242406
Shahjahanpur - केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पहुंचे शाहजहांपुर
Bartara, Uttar Pradesh:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शाहजहांपुर पहुंचे हैं। यहां वह गीता जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल भी हुए। राज्यपाल के यहां पहुंचने पर विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया और उनके सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को पुलिस ने सलामी भी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम जन्मभूमि दान घोटाले के आरोप: संतोष दुबे ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर आरोप लगाए
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपी रहे वह वर्तमान में धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दुबे ने थाना राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय सदस्य अनिल मिश्रा चम्पत राय के सहयोगी राम शंकर यादव उर्फ़ टिन्नू यादव व राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव को चोर बताते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है,संतोष दुबे ने कहा कि हमें इस एस आई टी पर भरोसा नहीं है सरकार गुमराह करना चाहती है हम आस्था से खिलवाड़ नहीं करने देंगे,श्रद्धालुओं के करोड़ों दान में दिए गए रुपए का हेर फेर चल रहा है.0
0
Report
जमशेदपुर में देर रात मुठभेड़: गिरफ्तार अपराधी पैर में गोली, अब MGM अस्पताल में भर्ती
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर पीछे याड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जहां गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस की पिस्टल छिन पुलिस पर ही गोलीबारी कर भागने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली मारी गई, इस घटना में घायल अपराधी और सब इंस्पेक्टर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है, इस घटना में अपराधी के पैर में गोली लगी है, वह अपराधी द्वारा सब इंस्पेक्टर को धकेले जाने के दौरान सब इंस्पेक्टर मामूली रूप से घायल है, घटनास्थल पर कई खोखा और पिस्तौल पुलिस ने जप्त किया है, बता दें कि कल देर शाम महिला से चैन छिनतई करने के बाद अपराधियों का पीछा पुलिस कर रही थी, इसी दौरान सिद्धगोड़ा सूर्य मंदिर के पास पल्सर बाइक गिरने से अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जैफ 6 कैंपस में घुस गए, इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया था, और उनके निशान देही पर हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, पूछताछ के दौरान अपराधियों ने शहर में छिनतई की हुई सोने के जेवरात की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस अपराधी को लेकर सोने के जेवरात लेने पहुंची, इसी दौरान सुबह 3 बजे सूर्य मंदिर के पीछे यार्ड के जंगल में जीवराज छुपाने की बात अपराधियों द्वारा की गई थी, पुलिस अपराधी को लेकर वहां पहुंची, इसी दौरान मौका देख अपराधी ने पुलिस की पिस्टौल छीन पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी, जिसे कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है0
0
Report
पत्नी को पार्लर सीखने से मना करना पति को पड़ा भारी,महिला के परिजनों ने घर पर पथराव कर गाड़ी को तोड़ा
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- पत्नी को पार्लर सीखने जाने से मना करना पति को पड़ा भारी, महिला के एक दर्जन से अधिक परिजनों ने घर पर पथराव के साथ की जमकर मारपीट, घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार को लाठी डंडों से तोड़कर किया क्षतिग्रस्त , बीच बचाव करने आए पड़ोसियों के साथ भी की मारपीट, रात के वक्त मुंह पर कपड़ा लपेट कर आए थे एक दर्जन से अधिक लोग , घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 का मामला।0
0
Report
Advertisement
टंडोला गांव में घर में लगी भीषण आग, बाइक- साइकिल जलकर राख।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला में मंगलवार तड़के एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी इरशाद पुत्र रफीक के घर में सुबह करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी।घर से धुआं उठता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।आग में घर में रखी एक बाइक, साइकिल और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
पटना कोचिंग विवाद में तेजस्वी ने सीबीआई जांच की मांग की
