242307
टीबी मुक्त भारत अभियान :जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक,लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाही
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर जिले में इन दोनों टीबी अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला छय रोग अधिकारी को निर्देश देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी घर इस अभियान में जांच करने से छूटना नहीं चाहिए। MOIC को भी निर्देशित किया गया कि सुनिश्चित करें कि सभी घरों में सत प्रतिशत टीबी की जांच हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
2027 जनगणना: जेल प्रमुख बनेंगे परिवार का प्रतिनिधि
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद — जहां सलाखों के पीछे बंद आवाज़ें अब सरकारी कागज़ातों में दर्ज होंगी। जनगणना-2027 के नए निर्देशों ने एक अजीब-सा फैसला किया है: जेल का मुखिया ही बनेगा बंदियों का 'परिवार का प्रतिनिधि'। कागज़ों की दुनिया में एक नाम बदलने से जीवन बदलता है — या इसकी सीमाएँ और गाढ़ी। बंदियों को 'संस्थागत परिवार' में रखा जाएगा; उनके रिश्ते का चरित्र अब जेल अधीक्षक के कागज़ों में बँधेगा। सोचिए — क्या आपका परिवार तब भी परिवार रहेगा जब उसका मुखिया कोई ऐसा होगा जिसकी चाबियाँ सलाखों के पीछे हैं? अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हर किसी की गिनती हो — पर क्या यह संवेदनशीलता है या नई जिम्मेदारी? अपर जिलाधिकारी "हम किसी को भी छूटने नहीं देंगे। संस्थागत परिवारों की गिनती आवश्यक है।" और इसी गणना में हैं वे भी जो घर के बिना जीते हैं — फुटपाथ पर सोने वाले, स्टेशन पर रात गुजारने वाले, झुग्गियों में रहने वाले। 22 मई से विशेष टीमें इन्हें भी लॉग इन कर देंगी — लोकेशन‑आधारित डिजिटल डाटा से कोई छूट नहीं पाएगा करीब 4,000 कैदी — हर एक का नाम, उम्र, पहचान — अब सरकारी रिकॉर्ड का हिस्सा बनेगा। कुछ के लिए यह मान्यता है; कुछ के लिए नए प्रश्न। क्या जेल के कागज़ों में दर्ज 'परिवार' उनकी व्यक्तिगत पहचान का सम्मान करेगा, या उसे प्रशासनिक टैग बना देगा? यह कदम—सही इरादे से उठाया गया या नहीं—अंक-घटनाओं को बदल देगा। जब सार्वजनिक रिकॉर्ड में एक कैदी 'परिवार' की परिभाषा बदलेगी, तो अधिकार, भटकाव और मानवीय जुड़ाव के सवाल उठेंगे। क्या यह पारदर्शिता लाएगा या दूरी बढ़ाएगा — यह वक्त बताएगा। जिला प्रशासन कहता है कि डिजिटल और लोकेशन‑आधारित सर्वे से सटीकता बढ़ेगी। पर स्थानीय हक़ीक़तों के लिहाज़ से यह बदलाव संवेदनशील है — और समाज के उन हिस्सों पर असर डालेगा जो हमेशा से अनदेखे रहे।0
0
Report
रुड़की मंगलौर CHC में विधायक के हंगामे के बावजूद मरीज फर्श पर
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की के मंगलौर में सीएचसी सेंटर में विधायक काजी निजामुद्दीन के हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के फर्श पर लेटे होने के मामले को पूर्व नियोजित बताया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर की ओर से जारी किए गए बयान और सीसीटीवी फुटेज मुताबिक मरीज विधायक की गाड़ी अस्पताल में घुसने से ऐन पहले ही बेंच से उठकर फर्श पर लेटा था। जबकि विधायक के अस्पताल में पहुंचने पर काफी घंटों पहले से फर्श पर लेटे होने की बात कही गई। सीसीटीवी फुटेज में भी मरीज दिलशाद विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन के आने से ऐन पहले ही फर्श पर लेटता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि मंगलौर विधायक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए हंगामा काटा था।0
0
Report
बलरामपुर के पुनदांग में जल जीवन मिशन अभी भी पानी नहीं पहुंचा रहा
Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन योजना का लाभ पुनदांग गांव के ग्रामीणो को नही मिल पा रहा है, जिसके कारण तिलियाही डाँड़ मोहल्ले की विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा के करीब 7 से 8 घरों की आबादी को एक किलोमीटर की दूरी तय करके पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है, इस मोहल्ले में बनाये गए सरकारी कुएं का पानी दूषित होने के कारण ग्रामीण कुएं के पानी का भी उपयोग नही कर पा रहे है। बलरामपुर जिले के कुशमी जनपद पंचायत के पुनदांग गांव जहाँ की आबादी करीब 250 घरों की है जो कि छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बसा हुआ गांव है और यहाँ कभी लाल आतंक का साया हुआ करता था, लेकिन बीते पांच वर्षों से इस गांव को नक्सलियों से आजादी मिल गई थी तब ग्रामीणो को उम्मीद जगी थी कि उनके गांव में भी अब सरकार की योजनाएं पहुचेगी, लेकिन आज भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणो को मशक्कत करनी पड़ रही है, ग्रामीणो को दूरदराज से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, साल भर पहले गांव में पीएचई विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य है कि ग्रामीणो के घरों तक swachh पेयजल मुहैया करवाना, लेकिन ठेकेदार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज