242001
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अचानक घुस गई कार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भरी बाजार में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब एक कार अचानक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के अंदर घुस गई। गनीमत यह रहा कि कार की चपेट में आने से कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने कार चालक और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा इलाके की है। जहां सड़क पर स्टार्ट खड़ी कार अचानक चल पड़ी और पास के ही इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के अंदर घुस गई। कार के अचानक शोरूम में घुसते ही वहां मौजूद ग्राहक और शोरूम मालिक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजनौर में गुलदार का राज, गांव-गांव घूमते गुलदार; 150 से अधिक पकड़े गए
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे गुलदारो का राज क़ायम। गांव गांव कुत्ते बिल्ली की तरह घूम रहे गुलदार। वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ गुलदार। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। जिले भर मे रोजाना पकड़ा जा रहा गुलदार। डेढ़ सौ से अधिक गुलदार पकड़े जा चुके। नजीबाबाद ब्लॉक के गाँव धनसीनी का मामला।0
0
Report
5 पीढ़ियों बाद बेटी के जन्म पर दहीफले परिवार ने रथ-जुलूस से किया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:बीड – दहीफले परिवार में पांच पीढ़ियों बाद एक बच्ची का जन्म हुआ है; बच्ची का स्वागत बड़े धूमधाम से और रथ पर जुलूस निकालकर किया गया! परली – श्रीमती कल्पना ऋषिकेश दहीफले के घर बच्ची के जन्म के बाद दहीफले परिवार ने बहुत उत्साह के साथ जश्न मनाया—क्योंकि परिवार में पांच पीढ़ियों के बाद किसी लड़की का आगमन हुआ था। नवजात बच्ची और उसकी माँ का खुशी-खुशी स्वागत किया गया, उन्हें ढोल-ताशे की जोश भरी थाप के बीच सजाए गए रथ पर बिठाकर जुलूस निकाला गया। दहीफले परिवार में पिछली पांच पीढ़ियों से कोई लड़की पैदा नहीं हुई थी, इसलिए, इस पांचवीं पीढ़ी में लड़की के जन्म ने बहुत खुशी का माहौल बना दिया। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए, परिवार ने माँ और बच्ची को एक सजाए गए रथ पर बिठाया और उन्हें मोहल्ले में जुलूस के रूप में घुमाया। ढोल की गूंजती आवाज़, खुशी के नारों और जोश से भरे इस जुलूस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बच्ची का इतने उत्साह से स्वागत करके, दहीफले परिवार ने एक सकारात्मक संदेश दिया: कि बेटी का जन्म खुशी और गर्व की बात है।0
0
Report
बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ से गांव-घर पानी में डूबे, पलायन तेज
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में गंगा का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के बाद अब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गंगा का पानी गांव, घर और सड़कों तक पहुंच चुका है, जिसके बाद लोगों में बाढ़ को लेकर भय का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवार घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग घर की छत पर रहने को मजबूर हैं।बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सिहमा पंचायत स्थित गोसाईं टोला गांव की हैं, जहां गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।पहले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बाद गंगा का पानी अब गांव में प्रवेश कर चुका है और कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। पानी बढ़ने के कारण ग्रामीणों के सामने रहने और आने-जाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।हालात यह हैं कि कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ लोग अपने घर की छत पर रहकर जैसे-तैसे समय गुजार रहे हैं।गांव की सड़कें भी पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को इसी बाढ़ के पानी से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का पानी एक बार फिर गांव में पहुंच गया है और कई घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। इसके बावजूद अब तक सरकारी स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से बचाव और राहत के लिए जरूरी इंतजाम नहीं होने के कारण उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में एक बार फिर पिछले साल की बाढ़ का डर सताने लगा है। लोग अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।अब सवाल यह है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में हालात और कितने बिगड़ेंगे? ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव की व्यवस्था करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड से बिहार लाई जा रही स्पिरिट की बड़ी खेप पकड़ी, पिकअप जप्त
Jamui, Bihar:जमुई:झारखंड से बिहार लाई जा रही स्पिरिट की बड़ी खेप के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गरही थाना क्षेत्र के महेंग्रो गांव से एक पिकअप वाहन जब्त किया है। वाहन की तलाशी के दौरान 15 गैलन में रखी कुल 825 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से पिकअप के माध्यम से स्पिरिट की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के बाद टीम ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई और महेंग्रो गांव में संदिग्ध पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद होने के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि कार्रवाई नवादा उत्पाद विभाग की टीम के सहयोग से की गई है। बरामद स्पिरिट और जब्त पिकअप को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि स्पिरिट की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
