242401
Shahjahanpur - लखीमपुर खीरी में बाइक टक्कर से दो भाइयों की मौत
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव का रहने वाले मुकेश और विमल गुरुवार की शाम सिलेंडर भरवाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की दूसरी बाइक सवार की मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद घायल हुए दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर के बहुआ अस्पताल में इलाज समय पर नहीं मिला, मरीज की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में मावनता हुई शर्मनाक, इलाज ना मिलने पर अस्पताल की चौखट पर तोड़ा दम वक्त पर इलाज ना मिल पाना की वजह से अधेड़ की मौत डॉक्टरों से इलाज की मिनन्त करते रहे परिजन डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही और पेशेंट को ना देखने का आरोप 50 साल के राम आसरे कुशवाहा को वक्त पर नहीं मिला इलाज पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन लेकर पहुंचे थे अस्पताल फतेहपुर के बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला0
0
Report
कोरापुट में पटनागी विधायक सम्मेलन: नन्दपुर ब्लॉक अध्यक्ष को न बुलाने पर विपक्ष प्रदर्शन
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ପଟାଙ୍ଗି ବିଧାୟକ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ର ଉନ୍ନତି ପାଇଁ ଆୟୋଜିତ ବୈଠକ ର ନନ୍ଦପୁର ବ୍ଲକ ଅଧକ୍ଷଙ୍କୁ ନ ଡାକିବା ତଥା ନନ୍ଦପୁର ବ୍ଲକର କୁଲାରସିଂ ସରପଞ୍ଚଙ୍କ ସ୍ୱାମୀଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର ବିରୁଦ୍ଧରେ ବିଜେଡି ର ପ୍ରତିବାଦ ଶୋଭାଯାତ୍ରା ଓ କୁଶପୁତ୍ତଳିକା ଦାହ।0
0
Report
हाथरस के बागला अस्पताल में रिश्वतखोरी के आरोप, अमर टिकैत के पदाधिकारियों ने जांच की मांग
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के बागला जिला अस्पताल में चल रही कथित रिश्वतखोरी और मरीजों को हो रही परेशानियों की शिकायत मिलने के साथ-साथ संगठन के जिला सचिव के साथ डॉ. संतोष गुप्ता और सुरक्षा गार्ड द्वारा की गई अभद्रता की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का संज्ञान लिया... मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया... और पदाधिकारियों की अधिकारियों से तीखी बहस हो गयी... भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के पदाधिकारियों ने डॉ. संतोष गुप्ता के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया....0
0
Report
Advertisement
कासगंज में भाई-भाभी पर बहन हत्या: पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में भाई और भाभी पर बहन की हत्या का आरोप,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम कासगंज यूपी के कासगंज में भाई और भाभी पर बहन की हत्या का आरोप लगा है संदिग्ध परिस्थितियों में बहन की मौत हो जाती है मौत के बाद घर में कोहराम मच जाता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है पुलिस ने आरोपी भाई और भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है。 दरअसल मामला जनपद कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के नगला चौबे गांव की है। बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मृतका ज्योति अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी भाभी मनू ने ज्योति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जबकि उसके भाई आनंद ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी खून से लथपथ हालत में तड़प रही ज्योति को छोड़कर सीधे सहावर थाने पहुंच गए。 घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता दिनेश चंद्र, जो होमगार्ड में तैनात हैं, मौके पर पहुंचे और घायल बेटी को तत्काल सहावर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है。 सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी भाई और भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
बरसाती पानी ने दमोह की मंडी में किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया
Damoh, Madhya Pradesh:जरा सी बारिश ने भिगोया किसानों का सैकड़ों क्विंटल अनाज...एंकर/ एमपी के दमोह में कृषि उपज मंडी में मंडी प्रशासन की अनदेखी का शिकार किसानों को होना पड़ा और उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना करना पड़ा। दरअसल आज शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हो गई। इस थोड़ी देर की बारिश किसानों पर आफत बनकर आई और पानी ने उनका अनाज भिगो दिया। दरअसल कृषि उपज मंडी में इन दिनों अच्छी खासी आवक हो रही है और किसान अपनी फसल को बेचने रात से जमा हो रहे है। कृषि उपज मंडी में बने टीन शेड भरे पड़े है और किसान शेड के बाहर अपने अनाज के ढेर बनाए है तो कई बोरियों में रखे अनाज को खुले आसमान के नीचे रखे है ऐसे में बरसात हुई तो पानी सीधा अनाज पर गिरा और सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में भीग गया। इन हालातों में किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। खास बात ये है कि फसल की आवक और मौसम को देखते हुए मंडी प्रशासन को अनाज को ढकने के इंतजाम करने चाहिए लेकिन यहां इंतजाम न होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।0
0
Report
केवल सिंह ढिल्लों के पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनने पर परनीत कौर ने साझा किया उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: PRENEET KAUR (BJP) ON BJP LEADER KEWAL SINGH DHILLON ASSUMES CHARGE AS PUNJAB BJP PRESIDENT चंडीगढ़, पंजाब: केवल सिंह ढिल्लों के BJP पंजाब अध्यक्ष का पदभार संभालने पर, BJP नेता और पूर्व मंत्री परनीत कौर ने कहा, "...मैं यहाँ केवल सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एक BJP कार्यकर्ता के तौर पर आई हूँ। मुझे उम्मीद है कि हम सब मिलकर काम करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई ने कहा, एक साल में सीबीआई जांच नहीं शुरू
Indore, Madhya Pradesh:देशभर में चर्चाओं में रहने वाला राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चाओं में है क्योंकि राजा का मर्डर होने के बाद शिलांग में राजा का शव मिले पूरा एक साल हो गया है वहीं अब राजा के भाई विपिन ने राजा की हत्या के मामले में चल रहे केस को लेकर नाराजगी जताई है राजा के परिवार और उनके भाई विपिन का मानना है कि जहां एक और भोपाल के ट्विशा मर्डर केस के बाद उस केस में तो बेहद कम दिनों में सीबीआई जांच शुरू कर दी गई वहीं राजा के भाई विपिन ने कहा कि हम पिछले 1 साल से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक राजा के मर्डर केस में सीबीआई जांच नहीं बैठाई गई उन्होंने कहा कि विशाखा केस हाई प्रोफाइल था इसलिए तुरंत सीबीआई को मामला सौंप दिया गया लेकिन हमारे परिवार द्वारा पूरे साल भर से गुहार लगाई जा रही है आज तक सुनवाई नहीं हुई वहीं उन्होंने कहा कि सोनम साक्ष्यों के साथ भी खिलवाड़ कर सकती हैं0
0
Report
उत्तर प्रदेश मंत्री के अनुसार घटना के बाद सख्त नियम, अब तक कोई घटना नहीं
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): यूपी मंत्री अनिल राजभर ने कहा,"सरकार पहले से ही सजग है तमाम मानकों में भी सुधार किया गया है कुछ नवाचार भी हुआ है आप सब लोग जानते हैं लखनऊ के हजरतगंज के एक होटल में घटना घटी उसके बाद सख्त नियम कानून बनाए गए और बहुत ही गहनता के साथ हर जगह निरीक्षण किया गया और कठोर कार्रवाई करने का आदेश सीएम ने दिया। हम लोगों को प्रसन्नता है कि उस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के अंदर एक भी ऐसी घटना नहीं सुनाई दी."0
0
Report
UP के उपमुख्यमंत्री: कैबिनेट ने 21+ प्रस्ताव पास; दिल्ली आग में 21 मौत, जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज की बैठक में 21 से अधिक प्रस्ताव पास हुए हैं और प्रदेश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के लिए,औधोगिक विकास को गति देने के लिए परिवहन और कारागार इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की विकास को गति देने के लिए कैबिनेट के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई है और उन्हें पास किया गया है। हमारी प्रतिबद्धता अपनी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए हमारा जो संकल्प पत्र था उसको हम पूरा कर रहे हैं और प्रदेश को आर्थिक क्षेत्र में नंबर 1 पर लाने के कार्य कर रहे हैं..." लखनऊ (उत्तर प्रदेश): दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से 21 लोगों की मौत पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बहुत ही दुखद घटना है दिल्ली सरकार और वहां के जो संबंधित अधिकारी हैं वो इसकी गंभीरता से जांच कर रहे हैं... आग के कारण को हम जल्द से जल्द बता पाए उस दिशा में हम काम कर रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
