Back
राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया गया
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 15, 2025 19:19:01
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
राजनांदगांव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बुधवार को राजनांदगांव में बेहद हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके विधानसभा निवास पर बधाइयों का तांता लगा रहा। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय शिवनाथ वाटिका में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह का नागरिक सम्मान किया। सभी ने उन्हें प्रदेश के विकास का अग्रदूत बताते हुए उनके योगदान को याद किया। शाम को कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं राजनांदगांव पहुंचे और डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “डॉ. रमन सिंह ने अपने 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए पीडीएस प्रणाली को सशक्त किया और ‘चाउर वाले बाबा’ के रूप में घर-घर में पहचाने गए।” जन्मदिन समारोह का आकर्षण बना प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर का लाइव स्टेज शो, जो स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। कैलाश खेर के लोकप्रिय गीतों पर भारी भीड़ झूम उठी। मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के कई मंत्री और प्रदेश स्तर के भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, भाजपा कार्यकर्ता और डॉ. रमन सिंह के समर्थक शामिल हुए। पूरे शहर में दिनभर जन्मदिन का माहौल छाया रहा और जगह-जगह मिठाई वितरण कर लोगों ने अपने प्रिय नेता के जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowNov 10, 2025 11:07:440
Report
NZNaveen Zee
FollowNov 10, 2025 11:07:260
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 10, 2025 11:07:090
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowNov 10, 2025 11:06:530
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 11:06:040
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 10, 2025 11:05:38Noida, Uttar Pradesh:FARIDABAD (HARYANA): IED-MAKING MATERIAL & AMMUNITION RECOVERED BY JOINT TEAM OF HARYANA & J&K POLICE DURING INVESTIGATION FROM FARIDABAD
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 10, 2025 11:04:440
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowNov 10, 2025 11:04:310
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowNov 10, 2025 11:04:070
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 10, 2025 11:03:550
Report
0
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowNov 10, 2025 11:03:000
Report