icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केदारनाथ धाम में दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी; पुलिस-प्रशासन सजग

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 15 से 20 हजार यात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है。 वीओ : केदारनाथ धाम में इस बार अब तक साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दूसरे चरण की यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन का फोकस सुगम दर्शन, मौसम की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा पर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम से पूरे ट्रैक रूट और यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। मौसम संबंधी अलर्ट भी यात्रियों तक समय पर पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने पर जोर है। बाइट : विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बाइट : नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग वीओ : वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि धाम में प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अच्छी हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि, गर्भगृह में दर्शन के दौरान भीड़ अधिक होने से सांस लेने में दिक्कत की बात सामने आई। यात्रियों ने सुझाव दिया कि गर्भगृह में श्रद्धालुओं को थोड़ी-थोड़ी संख्या में भेजा जाए, ताकि वहां भीड़ कम रहे और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। यात्रियों ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार भी जताया। बाइट : तीर्थ यात्री बाइट : तीर्थ यात्री बाइट : तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच प्रशासन और पुलिस लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वहीं यात्रियों के सुझावों पर अमल कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत भी सामने आई है।
0
0
Report

INDIA गठबंधन के विरोध के दौरान भभुआ में पुतला दहन; इस्तीफे की मांग

Khajuria Khurd, Bihar:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के आह्वान पर किया गया उग्र प्रदर्शन। वियो - मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भभुआ में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर और भभुआ के एकता चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, और सरकार का पुतला दहन किया। भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर देशभर में भारी धांधली की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष और फर्जी तरीके से लगभग 30 से 35 करोड़ असली व वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या के समान है। वीरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में INDIA गठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव और राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग कीया कि इस गड़बड़ी के जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक निष्पक्ष चुनाव प्रणाली बहाल नहीं होती और आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित नहीं किए जाते, तब तक सड़कों पर यह अनवरत विरोध प्रदर्शन और आक्रोश मार्च जारी रहेगा। इस मौके पर गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइट - वीरेंद्र कुशवाहा पूर्व भभुआ विधानसभा प्रत्याशी राजद
0
0
Report
Advertisement

दानिश आज़ाद अंसारी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर कहा, "कांग्रेस जिस तरीके से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की साजिश रच रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस को देश के हित से कहीं कोई मतलब नहीं है। देश को क्षति पहुंचाने के लिए लगातार कांग्रेस साजिश रच रही है। देश के हमारे जो नागरिक हैं, उनके मन में सरकार और सरकार की जो संस्थाएं हैं, जो लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं, उनके प्रति विश्वास कम हो, इसके लिए कांग्रेस साजिश रच रही है। लेकिन देश कांग्रेस की साजिश को पूर्ण नहीं होने देगा।" लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "समाजवादी पार्टी नकारात्मक एनर्जी से पूरी तरीके से ग्रसित हो चुकी है। उसे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं दिखता है। उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नहीं दिखते हैं। उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट नहीं दिखते हैं, उत्तर प्रदेश की समृद्धि और रोजगार नहीं दिखता है। तो समाजवादी पार्टी ये पूरी तरीके से इस एजेंडे पर है कि किस तरीके से उत्तर प्रदेश की छवि धूमिल करके उत्तर प्रदेश को विकास से पीछे धकेला जाए।"
0
0
Report

अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव के स्वागत से हनुमानगढ़ी पुजारी बोले: रामलला दर्शन जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत देवेशाचार्य महाराज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा, "बहुत प्रसन्नता का विषय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या की पावन धरती पर आ रहे हैं... लेकिन दुर्भाग्य का विषय ये है कि अयोध्या आकर अयोध्या धाम नहीं आ रहे हैं, भगवान रामललाका दर्शन नहीं कर रहे हैं, हनुमान जी महाराज का दर्शन नहीं कर रहे हैं, माँ भगवती सरयू जी का आचमन-दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्यशाली इस संसार में और कोई नहीं हो सकता है। हमें रामचरितमानस की एक लाइन याद आ रही है... जिसके मन में कपट छल रहता है, वो भगवान के दरबार तक नहीं पहुंच पाता है, ये सर्वथा सिद्ध होते दिख रहा है।"
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला, पुतला दहन के साथ प्रदर्शन