गंगा घाटों को आधुनिक बनाकर वेंडिंग जोन, फूड कोर्ट और मनोरंजन पार्क से रोजगार बढ़ेंगे
Munger, Bihar:नगर निगम क्षेत्र के गंगा घाटों को स्वच्छ, सुंदर और रोजगारपरक बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ी पहल शुरू कर दी है। ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट के जीर्णोद्धार कार्य के बीच अब सोझी घाट को आधुनिक स्वरूप देने की योजना पर काम तेज हो गया है। प्रस्तावित योजना के तहत यहां वेंडिंग जोन, फूड कोर्ट और मनोरंजन पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे घाट न केवल आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, डीडीसी अजीत कुमार और सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने घाट किनारे वेंडिंग जोन के चयनित जगह का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि इसके बनने से खूबसूरती और बढ़ जाएगी साथ ही रोजगार सृजन का बेहततर प्लेटफार्म होगा। नगर निगम की प्रस्तावित योजना को दो हिस्सों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फल एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए आधुनिक वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। यहां व्यवस्थित स्टॉल, बेहतर सर्कुलेशन व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दूसरे चरण में फूड कोर्ट और मनोरंजन पार्क का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए आकर्षक पार्क, परिवारों के लिए ओपन डाइनिंग एरिया, छोटे व्यवसायिक प्रतिष्ठान और रेस्टोरेंट विकसित किए जाएंगे। इससे गंगा तट पर लोगों को एक नया मनोरंजन और पर्यटन स्थल मिलेगा।0
0
Report
अमरौहा के गजरौला में दिनदहाड़े लूट: 24 हजार नकद, बाइक और मोबाइल चोरी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अहरोला-तेजवन मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने उमंग डेयरी कंपनी के सुपरवाइजर अजय सैनी से 24 हजार रुपये की नकदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दहशत का माहौल।0
0
Report
भैराणा धाम मामले में संत-सरकार की वार्ता से स्थिति शांत बनी
Jaipur, Rajasthan:भैराणा धाम पर सियासत बरकरार है भजनलाल सरकार के मंत्री मामले को शांत करने सोमवार को भैराणा धाम पहुंचे थे संतों के साथ मंत्रियेां की वार्ता भी हुई मंत्रियों ने जी मीडिया से खास बातचीत में भैराणा का मामला जल्द सुलझने का दावा किया है इस बीच मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने हनुमान बेनीवाल पर हमला बोला है तो जमीनों की सौदेबाजी को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भी सफाई दी है मंत्री कन्हैयालाल चौधरी भड़के बेनीवाल पर मालपुरा में आकर चुनाव लड़ने की दी चुनौती भैराणा आंदोलन में हनुमान बेनीवाल की भूमिका पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने गंभीर सवाल खड़े किये कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि संतों और सरकार के बीच बातचीत चल ही रही थी कि बीच में माहौल को खराब करने के लिए हनुमान बेनीवाल कूद पड़े उन्होंने युवाओं को भड़काया और मामले के शांतिपूर्ण समाधान में बाधा बन गये उन्होंने चुनौती दी कि अगर हनुमान बेनीवाल खुद को इतना ही लोकप्रिय समझते हैं तो उन्हें मालपुरा में चुनाव लड़ने आना चाहिए या उन्हें अपना प्रत्याशी उतारकर मालपुरा में अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है उन्हें मालपुरा में भी अपना भाग्य आजमा लेना चाहिए प्रेमचंद बैरवा ने जमीनों के सौदों से किया इंकार मैं ने एक इंच भी जमीन नहीं खरीदी इधर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने भैराणा धाम के पास जमीन खरीदने के आरोपों को सिरे से खारिज किया बैरवा ने कहा मैं ने एक इंच जमीन भी भैराणा के आसपास नहीं खरीदी विरोधी मेरी छवि खराब करना चाहते हैं इसलिए इस तरह के षडयंत्र कर रहे हैं जिनकी जमीनें हैं उसका सच जनता जानती है जमीनों की जांच होगी तब सच्चाई पता चलेगी कि भैराणा धाम के पास किसने जमीनों का खेल खेला है बैरवा ने जल्द समाधान की जताई उम्मीद डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के