242307
Shahjahapur- खेत में करंट लगने से बच्चे की हुई मृत्यु
Tilhar, Uttar Pradesh:मिर्जापुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक बच्चे की मृत्यु हो गई। मिर्जापुर के संघ गांव का रहने वाले 8 साल का सुमित खेत पर किसी काम गया था। इसी दौरान खेत में लगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। सुमित की मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सात बच्चों के सिर से छीना मां साया, दर्दनाक हादसे त्योहार की खुशियों को ग़म में बदला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जिल अस्पताल लोहिया में मृत घोषित कर दिया गया।महिला शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी। वहीं सूचना पर पहुंचे पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश कुमार ने महिला के शव का पंचनामा वर्कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। महिला के चार बेटे और तीन बेटियां हैं सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। मामले में पांचाल घाट चौकी चार्ज हरिकेश ने बताया कि महिला की शव का पंचनामा वर्क कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना पारित करने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
दीपावली के कारण उदयपुर में सैलानियों की बंपर आवक, पर्यटन सीजन शुरू
Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी उदयपुर की कुदरती फिजा इन दिनों सैलानियों की सौंधी आवक से महक उठी हैं। दीपावली अवकाश के चलते इस बार भी उदयपुर में पर्यटकों की बंपर आवक हो रही है, जिससे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है। यहाँ के विश्व प्रसिद्ध फतहसागर और पीछोला झील के साथ मोतीमगरी, सिटी पैलेस और सहेलियों की बाड़ी सहित अन्य प्रसिद्ध जगहों पर सैलानियों की भीड़ मौजूद है, जिससे शहर जाम जैसी स्थिति से गुजर रहा है, पर प्राकृतिक खूबसूरती के कारण पर्यटक खुश दिख रहे हैं और झीलों में बोटिंग का अनुभव भी ले रहे हैं। दीपावली अवकाश के कारण देशी सैलानियों की संख्या बढ़ी है और पर्यटन व्यवसायी भी इस आगाज से उत्साहित हैं। फिलहाल पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भी संख्या में वृद्धि हो रही है और आने वाले दिनों में विदेशी सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा; होली तक यह पर्यटन सीजन जारी रहने की उम्मीद है।0
0
Report
गोटेगांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्राम सिमरिया की महिलाओं ने एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब पर तुरंत रोक लगाने और कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि इसी रास्ते से होकर वे निकलती हैं और बच्चे स्कूल जाते हैं। शराबियों के जमावड़े के कारण आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटनाएं हो रही हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग घर का सामान बेच-बेचकर शराब पीने लगे हैं, जिससे परिवारों में कलह बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ कहा है कि अगर जल्द आरोपियों पर केस दर्ज कर अवैध शराब बंद नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
Hormuz Island की Red Beach iron oxide से गहरा लाल, बारिश के बाद दिखती है तेज रंगत
Noida, Uttar Pradesh:Red Beach on Hormuz Island gets its deep red colour from iron oxide in the soil, which becomes especially vivid after rainfall.0
0
Report
धनबाद के पूनम कुमारी हत्याकांड: लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी पहाड़ी जंगल के पास 11 सितंबर 2026 को बरामद सिर कटी युवती पूनम कुमारी के शव के मामले में न्याय की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया है। घटना से नाराज लोग रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद और हत्या की साजिश से जुड़े कई पहलू सामने आए थे। मामले में पुलिस ने संतोष रवानी, जयराम रवानी, किशोर महतो, अलोमनी देवी और राम प्रसाद राजवार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि मामले में अभी भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल बने हुए हैं। परिजन् बबलू रवानी पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।0
0
Report
शाजापुर हाईवे हादसा: बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Shajapur, Madhya Pradesh:बुधवार को शाजापुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम पनवाड़ी के समीप एक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र (22) पिता कैलाश निवासी अभयपुर अपने गांव से बाइक से शाजापुर आ रहा था। इसी दौरान पनवाड़ी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने इसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में वह घायल हो गया। घटना के बाद युवक सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, वहीं से गुजरने वाले राहगीरों की नजर इस पर पड़ी, इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचंी डायल 112 ने घायल युवक को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर विनोद गुर्जर ने बताया कि डायल 112 एक घायल को लेकर आई थी जिसका जिला अस्पताल शाजापुर में प्राथमिक उपचार किया गया और घायल के परिजनों सूचना दे दी गई है। बाईट- डॉ विनोद गुर्जर जिला अस्पताल शाजापुर0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर जेल में दीपावली पर भाईदूज, बहनों ने बंदियों से खुली मुलाकात की
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सेंट्रल जेल सहित मध्य प्रदेश की सभी जेलों में दीपावली के अवसर पर भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है..जहां हजारों की संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं और मंगल तिलक लगाकर पर्व की रस्म पूरी की। इस दौरान जेल प्रशासन ने खुली मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं。 ग्वालियर की सेंट्रल जेल में भाई दूज के मौके पर अंचल और आसपास के शहरों से बहनों का सुबह से ही सेंट्रल जेल पहुंचना शुरू हो गया था.. सुबह 8 बजे से मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ..फिर कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरते हुए..बहनें अपने बंदी भाइयों से जेल परिसर में खुली मुलाकात करने पहुंची और अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक किया.. तिलक करते समय कई भाई-बहनों की आंखें भी नम हो गईं.. इस दौरन जेल में बने लड्डू से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और साथ बैठकर उनका हालचाल जाना..वहीं जेल प्रबंधन ने बाहर से किसी भी प्रकार की मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था.. मुलाकात के लिए आने वाली बहनों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए खुली जेल मैदान में टेंट लगाकर विशेष व्यवस्था की गई है..साथ ही भाईदूज के पर जेल में पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।0
