242307
शाहजहांपुरः तिलहर तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर तहसील परिसर के रजिस्ट्रार कार्यालय में दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों में यह विवाद बैनामा कराने को लेकर हुआ था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड धाम मंदिर में चेन स्नैचिंग, बच्ची ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
Giridih, Jharkhand:जारी: गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध झारखंड धाम मंदिर में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई. मंदिर में दर्शन करने आई एक श्रद्धालु महिला की चेन दूसरी महिला स्नैच कर रही थी. इसी बीच पीड़ित परिवार की एक बच्ची ने आरोपी महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया और हल्ला करने लगी. बच्ची का शोर सुनकर मंदिर में धीरे-धीरे भीड़ एकजुट होने लगी. श्रद्धालुओं ने आरोपी महिला को घेर लिया. मामले की सूचना हीरोडीह थाना प्रभारी को मोबाइल पर दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनन-फानन में दल-बल के साथ मंदिर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी महिला को आक्रोशित यात्रियों के चंगुल से छुड़ाया और महिला कांस्टेबल के साथ थाने ले गई. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है. पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला किसी गिरोह से जुड़ी है या नहीं. झारखंड धाम में सावन से पहले ही भीड़ बढ़ने लगी है. पुलिस ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है.0
0
Report
छतरपुर में ओवरलोड ई-रिक्शा खाई में गिरा, एक महिला की मौत, श्रद्धालु घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बड़ा हादसा, बागेश्वर धाम जा रही ओवरलोड ई-रिक्शा भेलसी के पास खाई में पलट गई. जिसमे एक महिला की मौत, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये. घटना उस समय हुई जब ईसानगर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु ई-रिक्शा टैक्सी में बैठकर बागेश्वर धाम जा रहे थे. तभी भेलसी के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा खाई में गिर गई. डायल 112 और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ओवरलोडिंग पर रोक की अपील की थी. फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी. पुलिस जांच में जुटी है.0
0
Report
अररिया में भरत तिवारी मौत के विरोध के बीच शोकसभा, जांच की मांग
Forbesganj, Bihar:भोजपुर में भरत तिवाली की मौत के मामले को लेकर आक्रोश अररिया में भी देखने को मिल रहा है, भरत तिवारी की मौत को लेकर अररिया में राष्ट्रीय परशुराम सेना और सवर्ण एकता मंच द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया, शोकसभा में शामिल लोगों ने भरत तिवारी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, मौके पर मौजूद लोगों ने भरत तिवारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा यह पुलिस के द्वारा की गई हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हत्या के शामिल पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकादा दर्ज होना चाहिए, राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष अजय झा ने भरत तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहयोग समेत हर तरह की मदद करने का ऐलान किया0
0
Report
Advertisement
तिरुमला बालाजी मंदिर घोटाला: अनुशंसा पत्र के नाम पर भक्तों से 6,000 प्रति व्यक्ति
Hyderabad, Telangana:Tirumala: Major Scam Reported in Tirumala Balaji Mandir Fraudsters are allegedly cheating devotees in the name of TTD employee recommendation letters. They promised Suprabhata Seva tickets and collected ₹6,000 from each devotee. Devotees reportedly transferred a total of ₹3.6 lakh through PhonePe. Devotees are urging TTD Vigilance officials to take strict action and prevent such fraudulent activities.0
0
Report
इंदौर में वायरल स्टंट वीडियो: दो गिरफ्तार, वाहन जब्त
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में वायरल स्टंट और शराबखोरी वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार चलती बाइक-स्कूटी पर शराब पीकर स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, दोनों वाहन जब्त वायरल वीडियो में दिखीं दोनों युवतियां और अन्य साथियों पर पुलिस ने की कार्रवाई आरोपी भोपाल निवासी, इंदौर में रहकर कर रहे थे पढ़ाई सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी और कानून तोड़ने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी0
0
Report
