Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shamli247776
शामली में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर लुटेरे घायल, गिरफ्तार
SSSHARVAN SHARMA
Oct 15, 2025 18:30:21
Shamli, Uttar Pradesh
शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अब आगे की कानूनी कार्रवाई police कर रही है दरअसल यह जानकारी मिली थी कि जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे मार्ग पर स्थित मिडवे रेस्टोरेंट के पास बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक इलाके में लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पैर में लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। दोनों बदमाशों ने एक दिन पहले करीब 8 रात्रि में महिला से लूट की थी पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेहरबान और मोनू उर्फ साकिर के रूप में हुई है। दोनों बदमाश शामली के ही मोहल्ला पंसरियाँन के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन दोनों पर एक दर्जन से अधिक लूट और चैन स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज हैं। ये दोनों दिन और रात में खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। इनकी वजह से शहर में महिलाओं में डर और दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बदमाश लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस टीम लगातार इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को सफलता मिली और मिडवे रेस्टोरेंट के पास इनका सामना हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके से एक बाइक, दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों से पूछताछ में और भी कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 09, 2025 10:44:42
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हैहय कलचुरी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रतनपुर पहुंचे। उनके साथ अंबिकापुर विधायक एवं मंत्री राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी यहां आए। विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी,संभागायुक्त सुनील जैन सहित कई जनप्रतिनिधियो,अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनके साथ आए मंत्री दल और विधायकों ने मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने हैहय कलचुरी समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता की और समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Nov 09, 2025 10:43:44
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंतीबेन और बहनोई हसमुखलाल मोदी छह दिवसीय धार्मिक दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे हैं। ऋषिकेश के अमेरिस होटल में वह रुके हैं। बसंतीबेन और हसमुखलाल मोदी के ऋषिकेश आगमन पर होटल व्यापारी अक्षत गोयल और नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। होटल पहुंचने से पहले बसंती बेन और हसमुखलाल मोदी ढालवाला में नमामि नर्मदा संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल के घर चाय पीने पहुंचे। वी.ओ : होटल व्यापारी अक्षत गोयल ने बताया कि होटल में प्रधानमंत्री मोदी की बहन और बहनों को सात्विक भोजन परोसा गया है। अगले 6 दिन तक वह ऋषिकेश में रहकर आसपास के तमाम धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर मंदिरों में दर्शन करेंगे। गंगा आरती का कार्यक्रम भी तय किया गया है। लेकिन यह गंगा आरती कहां होगी यह अभी निश्चित नहीं हुआ है। इसके अलावा बसंती बेन और हसमुखलाल मोदी योग की कई क्रियाओं को भी करेंगे। नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश उनियाल ने बताया कि ऋषिकेश पहुंचने से पहले यह दोनों हरिद्वार के शांतिकुंज में तीन दिनों तक रुक चुके हैं। जहां दोनों ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 09, 2025 10:43:05
