242405
Shahjahanpur - महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु
Khutar, Uttar Pradesh:खुटार थाना क्षेत्र के कोलूगाड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि प्रीति नाम की महिला अपने मायके आई हुई थी। जहां उसका फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूं में बूथ के बाहर भाजपा नेताओं का जमावड़ा; विधायक-पूर्व विधायक जीत पर खुश
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं: खंड स्नातक बरेली मुरादाबाद चुनाव में मतदान के समय भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मतदान केंद्र के बाहर लगाए गए बूथ पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग रहा था। भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने पार्टी के प्रत्याशी की जीत को लेकर खुश नजर आए। इस दौरान दातागंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू और शेखूपुर विधानसभा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने जी मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की।0
0
Report
बरेली मतदान केंद्र पर सपा-बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मतदान शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है. सपा नेताओं ने अधिकारियों पर बीजेपी प्रत्याशी को जीतने और मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए बस/बिस्तर अस्थाई कार्यालय को मतदान स्थल के नजदीक लगाने और मतदान के नियमों के उलंघन का हवाला देते हुए हंगामा शुरू कर दिया. सपा नेताओं ने बूथ के पास मौजूद जिला अधिकारी अविनाश सिंह से शिकायत की कि बीजेपी का बिस्तर 50 मीटर के पास है जो कि 200 मीटर की दूरी पर होना चाहिए. समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी और महानगर अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से तीखी नौखझोंक करते हुए कार्रवाई की मांग की. खुद अधिकारियों पर भी कई बड़े आरोप लगाए. बरेली एमएलसी मतदान केंद्र मनोहर भूषण इंटर कॉलेज पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के कैंप लगाने का विरोध किया और अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया. समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदान केंद्र से कोई भी बिस्तर (कार्यालय) 200 मीटर की दूरी पर होना चाहिए जबकि बीजेपी वालों ने मनोहर भूषण इंटर कालेज पर मात्र 50 मीटर की दूरी पर बिस्तर लगा रखा है. समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अधिकारियों की मदद लेकर वोटरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया कि वह बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट करें, अधिकारी लगातार वोटरों को तोड़ने का काम कर रहे हैं.0
0
Report
कासगंज के पटियाली बूथ पर भाजपा-सपा भिड़ंत, लोधी का कड़ा हमला
Kasganj, Uttar Pradesh:जनपद कासगंज के पटियाली बूथ पर MLC चुनाव में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में हुई जमकर कहासुनी, ब्रज क्षेत्र के मंत्री डीएस लोधी का वार - "सपा का बूथ लूटने वाला तांडव अब नहीं चलेगा कासगंज पटियाली स्नातक MLC चुनाव में पटियाली के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, धक्का-मुक्की और तीखी तनातनी से बूथ पर हंगामा मच गया। माहौल इतना गरमाया कि खुद क्षेत्रीय मंत्री डीएस लोधी को मोर्चा संभालना पड़ा मंत्री डीएस लोधी ने सपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता मर्यादित, पढ़ा-लिखा और ईमानदार है। सपा वालों की मानसिकता आज भी वही पुरानी सरकार वाली है - बूथ लूटो, वोट डंप करो डीएस लोधी ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि सपा की वर्तमान विधायक जबरन बूथ के अंदर घुसकर बैठी थीं और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने बताया वो भूल गई हैं कि अब सपा की सरकार नहीं है, अब भाजपा की सरकार है। वो सोच रही थीं कि हमेशा की तरह बूथ कैप्चरिंग करा लेंगी, लेकिन ये तांडव अब नहीं चलेगा। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा。 दूसरी तरफ सपा विधायक नादिरा सल्तान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वो और उनके समर्थक बूथ के अंदर नहीं, बल्कि बाहर शांतिपूर्वक खड़े थे। उल्टा भाजपा के लोगों ने ही उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की। वही बूथ पर भाजपा के लोग कब्जा करना चाह रहे थे。 बाइट डीएस लोधी ब्रज क्षेत्र के मंत्री बाइट नादिरा विधायक समाजवादी पार्टी पटियाली0
0
Report
Advertisement
नवादा के 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजाम; बूथ 6–8 में पहचान प्रक्रिया तेज
