया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्य बाजार से कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत मानस को श्रद्धांजलि दी। हाथों में मोमबत्तियाँ और ‘जस्टिस फॉर मानस’ के पोस्टर लेकर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि तेज رफ्तार फोरव्हीलर की चपेट में आने से मानस की मौत हुई थी। कैंडल मार्च के दौरान न्याय की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई。
0
0
Report

शिक्षक दिवस पर बच्चों ने वैदिक संस्कृति अपनाकर शिक्षक का सम्मान किया

Indore, Madhya Pradesh:देश भर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है लेकिन इस बार शिक्षक दिवस पर अनूठी तस्वीरें देखने को मिली. अक्सर अपने शिक्षक दिवस पर बच्चों को शिक्षक की भूमिका में बांटे या केक कटिंग करते हैं और सेलिब्रेशन करते देखा होगा लेकिन ठीक उसके बुलेट तस्वीरें देखने को मिला जहां इस बार स्कूल बच्चे शिक्षक दिवस के मौके पर धर्म संस्कृति की ओर बढ़ते दिखाई दिए जहां मलवा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर पूजन कर स्वागत किया और उन्हीं के लिए सुंदरकांड का पाठ किया और शिक्षक दिवस मनाया. स्कूली बच्चों के इस अंगूठे कार्यक्रम ने वहां मौजूद हर शिक्षक शिक्षिकाओं का मन मोह लिया क्योंकि बच्चों द्वारा सम्मान के साथ-साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया जो अपने आप में एक अलग ही कार्यक्रम दिखाई दिया. प्रिंसिपल दीपाली गुप्ता ने बताया कि यह बच्चों की एक अलग ही पहल है और काफी अच्छा लग रहा है कि बच्चे केक कटिंग और अलग अलग एक्टिविटी की जगह धर्म की ओर आगे बढ़ रहे हैं और सबसे बड़े शिक्षक हनुमान जी को याद कर अच्छा काम कर रहे हैं. स्कूल के रामनारायण पांचाल ने कहा कि बच्चों की यह अच्छी पहल है जो वे पाश्चात्य संस्कृति से हटकर अपनी वैदिक संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अमरोहा की रामडोल शोभायात्रा में दो गुटों की मारपीट, अफरा-तफरी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा में मारपीट, युवाओं के बीच लात-घूंसे और बेल्ट चलने से मची अफरा-तफरी अमरोहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में मामूली बात को लेकर युवाओ के दो गुटों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चलने से शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद बढ़ने को लेकर भी चर्चाएं हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है
0
0
Report

बेढ़ना गांव में शराब पार्टी पर चार की मौत, ग्रामीण सीबीआई जांच की मांग

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में अब ग्रामीणों ने सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने ग्रामीण एसपी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर संदेह जाहिर किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेमप्रसंग का मामला बताने के कुछ दिनों बाद ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार का तबादला प्रशासन विभाग में कर दिया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोपी के बयान पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताकर हड़बड़ी में बयान दे दिया, जिससे पूरे गांव समाज की बदनामी हुई। ग्रामीणों को पांचवां पैग वाले गाँव के ही युवक लाली पर शक है, जो इस मामले में मुख्य आरोपी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों के सामने आरोपी लाली से फोन पर बात किया और वैसा ही प्राथमिकी में लिखने पर जोर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चार लोगों की मौत के बाद सभी लोग फोरलेन पर जाम लगाए हुए थे। किसी ने एफआईआर में लिखित आवेदन पर कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस हिरासत में बंद कैदी से फोन पर बात कराने के बाद एफआईआर दर्ज कराने का ग्रामीणों ने बाढ़ थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। अब ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, तभी पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

बेंगाबाद में मिथुन दास हत्या: 48 घंटे में गिरिडीह पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में हुए सनसनीखेज प्रेमी मिथुन दास हत्याकांड का गिरिडीह पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमिका के पिता जगदीश दास, प्रेमिका सपना कुमारी, प्रेमिका की मां रेशमी देवी और पंकज कुमार दास शामिल हैं। एसडीपीओ के अनुसार योजना के तहत प्रेमिका सपना के माध्यम से फोन कर मिथुन को घर बुलाया गया, जहां धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पहले जलाने का प्रयास किया गया और फिर आरी से कई टुकड़ों में काटकर घर के बगल में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। कुछ दिन बाद शव से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक हैंडल लगी आरी, खून लगा टांगी, खून लगा जींस, जला हुआ कपड़ा, चैन, किरासन तेल का डिब्बा, खून लगा सफेद बेडशीट और तकिया कवर, एक जोड़ा काला जूता, खून लगे तीन शादी कार्ड, खून लगी ओढ़नी और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि इस हत्याकांड का उद्भेदन करने वाले सभी पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं रिवॉर्ड के लिए अनुशंसा की जाएगी।
0
0
Report

UP NEWS : घनश्यामपुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब,आधे गांव की बिजली गुल

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना बिलसंडा क्षेत्र के घनश्यामपुर में लगभग आधा गांव की बिजली गुल होने से दर्जनों गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ट्रांसफार्मर से बिजली खराब होने के बारे में लाइन मैन से भी कहा जिसके बाद योगी सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर पर भी शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके 24 घंटे बीच जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर से बिजली ठीक नहीं कराई गई। जिसके चलते उन्हें रात में बिजली घर आना पड़ा वहीं एसडीओ यशवीर सिंह का कहना वह मीटिंग से लौट रहे हैं विद्युत कर्मियों को गांव भेजकर ग्रामीणों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
0
0
Report

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल अजमेर रोड शो करेंगे

Ajmer, Rajasthan:नगर निगम अजमेर के चुनावी रण में उतरे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की हौसला अफजाई के साथ-साथ उनके पक्ष में समर्थन के लिए सूबे के मुखिया भजनलाल शर्मा कल अजमेर में रोड शो करेंगे ...इस प्रस्तावित रोड शो को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी समेत कई नेताओं ने रोड शो रूट चेक किया...तो वही जिला पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए लिहाज से रोड शो के रूट को भली भांति चेक किया.. जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की पुख्ता इंतजाम के साथ अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया जाएगा.. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का प्रस्तावित रोड के तहत प्रातः 10:00 बजे अजमेर पहुंचेंगे और उसके बाद रोड शो कर भाजपा के कार्यकर्ताओं से छोटी मुलाकात भी करेंगे लगभग 2 घंटे की प्रस्तावित यात्रा के बाद मुख्यमंत्री पुनः रवाना होंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top