247776
शामली में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक की गई जान, बाकी हुए घायल
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के थाना भवन क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। वहीं इस लड़ाई में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। साथ ही एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने और डॉक्टर पर समय पर उपचार न करने का आरोप भी लगाया था और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समय और संतुलन के महत्त्व पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
AAP ने रोहिणी जोन चुनाव में पुष्पा के अध्यक्ष और रमेश चंद के उपाध्यक्ष पद पर विजय पाई
Noida, Uttar Pradesh:रोहिणी जोन के चुनाव में "आप" पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री रमेश चंद जी ने शानदार जीत हासिल की।0
0
Report
RTO अफसरों की सुस्ती से राजस्व लक्ष्य अधूरा, जयपुर आगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर\nफीड- 2सी\n\nहैडर-\n\n- RTOs की सुस्ती से राजस्व वसूली लड़खड़ाई\n\n- परिवहन विभाग का राजस्व लक्ष्य अधूरा\n\n- 13 में से आधे RTO 85 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंचे\n\n- जयपुर RTO प्रथम 12वें नम्बर पर फिसला\n\n- दौसा RTO प्रदेशभर में पहले नम्बर पर\n\n- कोटा RTO राजस्व अर्जन में सबसे पीछे\n\nएंकर\n\nपरिवहन विभाग के RTO अफसरों की सुस्ती से राज्य सरकार का राजस्व लक्ष्य पूरा करने में परेशानी आ रही है। वित्त वर्ष 2026-27 के 3 माह गुजर चुके हैं। पहली तिमाही में परिवहन विभाग राजस्व लक्ष्य पूरा करने की दिशा में 84 फीसदी तक भी नहीं पहुंच सका है। यहां तक कि कई टॉपर आरटीओ भी इस बार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट-\n\nपरिवहन विभाग की जून 2026 तक की राजस्व वसूली की रैंकिंग ने कई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों यानी RTOs की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बड़े राजस्व लक्ष्य तय किए हैं। लेकिन पहली तिमाही पूरी होने के बावजूद अधिकांश कार्यालय निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं कर सके हैं। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि टैक्स वसूली, प्रवर्तन अभियान और अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार RTO कार्यालयों को जून 2026 तक 2062.08 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जबकि वसूली केवल 1738.05 करोड़ रुपए ही हो सकी है। यानी कुल उपलब्धि 84.29 प्रतिशत रही है। विभाग का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए रखा गया है, ऐसे में शुरुआती महीनों की धीमी रफ्तार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सबसे बेहतर प्रदर्शन दौसा RTO ने किया है, जिसने 90.79 प्रतिशत उपलब्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अलवर दूसरे और अजमेर तीसरे स्थान पर रहे हैं।\n\nवहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व देने वाला जयपुर- RTO प्रथम केवल 80.26 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 12वें स्थान पर गिर गया है। जयपुर आरटीओ द्वितीय जो पिछले वर्ष प्रदेशभर में पहले नम्बर पर था, इस साल अब तक चौथे स्थान पर है। सबसे खराब प्रदर्शन कोटा RTO का रहा है। कोटा RTO की उपलब्धि मात्र 78.61 प्रतिशत पर सिमट गई है।\n\nअब ई-डिटेक्शन का भी टारगेट\n\n- ई-डिटेक्शन चालानों से राजस्व वसूली का नया कॉलम शुरू हुआ \n- राजस्व का यह लक्ष्य मुख्यालय के कॉलम में जोड़ा गया \n- ई-डिटेक्शन का कुल वार्षिक राजस्व लक्ष्य 150 करोड़ रुपए \n- जून तक के लिए 37.50 करोड़ रुपए था टारगेट \n- इसमें से 18.70 करोड़ रुपए अर्जित, 49.88 प्रतिशत प्राप्ति \n\nपरिवहन विभाग के लिए चिंताजनक बात इसलिए भी है, क्योंकि इस वित्त वर्ष में परिवहन विभाग को 11 हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करना है। पहली तिमाही के 2245 करोड़ रुपए के टारगेट में से विभाग अब तक 1881 करोड़ रुपए ही अर्जित कर सका है। यदि फील्ड स्तर पर प्रवर्तन, टैक्स चोरी पर अंकुश और बकाया वसूली के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाए गए, तो विभाग के लिए राजस्व लक्ष्य को हासिल कर पाना मुश्किल होगा।\n0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के अलावा अन्य जिलों में ग्राम पंचायत चुनाव प्रक्रिया जारी
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आज ग्राम पंचायतों के उप ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। इसके चलते देहरादून जिले के अंतर्गत विकासनगर के सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों में भी चुनाव प्रक्रिया का दौर जारी है। कल नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ हुई चुनावी प्रक्रिया में आज नामांकन पत्रों के जमा होने, नामांकन पत्रों की जांच के बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी जिसके बाद देर शाम तक चुनावी परिणाम सामने आएंगे।0
0
Report
तस्लीमा नसरीन के कोलकाता दौरे पर बहस तेज, मुसलमान विद्वानों से प्रतिक्रियाओं की मांग