सीपत के देउरभाठा में हाईवोल्टेज तार टूटना: 17 वर्षीय छात्र की मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ी के देउरभाठा मोहल्ले में बिजली विभाग की भारी लापरवाही के चलते एक 17 वर्षीय छात्र की असमय मौत हो गई।जब हिमांशु साहू नामक किशोर अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी अचानक 11 केवी का हाईवोल्टेज तार टूटकर नीचे से गुजर रही लाइन पर गिर गया। इस तकनीकी खराबी के कारण मोहल्ले में फैले हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर किशोर बुरी तरह झुलस गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है; ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि इसी जर्जर लाइन की शिकायत पूर्व में भी की गई थी, लेकिन विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई, जिससे एक परिवार का चिराग बुझ गया। हादसे के दौरान कई घरों में शॉर्ट सर्किट से उपकरण भी जल गए है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के अग्निकांड में नीलेश और ज्योति का अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले नीलेश और ज्योति का अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया गया इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।0
0
Report
पखांजूर जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: 4 भरमार बंदूक समेत सामग्री बरामद
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर --आमाटोला जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता।संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डम्प से 4 भरमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री बरामद।जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
लखनऊ के अग्निकांड में सीतापुर के मृतक आदित्य के पिता
Sitapur, Uttar Pradesh:लखनऊ के अग्निकांड में सीतापुर का मृतक आदित्य के पिता0
0
Report
Advertisement
बिहार में विपक्ष ने पीएम चुप्पी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राज्यसभा सांसद मनोज झा की प्रेस कॉन्फ्रेंस. सम्राट चौधरी ने एक बड़े नायक को खलनायक कहा है. आज के अखबार की प्रमुख खबरें बताता हूं. जिला बेगूसराय अतिपिछड़ा वर्ग महिला के साथ, शोषण, बलात्कार किया गया. चंपारण में आंखें नोच ली गई, चेहरा झुलसा दिया गया. गिट्टी व्यवस्था की हत्या। आपके राज्य के बहु बेटियां सुरक्षित नहीं तो आप नौटंकीबाज है。 बिहार में जब प्रधानमंत्री आते थे तो कितना बड़बोला पन था. आज इतनी बड़ी बड़ी घटना हो रही, आज पीएम चुप क्यों है。 आपने एक आपराधिक आर्टिकेचर दिया है बिहार को。 यह सरकार तंत्र, मंत्र, पंड्यांत्र से चला रहा है。 नीतीश जी को मेंडेट मिला था, सम्राट जी ने नाम पर चुनाव थोड़ी न लड़ा गया था。 सम्राट जी आपको चुना किस लिए गया है, आपको 24 घंटे लालू, राबड़ी, तेजस्वी को गाली देते है。 बिहार कौन संभालेगा。 10 हजार रुपए दिए गए, चुनाव आयोग ऊपर वाली पॉकेट में है。 ED, CBI नीचे वाली पॉकेट में है。 सम्राट जी आप तो बिना मेंडेट के सीएम है。 विपक्ष के पास तो मेंडेट भी है。 4 दिन पहले झूठ बोला गया, कि खजाना खाली नहीं है。 मनोज झा से कहा मेरे पिता को पेंशन मिलता है, 3 महीने से पेंशन नहीं मिला है。 भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मनोज झा。 हर एनकाउंटर सच का एनकाउंटर होता है。 कोई अपराधी भी हो, उसके सिंडिकेट को पकड़ना है。 UP से सीख कर इसको यहां अप्लाई करने की कोशिश कर रहे है。 बिहार की मिट्टी अलग है。 बिहार में इस तरह से होगा तो हमेशा बिहार रिएक्ट करेगा。 बाइट — मनोज झा, राज्यसभा सांसद0
0
Report
मौलाना चांद मियां के बयान पर मुसलमानों को नीचा दिखाने वालों का इलाज जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना चांद मियां- सस्ती लोकप्रिय के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं. तुम्हारे बाप की औकात नहीं है कि इस तरह के बयान देकर तुम मुसलमानों को नीचा दिखाओ. तुम बच्चों के बीच में खाई खोदना चाहते हो. इनका इलाज कराने की जरूरत है.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर मुठभेड़: सतपाल की मौत, पुलिसकर्मी घायल; इनामी बदमाश ढेर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ मामला, मुठभेड़ में घायल हुए पंजाब के बदमाश सतपाल की मौत, इवान अस्पताल में उपचार के दौरान इनामी बदमाश की मौत, दोनों पैरों में गोली लगने से लंगड़ा घायल हुआ था सतपाल, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से हुए थे घायल, सब इंस्पेक्टर अजय गॉड व सिपाही अंकित चौधरी घायल, सतपाल सत्तू ने 4 दिन पूर्व लड़की का किया था अपहरण, पंजाब के चंडीगढ़ का निवासी था बदमाश सतपाल, मुजफ्फरनगर से 25 हजार का इनामी था वांछित सतपाल, घायल पर लूट हत्या रंगदारी डकैती रेप के 2 दर्जन केस, 4 राज्यों हरियाणा पंजाब यूपी व उत्तराखंड की पुलिस क़ो थी तलाश, फरवरी मे पंजाब की जेल से फरार हुआ था बदमाश सतपाल, यूपी में नाबालिग लड़कियों क़ो बनाता था हवस का शिकार, बदमाश सतपाल से एक पिस्टल तमँचा कारतूस व कार मिली, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बामनहेड़ी गांव मे हुई थी मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
