247776
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गालियां दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shamli, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधल थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है जिसमें एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह लोगों को गालियां दे रहा है। इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। अभी तक पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे पाए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में प्रथम चरण के लिए निर्वाचन कर्मी और मतदान दल रवाना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से छह पंचायत समितियों के लिए मतदान दल रवाना हुए। रवाना होने से पहले मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया तथा उन्हें आवश्यक निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, मतपेटियां और रिकॉर्ड उपलब्ध करवाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मतदान दलों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रथम चरण में शेरगढ़, चाबा, चामू, आगोलाई, बालेसर और सेखाला पंचायत समितियों के कुल 354 मतदान केंद्रों पर चुनाव करवाए जाएंगे। मतदान दलों की रवानगी दो पारियों में निर्धारित की गई। सुबह 9 बजे शेरगढ़ के 52, चाबा के 57 और चामू के 79 मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना हुए। वहीं, दोपहर 1 बजे आगोलाई के 43, बालेसर के 72 और सेखाला के 51 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई। 207 रिटर्निंग अधिकारी और 354 मतदान दल तैनात प्रथम चरण के चुनाव के लिए 207 रिटर्निंग अधिकारियों और 354 मतदान दलों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए कुल 1,977 कार्मिकों का आवंटन किया गया है। इनमें 207 रिटर्निंग अधिकारी और 1,770 मतदान दल के सदस्य शामिल हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि सरपंच और पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान दल निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव संबंधी व्यवस्थाएं संभालेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद कार्मिकों के 25 अक्टूबर तक वापस लौटने की संभावना है। बाईट आलोक रंजन जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
करौली पुलिस लाइन में शहीद दिवस: श्रद्धांजलि, रक्तदान और पौधारोपण कार्यक्रम
Karauli, Rajasthan:पुलिस शहीद दिवस पर करौली पुलिस लाइन में आयोजित किए गए कई कार्यक्रम, जिला करौली एंकर इंट्रो - 68 वें पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र भेंट कर एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी, रामकुमार कस्वां, सुनील, संतराम, डॉ कमल राम, डीएसपी किशोर भदोरिया सहित जिले के पुलिस अधिकारी और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने तीन चक्र हवाई फायर कर शहीदों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी रामकुमार कस्वां सहित पुलिस अधिकारी और जवानों ने रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया। एसपी लोकेश सोनवल ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में اپنی मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न परिस्थितियों में राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 154 वीर जवानों के नाम का पठन कर उनके बलिदान को याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी ने कहा पुलिस, अर्ध सैनिक बल और सेना के जवान विविध क्षेत्र में दुर्गम परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा और देश सीमाओं की सुरक्षा का काम करते है। इस दौरान पुलिस लाइन में पौधारोपण का भी आयोजन किया गया। पधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया。0
0
Report
सुलताना में घरेलू विवाद से पिता की हत्या, बेटों ने शव जलाकर दबा दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना के तारा का बास में जुगलकिशोर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा दो बेटों ने घरेलू विवाद में गला घोंटकर जुगल किशोर जांगिड़ की हत्या पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जलाया, जमीन में दबाया पिता के मुंबई जाने की बात कहकर लोगों और रिश्तेदारों को करते रहे गुमराह सुलताना पुलिस ने दोनों बेटे शिव और दीपेंद्र को किया गिरफ्तार न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा घरेलू विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात का रूप ले लिया। झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के तारा का बास में दो बेटों ने कथित तौर पर अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया और मकान के पास जमीन में गाड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लोगों और रिश्तेदारों को पिता के मुंबई जाने की बात कहकर गुमराह करते रहे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दोनों बेटों शिव और दीपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सुलताना थानाधिकारी ने बताया की मामला 17 अक्टूबर 2026 का है, जब तारा का बास गांव में एक मकान के पास शव दबे होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई। शव की पहचान जुगल किशोर जांगिड़ पुत्र रामेश्वर लाल के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई पवन कुमार ने 18 अक्टूबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि जुगल किशोर पिछले छह-सात दिनों से लापता था। इसके बाद हत्या कर शव को जमीन में दबाने की आशंका के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए चिड़ावा डीएसपी गौरव गुर्जर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एमआईयू और एमओबी टीमों को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। सुलताना थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस को मृतक के दोनों बेटों शिव और दीपेंद्र की भूमिका पर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिसमें वारदात से जुड़े तथ्य सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।