0
Report
लोहरदगा के रामपुर में पारंपरिक जतरा, आदिवासी नृत्य और समाज की सहभागिता
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- झारखंड की संस्कृति लोहरदगा के रामपुर गांव में देखने को मिली। यहां पारम्परिक जतरा का आयोजन किया गया। आदिवासी संस्कृति के अनुसार पड़हा के द्वारा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के हर वर्ग के लोगों की सहभागिता इस कार्यक्रम में देखने को मिली। वर्षो से आदिवासी समाज प्रतिवर्ष जतरा का आयोजन करता आ रहा है। इस जतरा में हनहट गांव के लोग विशेष रूप से शामिल होते हैं। अन्य गांव और जिलों से लोग भी पहुंचकर परम्परा का निर्वहन करते हैं। स्थानीय विधायक डाॅ रामेश्वर उरांव जतरा कार्यक्रम में शामिल हो रहे है。0
0
Report
लखीसराय पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से 40 गुम/चोरी हुए मोबाइल लौटाए
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में आज कुछ ऐसा देखने को मिला। जहां पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब लोगों को उनके खोए हुए फोन सौंपे गए तो उनके चेहरे पर भरोसा न होने वाली खुशी और हैरानी साफ झलक रही थी। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन सभी 40 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एसपी श्रीमती प्रेरणा कुमार ने बताया कि गुम और चोरी हुए मोबाइल की पहचान व बरामदगी के लिए विशेष मोबाइल बरामदगी इकाई का गठन किया गया है। इस टीम ने अब तक सैकडों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर घबराने के बजाय गूगल फॉर्म, क्यूआर कोड या पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाट्सएप नंबर पर तुरंत जानकारी दें।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में अवैध हथियार गिरफ्तारी: पिता-पुत्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट मामला
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध हथियार पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई सिवनी के रानी दुर्गावती वार्ड में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को देशी पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मदन उर्फ बादल यादव पिस्टल लेकर घूम रहा था और पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान एक प्रधान आरक्षक को चोट भी आई, इसके बावजूद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल उसके पिता द्वारा खरीदकर लाने की बात बताई। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता अजय उर्फ अज्जू कोष्टा की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।0
0
Report
एआईएमआईएम-आजाद समाज पार्टी का गठबंधन: मुस्लिम-दलित-वंचितों के लिए नया साझा मोर्चा
Noida, Uttar Pradesh:एआईएमआईएम और आज़ाद समाज पार्टी के गठबंधन को लेकर एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि ये एक नेचुरल गठबंधन है और इससे मुस्लिम, दलित और वंचित वर्गों को साथ लाने की कोशिश होगी।0
0
Report
नीलगाय से टकराई बोलेरो, 5 घायल; एक की हालत गंभीर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सीकर रोड पर नीलगाय से टकराकर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर पार पलटी हादसे में बोलेरो गाड़ी सवार पांच लोग घायल, नीलगाय की मौत बड़वासी निवासी जोगेंद्र, बहन, मां और परिवार के दो अन्य थे गाड़ी में सवार घायलों को निजी वाहन से पहुँचाया हुआ नवलगढ़ जिला अस्पताल एक घायल नवलगढ़ जिला अस्पताल से सीकर किया रेफर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़-सीकर रोड पर अचानक नीलगाय के सामने आ जाने से एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी सवार पांच जने घायल हो गए, जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे नवलगढ़ जिला अस्पताल से सीकर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। उम्मेद सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी सीकर की तरफ जा रही थी। बोलेरो गाड़ी में बड़वाशी निवासी जोगेंद्र, उसकी बहन, माँ सहित दो अन्य परिवार के सदस्य सवार थे। इसी दौरान अचानक नीलगाय बोलेरो गाड़ी के सामने आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद बोलेरो गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। उम्मेद सिंह ने बताया कि वह सामने से आ रहे थे और बोलेरो गाड़ी में सवार जोगेंद्र उनका विद्यार्थी रहा था। उसे पहचानने के बाद उन्होंने मानवता के नाते गाड़ी रोककर घायलों की मदद की। सभी को बोलेरो गाड़ी से बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को नवलगढ़ जिला अस्पताल से सीकर रेफर किया गया है।0
0
Report
Advertisement
सागर में हथियारबंद लोगों ने घर पर हमला, CCTV सामने
Sagar, Madhya Pradesh:लोकेशन: सागर सागर-हथियार बंद लोगों ने एक घर पर हमला; घटना का CCTV सामने आया. वीडियो राहतगढ़ का बताया जा रहा है. हमले में एक महिला सहित दो लोग घायल हैं. घायलों का इलाज बीएमसी में जारी है. 3 दिन पुरानी घटना बताई जा रही है. अवैध शराब बेचने की शिकायत पर बदमाशों ने हमला किया. पीड़ितों ने सागर एसपी से शिकायत की. वायरल वीडियो बाइट- सुप्रिया कोरी, पीड़ित के परिजन0
0
Report
धर्मजयगढ़ जनजातीय गौरव दिवस: स्मृति ईरानी ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी धर्मजयगढ़ पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और कार्यक्रम को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बata दें कि 15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी यहां पहुंची थीं।0
0
Report
जगदलपुर ज्वेलर्स चोरी: 6 गिरफ्तार, 1200 ग्राम सोना बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में ज्वेलर्स शॉप से करोड़ों के आभूषणों की उठाईगिरी के मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को रायकोट के जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुआ हैं। 7 नवंबर को हुई इस वारदात को एक महिला गैंग ने अंजाम दिया था। लगभग 1200 ग्राम सोने के आभूषण महिला गैंग ने चोरी किए थे जिसकी अनुमानित कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई थी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य आरोपी फूलों कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। हालांकि, वारदात में शामिल तीन अन्य संदिग्ध आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है。0
0
Report
Advertisement