दिल्ली दंगों के दौरान नजर आए नंद किशोर गुर्जर, आरोपों पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर, सबने उसे दिल्ली दंगों में देखा, सबने उसे जंतर-मंतर पर देखा, और यहाँ वह बेटियों के साथ रेप करते, चेन छीनते और कान की बालियाँ लूटते हुए दिख रहा है—क्या ऐसा व्यक्ति इन्फ्लुएंसर हो सकता है? एक बेगुनाह व्यक्ति जो वैश्विक मंच पर पूरे देश का मान बढ़ा रहा है, जिसकी कई देशों में भारी मांग है, उस पर सड़क पर चलते हुए बिना किसी वजह के हमला किया गया, और जब लोग उसे बचाने आए, तो उन्होंने उनकी चेन छीन ली, उन्हें बुरी तरह पीटा और गोलीबारी की वे इसे पीढ़ियों तक याद रखेंगे...0
0
Report
25 हजार के इनामी बदमाश मोनू डोयला अवैध कट्टा के साथ गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश मोनू डोयला को हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा की सूझबूझ से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में इनामी अपराधियों और अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। हेड कांस्टेबल कपिल शर्मा की मुस्तैदी से पकड़ा गया बदमाश: थाना बाड़ी सदर में तैनात एएसआई अतरवीर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। टीम में हैड कांस्टेबल कपिल शर्मा और प्राइवेट वाहन चालक भी साथ थे। गश्त के दौरान टीम गजपुरा मोड़ तालाबशाही पर पहुंची तो अतरवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जोरे का पुरा के पास सड़क किनारे एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत घेराबंदी की योजना बनाई। प्राइवेट वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टीम पैदल ही मौके की ओर बढ़ी। मुखबिर द्वारा बताए गए ह Hulिये का एक युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान हैड कांस्टेबल कपिल शर्मा ने सूझबूझ और फुर्ती का परिचय देते हुए दौड़कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने भागने की काफी कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने उसे काबू में कर लिया। तलाशी में मिला अवैध हथियार: पकड़े गए युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू डोयला पुत्र नवलसिंह जाटव उम्र 23 वर्ष निवासी डाड़े का पुरा थाना कंचनपुर हाल निवासी भोगीराम कॉलोनी धौलपुर बताय। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले करीब एक साल से थाना बाड़ी सदर के लूट व डकैती के प्रकरण में वांछित चल रहा था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 11 गंभीर मामलों में वांछित है आरोपी पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी मोनू डोयला एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जिला धौलपुर सहित अन्य जिलों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे 11 संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार अपनी जगह बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध हथियार को जब्त कर थाना बाड़ी सदर पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए एएसआई अतरवीर सिंह और हैड कांस्टेबल कपिल शर्मा की टीम की प्रशंसा की है0
0
Report
Advertisement
अंता में 35 वार्डों के लिए 142 प्रत्याशी मैदान में, गर्म राजनीति का माहौल
Baran, Rajasthan:अंता कस्बे में जोर पकड़ने लगी चुनावी रंगत ,धड़ाधड़ हुए चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन,35 वार्डो के लिए 142 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बारां जिले के अंता में नगर निकाय की चुनावी रंगत जोर पकड़ने लगी हे समय अभाव के चलते बुधवार को भाजपा कांग्रेस सहित कई निर्दलीय चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया गया इस मौके पर वार्डो के बुजुर्गों की साफाबंदी की गई साथ ही चुनाव जिताने के लिए आशीर्वाद लिया गया । बता दे कि अंता शहर राजनीति का गढ़ माना जाता हे ऐसे में अंता विधान सभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वालों को कई बार मंत्री पद से नवाजा जा चुका हे ऐसे में अंता नगर निकाय के चुनाव में भी कांटे की टक्कर होती हे इस बार 35 वार्डो के लिए फिलहाल 142 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हे जिसके कारण पूरे कस्बे में चुनावी माहौल की रंगत देखने को मिल रही हे । दूसरी ओर दावेदारों ने डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया हे हालांकि आज नाम वापसी का अंतिम दिन हे अब देखते हे कि कितने दावेदार मैदान में टिकते हे हालांकि राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा अपने रूठे हुए को मानने की कोशिश की जा रही हे वही अब बाजारों में दिनभर चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म होता नजर आ रहा हे ।0
0
Report
बिजनौर में मस्जिदों से लाऊडस्पीकर उतरवाने का अभियान शुरू