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग कांग्रेसियों ने वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकाला रिपोर्ट- हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी . एंकर उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर 'वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च' निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से बस अड्डा तक निकाले गये मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बांह पर काली फीती बांधकर पहुंचे कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सरकार के साथ मिली भगत कर और वोट चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूची एवं कथित वोट चोरी का मुद्दा देश के सामने उठा रहे हैं। कांग्रेस इन मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग करती है, ताकि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बाद में, नगर पालिका परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचा। यहाँ कार्यक्रम के समापन पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326, जो वयस्क मताधिकार का संवैधानिक आधार है, का वाचन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। बाइट -1,2, कांग्रेस कार्यकर्ता
0
0
Report

कानपुर: दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया, दर्ज

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 2 बच्चों के सामने पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक तीन बार तलाक-तलाक कहकर 16 साल पुराने रिश्तों को खत्म किया पीड़िता आफरीन के मुताबिक 2010 में प्रेम नगर निवासी रेहान हुसैन से उसका हुआ था निकाह निकाह के पहले से ही रेहान के एक महिला से संबंध थे जिसका आफरीन विरोध किया करती थी जुलाई महीने में पति को महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था पकड़ा 12 अगस्त की रात पति ने तीन बार तलाक तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया 2 महीने से थाने और कोर्ट के लगा रही थी चक्कर चमनगंज पुलिस ने दर्ज की FIR पीड़िता की तहरीर पर चमनगंज थाने में दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अनैतिक संबंध और मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत दर्ज की गई रिपोर्ट。 बाइट-अतुल श्रीवास्तव-DCP सेंट्रल बाइट-पीड़िता
0
0
Report

प्रयागराज: मुजफ्फर के खिलाफ एफआईआर, जेल से रिहाई के बाद नई एफआईआर दर्ज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज सपा ब्लॉक प्रमुख एवं गौतस्कर मुजफ्फर के खिलाफ एफआईआर, नवाबगंज थाने में सपा ब्लॉक प्रमुख एवं गौतस्कर मुजफ्फर समेत चार के खिलाफ एफआईआर, जान से मारने की नियत से सपा ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा है, नवाबगंज थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, 24 घंटे पहले ही फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर की रिहाई हुई है, नार्को टेस्ट कराने की शर्त पर कोर्ट से सपा ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर को जमानत मिली है, मुजफ्फर ने राजनैतिक साजिश के तहत जेल में रहते अधिकतर मुकदमे दर्ज होने की बात कही है, मुजफ्फर ने कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा है कि उसका नार्को टेस्ट करा लिया जाए, सभी मुकदमों को राजनैतिक साजिश के तहत दर्ज करने का आरोप लगाया था, कोर्ट ने ब्लॉक प्रमुख एवं गौतस्कर मुजफ्फर को सभी मामलों में दी जमानत, रिहाई के तुरंत बाद फिर से मुजफ्फर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, प्रयागराज के कौड़ीहार ब्लॉक से समाजवादी पार्टी का प्रमुख है मुजफ्फर।
0
0
Report
Advertisement

