icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महिला से आपत्तिजनक वार्ता के मामले में दुबारी चौकी प्रभारी निलंबित, जांच शुरू

Mau, Uttar Pradesh:महिला से मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वार्ता मामले में शनिवार को मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर महिला के साथ आपत्तिजनक वार्ता का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर کرتے हुए मामले की जांच की जा रही थी। जांच के बाद दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी के रूप में तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया साथ ही साथ पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के लिए क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को सौंपा। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी चौकी प्रभारी के रूप में एक सप्ताह पूर्व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को तैनात किया गया था। चौकी प्रभारी के रूप में तैनाती के साथ ही दो दिन पूर्व एक महिला के साथ आपत्तिजनक वार्ता करते हुए आडियो सोशल मीडिया परviral हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल आडियो में चौकी प्रभारी किसी महिला से आपत्तिजनक वार्ता कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस की छवि धूमिल करने पर लाइन हाजिर कर दिया गया था। लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले का जांच का आदेश जारी किया था। जांच के दौरान प्रथम दृष्टयता दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही साथ पूरे मामले में विभागीय जांच का आदेश क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना को सौंपा। पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया.
0
0
Report

शिवा गिरने के मामले में फोरेंसिक से साक्ष्यों की तफ्तीश, चोटों का पैटर्न स्पष्ट

Noida, Uttar Pradesh:रिक्रिएशन के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि जहां पर शिवा गिरा था, वहां पर कोई व्यक्ति किस स्थिति में गिर सकता है। किसी को फेंका जाए तो व्यक्ति कहां और कैसे गिरेगा। इसके अलावा फेंके जाने की स्थिति में चोटों के पैटर्न क्या होंगे। वहीं कोई व्यक्ति कूदेगा तो कहां और कैसे गिरेगा। कूदने की स्थिति में चोटों के पैटर्न कैसे होंगे। रिक्रिएशन में जो तथ्य सामने आएंगे उनका मिलान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, आरोपियों के बयान और मां के आरोपों से करवाया जाएगा। फरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस रिपोर्ट तैयार करके चार्जशीट दाखिल करेगी फेंकने की स्थिति में यदि किसी व्यक्ति को जबरन ऊंचाई से धक्का दिया गया या फेंका गया तो उसमें शारीरिक बल शामिल होता है। ऐसे में शरीर सामान्य से अधिक दूर जाकर गिरता है वहीं, कोई व्यक्ति खुद कूदता है तो वह छलांग लगाते समय अक्सर वह आगे की ओर थोड़ा झटका लेता है या सीधे नीचे गिरता है। फॉरेंसिक टीम शरीर के गिरने की दूरी और एंगल का विश्लेषण करती है। ऊंचाई से गिरने पर शरीर के किस हिस्से पर सबसे पहले और कितना गंभीर प्रभाव पड़ा, इसका अध्ययन किया जाता है। यदि व्यक्ति ने खुद छलांग लगाई है तो उसके गिरने का पॉश्चर और जमीन पर इम्पैक्ट एक खास पैटर्न बनाता है, जो धकेले जाने पर अलग हो सकता है। घटनास्थल की ऊंचाई, वहां पैरों के निशान, और संघर्ष के कोई अन्य भौतिक सुराग देखे जाते हैं। अगर रेलिंग ऊंची है, तो बिना संघर्ष या भारी मशक्कत के किसी वयस्क को आसानी से नीचे फेंक पाना मुमकिन नहीं होता।
0
0
Report

झारखंड बीजेपी ने हर घर तक संगठन पहुंचाने का लक्ष्य तय किया

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले जिला अध्यक्ष और जिला जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई । ये बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में हुई ,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी सहित पार्टी के नेता शामिल हुए। बैठक में झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात, आगामी सांगठनिक रणनीति के साथ साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा 2029 के लिए हम लोगों को टास्क दिया मिलेगा कि हर घर तक संगठन को पहुंचाना है।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड देवभूमि के लोगों का अखिलेश यादव के बयान पर विरोध: घुसपैठिया कहा जाना अस्वीकार्य

