Back
नवादा: AK-47 सहित भारी हथियार बरामद, लेवी वसूली का खुलासा
YSYeswent Sinha
Mar 13, 2026 13:48:25
Roh, Nawada, Bihar
नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से AK-47 राइफल, दो अन्य राइफलें, भारी मात्रा में कारतूस और वर्दी बरामद की है। यह कार्रवाई जंगलों में मजदूरों से हथियार के बल पर खाना छीनने और ठेकेदारों से लेवी वसूलने की सूचना के बाद की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में थानाध्यक्ष और विशेष कार्य बल के पुलिस व उनकी टीम शामिल थी। शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन की गई। एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि गठित टीम ने 12 मार्च 2026 को मानवीय खुफिया जानकारी और सटीक सूचना के आधार पर ग्राम डेलवा में छापेमारी की। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद, अभियुक्त के घर के पास एक आम के पेड़ के पास से एक AK-47 राइफल (जो आर्म्स रूल्स 2016 और आर्म्स एक्ट 1959 के तहत प्रतिबंधित बोर की है), दो 315 बोर राइफलें, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाइज वर्दी जब्त की गई। गिरफ्तारी अभियुक्त को जब्त हथियारों के साथ थाना परिसर लाया गया। गहन पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 315 बोर राइफल के 10 अतिरिक्त कारतूस भी बरामद किए गए। अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे अपने संगठन के साथ मिलकर हथियार का भय दिखाकर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों और अन्य लोगों से लेवी वसूलते थे। पुलिस का दबाव बढ़ने के कारण उन्होंने इन हथियारों को यहां छिपाकर रखा था। गिरफ्तारी अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार (उम्र 31 वर्ष), पिता बालेश्वर यादव, ग्राम डेलवा, थाना रजौली, जिला नवादा के रूप में हुई है। बरामद किए गए सामानों में एक AK-47 राइफल, दो 315 बोर राइफलें, 315 बोर राइफल के 10 कारतूस, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच और तीन सेट कैमोफ्लाइज वर्दी शामिल हैं। इस मामले में रजौली थाना में कांड संख्या 158/26, दिनांक 13 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। बाइट _ अभिनव धीमान एसपी नवादा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 14:36:1157
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 13, 2026 14:35:5761
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 13, 2026 14:35:3461
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 13, 2026 14:35:1749
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 13, 2026 14:35:0317
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 13, 2026 14:34:4830
Report
66
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowMar 13, 2026 14:34:2552
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 13, 2026 14:34:1069
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 13, 2026 14:33:4733
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 14:33:3516
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 13, 2026 14:33:200
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 13, 2026 14:32:460
Report
JPJai Pal
FollowMar 13, 2026 14:32:320
Report