भी योजना का काम आधा अधूरा पड़ा हुआ है, और योजना के तहत घरों में लगाये गए नल के कनेक्शन महज शो पीस बनकर रह गए है, योजना का काम करने वाले ठेकेदार ने गांव में पाइप लाइन विस्तार के लिए गड्ढे तो खोद दिए लेकिन उसके आगे काम लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, वहीँ तिलियाही डाँड़ मोहल्ले में निवासरत पहाड़ी कोरवा की 7 से 8 घरों आबादी पानी के लिए जद्दोजहद कर रही है, ग्रामीणो को कठिन रास्ते को तय करके एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणो को काफी परेशानी हो रही है, ग्रामीणो का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना में प्रशासन की लापरवाही के कारण उनको पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, वहीँ मामले में PHE विभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन ने पुनदांग गांव में योजना के क्रियान्वयन में देरी को लेकर कहा है कि गांव में कुछ जगहों पर पानी पहुचाने के सोर्स में परेशानी आ रही है, गांव में तीन सोलर स्ट्रक्चर चालू है जिसका उपयोग ग्रामीण कर रहे है और जल्द ही गांव में योजना के तहत पानी पहुचाने का काम किया जाएगा। बहरहाल सरकार की मंशा तो साफ है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीणो के घरों में साफ जल पहुचाया जा सके जिसके दूरदराज वाले इलाकों में ग्रामीण जनता को पानी की समस्या से निजात मिल सके लेकिन प्रशासन की लापरवाही की वजह से कही न कही सरकार की मंशा पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज : सत्यनारायण कथा का प्रसाद खाने के बाद करीब 60 से ज्यादा लोगों की बगड़ी हालत
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज : सत्यनारायण कथा का प्रसाद खाने के बाद करीब 60 से ज्यादा लोगों की बगड़ी हालत, जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती, डीएम के आदेश पर गांव में भेजी गई एंबुलेंस और डॉक्टर की टीम* कन्नौज में कथा का प्रसाद खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिसमें करीब 60 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। वहीं 11 लोगों को मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया । अस्पताल में डीएम और एसपी के साथ सीएमओ और डिप्टी सीएमों में पहुंचकर सभी का हाल जाना। मामले में डीएम ने एक जांच कमेटी कठित कर दी है । मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के आदेश पर सीएमओ ने गांव में डॉक्टर की टीम सक्रिय कर घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। बताते चलें कि कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सिमुआपुर के रहने वाले मन्नालाल बाथम के घर शुक्रवार की शाम को सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ था। जिसमें रिश्ते नातेदार से लेकर करीब 80 से 90 लोग शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कथा के बाद लोगों को चरणामृत और पंजीरी का प्रसाद दिया गया। जिसको खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और लोगों को पेट दर्द उल्टी आदि की समस्या होने लगी। इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने पहले ठठिया के निजी डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी और मरीजों को फायदा ना होते देख सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और जिला अस्पताल में करीब 60 से ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग इलाज के लिए भर्ती हो गए । जिन में करीब 11 बच्चों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना होते ही जिला अस्पताल में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एसपी विनोद कुमार और सीएमओ सुदेश गुप्ता के साथ डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर सभी मरीजों का हाल जाना । मामले में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जिला अस्पताल में करीब 50 से ज्यादा लोग अभी भी भर्ती हैं । वहीं करीब 11 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है । गांव में एंबुलेंस आशा और डॉक्टर की टीम भेज दी गई है। जो अन्य ग्रामीणों की जांच में जुटी हुई है। *BYTE - आशुतोष मोहन अग्निहोत्री,डीएम*0
0
Report
बगोदर बाजार में तीन दुकानों में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के बगौदर चौक स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात एक साथ तीन दुकानों में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में सब्जी दुकान समेत अन्य दुकानें आ गईं. हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 1 बजे अचानक दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. तब - तक दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था. आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी दुकान में जलता हुआ दीया छोड़ देने से आग लगी होगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुकानदारों का कहना है कि सब्जी, किराना और जनरल स्टोर की दुकानों में रखा फ्रिज, काउंटर, नकदी और पूरा सामान जल गया. पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. घटना के बाद बगोदर बाजार में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दमकल की स्थायी व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके.0
