247776
शामली में विधवा महिला से छेड़छाड़ का मामला हुआ
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में एक विधवा महिला के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ करने और घर से बाहर निकलने पर उसका पीछा किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की। हालांकि आरोपी अब पीड़िता को उल्टा धमकी भी दे रहे हैं जिसके चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा पुलिस ने RD शावर्मा की दुकान पर वायरल आमलेट वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, RD शावर्मा की दुकान पर बिक रहे आमलेट की वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, SP सिटी श्वेताभ पांडेय के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए दुकान कराई बंद, वहीं पुलिस का कहना है शासन के आदेश के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जायेगी सख्त कार्रवाई, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड़ का पूरा मामला。0
0
Report
कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो पंजाब के अपराधियों को गिरफ्तार किया
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार गिरफ्तार दोनों अपराधी पंजाब का रहने वाला है दोनों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन एवं दो मोबाइल फोन बरामद कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आपराधिक घटना का अंजाम देने की योजना बना रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया । पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थ कि रौतारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी बड़े अपराधी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु रौतारा थाना पुलिस द्वारा गोविंदपुर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की तत्परता से पकड़ लिया । गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुरु साहिब सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता स्व. सुरजन सिंह एवं विक्रमजीत सिंह , उम्र 34 वर्ष, पिता बलकार सिंह, दोनों साकिन राम सिंहवाला, थाना पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, 22 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में रौतारा थाना कांड सं० 156 / 26 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है。 -- विजुअल, इमेज व प्रेस विज्ञप्ति -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
मण्डला में ऑक्सीजन की कमी से मौत, विधायक ने FIR की मांग
Mandla, Madhya Pradesh:ऑक्सीजन के अभाव में अजीत बरया की मौत के मामले में कांग्रेस विधायक नारायण पट्टा ने कलेक्टर से मुलाकात कर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने अस्पताल और 108 एम्बुलेंस सेवा की कथित लापरवाही गिनाते हुए दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में जिला प्रशासन पहले ही जांच दल गठित कर चुका है और कलेक्टर स्वयं पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। इधर, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं मंडला विधायक संपतिया उइके का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गाली-गलेश नहीं, साथ मिलकर Bharat को मजबूत बनाएं
Noida, Uttar Pradesh:Abuses never solve anything. Let’s guide the misguided. Let’s work together. Let’s work for Bharat.0
0
Report
ज्ञान भारतम् मिशन: राजस्थान पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण में देश का अग्रणी
Jaipur, Rajasthan:ज्ञान भारतम् मिशन में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में सर्वाधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान बना पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण में देश का अग्रणी राज्य जयपुर। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राजस्थान ने देश की प्राचीन ज्ञान-संपदा के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वर्तमान में देश में सर्वाधिक पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का योगदान राजस्थान से हो रहा है। उन्होंने इसे जनभागीदारी, संस्थागत सहयोग और समर्पित प्रयासों का परिणाम बताया। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आगे बढ़ा अभियान उपमुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और प्रेरणा से भारत की अमूल्य ज्ञान-संपदा के संरक्षण का यह राष्ट्रीय अभियान शुरू हुआ। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय और ज्ञान भारतम् मिशन की पूरी टीम के मार्गदर्शन एवं सहयोग की भी सराहना की। समाज के हर वर्ग का रहा महत्वपूर्ण योगदान दिया कुमारी ने पांडुलिपि संरक्षकों, विभिन्न भंडारों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, शोध संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवकों तथा इस अभियान से जुड़े सभी व्यक्तियों और संस्थाओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सभी ने इसे जनआंदोलन की तरह अपनाकर सक्रिय सहयोग दिया है। विरासत को डिजिटल रूप में मिलेगा स्थायी संरक्षण उन्होंने कहा कि राजस्थान की बिखरी हुई ज्ञान-संपदा को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी से जोड़ा जा रहा है, जिससे यह अमूल्य विरासत सुरक्षित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। यह अभियान भारतीय सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。0