Nawada, Bihar:नवादा के 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसडीओ अमित अनुराग ने बूथ नंबर 6, 7 और 8 का लिया जायजा, मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच, विधि-व्यवस्था पर प्रशासन की नजर बिहार के नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के 17 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने मतदान केंद्र संख्या 6, 7 और 8 पर पहुंचकर व्यवस्थाों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान करने पहुंचे लोगों के पहचान पत्र की जांच भी की, ताकि मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जा सके। एसडीओ अमित अनुराग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो तथा मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बाइट_ एसडीओ अमित अनुराग0
0
Report
हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप बैठक: नेताओं ने राष्ट्र निर्माण पर चर्चा की
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ भोला सिंह ने कोर ग्रुप के नेताओ के साथ की समीक्षा बैठक कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दी जानकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति और पद्धति है कार्यकर्ता और नेता मिलकर संगठनात्मक ,समसामयिक और राजनीतिक समेत सभी विषयों पर चर्चा करते हैं इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच में एक वैचारिक कार्यक्रम का सिलसिला चलता रहे इस पर बैठकर चर्चा करते हैं पार्टी संगठन मजबूत हो और कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहे और अपनी भूमिका निभाते रहे कैप्टन अभिमन्यु 2047 तक भारत का विकसित राष्ट्र बनने सपना पूरा करने में कार्यकर्ता अपना सर्वस्व योगदान दे ऐसा प्रयास संगठन का रहता है सभी कार्यकर्ताओं का अपना सर्वस्व योगदान मिले और कार्यकर्ता किसी ने किसी भूमिका में काम करें ये कोशिश रहती है कैप्टन अभिमन्यु कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता औऱ संगठन मंत्री पवन राणा शामिल रहे इसके अलावा कोर ग्रुप बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह,केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला समेत तमाम नेता भी मौजूद थे0
0
Report
कलेक्टर नम्रता जैन ने नारायणपुर में डेली मार्केट व तालाब सौंदर्यीकरण की समीक्षा की
Narayanpur, Jharkhand:एंकर -नारायणपुर नगर के विकास कार्यों को गति देने और शहर को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर नम्रता जैन ने आज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल एवं विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ नगर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, बाजार को व्यवस्थित करने तथा चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण की शुरुआत जय स्तंभ चौक से हुई, जहां कलेक्टर नम्रता जैन ने लगने वाले डेली मार्केट का जायजा लिया। बाजार में दुकानों की व्यवस्था और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डेली मार्केट को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे व्यापारियों के साथ आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवागमन सुचारू बना रहे। डेली मार्केट के लिए स्थान की उपलब्धता को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पुराने स्वास्थ्य विभाग के जर्जर भवन वाली जगह को डेली मार्केट के उपयोग के लिए देने की बात कही गई। इससे बाजार को व्यवस्थित रूप देने और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कलेक्टर ने बंधवा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि तालाब क्षेत्र को आकर्षक बनाया जा सके और नगरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो। इस दौरान नगर पालिका परिषद की टीम ने बंधवा तालाब के सौंदर्यीकरण को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं मांगें कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर नम्रता जैन ने नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान की। नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल और वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में हुए इस दौरे को शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बाजार व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों के विकास और नगर को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
जशपुर रणजीता स्टेडियम में युवकों के स्टंट से हादसे की संभावना, वीडियो वायरल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में रील के लिए युवक कर रहे स्टंट, रणजीता स्टेडियम में स्कार्पियो सवार कर रहे स्टंट, स्टेडियम में तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमा रहे स्कॉर्पियो, रील बनाने के लिए कर रहे युवक स्टंट, हो सकता था गंभीर हादसा, युवकों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।0
0
Report