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक व्यक्तित्व दिए हैं। अखिलेश यादव जी, उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव जी के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियाँ चली थीं। पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियाँ चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं! उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव जी के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए。
0
0
Report

हिसार के अग्रोहा धाम में विशाल मेला: सुरक्षा के साथ लाखों श्रद्धालु जुटेंगे

Hisar, Haryana:हिसार के अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगने वाले विशाल वार्षिक मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहाँ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुबह के शक्ति सरोवर स्नान, कलश यात्रा, ध्वजारोहण से लेकर दोपहर 12 बजे मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मेलन तक के सभी अनुष्ठान तय समय पर होंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा, हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मंत्री विपुल गोयल व वीरेंद्र गोयल, विधायक सावित्री जिंदल, मासूम शर्मा और अंजनी द्विवेदी जैसी कई दिग्गज हस्तियों के साथ देश-भर से जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए ट्रेड फेयर, झूले, चार भंडारे, मेडिकल कैंप और पार्किंग की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, तथा सुरक्षा व सुचारू संचालन के लिए 700 सेवादारों, पुलिस प्रशासन और 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती की गई है。
0
0
Report

अग्रोहा धाम के पूर्णिमा मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आस्था का धमाका

Hisar, Haryana:हिसार के पास ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी अग्रोहा में स्थित प्रसिद्ध अग्रोहा धाम का वार्षिक मेला आगामी 25 अक्टूबर (पूर्णिमा) को पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। अग्रोहा धाम के इस पूर्णिमा मेले की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां देश के कोने-कोने से लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु शिरकत करने पहुंचते हैं। इस बार भी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।मेले की भव्यता और धाम की दिव्यता से आकर्षित होकर कर्नाटक से एक विशेष परिवार पहली बार अग्रोहा धाम पहुंचा। इस परिवार ने यहां पहुंचकर कुलदेवी मां महालक्ष्मी के अलौकिक दर्शन किए और धाम के भव्य परिसरों में असीम शांति व सुकून का अनुभव किया। उन्होंने बताया कि वे शुरुआत में केवल सामान्य रूप से अग्रोहा धाम देखने आए थे, लेकिन यहां के आध्यात्मिक वातावरण और भव्य मंदिरों से इतने प्रभावित हुए कि अब वे इस विशाल वार्षिक मेले में भी विशेष रूप से शामिल होंगे और इसका हिस्सा बनेंगे।
0
0
Report
Advertisement

करहल-रामलीला महोत्सव समिति की बैठक आयोजित,सचिव नितिन चतुर्वेदी ने प्रस्तावों को लेकर की चर्चा!

Ajay KumarAjay KumarFollow20m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल रामलीला महोत्सव समिति के साथ प्रस्ताव को लेकर सचिव नितिन चतुर्वेदी ने रामलीला मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई *बजट और सहयोग:* महोत्सव के बजट और स्थानीय सहयोग को लेकर चर्चा,समिति के सदस्यों ने सचिव नितिन चतुर्वेदी के प्रस्तावों का स्वागत किया और अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। सभी ने एकजुट होकर महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया,बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्तावों को पास किया गया। सचिव नितिन चतुर्वेदी ने कहा कि करहल की रामलीला की एक अलग पहचान है और इसे बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। इस मौके पर-संरक्षक अमर सिंह यादव,अध्यक्ष बलराम दुबे,उप सचिव लाल सिंह वर्मा,कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष सुभाष यादव । संयोजक समिति-अरविंद यादव, विवेक पांडेय(एडवोकेट)अंकुर पांडेय,छोटे कुमार,अंकित कुमार,गौरव यादव,प्रदीप रावत,अन्तराम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