राज में रीको के लिए ये जमीन अलॉट हुई थी भजनलाल सरकार में जब राइजिंग राजस्थान के एमओयू हुए तब कई कंपनियों ने यहां जमीन लेने में रूचि दिखाई कई कंपनियों को जमीन एलॉट भी हुई जब यहां पर कंपनियों ने काम शुरू किया तो संतों ने विरोध किया तब तक थोड़ी देर हो चुकी थी हनुमान बेनीवाल जैसे नेताओं ने मामले को भड़काने की कोशिश की संतों के मंच पर अभद्र भाषायें बोली गयीं पर अब मंत्री कन्हैयालाल चौधरी सुमित गोदारा और जवाहर बेढम के दौरे के बाद अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है उन्होंने जल्द मामले के समाधान के संकेत दिये प्रेम चंद बैरवा ने कहा सरकार भैराणा धाम की पवित्रता को बरकरार रखेगी संत विकास के विरोधी नहीं है उनसे सकारात्मक माहौल में चर्चा हुई है वीओ bahal हाल भैराणा धाम पर संत और सरकार के बीच जमी बर्फ पिघलने लगी है अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बनने की खबर है पर जब तक संतों और सरकार का साझा बयान सामने नहीं आता तब तक बस मामले के सुलझने के बारे में कोई पुख्ता दावा नहीं किया जा सकता पर इस पवित्र धाम पर हुई सियासत ने दादूपंथ के श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है अब सरकार विकास के साथ इसकी पवित्रता को बरकरार रखने के समाधान का फॉर्मूला निकालेगी इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं0
0
Report
Advertisement
3007 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई, ग्रुप D भर्ती के लिए शुभकामनाएं
Noida, Uttar Pradesh:3007 पदों (ग्रुप डी) पर चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं. रिजल्ट लिंक: https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-8dfa48800046/result व्हाट्सएप लिंक: https://whatsapp.com/channel/0029VbCckc7LikgCVu7Itp280
0
Report
टोंक में जमीनी विवाद के कारण दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला – हालत गंभीर
Tonk, Rajasthan:टोंक आपसी रंजिश में 2 युवकों पर हमला, धारदार हथियारों से हमला, गंभीर घायल दोनों युवकों को लाया गया सआदत अस्पताल, बिज्जू बना ओर राजन नाम के युवक बताएं जा रहे हैं पीड़ित घायल दोनों युवकों को किया जयपुर रेफर सदर थाना क्षेत्र के बंबोर रोड के पास की घटना, सआदत अस्पताल के बाहर जुटी भीड़, फिलहाल पुलिस जुटी हुई है पूरे मामले की जांच में... भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान भी पहुंचे सआदत अस्पताल, दोनों घायल युवकों के परिजनों से ले रहे जानकारी जमीनी विवाद का बताया जा रहा मामला0
0
Report
मधुबनी के केरवार गांव में गहरे गड्ढे से 5 बच्चों की मौत
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 5 बच्चे की मौत हुई है। घटना पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव की है। 5 मौत से गांव में मचा कोहराम।पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव के बघार में जेसीबी से खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है 7 बच्चे गड्ढे में स्नान करने के लिए गए थे। बघार में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई थी, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया था और पानी से भरा हुआ था। स्नान करने के दौरान बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में एक-एक कर डूबने लगे। गड्ढे के बाहर बच्चों की 7 जोड़ी चप्पलें छूटी हुई थीं। जैसे ही घटना की खबर आसपास फैली, स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और प्रशासन ने 7 बच्चों को पानी से बाहर निकाला। सभी बच्चों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया,2 बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पानी पांडेय और डीएसपी अमित कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन को कई निर्देश दिये। अधिकारी लगातार घटना से जुड़ी हर पहलू पर नजर रखे हुए हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है लापरवाही से जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया था,जिसके कारण आज कई घरों का चिराग बुझ गया,5 जान चली गई।जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मामले की छनबीन में पुलिस जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