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके और उसके साथी जो कि अभी-अभी फरार हुआ है दोनों ने मिलकर एक हत्याकांड को अंजाम दिया था इससे पहले भी वह वाहन लूट के दौरान भी एक युवक की हत्या कर चुके हैं इन दोनों आरोपियों के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी मुखबिर की सटीक जानकारी पर इन दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची तो इन दोनों ने अपने आप को पुलिस से घीरता हुआ देखकर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया हालांकि पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए जब गोली चलाई तो गोली सीधा बदमाश के पैर में लगी है वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने बाद में काम्बिंग के जरिए हिरासत में ले लिया है फिलहाल घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है जहां से इन दोनों को जेल भेजा जाएगा इनके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा जिंदा कारतूस खोखा कारतूस और चाकू बरामद किया है
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Nov 09, 2025 10:42:20
Kullu, Himachal Pradesh:मनाली की रानीसुई पहाड़ी में पैराग्लाइडर क्रैश, ऑस्ट्रियाई पायलट फिलिप घायल, 3700 मीटर ऊंचाई से सुबह हेलिकॉप्टर किया एयरलिफ्ट. हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पैराग्लाइडिंग हादसे की खबर आई है। बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद विदेशी पायलट फिलिप और अन्य पायलट सुरक्षित मनाली पहुंचे और बीते कल सुबह मनाली से कांगड़ा के बीड़ बिलिंग के लिए फ्लाइंग के लिए निकले। टेकऑफ के कुछ समय बाद यह ऑस्ट्रियाई पायलट हवा के बदलाव के चलते मनाली की समुद्र तल से 3700 मीटर की ऊंचाई पर चोटी रानीसुई में क्रैश हो गया। बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के संयुक्त रैस्क्यू ऑपरेशन द्वारा आज हेलिकॉप्टर की मदद से 3700 मीटर की ऊंचाई से घायल पायलट को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ ले जाया गया है। पायलट ऑस्ट्रिया का नागरिक है, जिसकी पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 09, 2025 10:42:07
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग आरक्षण पर कोई बात नहीं कर रहे हैं इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सारी खुशियां बिहार की खाने वाले महागठबंधन और लालटेन पार्टी हाथ छाप. बिहार का चारा खाने वाले बिहार के लोगों का हक खाने वाले यह सब महागठबंधन का परिचय है. अभी देश में कोई ऐसी कास्ट नहीं है जो रिजर्वेशन के अंतर्गत में आती हो. मोदी जी की देन है. आप में से एससी एसटी रिजर्वेशन ओबीसी रिजर्वेशन उसके बाद भी बचा है ब्राह्मण ठाकुर भूमिहार मुस्लिम समाज से सभी को 10% आरक्षण देने वाला वह नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार है. यह लोग चुनाव हार चुके हैं इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए मैं विश्वास के साथ कर सकता हूं की आखिरी चरण में कुछ भी कहेंगे बिहार की जनता और फैक्ट पर जा रही है किसी के जुबानी बात सुनकर के तैयार नहीं है. VVPAT की पर्ची मिलने पर मनोज तिवारी ने कहा की हर जगह आपको कंप्लेंट करने का पूरा सिस्टम मौजूद है इसलिए कृपया केवल मीडिया को बोल करके सनसनी ना फैलाये. चुनाव में छोटी-मोटी दिक्कत आती है और उसके लिए चुनाव आयोग ने संज्ञान भी लिया. RJD के नेता ने कहा कि अश्लील गाना गाने वाले बीजेपी में ही है इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमने इतना असली गाना गा दिया कि गाना गाते हुए मनोज तिवारी ने कहा बिहारी, है संस्कारी है, जब बिहार के गौरव की बात करोगे तो इसको अश्लील बोलेंगे. हमारा गाना चल रहा है जियो हो बिहार के लाला. राजा जी एकरे त रहल है जरूरत. आपके मन का गाना नहीं होगा तो आप अश्लील कह दोगे. राष्ट्रवाद नहीं राष्ट्रवाद की बात करना इसका नाम है एनडीए. अगर इसको आशलील समझते हैं तो वह अपनी संस्कृति बनाए रखें जो महागठबंधन की कट्टा संस्कृति है उसमें बिहार विश्वास रखता है. आरजेडी के नेता कह रहे हैं कि पीएम मोदी शिकायत करते-करते खुद गायब हो गए हैं इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी गरीबों के वह सहायक है जिसमें सारे गरीब दुःखी शोषित पीड़ित सशक्त महसूस कर रहे हैं. बिहार में अब पहले चरण में ही प्रचंड बहुमत दे करके एनडीए की सरकार का रास्ता साफ कर दिया है. 11 तारीख को सब लोग वोट करें हमको है कि बिहार के आभारी है जी हम .