जयपुर में रंग दे गुलाबी 2.0: 600 से अधिक दीवारों पर रंग-चित्र

Jaipur, Rajasthan:जयपुर गुलाबी नगरी जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान की शुरुआत की। महापौर सुनील कोठारी और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मूक-बधिर विद्यालय के बाहर दीवारों पर रंग-बिरंगी चित्रकारी कर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत एक ही दिन में शहर की 600 से अधिक दीवारों को रंगने और उन पर आकर्षक पेंटिंग बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत शुरू की गई इस विशेष पहल का उद्देश्य शहर की दीवारों को सुंदर बनाने के साथ स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश देना है। अभियान के दौरान दीवारों पर विभिन्न रंगों और कलात्मक चित्रों के माध्यम से शहर की सुंदरता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सार्वजनिक स्थानों को आकर्षक बनाने और शहर की गुलाबी पहचान को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ शहर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दीवारों पर रंग-रोगन के साथ आकर्षक पेंटिंग बनाकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। अभियान के दौरान पोदार स्कूल के मूक-बधिर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र रही। महापौर और आयुक्त ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या का मुद्दा भी सामने आया। महापौर और आयुक्त ने स्कूल प्रशासन को राहत देते हुए परिसर की टूटी सड़क और क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। नगर निगम की इस पहल से शहर की दीवारों को नया रूप मिलने के साथ स्वच्छता, रचनात्मकता और जनभागीदारी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

यमुना में अमोनियम-फॉस्फेट दूषित पानी से सांस, लीवर और फेफड़ों पर खतरा

New Delhi, Delhi:यमुना में अमोनियम और phosphate के साथ पानी का रिएक्शन होने की वजह से होने वाले नुकसान फेफड़ों लीवर नाक कान आँख को पहुँचने वाले नुकसान के साथ साथ इसके बेहद खतरनाक परिणाम जिस वजह से सब्ज़ियों है और पानी तीनों खतरनाक स्तर तक दूषित हो चुके हैं ग़ौरतलब है कि अमोनियम और फॉस्फेट का पानी के साथ रिएक्शन रेस्पिरेटरी सिस्टम पर प्रभाव डालता है। 25 से 50 पीपीएम (ppm) ही नाक, गले में जलन, खांसी का कारण है। लीवर और फेफड़ों को गलाने के लिए काफ़ी है इन सब को बताते हुए WALK THROUGH अमोनिया ख़तरनाक गंध वाली गैस है। ऐसी जहरीली गैस जो स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचाने के लिए काफ़ी है。
0
0
Report

रोहतक गैंगस्टर हिमांशु भाऊ FBI गिरफ्तार: अमेरिकी अदालत के समक्ष बड़ा खुलास

Rohtak, Haryana:हरियाणा के रोहतक (रिटोली गांव) से निकलकर अपराध की दुनिया में दहशत फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर हिंमाशु भाऊ को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून व्यवस्था की एक बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। विदेश में बैठकर अपना क्रॉस-बॉर्डर सिंडिकेट चलाने वाला 24 वर्षीय हिमांशु भाऊ सालों पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत से फरार हो गया था। लेकिन अमेरिका में बैठकर भी वह हरियाणा (खासकर रोहतक, गोहाना, सांपला) और दिल्ली-NCR में रंगदारी (extortion), व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और टार्गेट किलिंग जैसी खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहा था। बम्बीहा और नीरज बवाना गैंग से जुड़े भाऊ का नाम हरियाणा के गोहाना में मातू राम हलवाई और सांपला में सीताराम हलवाई के यहां हुई जबरन वसूली की फायरिंग से लेकर दिल्ली के बर्गर किंग शूटआउट तक में प्रमुखता से शामिल है。
0
0
Report
Advertisement

ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आरोपी मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:मुंबई ATS ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से संबंध होने के आरोप में माहिम से मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर (33) को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन की जांच में भड़काऊ पोस्ट और मसूद अजहर से जुड़ी ऑडियो क्लिप मिली हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के साथ उसके कथित संपर्क को लेकर भी जांच चल रही है; यह बात उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों और एक टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सामने आई। ATS की कालाचौकी यूनिट ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने से संबंधित है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top