0
Report
जयपुर कॉन्फ्रेंस: मध्यस्थता से विवाद सुलझाने की नई राह का ऐलान
Jaipur, Rajasthan:खबर की फीड JAIPUR से भेजी है। खबर के साथ पोडियम बाईट चलाए इंट्रो- सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि पहले पंचायत में साथ बैठकर समस्या का समाधान होता था, आज उसका आधुनिक नाम मीडिएशन हो गया है। मिडिएशन बताता है कि विवाद सुझालने के दौरान एक आवाज दूसरी आवाज को दबा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि विवाद चाहे कितना भी बडा और छोटा हो और चाहे दो देशों के बीच युद्ध विराम का ही मामला क्यों ना हो, सभी विवादों को सुलझाने का मूल तरीका लगभग एक जैसा ही है। सीजेआई शुक्रवार को जयपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ पीस मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। बॉडी- उन्होंने कहा कि विवाद का निस्तारण करने के लिए किसी को बोलने से ज्यादा सुनना पड़ता है। दोनों पक्षों की बात को सही तरीके से समझकर एक-दूसरे तक पहुंचाना पड़ता है। साथ ही यह विश्वास रखना पड़ता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा सकते हैं और साथ मिलकर बेहतर जीवन जीने का रास्ता निकाल सकते हैं। यह कोई सामान्य योग्यता नहीं है। यह कानूनी पेशे में यह सबसे कठिन योग्यता है। इसे सीखने के लिए ट्रेनिंग और अनुभव से लगातार सीखने की जरूरत होती है। सीजेआई ने कहा कि जयपुर को सामाजिक सौहार्द के सिद्धांत पर बसाया गया है। शहर का निर्माण इस तरह हुआ है कि एक हिस्सा, दूसरे पर हावी नहीं होता। इससे लगता है कि इस कांफ्रेस की इससे बेहतर जगह दूसरी नहीं हो सकती थी। मध्यस्थता से केस निपटारे में देश में हम दूसरे स्थान पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा ने कहा सीजेआई का मानना है कि मीडिएशन को सामाजिक सौहार्द और संस्था में विश्वास करने के टूल की तरह काम में लेना चाहिए। इस तीन दिन की कॉन्फ्रेंस में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। आधुनिक लीगल सिस्टम को न केवल न्याय देने वाला होना चाहिए, बल्कि समाज के अंतिम छोर की भागीदारी करने वाला होना चाहिए। राजस्थान मध्यस्थता के माध्यम से केसों का निपटारा करने में भारत में दूसरे स्थान पर है। संघर्ष से पहले समझौते का प्रयास करते हैं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम हमेशा संघर्ष से पहले समझौते का प्रयास करते हैं। इसके दो उदाहरण हमारे इतिहास में हैं। राम युद्ध जीत सकते थे। वे भगवान हैं, उनके पास सेना थी, लेकिन उन्होंने पहले समझौते के लिए अंगद को भेजा। वहीं श्रीकृष्ण ने भी महाभारत के युद्ध से पहले दुर्योधन के पास समझौते के लिए दूत भेजा। ये उदाहरण यह भी बताते हैं कि यदि कोई मानना न चाहे तो भगवान भी समझौते के जरिए उन्हें संघर्ष से नहीं बचा सकते हैं। विवाद की जगह संवाद और मध्यस्ता अपनाएं कांन्फ्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हमारे यहां मध्यस्थता का सबसे बड़ा उदाहरण पंच परमेश्वर परंपरा रही है। इसी परंपरा से भारत अंतराष्ट्रीय मध्यस्थता के स्तर पर पहुंचा है। आज कई कानूनी चुनौतियां बढ़ी हैं। सीमा पार व्यापारिक विवादों की प्रकृति तेजी से बदल रही है। ऐसे में जटिल विवादों के लिए आधुनिक और प्रभावी समाधान की जरूरत है। अदालतों के चक्कर काटने पर भी विवाद नहीं सुलझते कार्यक्रम में उपस्थित सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज दुनिया को शांति और मध्यस्थता की जरूरत है। कोर्ट में लंबित मुकदमों से व्यक्ति की संपत्ति, समय और पैसा सब छीन जाता है। सालों साल अदालतों के चक्कर काटने पर भी जो विवाद नहीं सुलझते हैं, मध्यस्थता से ऐसे विवादों का समाधान निकलता है। वह समाधान स्थायी और लंबे समय के लिए होता है। उन्होंने कहा कि सौहार्द बनाए रखने का काम हमारे यहां पंचायतें करती आई हैं। वो केवल विवाद ही नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के बीच के कड़वाहट को भी खत्म करते थे। गर्व है पहली भारतीय मूल की महिला जज हूं कांन्फ्रेस को संबोधित करते हुए जाम्बिया सुप्रीम कोर्ट की जज आभा नायर पटेल ने कहा कि मैं यहां कांटों के बीच गुलाब हूं या गुलाब के बीच कांटा हूं, मुझे नहीं पता। मुझे गर्व है कि मैं जांबिया सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हूं। मिडिएशन से मुकदमे का अंत होने के साथ-साथ पक्षकारों के बीच गरिमा और विश्वास भी बना रहता है।हम कॉन्फ्रेंस में आकर यहां के न्याय व्यवस्था की खूबियों को सीखेंगे। BYTE1- CJI सूर्यकांत BYTE 2- CM भजनलाल शर्मा BYTE 3- केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल महेश पारीक, जी मीडिया जयपुर।0