Patna, Bihar:पटना में चर्चित कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र लिखकर पटना के प्रसिद्ध फैज़ाल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े इस गंभीर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग की है तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा सर्वविदित है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोड़फोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो। तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को लेकर RJD के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा की तेजस्वी यादव ने जायज मांग किया है और उसकी जांच जरूरी है प्रिंस यादव की जो हत्या हुई है वह बहुत बड़ी घटना है तेजस्वी यादव ने जो मांग किया है उस पर जांच होनी चाहिए क्योंकि बिहार सरकार केंद्र सरकार और विदेश का मामला है इस पर सीबीआई जांच हो गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसका इसका रंग भाजपा के साथ कारी सुहैब ने जोड़ दिया बाइट-----कारी सुहैब MLC RJD JDU के एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र सभी जानते हैं बिहार सरकार जो भी मामला सीबीआई को देती है कहते हैं कि इसे लटकने और भड़काने के लिए दिया गया है और केंद्र सरकार का यह टोता है पहले तेजस्वी यादव यह स्पष्ट करें कि अपना दोहरा चरित्र साफ करें सीबीआई की जांच की मांग करते हैं और जब सीबीआई जांच होता है तो कहते हैं की लीपापोती करने के लिए सीबीआई जांच कराया गया बिहार की जनता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र को देख रही है बाइट----- भीष्म सहनी JDU MLC कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह ने कहा यह निष्पक्ष बात है और कोचिंग संस्थान में शैक्षणिक संस्थान में दो संचालक आपस में भर रहे हैं एसएससी आम छात्रों में और अभिभावक में बेहतर संदेश नहीं किया है निश्चित रूप से राज्य की गरिमा आहत हुई है मुख्यमंत्री महोदय से कहना है की सही से जांच करा लिया जाए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा करवा दिजिए जो दोषी होगा वह फँसेगा और जो नीरदोष होगा वाह बचेगा बाइट------ समीर सिंह एमएलसी कांग्रेस बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा जो भी घटना घटित हुई है वह दो संस्थाओं को लेकर हुई है और बिहार पुलिस पूरी न्यूज़ परीक्षा से उसकी जांच कर रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी नेपाल में जिनकी हत्या हुई है उसकी भी जांच हो रही है बिहार पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में तेजस्वी यादव सीबीआई जांच करने की मांग करते हैं और एक तरफ संवैधानिक व्यवस्थाओं पर लगातार प्रश्न खड़ा करते हैं दूसरी तरफ सीबीआई की मांग कर रहे हैं यह विरोधाभास नहीं चलेगा बाइट------ दानिश इकबाल भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
सूरजपुर जिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप
Surajpur, Chhattisgarh:इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, ऑपरेशन के लिए एंटीबायोटिक इंजेक्शन की वजह से रिएक्शन बताया जा रहा है मौत की वजह, परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की कर रहे हैं मांग, जिला अस्पताल सूरजपुर का मामला0
0
Report
Advertisement
Jamui में भीषण गर्मी से बाइक में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Jamui, Bihar:जमुई। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब वाहनों पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जमुई शहर के कचहरी रोड स्थित एक खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि करीब 15 से 20 मिनट के भीतर बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान को संभावित वजह माना जा रहा है। इन दिनों जमुई सहित पूरे क्षेत्र में प्रचंड गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं तथा धूप से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहा है तो कोई पेड़ों की छांव का सहारा ले रहा है। फिलहाल जली हुई बाइक किसकी है, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।0
0
Report
पूर्व ASI निदेशक केके मोहम्मद: कृष्ण जन्मभूमि-ज्ञानवापी पर हिन्दुओं को हक, मुस्लिम छोड़ दें
Bhopal, Madhya Pradesh:पूर्व ASI डायरेक्टर केके मोहम्मद ने मुस्लिमो से कहा कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी तत्काल हिन्दुओ के लिए छोड़े इन जगहों पर हिन्दुओ का हक। आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ने मुस्लिम छोड़े... केके मोहम्मद ने ज़ी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा से बात करते हुए कहा कि मैंने खुद कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी जाकर देखा ये जगह मंदिर थे... केके मोहम्मद ने आलमगीरी किताब का हवाला दिया... केके मोहम्मद पूर्व ASI डायरेक्टर है... राम जन्मभूमि ASI सर्वे टीम के सदस्य रहे हैं... कोई भी जाकर देख ले कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी Temple हैं... कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी बनारस काशी में हिन्दू शानदार मंदिर बनाये - केके मोहम्मद0
0
Report