Moradabad, Uttar Pradesh:मस्जिदों से लाऊड स्पीकर उतरवाने का काम बिजनौर में शुरू हो गया है। एसपी केके विश्नोई और डीएम जसजीत कौर जिला कारागार का निरीक्षण करने आए थे; निरीक्षण के दौरान जेल के बराबर में मस्जिद से अजान की तेज आवाज आ रही थी। अजान की आवाज ने अफसरों के निरीक्षण में खलल डाला तो एसपी ने लाऊड स्पीकर उतरवाने का आदेश जारी कर दिया। एसपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा था धार्मिक प्रवचनों की आवाज मानक से ज्यादा न हो और आवाज परिसर से बाहर न आये। बिजनौर जिले में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर पुलिस ने जिले भर में धार्मिक स्थलों मस्जिदों से लाऊड स्पीकर उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया है। बिजनौर, चांदपुर, धामपुर और नजीबाबाद सहित सभी इलाकों में तेज ध्वनि में बज रहे लाऊड स्पीकरो को उतरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस के इस एक्शन से हलचल मचा हुआ है। मस्जिदों के इमाम और मौलवियों को थाने बुलाकर समझा दिया गया और सख्त हिदायत दी गई है।0
0
Report
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कुत्तों के हमले से काला हिरण मौत
Sagar, Madhya Pradesh:टाइगर रिजर्व में कुत्तों का आतंक, काले हिरण को बनाया शिकार... एंकर/ देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में इन दिनों कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है जो अक्सर छोटे जानवरों को अपना निशाना बना रहे है तो इस बार इन कुत्तों ने एक काले हिरण को निशाना बनाया और उसे मौत की नींद सुला दिया है।टाइगर रिजर्व एरिया के नौरादेही सेंचुरी इलाके में पढ़ने वाले मोहली में फारेस्ट टीम को सूचना मिली थी कि एक काला हिरण घायल अवस्था में पड़ा हुआ है जिस पर टीम मौके पर पहुंची और जब देखा तो काला हिरण अपनी जान खो चुका था। फारेस्ट की टीम ने हिरण को अपने कब्जे में लिया और उसे पशु चिकित्सालय लेकर गए जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पशु चिकित्सक के मुताबिक पहली नजर में जो निशान हिरण के शरीर पर मिले हैं उससे साफ है कि कुत्तों ने उस पर हमला बोला है और इसी वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल वन अधिकारियों ने नियमों के तहत काले हिरण का अंतिम संस्कार किया है। बाइट/ डॉ बी डी पाल ( पशु चिकित्सा अधिकारी देवरी सागर) बाइट/ जे पी शाक्य ( वन परिक्षेत्र अधिकारी देवरी सागर)0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र: पत्रकार सतपाल सिंह लूट-धमकी केस में तीन आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पत्रकार सतपाल सिंह से दो लाख रुपये की लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले पत्रकार की रेकी की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, पत्रकार सतपाल सिंह के साथ तीन युवकों ने वारदात को अंजाम देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर दो लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में थाना पिहोवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुरुक्षेत्र के चंद्र मोहन आईपीएस के निर्देश पर जांच सीआईए-2 कुरुक्षेत्र को सौंपी गई। सीआईए-2 की टीम ने तेजी से जांच आगे बढ़ाते हुए तीन आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की पहचान अभिषेक, आशीष और अंकित के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि तीनों आरोपी वारदात के बाद हरिद्वार चले गए थे。 पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कुरुक्षेत्र लेकर आ रही थी। पुलिसकर्मियों से पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने की बात कही। पुलिस ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और मौके से भागने लगा。 पुलिस के अनुसार, आरोपी को रुकने की चेतावनी दी गई और हवाई फ़ायर भी किया गया। इसके बावजूद जब आरोपी नहीं रुका तो पुलिस ने उसके पैरों की तरफ गोली चलाई। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले पत्रकार सतपाल सिंह की रेकी की थी और उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी और छीना-झपटी सहित करीब 10 से 13 मुकदमे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद वरिष्ठ पत्रकार से लूट के मामले में तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
उत्तराखंड: रवि टम्टा की सीएम धामी से मुलाकात, उड़ने वाली कार से इनोवेशन
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: उड़ने वाली कार बनाने वाले युवा इनोवेटर और स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर रवि टम्टा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। मीटिंग के दौरान, मिस्टर टम्टा ने उड़ने वाली कार के डेवलपमेंट के बारे में अपने टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, मौजूदा प्रोग्रेस और भविष्य के रोडमैप पर एक डिटेल्ड प्रेजेंटेशन दिया। रवि टम्टा के इनोवेटिव कामों की तारीफ करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में बहुत टैलेंट, टेक्निकल क्षमता और इनोवेशन की क्षमता है। उन्होंने फिर से कहा कि राज्य सरकार युवा इनोवेटर्स को उनके आइडिया और टेक्निकल एक्सपेरिमेंट को पूरा करने के लिए ज़रूरी सपोर्ट और मौके देने के लिए कमिटेड है। मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।” “हमारे युवा नए आइडिया और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार न केवल उनके इनोवेशन को बढ़ावा देगी बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए हर मुमकिन मदद भी देगी।” मौके पर ही, मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्रीज़ के सेक्रेटरी को निर्देश दिया कि वे लागू नियमों के अनुसार मिस्टर रवि टम्टा के स्टार्टअप को ज़रूरी ऑफिशियल सपोर्ट देने के लिए तुरंत और असरदार एक्शन लें। उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा स्टार्टअप और इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत फ़ायदे देने के ऑप्शन देखने और ज़रूरी