0
Report
Advertisement
कटिहार पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भारी जिंदा कारतूस बरामद
Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रायफल, एक पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, 50 खोखा एवं 20 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार कटिहार पुलिस को एक बड़ी कारवाई की है । पुलिस ने पुलिस विज्ञप्ति के माध्यम से यह सूचना दी कि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति रवि कुमार झा एवं उसके सहयोगी संजीव कुमार सिंह द्वारा अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो वायरल किया जा रहा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मुफ्फसिल थानाध्यक्ष द्वारा जांच की गई, जिसमें उक्त व्यक्ति की पहचान रवि कुमार झा पिता स्व. जलधर झा सा० गोविंदपुर थाना रौतारा एवं संजीव कुमार सिंह पिता स्व० परमानंद सिंह सा० छिटाबाड़ी थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार के रूप में हुई। वहीं सूचना के सत्यापन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम छिटाबाड़ी में घर की विधिवत तलाशी की गई। तलाशी के क्रम में संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार करते हुए एक राइफल, एक पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, 50 खोखा एवं एक मोबाईल बरामद किया गया । वहीं फिरार अभियुक्त के विरूद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान अभद्र टिप्पणी से तनाव, FIR दर्ज
कांवड़ यात्रा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर तनाव, साइकिल से प्रयागराज जल लेने जा रहे कांवड़ियों पर मस्जिद से कसी गई फब्ती, FIR दर्ज! उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित दक्षिण दरवाजा मस्जिद के समीप कांवड़ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने और धक्का-मुक्की का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से लगभग एक दर्जन कांवड़िए साइकिल द्वारा प्रयागराज जल लेने के लिए रवाना हो रहे थे। इस जत्थे में महिला श्रद्धालु भी शामिल थीं। आरोप है कि जैसे ही कांवड़ियों का जत्था दक्षिण दरवाजा मस्जिद के समीप पहुंचा, वहाँ पहले से मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने कांवड़ियों और महिला श्रद्धालुओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं। जब कांवड़ियों ने इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया, तो असामाजिक तत्वों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और मारपीट पर उतारू हो गए। घटना के तुरंत बाद कांवड़ियों ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल दक्षिण दरवाजा पहुंचे। उन्होंने उग्र हो रहे कांवड़ियों को सुरक्षा का आश्वासन देकर शांत कराया और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया, हिंदनुवादी नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आस्था का महापर्व कांवड़ मेला चल रहा है। बस्ती में भी हर घर और गली से लोग कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। डीएसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुरानी बस्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। कानून व्यवस्था हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
ग्लासगो में जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने गोल्ड जीता, एशियन गेम्स की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:ग्लासगो भारतीय जूडो खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष सिंह देश के लिए यह मेडल जीतकर मुझे बहुत खुशी हो रही है... हमने आज जीतने की तैयारी की थी... मैं यह मेडल अपनी माँ को समर्पित करता हूँ... अगर क्वालिफ़ाई कर पाया, तो एशियन गेम्स के लिए अच्छी तैयारी करूँगा और मेडल जीतने की पूरी कोशिश करूँगा...0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की गोलीकांड, आत्महत्या की आशंका पर पुलिस जांच