गयाजी में रूस की पांच महिलाओं ने पिंडदान कर सनातन आस्था का प्रतीक दिखाया

Gaya, Bihar:रूस से गयाजी पहुंचे पांच महिलाएं सनातन आस्था में डूबीं। देवघाट पर पितृपक्ष के दौरान वे भारतीय परंपरा के अनुसार पिंडदान कर पूर्वजों की मुक्ति और आत्मा की शांति की कामना लेकर आईं। विदेशी महिलाओं ने जमीन पर बैठकर विधि-विधान से पिंडदान किया, उनके चेहरे पर भक्ति और आस्था स्पष्ट थी। पितृपक्ष मेले के दौरान विष्णुपद और फल्गु नदी के देवघाट पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना जारी है। इस क्रम में रूस की ये पांच महिलाएं भी गयाजी पहुंचीं और सनातनी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद पिंडदान की प्रक्रिय पूरी की। गयाजी केIskcon मंदिर के पुजारी ने बताया कि पिछले जुलाई में रूस से कुछ विदेशी पर्यटक गयाजी स्थित इस्कॉन मंदिर आए थे, जिन्हें पिंडदान और सनातन परंपरा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विदेशी श्रद्धालुओं का संपूर्ण आस्था के साथ पिंडदान करना यह दर्शाता है कि गयाजी की आध्यात्मिक पहचान और सनातन संस्कृति का आकर्षण दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंच रहा है। फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, रूस सहित कई देशों से विदेशी श्रद्धालु पिंडदान व तर्पण कर चुके हैं, जो भारतीय धर्म-विधाओं को समझकर आस्था से जुड़ रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया पितरों के प्रति समर्पण का प्रतीक है और दर्शाती है कि श्रद्धा की कोई सीमा नहीं होती।
0
0
Report

बिहार: एक करोड़ उद्यमी परिवार बनाने का लक्ष्य, PPP मोड से निवेश और पर्यटन प्रगति

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन बिहार बदल रहा है,बिहार बदला भी है अर्थव्यवस्था में भी बदलाव आया है 14 करोड़ की आबादी है बिहार में देश के दसवें हिस्सा बिहार है,बिजली पहुंचाने,सड़क बनाने,पानी पहुंचाने में लगे थे अभी तक विकसित भारत का सपना पीएम नरेंद्र मोदी और समृद्ध बिहार का सपना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देखा है यहको आप युवा उद्यमी मिलकर पूरा करेंगे 44 हजार उद्योगपति बनेंगे,पाँच पांच लोगों को रोजगार दिया तो सिर्फ ये लोग ही ढाई लाख रोजगार देने में सफल होंगे 45 हजार उद्यमी को सहयोग बिहार सरकार ने किया 27 वर्ष पहले जब हम सदम में आए थे तो सिर्फ छह हजार करोड़ का बजट था जिसमें ज्यादा हिस्सा माइंस से आता था टाटा,बोकारो सब औद्योगिक क्षेत्र झारखंड के चले गए जो बिहार में था उस समय सौ रुपया जो कमाते थे उसका 87 रुपया झारखंड से आता था मात्र 13 रुपया यहां से जैसा बिहार को 87 फीसदी रेवेन्यू झारखंड से आता था बंटवारे के बाद जब हम वित्त मंत्री थे 1.39 लाख करोड़ रुपया का बजट झारखंड का जबकि 3.17 लाख करोड़ रुपया बिहार का बजट बिहार जैसे गरीब राज्य को जीएसटी का साथ मिला बिहार की दो कमजोरी है एक आबादी,सबसे ज्यादा घनत्व वाला दूसरा पलायन जिसे रोकना है,जो स्वेच्छा से जाते हैं जाये लेकिन जो मजबूरी में मजदूरी करने जाते हैं उन्हें रोकना है एमएसएमई की नई नीति में सुविधा साधन है,कल का हेडलाइन यही होगा कि बिहार में एक करोड़ परिवार को उद्यमी बनाने का काम बिहार सरकार करेगी विद्यालय को ठीक किया,पहले नेतरहाट,सैनिक स्कूल और रामकृष्ण मिशन की सोच होती थी,हमने सरस्वती विद्या निकेतन सात सौ स्कूल खोला है मॉडल स्कूल में ही नीट और दूसरे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी,रात को एक बजे कोई शिक्षक खोजे तो उन्हें ऐप से यह सुविधा मिलेगी 1 लाख 42 हजार बच्चे रात को एक बजे पढ़ रहे हैं शनिबार और रविवार को यही संख्या दो लाख हो जाती है 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प किया और इसे पूरा किया ब्लॉक स्तर पर सुविधा दी गई है एक करोड़ उधमी परिवार बनाना है इस नीति के लक्ष्य को पूरा करना है पीएम नरेंद्र मोदी जी को बधाई देना चाहता हु। कि दस हजार करोड़ रुपए इसके लिए दिए है एक कानून बनाया है उसमें कुछ संशोधन के साथ लायेंगे टेंडर कोई बिहारी डालेगा और एल1,एल2, एल3 पर रहेगा तो उसे नीचे रहने पर भी प्राथमिकता दी जाएगी 3 लाख 47 हजार करोड़ का बिहार का बजट है इसमें अपना योगदान दे स्टील,कपड़ा,कच्चा मॉल खरीदना है तो बिहार सरकार ने तय किया है कि 25 से 40 फीसदी यही से लेना होगा बिहार की धरती पर बनने वाला 25 से 40 फीसदी सामान बिहार में ही खरीद होगी बिहार में उद्योग खड़ा करना है,पांच लाख करोड़ का निवेश पीपीपी मोड पर करेंगे पीपीपी मोड पर पर्यटन में भी आगे बढ़ाना है सत्तर के दशक में देवानंद और हेमामालिनी राजगीर के रोपवे पर शूटिंग की अगले दो वर्ष में बीस नए रोपवे बनाना है पटना से हरिहरनाथ मंदिर तक रोपवे बनाना है यह इसका एक निवेशक ने जाहिर की है सबको शुभकामना देते है
0
0
Report
Advertisement