हिमंत बिस्वा सरमा ने ऑनलाइन, पारदर्शी ट्रांसफर प्रक्रिया की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है, "एक ऑनलाइन, रैंडमाइज्ड और पारदर्शी प्रणाली लागू की गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पूरी प्रक्रिया खुले तौर पर संपन्न हो। इस ट्रांसफर प्रक्रिया में वन विभाग के तीनों विंग - वन्यजीव (वाइल्डलाइफ), क्षेत्रीय (टेरिटोरियल) और सामाजिक वानिकी (सोशल फॉरेस्ट्री) - के कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें गेम वार्डन भी आते हैं। 58 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को इस ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है। जिन कर्मचारियों के परिवार के सदस्य किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या किसी विशेष कठिनाई का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी इससे बाहर रखा गया है...0
0
Report
कांग्रेस की न्याय यात्रा से महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार पर निशाना
Haldwani, Uttarakhand:कांग्रेस की न्याय यात्रा शुक्रवार को लालकुआं पहुंची। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन माहरा और प्रकाश जोशी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हुए। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ पहुंची न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कथित वोट चोरी और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम को बचाने के उद्देश्य से उन्हें राज्यपाल बनाए जाने کا आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को जनता के बीच उठाया जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को लालकुआं से शुरू हुई न्याय यात्रा किच्छा, नानकमत्ता और सितारगंज होते हुए खटीमा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर पार्टी का पक्ष रखेंगे और सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरेंगे।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने सादुलपुर की तीन पंचायतों में प्रधान बनने का दावा किया
Churu, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा आयोजित हुई। सभा में पूर्व विधायक कमला कस्वां भी मौजूद रहीं। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। सभा के बाद पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से रैली निकाली गई, जो मिनी सचिवालय पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाया गया। इस दौरान एसडीएम के समक्ष प्रत्याशियों के समर्थन में भी कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी और उन्हें संबल प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि राजगढ़, सिद्धमुख और चांदगोठी की तीनों पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अशोक पूनिया, राजेश कुमार पूनिया, हैदर अली, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस सक्रियता को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाइट: डॉ. कृष्ण पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर0
0
Report
बारां पंचायत चुनाव: अंतिम दिन नामांकन में प्रत्याशियों की भीड़, तीनों दल मैदान में
Baran, Rajasthan:बारां। पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़ बारां जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीसरे और चौथे चरण में होने वाले जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशीयों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के दौरान अलग-अलग रंग देखने को मिले। कांग्रेस के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी नाचते हुए नजर आए। बारां जिला परिषद की 29 सीटों पर तीनों दलों ने दमदारी से उम्मीदवार उतारे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में नेताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई। जिले की छह पंचायत समितियों में भी तीसरे चरण के तहत चुनाव होने हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में है। बहुजन समाज पार्टी के चुनाव संयोजक नरेश मीणा ने कहा कि पार्टी ने सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और जनता बदलाव चाहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आवाज को मैदान में उतारा है और इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगा। तीनों दलों के दावों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।0
0
Report
भरतपुर में कांग्रेस ने जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची जारी, 31 वार्डों के प्रत्याशी
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर भरतपुर में कांग्रेस ने भी की जिला परिषद सदस्यों की सूची जारी सभी 31 वार्डों पर उतारे प्रत्याशी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार ने MTS, ASHA व शिक्षा कर्मियों के वेतन में बड़ा इज़ाफा किया