Agra, Uttar Pradesh:सैय्य्द शकील आगरा 19 साल बाद कोलकाता लौटेंगी लेखिका तस्लीमा नसरीन, भाजपा सरकार आयोजित कराएगी 'कट्टरता विरोधी' कार्यक्रम, विरोध शुरू- कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के कोलकाता दौरे पर, ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी कहते हैं, "बीजेपी ने अन्नपूर्णा योजना, बिजली और महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था और सत्ता में आई थी। उन्होंने जो भी वादे किए थे, वे सब फेल रहे हैं। अब अपनी नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तस्लीमा नसरीन को बुलाया जा रहा है; वह आकर मुसलमानों के बारे में कुछ अजीब-गरीब बातें कहेंगी और चली जाएंगी, और फिर ये लोग इसे 'विकास' के तौर पर पेश करेंगे। इसीलिए वे उन्हें वापस ला रहे हैं..." Need: Reactions of Muslim Scholars, Muslim Intellectuals0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने भागलपुर में 211 नए डिग्री कॉलेजों का लोकार्पण किया
Patna, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी ने भागलपुर के गोराडीह प्रखंड से बिहार में डिग्री कालेज की शुरुवात की सीएम ने बिहार में एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों का लोकार्पण किया जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है सीएम ने कहा अभी 6 विषयों की पढ़ाई होगी और बाद में और विषयों की पढ़ाई कराई जायेगी सीएम ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के साथ नौकरियों में जाने तक सरकार साथ खडा रहेगी छात्र छात्राओं से किया अपील कहा बिहार सरकार के योजनाओं का लाभ लीजिए विक्रमशिला विश्वविद्यालय के 200 एकड़ भूमि का हस्तांतरण किया गया उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं कई विधायक मौजूद0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से छठी कक्षा के छात्र की मौत, गांव में मातम
Gaya, Bihar:स्कूल जा रहे छठी कक्षा के छात्र की वज्रपात से मौत, गांव में मातम गया जिले के शेरघाटी प्रखंड के बेलडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छठी कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलडीह गांव निवासी राजेश यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई。 ग्रामीणों के अनुसार अंकुश सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वह एक घर के दरवाजे पर खड़ा हो गया। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।0
0
Report
छाता-गोवर्धन रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, दोबारा किए गए निर्माण को एमवीडीए ने किया ध्वस्त
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, । मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छाता-गोवर्धन रोड स्थित ग्राम मौखरी (थाना बरसाना) में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने दोबारा किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार, अरविन्द झा और अमित अतरी द्वारा जे.एस.के.एस. फेस-तृतीय के अंतर्गत "धेनु वाटिका" नाम से लगभग 40 एकड़ भूमि पर बिना स्वीकृति बाउंड्रीवॉल बनाकर प्लॉटिंग की जा रही थी। इस मामले में वाद संख्या 75/2023-24 दर्ज किया गया था। इसके बाद 5 जून 2023 को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हुआ और 22 जून 2023 को पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया था। एमवीडीए के अनुसार, पूर्व कार्रवाई के बावजूद मौके पर फिर से अवैध निर्माण और विकास कार्य शुरू किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए 14 जुलाई 2026 को उपाध्यक्ष के निर्देश और सचिव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने दोबारा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल, आरसीसी सड़कें, बिजली के खंभे, कॉलोनी का मुख्य प्रवेश द्वार तथा साइट ऑफिस को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी भूखंड या कॉलोनी में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। एमवीडीए ने चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण और विधिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
2 घंटे में आगरा पुलिस ने फर्जी लूट की कहानी का पर्दाफाश किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग हाथरस के सराफा कारोबारी से 40 लाख की लूट के मामले का आगरा पुलिस ने 2 घंटे में किया पर्दाफाश फर्जी निकली युवक से लूट की कहानी 50 लाख से ज्यादा का कर्ज होने पर व्यापारी ने रची झूठी लूट की कहानी डीसीपी वेस्ट और एसीपी एत्मादपुर ने तत्काल मौके पर पहुंच घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी खंगाले सीसीटीवी से पर्दाफाश होने पर व्यापारी ने कबूली फर्जी लूट की कहानी व्यापारी ने पुलिस को बताया,वो बिना पैसे लिए आगरा आया था मरने बस का सामने आया लेकिन बस अचानक रुकने से बची उसकी जान अचानक दिमाग में आई लुट की कहानी फर्जी लूट का पर्दाफाश होने पर फूट फूट कर रोया व्यापारी आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के बगल घूंसा का मामला0
0
Report
Advertisement
इंदौर में धार रोड का 300 बेड अस्पताल आज लोकार्पित, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के धार रोड पर निर्मित 300 बेड का अत्याधुनिक सरकारी जिला अस्पताल पूरी तरह तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इसका लोकार्पण करेंगे। अस्पताल के शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इंदौर के धार रोड पर बना 300 बेड का अत्याधुनिक सरकारी जिला अस्पताल अब पूरी तरह तैयार है और आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करने जा रहे हैं। वर्षों से निर्माणाधीन रहा यह अस्पताल अब आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित होकर जनता की सेवा के लिए तैयार है। स्वास्थ्य आयुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। अस्पताल शुरू होने के बाद मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक उपकरण और बेहतर उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।0