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Nov 09, 2025 10:41:27
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला में भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया। डॉ गोस्वामी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में नियोजन नीति और स्थानीय नीति नहीं बन पाई, जिससे नियुक्तियाँ प्रभावित हो रहीं। उसने कहा कि भाजपा काल में तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियाँ जिलों के लिए आरक्षित थीं, पर अब बाहरी उम्मीदवारों को मौका मिल रहा है और स्थानीय युवा पीछे छूट रहे हैं। निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण का वादा भी अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाया गया। इसके विपरीत शराब बंदोबस्ती, बालू घाट की नीलामी और अन्य ठेकों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेसा कानून पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है, जिससे ग्राम सभा के अधीन आवंटन प्रक्रियाएं अटक गई हैं। 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और बेरोजगारों को 5000 से 7000 रुपये भत्ता देने के वादे खोखले साबित हुए। घाटशिला क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बंद पड़ी ताम्र खदानें पर झामुमो सरकार ने कोई ठोस प्रयास नहीं किया। ग्रामीण सड़कों की स्थिति जर्जर है और केंद्र की योजनाओं जैसे फ्री अनाज, पीएम आवास, आयुष्मान भारत आदि से विकास दिख रहा है। बालू घाटों की बंदोबस्ती न होने से कीमतें बढ़ी हैं और आम जनता को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार है और जनता परिवर्तन चाहती है, घाटशिला के जागृत मतदाता भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीताएंगे।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 09, 2025 10:41:01
Khordha, Odisha:କଟକ:- କଟକରେ ବଡ଼ ਅଘਟଣ । କଟକ ମଣି ସାହୁ ଛକ ହାଡିବନ୍ଧୁ ସ୍କୁଲ ନିକଟରେ ଥିବା ଏକ ପୁରୁଣା ବିଲଡିଂ ଭୁଶୁଡି ପଡ଼ିଥିବା ବେଳେ ବର୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ତିନିଜଣଙ୍କର ଏଏସ ସି ବି ମେଡିକାଲ ରେ ମୁର୍ତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି.. ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ କ୍ୟାଟିନ ମେଣ୍ଟ Thames ପୋଲିସ ଏବଂ ସ୍ଥାନୀୟ ଏସିପି ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଥିବା ବେଳ.. କଟକ ଅଗ୍ନିଶମ ବାହିନୀ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ଜାରି ରଖିଥିଲେ. ଦୁର୍ଘଟଣା ପରେ ପଶିଲା ଚେତା।କଟକରେ ଭଙ୍ଗାଯିବ ଅସୁରକ୍ଷିତ କୋଠା। ହାଇକୋର୍ଟଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଗଠିତ ହେଲା ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର କମିଟି। ଏହି କମିଟି କଟକ ସହରର ଅସୁରକ୍ଷିତ କୋଠା ଗୁଡିକୁ ଚିହ୍ନଟ କରିବ। ଅସୁରକ୍ଷିତ କୋଠା ଚିହ୍ନଟ ପରେ ସେଗୁଡିକୁ ପର୍ୟାୟ କ୍ରମେ ଭଙ୍ଗାଯିବ। ସିଏମସିର ଅତିରିକ୍ତ କମିଶନର କଳ୍ପତରୁ ବେହେରାଙ୍କ ସୂଚନା। one ପ୍ରତି ମୃତକଙ୍କ ପାଇଁ ପରିବାରକୁ ୧୦ ହଜାର ଲେଖାଏଁ ତ୍ୱରିତ କ୍ଷତିପୂରଣ। କଟକ ମହାନଗର ନିଗମ ପକ୍ଷରୁ ଦିଆଗଲା ଏହି କ୍ଷତିପୂରଣ।ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ ପାଇଁ ଗଠିତ ହେଲା ଉଚ୍ଚସ୍ତରୀୟ କମିଟି । ବାଇଟ - କଳ୍ପତରୁ ବେହେରା ବାଇଟ - ଶୋଫିଆ ଫିର୍ଦୋଷ
0
comment0
Report
RSRavi sharma
Nov 09, 2025 10:40:20
Jammu, :जम्मू पुलिस ने नकली सिम जारी करने वालों पर कसी नकेल, पूरे जिले में चला सघन सत्यापन अभियान, 100 दुकानों की चैकिंग मोबाइल कनेक्टिविटी के दुरुपयोग पर रोक लगाने और फर्जी गतिविधियों में शामिल नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जम्मू पुलिस ने जिलेभर में अवैध सिम कार्ड जारी करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। देर रात पुलिस ने जम्मू रेलवे-स्टेशन , शिव मार्केट, मंगल मार्केट में गए विशेष अभियान चलाया और लगभग 30 दुकानों की चैकिंग की, इस अभियान का उद्देश्य उन अवैध विक्रेताओं की पहचान करना है जो बिना आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी किए सिम कार्ड जारी कर रहे हैं — यह गंभीर सुरक्षा खतरा उत्पन्न कर सकता है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न टेलीकॉम आउटलेट्स पर औचक निरीक्षण किए। टीमों ने ग्राहक आवेदन प्रपत्र (CAF), पहचान पत्र और बिक्री रजिस्टर की गहन जांच कर यह सुनिश्चित किया कि सिम कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप हो और किसी भी फर्जी पहचान या असामाजिक तत्व तक सिम न पहुंचे। वही जम्मू साऊथ जोन में पिछले 2 दिनों में 100 सिम विक्रेताओं की चैकिंग की गई है , वही सिम विक्रेताओं ने कहा कि वह भी सिम बेचते समय ग्राहक के दस्तावेज लेते हैं और पूरा रिकॉर्ड मेनटेन करते हैं।।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top