New Delhi, Delhi:एमटीएस (डीबीसी) कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और DBT के माध्यम से वेतन भुगतान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वही के मौजूदगी में एमटीएस कर्मचारियों को वेतन दिए गए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- मैं आप सभी को बधाई देती हु आज जिस तरीके से आपने अपनी बुलंद आवाज के लिए मेरा अभिवादन किया में सभी को ध्यानवाद करती हु वर्षों की यह पीड़ा आपके दिल में थी, आज जब उस समस्या का समाधान हुआ आपकी वर्षों की मेहनत का सम्मान है गलियों में घरों में जाना दिल्ली के स्वास्थ्य की चिंता करना, डेंगू के समय पहली बार यह नियुक्तियां हुई थी तबसे लेकर आज तक आप काम कर रहे है 30 सालों से आप लोग मेहनत कर रहे है, 30 साल कम नहीं होते है प्रवेश जी बार बार मुझे कहते थे कि यह करना चाहिए, सरकार में जितने भी अधिकारी कर्मचारी है वो एक परिवार है हमारी दिल्ली की जनता की सेवा हमे करनी है जो nurses training पर होती थी पिछली सरकार उन्हें बस 500 रुपया देती थी, हमने उससे बड़ा कर 13000 रुपया दे रहे हे Asha workers को basic salary के रूप में सिर्फ 3000 मिलते थे, उससे हमने 6000 किया है 3000 से vocational teachers की salary को भी हमने 38000 किया holistic edu teachers की सैलरी को 35400 किया है आंगनवाड़ी workers की सैलरी आने वाले समय में बढ़ाई जाएगी 4000 MTS परिवारों को हमने जायज़ वेतन दिया है यह आपकी मेहनत का सम्मान है मैं आपको दिवाली के इस त्यौहार पे ढेरों बधाई देती हु मैं आपको विश्वास दिलाती हु कि एक एक व्यक्ति की चिंता आपकी मुख्यमंत्री बहन हमेशा आपके साथ है जब एक MTS का कर्मचारी किसी घर जाता है तब एक कर्मचारी नहीं पूरी सरकार जा रही है, आप सरकार का चेहरा हो हम उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम रखेंगे जो प्यार से काम करेंगे अच्छे से काम करेंगे0
0
Report
AAP मुख्यमंत्री के विदेश संबंध, ड्रग्स और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल
New Delhi, Delhi:शर्म की बात है कि आम आदमी पार्टी के राज्य के मुख्यमंत्री इस तरह कानून तोड़ते हैं ऐसा समझ नहीं आता है कि उनके पास ऐसी क्या चीज थी विदेश से आते हुए जिसको यह डिक्लेअर नहीं करना चाहते थे झूठ बोलना चाहते थे ग्रीन चैनल से निकलना चाहते थे और कस्टम ऑफिसर ने टोका तो उसमें टैक्स लगने वाली आइटम निकले 50000 का जुर्माना हुआ है तो विदेश में इनके क्या संबंध है ऐसी क्या बात है जो यह छुपाना चाहते हैं जिसके कारण बहुत बड़े सवाल खड़े होते हैं मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं कि स्पष्टीकरण दे कि उनके पार्टी के मुख्यमंत्री हैं ऐसा क्या ला रहे थे पर ऐसा क्या छुपा रहे थे और उनकी पार्टी के कोई भी नेता हो चाहे अरविंद केजरीवाल या कोई बड़े नेता यह लोग कोई भी कानून को न मानने वाले लोग हैं के अनार्किस्ट बिहेवियर वाले लोग हैं यह चेक करना पड़ेगा की विदेश से जब वह लौट रहे थे तो किसी हालत में थे क्योंकि ऐसा बताया जाता है विधानसभा में भी वह शराब पीकर चले जाते हैं और इनको ज्ञानेश कुमार इनको सपने में भी नजर आ रहे हैं इनको आगे पंजाब के आने वाले चुनाव में पंजाब में अपनी हर आम आदमी पार्टी को दिखाई दे रही है उसका ग्राउंड है आज से ही बनना शुरू कर रहे हैं क्योंकि अब एवं मुद्दा नहीं है अब ज्ञानेश कुमार मुद्दा है जो चुनावी हार के बाद ही अपना बैकग्राउंड आज से बनाना चाह रहे हैं पंजाब का अगर हाल ड्रग्स के बारे में किया है तो आम आदमी पार्टी उसके लिए जिम्मेदार है पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन खराब है पंजाब के युवा को ड्रग्स की ओर धकेला गया है और उनके नेता भी ड्रग ट्रैफिकिंग में इंवॉल्व है0
0
Report
रांची दुर्गा पूजा: ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस ने करोड़ों के चालान किए
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शहर में कुल 38 हजार 290 चालान काटे गए। इन चालानों के जरिए कुल 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। इस मामले में कुल 24 हजार 413 चालान काटे गए। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7 हजार 782 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1 हजार 931 चालान जारी किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव के बीच ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। इन आंकड़ों से साफ है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखते हुए बड़े पैमाने पर चालान किए गए। रांची ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से बचने का संदेश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