प्रोसेस को आसान बनाने के निर्देश दिए। CM धामी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज का ज़माना टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयरोस्पेस और दूसरे लेटेस्ट सेक्टर में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे इनोवेशन न सिर्फ़ रोज़गार के नए मौके पैदा करते हैं बल्कि राज्य की इकॉनमी को एक नई दिशा में भी ले जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड जैसा पहाड़ी राज्य एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के लिए बहुत स्कोप देता है। भविष्य में, टेक्नोलॉजी से चलने वाले ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम दूर-दूर और मुश्किल इलाकों में कनेक्टिविटी को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि टेक्निकल, सेफ्टी और रेगुलेटरी स्टैंडर्ड का सख्ती से पालन करना ज़रूरी है। अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट की टेक्निकल डिटेल्स शेयर करते हुए, मिस्टर रवि टम्टा ने प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाने और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे डेवलप करने के लिए अपना डेडिकेशन बताया। अपनी शुभकामनाएं देते हुए, CM धामी ने सरकार की बात दोहराई। टैलेंटेड युवाओं के लिए एक मज़बूत इकोसिस्टम बनाने का संकल्प। “एक नया उत्तराखंड सिर्फ़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स से नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के नए आइडिया, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप से बनेगा। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि उत्तराखंड का कोई भी टैलेंटेड युवा रिसोर्स की कमी की वजह से अपना सपना अधूरा न छोड़े।” उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि सरकार उत्तराखंड को स्टार्टअप्स और इनोवेशन में एक लीडिंग राज्य बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है, और युवाओं की पहल का फ़ायदा उठाकर नौकरियां पैदा कर रही है, आत्मनिर्भरता ला रही है और आर्थिक तरक्की कर रही है।0
0
Report
जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस; शराब बिक्री पर रोक लागू
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- कल 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित. इस दिन प्रदेश की सभी शराब दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब सहित शराब बिक्री और परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धा, सात्विकता और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में जन्माष्टमी मनाने की अपील की.0
0
Report
Advertisement
मसौढ़ी के बंद घर में शिक्षिका की खून से लथपथ डेडबॉडी, हत्या की आशंका
Masaurhi, Bihar:बंद घर में मिली शिक्षिका की डेडबॉडी। खून से लथपथ बेड पर मिला शव। घर में अकेली थी शिक्षिका। मसौढ़ी कैलुचक मुहल्ले के एक बंद पड़े घर में एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला लक्ष्मी कुमारी पेशे से शिक्षिका थी जो पुनपुन के शाहबाजपुर विद्यालय में कार्यरत थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ कैलुचक स्थित अपने मकान में रहती थी। इधर वह दो दिनों से घर में अकेली थी। उसके पति भी बाहर में सरकारी नौकरी में है। बच्चे भी अपने ननिहाल गए हुए थे। परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। फोन करने और आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो लोग चिंतित हुए। किसी तरह खिड़की को तोड़कर लोग अंदर घुसे। अंदर लक्ष्मी का शव उसके अपने बेडरूम में पड़ा था जो खून से लथपथ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर जांच में जुटी। संदेहास्पद स्थिति में डेडबॉडी मिलने से पुलिस के लिए मामला पहेली बन गया। यह हत्या है कि हादसा पुलिस जांच के बाद ही जानकारी मिल पाएगी। अगर मामला हत्या का है तो फिर आरोपी बंद पड़े घर से बाहर कैसे निकला। फिलहाल पुलिस घर के बाहर आने जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच में जुटी है।0
0
Report
बारां फायरिंग केस: दो गिरफ्तार, अवैध कट्टा बरामद, पुलिस ने बदमाशों की चाल पकड़ी
Baran, Rajasthan:बारां में फायरिंग कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा बरामद, बदमाशो की पुलिस ने सड़क पर निकाल जुलूस कराई परेड़0
0
Report
बारां कलेक्टर ने बच्चों के पोषाहार की गुणवत्ता परखी
Baran, Rajasthan:जिला कलेक्टर ने बच्चों से किया संवाद, बच्चों के साथ खाना खाकर पोषाहार की गुणवत्ता परखी बारां जिला कलेक्टर ने मांगरोल उपखंड क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बारां कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने उदपुरिया के राजकीय विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन चखा। उन्होंने पोषाहार की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भोजन की मात्रा और मेनू के अनुसार वितरण की गहनता से जांच की। उन्होंने रसोईघर का भी निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के भंडारण और स्वच्छता व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने संस्था प्रधान को गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी हेमंत घनघोर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकेंद्र सिंह, तहसीलदार मांगरोल भगवती लाल जैन, थानाधिकारी विनोद शर्मा, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र पारस सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