Noida, Uttar Pradesh:पहले पत्नी और दो मासूमों को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी मारी गोली बलरामपुर में एक ही परिवार की चार मौतों से सनसनी घर से मिला कट्टा, फोरेंसिक टीम जुटी, हर पहलू पर जांच स्पी बोले- शुरुआती संकेत आत्मघाती वारदात की ओर, लेकिन जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी। बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे जिले को झकझोरा। घर के भीतर एक ही परिवार के चार सदस्य खून से लथपथ पड़े मिले। मृतकों में 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और महज 10 माह का मासूम जयदीप शामिल हैं। प्रारम्भिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी कोमल और दोनों बच्चों श्रद्धा और जयदीप को गोली मारी गई और उसके बाद बजरंग गिरी ने खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर चारों के शव पड़े थे। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को सील कर साक्ष्य जुटाए गए और घंटों तक घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। मृतक के भाई राम कुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारों को देशी कट्टे से गोली मारी गई है घटना किस कारण हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो देशी कट्टा और कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या के बाद आत्महत्या की ओर संकेत करती है, लेकिन अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक और सामाजिक पहलुओं समेत हर संभावित एंगल की जांच कर रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गोसाई पुरवा गांव में मातम पसरा है। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में जांच जारी रही और गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इस दर्दनाक वारदात ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। विकास कुमार एसपी बलरामपुर0
0
Report
ग्लासगो में अस्मिता डे ने जीता मेडल, देश के लिए गर्व
Noida, Uttar Pradesh:ग्लासगो | भारतीय एथलीट अस्मिता डे यह मेडल जीतकर मैं सच में बहुत खुश हूँ; यह मेडल मेरे, मेरे राज्य और मेरे देश के लिए बहुत ज़रूरी था… मैं इसे अपने कोच को समर्पित करती हूँ… मेरे पिता, जिनका दिसंबर 2025 में निधन हो गया था, उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया था, लेकिन मुझे लगा कि उनके गुज़रने के बाद सब कुछ खत्म हो गया है… लेकिन 2 महीने बाद एशियन गेम्स के ट्रायल्स हुए, जिसमें मैं नेशनल लेवल पर पहले स्थान पर रही…0
0
Report
जोधपुर: स्मैक-आफीम मामले में दो आरोपी को 2-2 साल की कठोर सजा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। एनडीपीएस न्यायालय संख्या 1 जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश अजय कुमार भोजक ने 13 साल पुराने अवैध मादक पदार्थ स्मैक और अफीम के मामले में फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों को 2-2 वर्षों का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक गोविन्द जोशी ने बताया कि दिनांक 08/05/2013 को पुलिस थाना मंडोर के तत्कालीन थानाधिकारी कमलसिंह ने मंडोर तिराहे स्थित गोपाल चौधरी की होटल के आगे बैठे अशोक देवड़ा से 17 ग्राम अवैध स्मैक और नोरतराम से 33 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर उनको गिरफ्तार किया तथा बाद अनुसंधान आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। अवैध मादक पदार्थों के अपराध गंभीर किस्म की प्रकृति के अपराध होने और उसका समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की वजह से आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की जबकि आरोपी ने नरमी बरतने का आग्रह किया। विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस संख्या 1 जोधपुर के विशिष्ट न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत कुल 08 गवाह, 29 दस्तावेजी साक्ष्य और 7 आर्टिकल के आधार पर अभियुक्त अशोक देवड़ा जोधपुर और नोरतराम जोधपुर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक और अफीम रखने के आरोप में दोषी ठहराते हुए 2-2 वर्षों का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
अमरैली जिले में भारी बारिश, राजुला, जाफराबाद और पिपावाव तटीय क्षेत्र में झमाझम बारिश
Amreli, Gujarat:અમરેલી જિલ્લામા વરસાદ.રાજુલા,જાફરાબાદ,પીપાવાવ કોસ્ટલ બેલ્ટમાં ધોધમાર વરસાદ.રાજુલા વિકટર,પીપાવાવ પોર્ટ,શિયાળ બેટ,દરિયા કાંਠે વરસાદ.દરિયાઈ વિસ્તારોમાં સતત તંત્રની નજર0
0
Report
NSUI छात्रों का पानी की टंकी पर प्रदर्शन; विपक्षी नेता टीकाराम जूली गांधीनगर पहुंचे, समझाइश के बाद तीनों छात्र नीचे उतरे
Noida, Uttar Pradesh:पानी की टंकी पर NSUI छात्रों का प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे गांधीनगर NSUI के नेताओं से जूली ने की समझाइश समझाइश के बाद तीनों छात्र टंकी से नीचे उतरे0
0
Report
देवसर क्षेत्र में दो गैरस्थानीय मजदूरों की हत्या पर इमरान Nabi Dar ने निंदा
Aram Pora, Ganderbal, In a Post On X National Conference State Spokesperson Imran Nabi Dar Said " I unequivocally condemn the barbaric killing of two non local laborers in Devsar area today. My heartfelt condolences with the bereaved families and may they find enough strength to bear this shattering and incosolable loss. These people come here for a livelihood and belong to a very underprivileged section of society. Heart wrenching. Shocking to witness such gruesome killings inspite of the claims of "revolutionised secutity apparatus".0
0
Report
Advertisement