मानसून की पहली बारिश ने हांसी के जलभराव पर प्रशासन की पोल खोल दी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : वेद प्रकाश, विष्णु शहरवासी आज की बारिश में डूबी हांसी, बस स्टैंड, हांसी तोशाम रोड, बाबा श्याम मंदिर रोड समेत पूरे शहर में जलभराव, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल मानसून की पहली बारिश में ही शहर बना तालाब, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, लोगों को भारी परेशानी हांसी। शहर में हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही हांसी के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। बस स्टैंड, बाबा श्याम मंदिर रोड और तोशाम रोड समेत अनेक स्थानों पर सड़कों पर इतना पानी भर गया कि लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हांसी बस स्टैंड पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया, जबकि बाबा श्याम मंदिर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हांसी-तोशाम रोड पर पिछले आठ महीनों से नए सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरा शहर पानी से भर गया। बस स्टैंड और तोशाम रोड पर जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही। शहरवासी विष्णु ने बताया कि लगभग हर क्षेत्र में पानी भर गया है। उनका कहना है कि यदि पहली बारिश में यह हाल है तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। कल आई तेज आंधी और बारिश का असर भी शहर में देखने को मिल रहा है। मोबाइल टावर गिरने से आधे शहर में नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि पेड़ और बिजली पोल गिरने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग जलभराव की चपेट में आ जाते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है। मानसून की पहली ही बारिश ने हांसी की जल निकासी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासनिक दावों की हकीकत सामने ला दी है.0
0
Report
Advertisement
केके मोहम्मद बोले: कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी हिन्दुओं के लिए छोड़ दें
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व ASI डायरेक्टर केके मोहम्मद ने मुस्लिमो से कहा कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी तत्काल हिन्दुओ के लिए छोड़े इन जगहों पर हिन्दुओ का हक - आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डायरेक्टर केके मोहम्मद ने मुस्लिमो से कहा कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मुस्लिम छोड़े दे... - केके मोहम्मद ने ज़ी मीडिया संवाददाता प्रमोद शर्मा से बात करते हुए कहा कि मैने खुद कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी जाकर देखा ये जगह मंदिर थे... - केके मोहम्मद ने आलमगीरी किताब का दिया हवाला ... - केके मोहम्मद पूर्व ASI डायरेक्टर है...राम जन्मभूमि ASI सर्वे टीम के सदस्य रहे है... - कोई भी जाकर देख ले कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मंदिर है... - कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ज्ञानवापी बनारस काशी में हिन्दू शानदार मंदिर बनाये - केके मोहम्मद0
0
Report
रामपुर सदर सीट: भाजपा ने उपचुनाव में आज़म खान का गढ़ ढहाया
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर सदर सीट पर 10 बार विधायक रहे आज़म खान. वर्ष 2022 के उपचुनाव में भाजपा के आकाश सक्सेना ने 34,136 वोटों से दर्ज की जीत. मुस्लिम बहुल सीट पर सपा- भाजपा के बीच सीधा राजनीतिक मुकाबला जारी. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अगर किसी विधानसभा सीट को एक नेता की पहचान माना जाए, तो रामपुर जिले की सदर सीट सबसे ऊपर आती है, यह वही सीट है जिसने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को प्रदेश की राजनीति में एक अलग मुकाम दिया, लेकिन 2022 के उपचुनाव ने इस सीट की राजनीतिक तस्वीर बदल दी, आखिर कितनी बार विधायक रहे आज़म खान, कब-कब हुए चुनाव और उपचुनाव, क्या हैं जातीय और सामाजिक समीकरण, और कौन हैं यहां के प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट. रामपुर सदर सीट और आज़म खान का रिश्ता रामपुर सदर विधानसभा सीट को लंबे समय तक आज़म खान का राजनीतिक किला माना जाता रहा है, 1980 के दशक से लेकर 2022 तक इस सीट पर उनका दबदबा कायम रहा, चुनावी आंकड़ों के अनुसार आज़म खान इस सीट से 10 बार विधायक चुने गए हैं, उन्होंने अलग-अलग दलों के टिकट पर चुनाव जीते, लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में शामिल हो गए, कब-कब विधायक बने आज़म खान वर्ष 1980 में जनता पार्टी (सेक्युलर), 1985 लोकदल, 1989 जनता दल, 1991 जनता दल, 1993 समाजवादी पार्टी, 2002 समाजवादी पार्टी 2007 समाजवादी पार्टी, 2012 समाजवादी पार्टी, 2017 समाजवादी पार्टी, 2022 समाजवादी पार्टी, मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आज़म खान ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की, वर्ष 2022 के परिणाम. आज़म खान (सपा) 1,31,225 वोट, आकाश सक्सेना (भाजपा) 76,084 वोट जीत का अंतर 55,141 वोट यह जीत बताती थी कि तमाम मुकदमों और जेल में रहने के बावजूद रामपुर में आज़म खान का प्रभाव बरकरार था. सीट खाली क्यों हुई