242401
Shahjahnpur - पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,दहेज हत्या के मामले में चल रहा था वांछित
Gangsara, Uttar Pradesh:थाना सिधौली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुं गांव के रहने वाले कमल सिंह यादव को गिरफ्तार किया। कमल सिंह के खिलाफ दहेज हत्या को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रिचा पाहवा का पहला बयान
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रिचा पाहवा से खास बातचीत रिचा पाहवा ने कहा पार्टी नेतृत्व में जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है इसके लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं रिचा पाहवा ने कहा आज पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री रूप कुमारी चौधरीं और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ सतीश पूनिया समेत तमाम नेताओं का मार्गदर्शन मिला है अर्चना गुप्ता ने कहा आज पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं की भीड़ ने मुझे और ज्यादा मजबूत किया है मेरा लक्ष्य हरियाणा के हर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की मजबूत और सशक्त टीम को खड़ा करना रहेगा-- रिचा पाहवा बीजेपी में महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है और मजबूती मिल रही है हरियाणा में बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष महिला है और प्रभारी के तौर पर भी स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है-- रिचा पाहवा0
0
Report
राजसमंद एसीबी ने 25 लाख के ट्रैप में दो दलाल पकड़े; रिश्वत मांगने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद ACB टीम द्वारा CGST सुपरिंटेंडेंट के 2 दलाल के 25 लाख लेते ट्रैप से जुडी अपडेट उदयपुर के CGST सुपरिंटेंडेंट घर से 17.30 लाख कैश और सोना-चांदी बरामद उदयपुर ACB टीम ने आरोपी के घर की गई तलाशी में 17 लाख 30 हजार रुपए नकद, 143.5 ग्राम सोना, 386.1 ग्राम चांदी और मोबाइल ज़ब्त किये हैं राजसमंद एसीबी ने 100 फीट रोड स्थित एक टायर शोरूम पर दबिश देकर 2 दलालो को किया था 25 लाख के साथ ट्रैप राजसमंद एसीबी ने परिवादी से 3 करोड़ 12 लाख रुपए के CGST नोटिस को रफा-दफा करने के एवज में 60 लाख रुपए की माँगी थी रिश्वत0
0
Report
चूरू के सहकारी बैंक ने 93,580 किसानों को 660.79 करोड़ का ऋण दिया
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू सहकारी बैंक ने 93,580 किसानों को दिया 660.79 करोड़ का ऋण, 66वीं वार्षिक साधारण सभा में 2025-26 के लेखे और आगामी बजट सहित सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित चूरू। बैंक की 66वीं वार्षिक साधारण सभा दादाबाड़ी भवन में प्रशासक एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता और विधायक हरलाल सहारण की उपस्थिति में आयोजित हुई। सभा में जिले की 217 सदस्य सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शामिल हुए。 बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल ने गत आमसभा की कार्यवाही प्रस्तुत की। इसके बाद वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखे, ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना, बजट स्वीकृति, अधिक हुए व्ययों की पुष्टि, वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन, विकास कार्य योजना, अधिकतम साख सीमा तथा वैधानिक अंकेक्षक की नियुक्ति सहित विभिन्न प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे गए। चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए。 बैंक का कार्यकारी लाभ 2.01 करोड़ कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.01 करोड़ रुपए का कार्यकारी लाभ अर्जित किया। इस अवधि में विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत जिले के 93,580 किसानों एवं नागरिकों को 660.79 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। बैंक का एनपीए स्तर 2.68 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.82 प्रतिशत कम है。 उन्होंने बताया कि जिले में 23 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं तथा 13 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की स्वीकृति मिली है। 40 भवनविहीन समितियों के भूमि आवंटन प्रस्ताव भेजे गए, जिनमें 22 समितियों को स्वीकृति मिल चुकी है। जिले की 192 ग्राम सेवा सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण भी किया जा चुका है。 सभा में समिति अध्यक्षों ने अधिक ऋण उपलब्ध कराने, समय पर खाद-बीज मुहैया कराने, गोपाल क्रेडिट कार्ड के ऋणी सदस्यों को पुनः ऋण वितरण, समितियों को भूमि आवंटन, गोदाम निर्माण तथा नवगठित समितियों में ऋण वितरण बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें रखीं。 विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को सहकारिता से जोड़ने और सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। उप रजिस्ट्रार सहकारी विभाग कैलास चंद्र सैनी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की बात कही। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप शर्मा ने सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने और समय पर बीज उपलब्ध कराने की बात कही। इफ्को प्रबंधक अजय जाखड़ ने यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता में सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। समापन अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, प्रशासक एवं जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा तथा प्रबंध निदेशक मदनलाल ने बैंक में सर्वाधिक अमानतें जमा करवाने वाली सात सहकारी संस्थाओं को सम्मानित किया। मंच संचालन प्रबंधक संगीता राठौड़ ने किया।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में मतदान पारदर्शिता के लिए कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में SIR प्रक्रिया के जरिए वोट चोरी एवं मतदाता अधिकारों के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में मार्च और प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन भी फूंका。 विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मूर्ति चौराहा से हाथों में झंडा बैनर लेकर नारेबाजी और पदयात्रा करते हुए मिनी सचिवालय तक पहुंचे तथा विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची में होने वाले बदलावों की जानकारी सार्वजनिक करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का वोट सुरक्षित रखने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की。0
0
Report
धान उत्पादक किसानों को छत्तीसगढ़ जैसी कीमत और सुविधाएं कहीं नहीं मिल रहीं: मुख्यमंत्री विष्णु देव सा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि क्षेत्र को लेकर मिले विभिन्न सुझावों की सराहना करते हुए किसानों के हित में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। रायपुर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझाव बेहद सकारात्मक हैं। राज्य को 'धान का कटोरा' बताते हुए मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का जो मूल्य और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वैसी व्यवस्था शायद देश में अन्यत्र कहीं भी नहीं दी जा रही है।0
0
Report
जशपुर में बिजली पोल लगाने के दौरान बड़ा हादसा: 11 KV करंट की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, 2 गंभ
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली पोल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कार्य के दौरान मजदूर अचानक 11 KV हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में बुरी तरह झुलसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि काम के लिए शटडाउन लिया गया था, इसके बावजूद लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हो रहा था, यह विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल और जांच का विषय है।0
0
Report
Advertisement
NIA ने JMB के IMK आतंकी साजिश के 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया.. NIA ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के ऑफशूट इमाम महमूदर काफिला (IMK) की आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर 2026 को 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। NIA ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार 13 आरोपियों में 8 असम, 4 पश्चिम बंगाल और 1 केरल से पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच के मुताबिक, IMK को JMB के वरिष्ठ सदस्य इमाम महमूद हबीबुल्लाह ने भारत में प्रतिबंधित संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित किया था। NIA का आरोप है कि IMK/JMB के सदस्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन का नेटवर्क फैलाने की साजिश में शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने, गुप्त बैठकें आयोजित करने, धार्मिक कट्टरपंथी कार्यक्रम चलाने, चरमपंथी साहित्य बांटने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भारत विरोधी प्रचार करने की कोशिश की जा रही थी। कैसे शुरू हुई जांच? इस मामले की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को असम पुलिस द्वारा असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के अलग-अलग जिलों से 11 आरोपियों की गिरफ्तारी से हुई थी। इसके बाद STF पुलिस स्टेशन में 30 दिसंबर 2025 को केस नंबर 06/2025 दर्ज किया गया。 यह मामला बांग्लादेश में बैठे IMK हैंडलर्स द्वारा "Purva Akash" नाम के Telegram ग्रुप के जरिए ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने से जुड़ा था। इस मामले में कुल 35 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था。 इन 11 आरोपियों के खिलाफ 25 जून 2026 को चार्जशीट दाखil की गई थी और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। बाद में NIA ने जांच अपने हाथ में लेकर इन आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत NIA की विशेष अदालत, गुवाहाटी में चार्जशीट दाखिल की。 NIA के मुताबिक, इस मामले में 10 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनमें 1 भारतीय नागरिक और 9 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। मामले में NIA की जांच अभी जारी है।0
0
Report