Ken नदी में डूबकर दो दोस्तों की मौत, SDERF ने शव बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट स्थित केन नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बीते दिन दोनों दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए। सुबह SDERF की टीम ने दोनों के शव नदी से बरामद किए हैं। मामला सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट का है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय तेजस गुप्ता और 17 वर्षीय अंश अवस्थी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ केन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात भर चले सर्च अभियान के बाद आज SDERF की टीम ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
0
0
Report

सीतापुर खाद्यान्न घोटाला: पति-पत्नी रवि व मंजू मिश्रा गिरफ्तार, इनाम घोषित

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में खाद्यान्न घोटाले के मामले में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खाद्यान्न घोटाले के मुख्य आरोपी और 20-20 हजार के इनामी रवि मिश्रा और उसकी पत्नी मंजू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि मिड डे मील में हुए घोटाले को लेकर खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई थी और करीब 3 माह का मिड डे मिल का राशन चोरी किया गया था। वहीं जब यह इस खाद्यान्न घोटाले की जानकारी प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडे को हुई तो उन्होंने पुलिस को FIR दर्ज करने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीएम राजा गणपति आर ने एक्शन लेते हुए कई थानों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे । तभी से लेकर यह दोनों आरोपी फरार थे पुलिस की कई टीमें खाद्यान्न के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी इसके अलावा एसपी अंकुर अग्रवाल ने दोनों ही पति-पत्नी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद रामकोट थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस ने दोनों ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि खाद्यान्न की चोरी हुई थी जिसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी दोनों ही पति-पत्नी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इन पर गैंगस्टर की भी कार्यवाही की जाएगी और इनकी संपत्तियों की जांच कर कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा: CM विष्णुदेव साय ने दूर किया भ्रम, कहा—स्वरूप निखरेगा, नाम वही रहे

Raipur, Chhattisgarh:Telibandha Chowk will not be renamed: CM Vishnu Deo Sai clears confusion, says original name remains unchanged रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौक का नाम नहीं बदला जा रहा और यह यथावत 'तेलीबांधा चौक' ही रहेगा। सीएम ने कहा कि लोगों को किसी गलतफहमी या भ्रम में नहीं रहना चाहिए। हालांकि, इसे 'सेवा ज्योति संकल्प चौक' की अवधारणा के तहत भव्य स्वरूप में विकसित और सुसज्जित जरूर किया जाएगा। नाम बदलने की भ्रामक खबरों के बीच इस बयान से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top