थानाधिकारी रामनिवास के अनुसार, प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते दोनों बेटों ने कथित तौर पर आवेश में आकर पिता का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव पर पेट्रोल डालकर उसे जलाया और मकान के पास मिट्टी में दबा दिया। वारदात करीब पांच से सात दिन पहले की बताई जा रही है। आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए लोगों और रिश्तेदारों को पिता के मुंबई जाने की बात कही, जबकि जमीन में मिले शव को किसी अज्ञात व्यक्ति का बताकर भी गुमराह करने का प्रयास किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त सामग्री और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।0
0
Report
Advertisement
अगर कोई कहे कि Daler Mehndi शराब पीते हैं, तो मैं गाना छोड़ दूंगा
Noida, Uttar Pradesh:If anyone even says that Daler Mehndi drinks alcohol, I will quit singing.0
0
Report
दमोह पुलिस स्मृति दिवस पर मंत्री सांसद आदि ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस स्मृति शहीद दिवस पर दमोह में मंत्री सांसद विधायक सहित पुलिस अफसरों ने दी श्रद्धांजलि, शोक परेड का आयोजन.. आज 21 अक्तूबर को पुलिस शहीद दिवस है और आज के दिन पूरे देश में सेवा कार्य को करते हुए शहीद हुए पुलिस जवान और अफसरों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। दमोह में भी इस दिन को खास मानते हुए पुलिस लाइन मैदान में शोक परेड का आयोजन किया गया और पुलिस जवानों ने शहीदों को सलामी दी वहीं एसपी ने इस साल देश भर में शहीद हुए 154 पुलिस कर्मियों के नाम का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सहित शहर के गणमान्य नागरिक गण और पुलिस स्टाफ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंत्री और सांसद विधायक सहित अन्य लोगों ने शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि देश के अंदर पुलिस आम लोगों की रक्षक होती है और उन्हीं की वजह से समाज में डर भय का अंत होता है और जब वही रक्षक कर्तव्य पथ पर रहते हुए शहीद होते है तो ये सिर्फ उनकी क्षति नहीं बल्कि देश की क्षति होती है और समाज को उनका सम्मान करने के साथ शहीद परिवारों के प्रति भी सम्मान रखना चाहिए। बाइट धर्मেন্দ्र सिंह लोधी ( संस्कृति मंत्री एमपी) बाइट राहुल सिंह ( सांसद दमोह) बाइट जयंत मलैया ( विधायक दमोह) बाइट प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह) बाइट आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)0
0
Report
दमोह में यू ट्यूब के लिए दस दिनों का यादगार उत्सव हुआ पूरा
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए दमोह का दस दिनों का यादगार उत्सव हुआ पूरा...0
0
Report
Advertisement
बस्तर दशहरा: राष्ट्रपति मुर्मू मुरिया दरबार में शामिल, नाम-स्थान के विवाद के बीच
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा की मुरिया दरबार रस्म में इस वर्ष राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू शामिल होंगी। 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुरिया दरबार से पूर्व बस्तर में सियासी पारा हाई हो गया है; दरअसल मुरिया दरबार के नाम बदलने और स्थान बदलने को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आदिवासी आस्था एवं परंपरा से जुड़े मुरिया दरबार का नाम बदलने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सिरासार भवन के स्थान पर लालबाग मैदान में मुरिया दरबार आयोजन करने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी। Jagdalpur मां दंतешь्वरी मंदिर द्वारा एक रस्मों का सूची जारी की थी जिसमें मुरिया दरबार के स्थान पर आम दरबार अंकित है; जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर नाम और स्थान नहीं बदले जाने की बात कही। इस मामले में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा पुरानी व्यवस्था के तहत सभी रस्मों का आयोजन किया जा रहा है; राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू सिरासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार के साथ ही लालबाग मैदान में आयोजित आम सभा में भी हिस्सा लेंगी। कुछ लोग अफवाह फैलाकर लोगों की भ्रमित कर रहे हैं।0
0
Report
टाइगर शोर्फ मामले में चार गिरफ्तार, हथियार डिलीवरी की डील 70-80 हजार में पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टाइगर शोर्फ मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हथियार पहुंचाने वाले को किया गिरफ्तार. 70 से 80 हज़ार में हथियार पहुंचाने की डील हुई थी. कुणाल अनिल पंडित से संपर्क में था. दादर रेलवे स्टेशन पर हथियार की डिलीवरी हुई है. एक बड़ी कामयाबी है, कुणाल अनिल पंडित के संपर्क में था. उसको अनिल पंडित ने निर्देश दिया था कि हथियार लेकर आना है वो तय जगह पर गया और वंहा से हथियार लेकर आया उसके बाद राधा और बबिता के जरिए हथियार मुंबई गया जहाँ राधा ने एक माइनर को हथियार दिया।0
0
Report
रामनगर-बसंतगढ़ सड़क निर्माण मुद्दे के बीच हादसा, 2 मौत, 10 घायल