CM सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है कल पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने की संभावना है बैरिया प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय बथना में आने की संभावना है विद्यालय परिसर में हैलीपैड बनाया गया है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गये सामुदायिक किचन का निरीक्षण करेंगे संभावना है कि तटबंधों का भी निरीक्षण कर सकते है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने बैरिया से लेकर नौतन तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का खुद जायजा लिए है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैरिया का दौरा करने के बाद जिला का हवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लेंगे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है0
0
Report
पानीमाको जंगल से अपहरण मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीमाको जंगल से दो लोगो के अपहरण किए जाने के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है बीते 10 सितंबर को पंचम महतो के द्वारा थाने में एक अंकित आवेदन दिया गया था कि मजदूर लाने के लिए पहाड़पुर जाने के क्रम में पानीमाको जंगल में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर वादी पंचम महतो एवं इनका साथ काम करने वाले फिटर रामलाल हांसदा को अपहरण कर पैसे की मांग किया 10 सितंबर को सुबह में ₹200000 लेकर पंचम महतो और रामलाल हादसा को छोड़ा गया l कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों दोनों की अपहरण की गई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
कोटा के कलेक्ट्रेट में SIR और मतदाता सूची पर कांग्रेस प्रदर्शन; आयोग पर सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा.. मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आज कोटा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों से वास्तविक मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और सहप्रभारी धर्मराज मेहरा की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। SIR को लेकर देशभर में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग अपने कदमों को प्रक्रिया और कानून के अनुरूप बताता है。0
0
Report
जालौन में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, रेलवे हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ हुई दर्दनाक मौत, एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स, झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़, मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई, मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी, पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।0
0
Report
हरीश रावत: छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस को उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं
Noida, Uttar Pradesh:हरीश रावत छात्रसंघों के चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं। विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छात्र शक्ति की यह सफलता लोकतांत्रिक मूल्यों और नई ऊर्जा का संदेश है।0
0
Report
Advertisement
रीवा कॉलेज चौराहे पर मजदूर की मौत: आक्रोश बढ़ा, प्रशासन से बातचीत जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के मुख्य चौराहे कॉलेज चौराहे पर श्रमिक की मौत के मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक के परिजन और अन्य लोग अभी भी आक्रोशित हैं और BSNL ऑफिस के ठीक सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं SDM, तहसीलदार समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। पूरे मामले को लेकर SDM जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशासन लगातार परिजनों से बातचीत कर रहा है। परिजनों की प्रमुख मांगों में परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के भरण-पोषण के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद शामिल है। प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत का दौर लगातार जारी है…0
0
Report
बैतूल के छिंदी गांव में टिड्डी हमला, किसानों की मेहनत पानी फिर गई
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई ब्लॉक के छिंदी गांव में टिड्डी दल ने दर्जनों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हजारों टिड्डियों ने अचानक मक्का के खेतों पर हमला कर दिया और कुछ ही मिनटों में फसल की पत्तियां चट कर दीं। टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने थाली बजाई,शोर मचाया और धुआं किया,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खेतों में अब सिर्फ मक्का के डंठल नजर आ रहे हैं। दर्जनों किसानों की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अब किसान फसल का सर्वे कराकर उचित राहत की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
युवा उड़ान 2026 से छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका तेज होगी
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन वनधन केंद्र, मोहला में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी, उनकी क्षमता, नवाचार तथा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सुझाव पत्र वितरित किए गए। युवाओं से शिक्षा, रोजगार, खेल, कौशल विकास, नवाचार सहित स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं और समस्याओं से जुड़े अपने सुझाव पत्र के माध्यम से देने का आग्रह किया गया। प्राप्त सुझावों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया, ताकि युवाओं की अपेक्षाओं एवं विचारों को विकास की योजनाओं में शामिल किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