0
Report
डिज़्नीलैंड मेले में झूला टूटने से कई घायल, अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:सासाराम, रोहतास (बिहार): डिज़्नीलैंड मेले में झूला टूटने से कई लोग घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डिज़्नीलैंड में हुई एक दुर्घटना में कुछ बच्चों और महिलाओं को चोटें आई हैं। उनका इलाज इस समय सदर अस्पताल में चल रहा है.0
0
Report
Advertisement
गजेंद्र शेखावत ने भीलूड़ा में गहलोत पर निशाना, पेपर लीक पर नैतिक अधिकार नहीं
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाड़ा केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भीलूड़ा में ग्राम रथ अभियान की रात्रि चौपाल में शिरकत, पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा - उनको पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ग्राम रथ अभियान के तहत भीलूड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए नीट पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है。 केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे के तहत सागवाड़ा पंचायत समिति के भीलूड़ा गांव पहुंचे। जहा भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा सहित अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वही इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने रघुनाथ जी मंदिर में दर्शन किए। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ग्राम रथ अभियान के तहत भीलूड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जन समस्या सुनी वही ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की ओर से चलाए ग्राम रथ अभियान की सराहना की। इस मौके पर मीडिया से रुबरु होते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को खत्म करने और नीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत को पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। शेखावत ने कहा कि उनकी सरकार ने नीट पेपर मामले में गड़बड़ी सामने आते ही तुरंत कार्रवाई की, परीक्षा निरस्त की और जांच सीबीआई को सौंप दी। दोषियों को गिरफ्तार कर पूरी श्रृंखला का पर्दाफाश करने के आदेश दिए गए हैं。 गहलोत पर प्रहार करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस शासन के दौरान रीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। शेखावत ने आरोप लगाया कि उस समय गहलोत ने सवाल उठाने वालों को 'राज्य का दुश्मन' करार दिया था और युवाओं के आक्रोश के बावजूद उनकी सरकार 'रीट उत्सव' मना रही थी। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने मजबूरी में आठ महीने बाद परीक्षा रद्द की थी और बोर्ड के अध्यक्ष को बचाने की कोशिश की थी。 इसके अलावा, ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के सवाल पर शेखावत ने बताया कि पर्यटन राज्य का विषय है और राजस्थान सरकार के साथ मिलकर एक विस्तृत योजना बनाई गई है। राज्य सरकार वर्तमान में डीपीआर पर काम कर रही है, जिसके प्राप्त होते ही केंद्र सरकार इस पर आगे का निर्णय लेगी。 अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन की पिटाई से छात्रा घायल, कैंपस में भारी बवाल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पूर्वी ज़ोन के BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन द्वारा एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई, छात्रा का हाथ टूटा। गुस्साए छात्रों ने वार्डन को जमकर पीटा, कैंपस में भारी तोड़फोड़ और हंगामा。0
0
Report
डेंगू नियंत्रण के लिए सावधानी और स्वच्छता जरूरी: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता
Noida, Uttar Pradesh:सावधानी, स्वच्छता, सजगता और समय पर उपचार से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है。 आइए, राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि अपने घर, आसपास और समाज को स्वच्छ रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें。 सजग रहें, सुरक्षित रहें।0
0
Report
Advertisement
शनि जयंती पर योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना
Noida, Uttar Pradesh:ॐ शं शनैश्चराय नमः प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। न्याय एवं कर्मफल के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है。0
0
Report
सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में परिजनों ने डॉक्टर पर हमला, गार्ड घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में रात इलाज को लेकर परिजनों द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट की गई; भी बचाव करने आए गार्ड को भी पर उन्होंने जमकर पीटा जिससे सुरक्षा गार्ड का सर फट गया; हंगामा के चलते कुछ देर के लिए एमांसीपा भी बाधित हो गई घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया; वही डॉक्टरों की तहरीर पर पुलिस ने नगर कोतवाली में मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है; क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि कोतवाली नगर स्थित जिला अस्पताल में पीपरपुर, जनपद अमेठी से एक पेशेंट को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहाँ पर परिजनों द्वारा चिकित्सकों से इलाज को लेकर बहस की जाने लगी; तभी वहाँ उपस्थित गार्ड्स द्वारा हस्तक्षेप किया गया, तभी परिजनों द्वारा गार्ड के साथ मारपीट की गई; इस सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया; मुक़दमे से संबंधित 4 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है; बाइट सौरभ सावंत सीओ सिटी सुल्तानपुर0
0
Report
दमोह में शराबी आतंक: देर रात हंगामे से व्यापारियों में डर
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह शहर के मुख्य बाजार में शाम से शराबी उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं और इससे दुकानदारों के अलावा बाजार आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीती रात शहर की उमा मिस्त्री तलैया इलाके में शराबी ने जमकर उत्पात मचाया जिसके वीडियो सामने आए हैं। शराब के नशे में चूर एक शख्स लोगों और दुकानदारों के साथ बदसलूकी करता रहा और हाथापाई भी हुई। बीच सडक में बबाल को रोकने वाला कोई नहीं रहा। लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और कोतवाली पहुंचे। कोतवाली टीआई के मुताबिक दो पक्ष थाने में आए थे और उनकी शिकायत लिखी गई है और जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 8 दुकाने जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:आग पर 32 गाड़ियों ने पाया काबू ,लाखों का सामान जला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई ।इस आग ने आठ दुकानों को अपनी आगोश में ले लिया ,सूचना के बाद दमकल विभाग की 32 गाड़ियां मौके पर पहुंची और उनके द्वारा करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 10:15 पर हमें आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और उनके द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की गई, आग काफी भीषण थी ,जिसके बाद जिले की गाड़ियां और उसके बाद गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान करीब 32 गाड़ियां मौके पर बुलाई थी और हमारे द्वारा 6 टीम बनाकर इस आग पर काबू पाया गया, एक घंटे से कम के समय में ही हमने आग पर काबू पा लिया। बाइट - प्रदीप कुमार जिला दमकल अधिकारी उन्होंने बताया कि इस आग की चपेट में करीब आठ दुकानें आई है, इनमें सभी दुकान फर्नीचर की है, सबसे पहले एक प्लास्टिक के फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी और उसके बाद आग लगातार बढ़ती चली गई और उसने फिर आसपास की आठ दुकानों को अपने आगोश में ले लिया । गनीमत यह रही कि इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, कोई भी व्यक्ति फसा नहीं है और कोई भी इंजरी नहीं हुई है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है अब कूल डाउन की प्रक्रिया चल रही है।0
0
Report
NH-22 पर दूध लदी पिकअप की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद - NH-22 पर हुआ दर्दनाक हादसा, दूध लदी पिकअप ने ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पिकअप चालक की मौके पर हुई मौत, डेथ-बॉडी पिकअप के अंदर फंसी, हाइवे पर लगा जाम, मौके पर पहुंची पुलिस, कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी ओवरब्रिज की घटना।0
0
Report
अमरोहा में आत्मदाह के प्रयास पर पुलिस अधिकारियों के निलंबन से हड़कंप
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में आत्मदाह का प्रयास कांड छुपाने पर पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए नौगावा सादात थाना प्रभारी निरीक्षक दरोगा बालेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मुंडाखेड़ा प्रविंद्र कुमार और बीट आरक्षी हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम पंजू सराय में बैंक द्वारा कब्जा कार्रवाई के दौरान हुए आत्मदाह प्रयास मामले में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला वर्ष 2019 में लिए गए बैंक लोन से जुड़ा बताया जा रहा है। विपिन प्रजापति और अशोक प्रजापति के मकान को बैंक द्वारा सील किया गया था। 14 मई 2026 को राजस्व विभाग, बैंक कर्मचारियों, पंजाब नेशनल बैंक के वकील और पुलिस टीम की मौजूदगी में मकान पर दोबारा कब्जे की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान अशोक प्रजापति ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी और पूरे घटनाक्रम को दबाने की कोशिश की। इसे ड्यूटी में घोर लापरवाही मानते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से थाना नौगावां सादात के प्रभारी निरीक्षक बालेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मुंडाखेड़ा प्रविंद्र कुमार और बीट आरक्षी हेमंत कुमार को निलंबित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