Aram Pora, Ganderbal, Union MoS Jitendra Singh tweets, Unfortunately, two casualties have been reported. 10 injured have reached SDH Ramnagar. Out of 10, 3 are on way to GMC Udhampur. 3 more ambulances are about to reach SDH Ramnagar. Meanwhile, I have taken up the issue of construction of Ramnagar to Basantgarh road with the BRO authorities at Delhi.0
0
Report
Advertisement
भदरवाह में मौसम बदला; सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन प्रवाह बढ़ा
Bhaderwah, With a change in weather conditions and the season’s first snowfall covering the higher reaches, a large number of tourists are returning to Bhaderwah, popularly known as the Mini Switzerland of Jammu and Kashmir, to enjoy its scenic beauty, snow-covered mountains and lush green meadows. The higher reaches of Bhaderwah Valley recently received the season’s first snowfall, resulting in a sharp drop in temperatures across the Chenab Valley and adding to the region’s winter charm. Following the change in weather, visitors are arriving in increasing numbers to explore the valley’s high-altitude meadows, parks and other popular tourist destinations, including Lake View Resort, Nalthi Park, Guldanda and Jai Valley. Publicity Officer of the Bhaderwah Development Authority, Dr Iftikhar Malik, said the authority had been receiving a large number of queries from tourists following the change in weather conditions. He said October and November are ideal months to visit Bhaderwah after the scorching summer heat, as the weather generally remains pleasant and comfortable for tourists to explore the valley’s scenic beauty. He added that December to March is particularly attractive for snow lovers, who can experience snowfall and winter landscapes across the region’s higher reaches, subject to weather conditions. Dr Malik added that Bhaderwah’s picturesque landscapes and high-altitude meadows are ready to welcome tourists, with several upper reaches having recently received the season’s first snowfall. The fresh snowfall, falling temperatures and breathtaking mountain scenery are adding to Bhaderwah’s appeal as a tourist destination, offering visitors an opportunity to experience the changing colours of autumn and the early signs of winter in the Chenab Valley.0
0
Report
त्योहारी सीजन में जम्मू की सुरक्षा कड़ी, सीमा पर घुसपैठ रोकथाम ग्रिड मजबूत
Jammu, जम्मू में त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। जम्मू के आईजीपी तेजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सुरक्षा के हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों को लेकर आईजीपी ने कहा कि बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया गया है, ताकि सीमा पार से किसी भी नापाक कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। इसके अलावा, राजौरी में सामने आ रहे आतंकियों के ठिकानों और छिपने के स्थानों को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकियों के भागने के बाद उनके पीछे छोड़े गए सामान और ठिकानों की पहचान की जा रही है। ऐसे ठिकानों को ध्वस्त भी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि आतंकियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके और जम्मू संभाग में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
भक्तों ने शिर्डी- बेलापुर- अहिल्यानगर- दौंड मार्ग पर नई सुपरफास्ट रेल सेवा की मांग की
Shirdi, Maharashtra:जगप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र शिर्डी, शनि शिंगणापूर और आंध्र प्रदेशातील तिरुपती बालाजी तीनही तीर्थक्षेत्रांना जोडणारी दौंड मार्गे नवीन सुपरफास्ट रेल्वे सुरू करावी अशी मागणी भाविकांमधून होत आहे. केंद्रीय रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव आणि रेल्वे बोर्डाकडे निवेदनाद्वारे मागणी केली गेली आहे. सध्या शिर्डीहून तिरुपतीला जाणाऱ्या सर्व गाड्या छत्रपती संभाजीनगर मार्गे जातात. त्यामुळे प्रवास 27-30 तासाचा लागतो. जर नवीन गाडी शिर्डी- बेलापुर- अहिल्यानगर- दौंड मार्गे सुरू केली तर हा प्रवास 17-18 तासात होईल.0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन महाराज की 17वीं विशाल पदयात्रा हिण्डौन से रवाना, भव्य आयोजन
Karauli, Rajasthan:गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई गोवर्धन महाराज की 17वीं विशाल पदयात्रा, हिण्डौन सिटी। श्री गोवर्धन महाराज की 17वीं विशाल पदयात्रा हिण्डौन के श्री राम मंदिर,वाघा वाले हनुमान जी,से रवाना हुई। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द सैनी एवं वार्ड नंबर 50 के पार्षद मुकेश चन्द सैनी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को गोवर्धन के लिए रवाना किया।0
0
Report
रामकथा के समापन पर विशाल भंडारे, सैकड़ों श्रद्धालु पंगत प्रसादी में शामिल
Karauli, Rajasthan:रामकथा समापन पर भंडारे का आयोजन भंडारा, हिंडौन । पाली सिंघान जट्ट में चल रही सात दिवसीय रामकथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। दिव्यांग आयोजक घनश्याम प्रजापत का एवं अतिथियों का दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।0
0
Report
सीताराम मंदिर में छप्पन भोग और फूल बंगला झांकी से रोशन हुआ परिसर
Karauli, Rajasthan:सीताराम मंदिर पर छप्पन भोग और फूल बंगला झांकी का आयोजन हुआ। रंग बिरंगी रोशनी से जगमग सीताराम मंदिर पर झांकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन हुआ।0
0
Report
Advertisement