0
Report
जोधपुर में ट्रक-ट्रांसपोर्ट संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से करीब 2 हजार ट्रक प्रभावित
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर जोधपुर के ट्रक ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल का समर्थन करते हुए आज से माल की बुकिंग एवं लोडिंग पूरी तरह बंद कर दी है। हड़ताल के चलते जोधपुर के करीब 2 हजार ट्रकों के पहिए थम गए हैं, जिससे शहर से होने वाली माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर पड़ना शुरू हो गया है। जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और सूर्यनगरी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑनर्स वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त बैठक में जोधपुर ट्रक-ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति का गठन किया गया। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर सर्वमान्य समाधान नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का कहना है कि उनकी हड़ताल नए परिवहन नियमों और प्रशासनिक समस्याओं के विरोध में है। उनकी प्रमुख मांगों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने की अनिवार्यता पर राहत, डिवाइस की ऊंची कीमतों पर नियंत्रण, परमिट जारी करने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना, फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने में आ रही समस्याओं का समाधान, ई-डिटेक्शन चालानों में सुधार तथा नए नियम लागू करने से पहले पर्याप्त व्यवस्था और अधिकृत विक्रेताओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का आरोप है कि VLTD डिवाइस राजस्थान में काफी महंगे हैं और इनके अभाव में परमिट व फिटनेस संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे हजारों ट्रकों का संचालन प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
बूंदी डिपो को 11 नई एक्सप्रेस बसों की मंजूरी, यात्रियों को बेहतर सफर
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन : बूंदी बूंदी, 15 जुलाई। रोडवेज यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। बूंदी आगार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 11 नई एक्सप्रेस बसों का आवंटन हुआ है। जिला कलेक्टर के विशेष प्रयासों और मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव के बाद यह सौगात मिली है। नई बसों के शामिल होने से वर्षों से संचालित जर्जर बसों से राहत मिलेगी और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक व बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। इन बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ लंबी दूरी के प्रमुख मार्गों पर भी किया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही इन बसों को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।0
0
Report
Advertisement
पुंछ में आकाशीय बिजली गिरने से 50 से अधिक मवेशियों की मौत; राहत टीम पहुंची
Chikri Ban, पुंछ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में 50 से अधिक पालतू मवेशियों की मौत हो गई. सुरनकोट तहसील के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में यह हादसा रंजाटी ढोक में पशुपालक शौकत हुसैन के मवेशियों के झुंड पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हुआ. करीब 50 भेड़-बकरियाँ, एक भैंस और एक गाय की मौके पर मौत हो गई. शौकत हुसैन धंडी धारा गांव के निवासी हैं और गर्मियों में ऊपरी ढोक में मवेशियों के साथ रह रहे थे. मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिर गई. 16 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सहायता प्रदान की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की और भविष्य में ऐसे प्राकृतिक हादसों से बचाव के कदम उठाने को कहा.0
0
Report
40 मजदूरों से भरी पिकअप पलटी: ओवरटेक के दौरान हादसा, 23 घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:40 मजदूरों से ठसाठस भरी पिकअप पलटी, ओवरटेक के दौरान हादसा, 23 घायल सिहोरा थाना क्षेत्र के लमकना रोड स्थित आलासूर (सिमरिया) मोड़ के पास बुधवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में करीब 40 मजदूर सवार थे, जिनमें से 23 घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारि के अनुसार सभी मजदूर बहोरीबंद क्षेत्र के चरागवां और कूड़ा अमाड़ी गांव से लाहोद गांव धान की रोपाई करने जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा पहुंचाया गया।0
0
Report
मुसलमानों के मुंह पर तमाचा जैसी बयानबाजी, विरोध के बीच एकजुटता की पुकार
Noida, Uttar Pradesh:डॉ मोइन अहमद खान, राष्ट्रीय महासचिव, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया - लोग उन्माद फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम कर रहे हैं कि दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे... अमन और शांति को ठेस पहुंचे... तस्लीमा के कार्यक्रम का पूरी तरह से विरोध करता है नसीम अहमद .. ( उपाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, यूपी ) - बुलाने का मकसद है मुसलमानों के मुंह पर तमाचा मारा जाए... मुसलमानों से अपील है कि एकजुट हो जाइए... नहीं होंगे तो ये बीजीपी और आरएसएस के लोग हमारा नामो निशान मिटा देंगे.0
0
Report
Advertisement