ताश खेलते समय गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने सड़क जाम
Samastipur, Bihar:ताश खेलने के दौरान गिट्टी बालू कारोबार से जुड़े युवक को गोली मारकर हत्या हुई। विरोध में तीन घंटे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया। अपराधी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण। समस्तीपुर में सोमवार को अपराधियों ने गिट्टी बालू कारोबार से जुड़े एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया था, जहां देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम निवासी स्वर्गीय धीरेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में की गई बताय जाता है कि स्थानीय लोगों ने कल उसे आनन फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख उसे रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। हत्या के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने ताजपुर समस्तीपुर के बीच सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की, जिससे दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम, ताजपुर और मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग हर तरह की कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। करीब 3 घंटे बाद सड़क से जाम हटाया गया। मृतक की माँ ने बताया कि सोनू कुमार को कल घर से बुलाकर ताश खेलने के लिए गाड़ी से बिठा कर ले गया, फिर उन लोगों ने ही गोली मार दी है। स्टेशन के समीप गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कल से ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस इस आधार पर काम कर रही है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश, व्यावसायिक विवाद या कोई अन्य कारण है। गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
बेगसर में पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण अतिक्रमण से बाधित, ग्रामीणों ने हटाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना - बेगसर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के निर्माण कार्य में अतिक्रमण बाधा बन गया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने और सड़क निर्माण सुचारु करने की मांग की है। बेगसर ग्राम पंचायत की सरपंच दीपा कंवर और समस्त ग्रामवासियों ने डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। राजश्व रिकॉर्ड में दर्ज कटाणी रास्ते की सरकारी नाप करवाई जाए। कटाणी नाप के अनुसार जो भी अवैध कब्जा या अतिक्रमण रास्ते में आ रहा है, उसे तुरंत हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।0
0
Report
कृष्ण पंवार के निर्देश: जिला कष्ट निवारण में 6 परिवादों का तत्काल निपटारा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार जिला कष्ट निवारण की बैठक में पहुँचे गयारह में से छह परिवादों का किया निपटारा, मंत्री महोदय ने कष्ट निवारण समिति बैठक में विभाग प्रमुख की जगह अधीनस्थ को भेजने वाले अधिकारियों को फटकार के साथ साथ खुली चेतावनी कि प्रॉक्सी नही चलेगी व बैठक में नहीं पहुंचने वाले फिशरी डिपार्टमेंट के अधिकारी को दिया कारण बताओ नोटिस, मंत्री पंवार बोले चनोत-हांसी के प्रदर्शकारियों के साथ नाइंसाफी नही होगी कुरुक्षेत्र:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार जिला कष्ट निवारण की बैठक में पहुँचे जहां उन्होंने गयारह में से छह परिवादों का निपटारा करने की बात कही व कहा कि लंबे अरसे से लंबित पांच शिकायतों का भी जल्द निपटारा कर दिया जाएगा मंत्री महोदय ने कष्ट निवारण समिति बैठक में विभाग प्रमुख की जगह अधीनस्थ को भेजने वाले अधिकारियों को फटकार के साथ साथ खुली चेतावनी कि प्रॉक्सी नही चलेगी व बैठक में नहीं पहुंचने वाले फिशरी डिपार्टमेंट के अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि अंसल सुशांत सिटी में लोगो के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रबन्धन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने,लाडवा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी, एक सहकारी समिति प्रबंधक को जांच पूरी होने तक निलंबित करने के आदेश दिए गए है वही मंत्री महोदय बोले चनोत-हांसी के प्रदर्शकारियों के साथ नाइंसाफी नही होगी क्योंकि प्रजातंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है उनके साथ थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक राम करन काला सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजद रहे बाईट: कृष्ण पंवार मंत्री हरियाणा0
0
Report
Advertisement