अक्टूबर 2022 में हेट स्पीच मामले में आज़म खान को सजा सुनाई गई, सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और रामपुर सदर सीट खाली घोषित कर दी गई, इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया, 2022 का ऐतिहासिक उपचुनाव दिसम्बर 2022 में हुए उपचुनाव ने रामपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया, समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद असीम राजा को उम्मीदवार बनाया, जबकि भाजपा ने आकाश सक्सेना पर भरोसा जताया, उपचुनाव परिणाम में आकाश सक्सेना (भाजपा) को 81,432 वोट वही मोहम्मद असीम राजा (समाजवादी पार्टी) को47,296 वोट मिले, जीत का अंतर 34,136 वोट था, इस जीत के साथ पहली बार भाजपा ने रामपुर सदर सीट पर कब्जा जमाया और आज़म खान का दशकों पुराना गढ़ ढह गया, क्या हैं सामाजिक समीकरण- रामपुर सदर विधानसभा सीट का चुनाव पूरी तरह सामाजिक समीकरणों पर आधारित माना जाता है, मुख्य वोट बैंक: मुस्लिम वोटर लगभग 60 से 65 प्रतिशत है व वैश्य समुदाय, सिख वोटर, दलित वोटर, लोध और अन्य पिछड़ा वर्ग. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक होने के कारण लंबे समय तक समाजवादी पार्टी को इसका लाभ मिलता रहा, लेकिन 2022 के उपचुनाव में भाजपा ने हिंदू वोटों का बड़ा ध्रुवीकरण कर मुकाबला पलट दिया, कौन हैं मुख्य प्रतिद्वंद्वी- रामपुर सदर की राजनीति मुख्य रूप से दो चेहरों के इर्द-गिर्द घूमती रही है, एक तरफ आज़म खान और उनका राजनीतिक परिवार समाजवादी पार्टी, वही दूसरी तरफ आकाश सक्सेना भाजपा, आकाश सक्सेना वही नेता हैं जिन्होंने आज़म खान के खिलाफ कई मामलों में शिकायतें कीं और बाद में चुनावी मैदान में भी उन्हें सीधी चुनौती दी, 2022 के विधानसभा चुनाव में आज़म खान ने आकाश सक्सेना को हराया, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उपचुनाव में आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी असीम राजा को हराकर सीट भाजपा की झोली में डाल दी, रामपुर सदर सीट का भविष्य अब दो बड़े सवालों पर टिका है, पहला क्या आज़म खान परिवार फिर से अपने पुराने प्रभाव को वापस ला पाएगा, दूसरा क्या भाजपा आकाश सक्सेना के सहारे इस सीट पर स्थायी पकड़ बना पाएगी, लोकसभा चुनाव 2024 में सपा को रामपुर संसदीय क्षेत्र में बढ़त मिली, जिससे यह साफ है कि मुकाबला अभी खत्म नहीं हुआ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में यह सीट फिर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रहेगी.0
0
Report
बरेली में मोबाइल छिनैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश समीर गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार 14 जून को विशाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीडीए गेट के पास बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मंगलवार तड़के सुभाषनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने बरेली-बदायूं रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।घायल बदमाश ने अपना नाम समीर निवासी जगतपुर, थाना बारादरी बताया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, छीना गया मोबाइल और बाइक बरामद हुई। समीर पर चोरी, धोखाधड़ी और अन्य मामलों के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
टोंक में भाजपा नेता के परिवार पर जानलेवा हमला, एसआईटी गठित कार्रवाई शुरू
Tonk, Rajasthan:टोंक में भाजपा नेता के परिवार पर जानलेवा हमला, एसआईटी गठित कार्रवाई शुरू. बाद में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की. पुलिस के अनुसार मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष 4 आरोपियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर यह जानलेवा हमला हुआ था. पुलिस मामले की investigating में जुटी हुई है.0
0
Report
कोटा प्रसूता मृत्यु: कारण विविध, हाईलेवल कमेटी ने मंत्री को रिपोर्ट सौंपी
Jaipur, Rajasthan:कोटा प्रसूता मृत्यु: कारण विविध, हाईलेवल कमेटी ने मंत्री को रिपोर्ट सौंपी कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामलों की जांच के लिए गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तैयार हाईलेवल कमेटी की अंतिम रिपोर्ट चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को सौंप दी गई है। हालांकि सरकार अभी इस रिपोर्ट पर अंतिम निष्कर्ष घोषित नहीं करेगी। पूरे मामले में आज राजस्थान की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों (गाइनेकोलॉजिस्ट) से राय लेने के बाद ही मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी जाएगी。 जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी मौतों का कोई एक समान कारण नहीं था, बल्कि प्रत्येक मामले में अलग-अलग चिकित्सकीय परिस्थितियां और जटिलताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट को कोटा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज तथा एम्स की जांच समितियों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर तैयार किया गया है。 रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रसूता की मौत का कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म पाया गया है। इस स्थिति में शरीर में बना रक्त का थक्का रक्त प्रवाह के साथ फेफड़ों तक पहुंच जाता है, जिससे मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।वहीं एक अन्य मामले में सेप्टीसीमिया के चलते मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की बात सामने आई हैं। जांच में संबंधित निजी अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही के संकेत भी मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार चार माह की गर्भवती महिला की बच्चेदानी में संक्रमण होने के बावजूद टांके लगाए गए, जिससे संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया और अंततः मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा एक प्रसूता की मौत हृदय संबंधी समस्या से हुई, जबकि एक अन्य मामले में पोस्टपार्टम हेमरेज यानी प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया है? रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई मामलों में उपचार संबंधी निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। साथ ही मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड और ट्रीटमेंट चार्ट में आवश्यक जानकारी का अभाव पाया गया, जिससे उपचार प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने रिपोर्ट प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही सरकार की ओर से अधिकृत प्रतिक्रिया दी जाएगी। माना जा रहा है कि विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद सरकार जवाबदेही तय करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।0
0
Report
पटना कोचिंग विवाद: तेजस्वी ने सीबीआई जांच की मांग की
Patna, Bihar:पटना में चर्चित कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले लिया है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र लिखकर पटना के प्रसिद्ध फैज़ल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े इस गंभीर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की मांग की है तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा सर्वविदित है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोड़फोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है。 मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो। तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को लेकर RJD के एमएलसी करी सुहैब ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जायज मांग किया है और उसकी जांच जरूरी है प्रिंस यादव की जो हत्या हुई है वह बहुत बड़ी घटना है तेजस्वी यादव ने जो मांग किया है उस पर जांच होनी चाहिए क्योंकि बिहार सरकार केंद्र सरकार और विदेश का मामला है इस पर सीबीआई जांच हो गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसका इसका रंग भाजपा के साथ करी सुहैब ने जोड़ दिया बाइट — — -कारी सुहैब MLC RJD JDU के एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र सभी जानते हैं बिहार सरकार जो भी मामला सीबीआई को देती है कहते हैं कि इसको लटकने और भड़काने के लिए दिया गया है और केंद्र सरकार का यह तोता है पहले तेजस्वी यादव यह स्पष्ट करें कि अपना दोहरा चरित्र साफ करें सीबीआई की जांच की मांग करते हैं और जब सीबीआई जांच होता है तो कहते हैं की लीपापोती करने के लिए सीबीआई जांच कराया गया बिहार की जनता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र को देख रही है बाइट — — - भीष्म सहनी JDU MLC कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह ने कहा यह निष्पक्ष बात है और कोचिंग संस्थान में शैक्षणिक संस्थान में दो संचालक आपस में भर रहे हैं एसएससी आम छात्रों में और अभिभावक में बेहतर संदेश नहीं किया है निश्चित रूप से राज्य की गरिमा आहत हुई है मुख्यमंत्री महोदय से कहना है की सही से जांच करा लिया जाए दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा करवा दिजिए जो दोषी होगा वह फँसेगा और जो नीरदोष होगा वाह बचेगा बाइट — — - समीर सिंह एमएलसी कांग्रेस बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा जो भी घटना घटित हुई है वह दो संस्थाओं को लेकर हुई है और बिहार पुलिस पूरी न्यूज़ परीक्षा से उसकी जांच कर रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी नेपाल में जिनकी हत्या हुई है उसकी भी जांच हो रही है बिहार पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में तेजस्वी यादव सीबीआई जांच करने की मांग करते हैं और एक तरफ संवैधानिक व्यवस्थाओं पर लगातार प्रश्न खड़ा करते हैं दूसरी तरफ सीबीआई की मांग कर रहे हैं यह विरोधाभास नहीं चलेगा बाइट — — - दानिश इकबाल भाजपा प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
