242307
Shahjahanpur: तिलहर पुलिस ने फायर करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की थाना तिलहर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बंधीचक गांव के रहने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आपको बता दे की 19 दिसंबर को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में पहली बार JSA सिल्वर शो, सिल्वर उद्योग को नई पहचान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में पहली बार होगा JSA सिल्वर शो. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्टर विमोचन किया. एसोसिएशन के चेयरमैन उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि देश-विदेश से 250 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 10 हजार से अधिक B2B बायर्स होंगे शामिल. शो 22, 23 और 24 नवंबर को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित. शो का उद्देश्य जयपुर और राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना, व्यापार को बढ़ावा देना और स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना है. इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.0
0
Report
बहराइच में दिनदहाड़े लूट: 2 लाख 53 हजार लूटे गए, बदमाश फरार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में लूट की बड़ी वारदात, बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को दिया अंजाम, बीसी संचालक से 2लाख 53 हजार कर हुए फरार, दिन दहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में फैली दहशत, थाना पयागपुर क्षेत्र के शिवदहा निवासी अयोध्या प्रसाद क्षेत्र में स्थित मसढी चौराहे पर बीसी संचाल का कार्य करते हैं, बींसी संचालक खजुरी स्थित इलाहाबाद बैंक से बैंक संबंधी कार्य पूरा कर अपने बीसी सेंटर बैक के लिए रवाना हुआ था, थाना क्षेत्र में स्थित भिगुरी नहर पुल मार्ग पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने बंदूक की दम पर 2 लाख 53 हजार की नकदी व बीसी मशीन और बैग लूट कर मौके से फरार हो गए, दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच, थाना पयागपुर क्षेत्र के भिगुरी नहर पुल का मामला। घटना से इलाके में हड़कंप, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी, बाईट पीड़ित0
0
Report
अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई: 1.1 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर बहुत बड़ी कार्रवाई, 1 अरब दस करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया, गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रयागराज पुलिस ने कर्क की बेनामी संपत्ति, अपराध से अर्जित बेनामी संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया, कुर्क होने वाली संपत्ति सदर तहसील के भीटी, कटहुला और पीपलगांव शाहापुर में थी, माफिया अतीक ने कुर्क होने वाली संपत्ति मदन लाल भारतीय के नाम से खरीदी थी, पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था, पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश के बाद कुर्क की गई माफिया की बेनामी संपत्ति, कुर्की के बाद पुलिस ने संपत्ति पर लगाया नोटिस बोर्ड।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में ई-रिक्शा ड्राइवरों के बीच मामूली कहासुनी से हिंसक मारपीट, वीडियो सामने
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अगली खबर फर्रुखाबाद से है...जहां दो ई रिक्शा ड्राइवरों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हुई...जिसका वीडियो भी सामने आया है.. मामूली विवाद का बीच सड़क इस तरह हिंसक रूप लेना... एक बार फिर कानून के इकबाल पर सवाल खड़े कर रहा है...फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है...0
0
Report
जयपुर एसीबी ने 30 लाख रिश्वत मामले में तत्कालीन पटवारी नरेंद्र मीणा गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एसीबी की कार्रवाई 30 लाख रूपये के रिश्वत केस में 09-10 महीने से फरार तत्कालीन पटवारी नरेन्द्र मीणा गिरफ्तार गिरफ़्तार नरेन्द्र मीणा है तत्कालीन पटवारी, पटवार हल्का हाथोज, तहसील कालवाड़ 10 बीघा भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में नरेन्द्र मीणा ने ख़ुद और तत्कालीन तहसीलदार के नाम पर मांगी थी 50 लाख रूपये की रिश्वत दलाल विकास शर्मा हुआ था 30 लाख की रिश्वत लेते गिरफ़्तार ट्रैप के दौरान मुख्य आरोपी नरेन्द्र मीणा हो गया था मौके से फरार0
0
Report
एटा में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलर्ट मोड जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट मोड़ पर, 30 जुलाई से श्रावण मास और कांवड़ यात्रा शुरू होने को लेकर एटा पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी की तेज, सावन माह में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से हर सावन के सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, सुरक्षा के कड़े इन्तजाम, एटा SSP डॉ. इलामारन जि0 के निर्देशन में लगातार पूरे कांवड़ रूट का किया जा रहा निरीक्षण, एटा SSP बोले कावड़ रूट और मुख्य चौराहो पर CCTV कैमरों से रखी जायेंगी पैनी नजर, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें और इंटर-डिस्ट्रिक्ट व इंटर-स्टेट समन्वय पर विशेष रहेगा फोकस, अराजक तत्वों द्वारा अगर कोई हुड़दंग/हरकत की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ की जायेगी सख्त कार्रवाई, वहीं SSP ने जनपदवासियों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में दीवार विवाद पर चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में दीवार के निर्माण को लेकर चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया। चचेरे भाई ने ही अपने भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी भाई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ पुलिस जांच में जुटी है। इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गाँव के रहने वाले 45 वर्षीय विनय कुमार अपने मकान पर लेंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए हाल ही में एक दीवार का निर्माण कराया गया था। इसी दीवार को लेकर उनके चचेरे भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद विनय कुमार ने भरथना तहसील में शिकायत की थी। शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नाप-जोख की, जिसमें दीवार विनय कुमार की जमीन पर होना बताया गया। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ दिन पहले जब दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, तब भी आरोपी पक्ष ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। आज जब विनय कुमार अपने घर के पास मौजूद थे, तभी आरोप है कि उनका चचेरा भाई गुड्डू उर्फ रामकुमार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुड्डू ने विनय के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। तभी फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी उसी दौरान आरोपी से पुलिस मुठभेड़ हो गई जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हुआ है अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारी शुरू
Jaipur, Rajasthan:इस बार राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित होगा। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समारोह स्थल से लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत व्यवस्था, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बीकानेर में होना जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों को बीकानेर जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह भव्य होने के साथ-साथ गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित भी होना चाहिए। बैठक में बीकानेर जिला कलेक्टर से समारोह स्थल के चयन और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों से पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और बिजली की व्यवस्था को लेकर भी फीडबैक लिया गया। परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर आमजन और अतिथियों के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। किसी भी विभाग के स्तर पर कमी या आपसी समन्वय की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। समारोह में विद्यार्थियों, लोक कलाकारों और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी मुख्य सचिव ने जोर दिया। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और राष्ट्रभक्ति की भावना की प्रभावी झलक दिखाई दे। सांस्कृतिक कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए भी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में बीकानेर में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के अलावा बीकानेर और जयपुर में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आयोजन स्थलों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह, जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक सहित संबंधित विभागों के senior अधिकारी मौजूद रहे। बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।0
0
Report
निकुंभ में सीएलजी बैठक: नागरिक सहभागिता से अपराध रोकथाम पर जोर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में डिप्टी हरिश्चंद्र सिंह और नवपदस्थ थानाधिकारी प्रभु सिंह ने अपराध नियंत्रण के लिए आमजन की भागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या संबंधित पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों तक सूचनाएं तेजी से पहुंचती हैं और यदि नागरिक सतर्क रहकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
बकानी में किसान संघ का धरना: लंबित बीमा क्लेम व मुआवजे का शीघ्र भुगतान
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने किसानों की लंबित फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा राशि के भुगतान की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार गोविंद मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चार दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 दिन पूर्व संगठन द्वारा चार दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया था, कि चार दिन के भीतर फसल बीमा क्लेम सहित मुआवजा राशि किसानों के खातों में जमा करा दी जाएगी। लेकिन धरना समाप्त हुए 13 दिन बीत जाने के बावजूद भी अधिकांश किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। संघ ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अपने वादे का पालन नहीं किया और किसानों को बार-बार आश्वासन देकर टालने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी पात्र किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम एवं मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि चार दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान संघ बकानी तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.0
0
Report
राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट: नवंबर 2026 तक 35 लाख करोड़ निवेश धरातल पर उतरेगा
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए निवेश समझौतों को अब धरातल पर उतारने की कवायद तेज होगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में विभागवार समीक्षा करते हुए नवंबर 2026 तक तय ग्राउंडिंग लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता अब एमओयू साइन करने से आगे बढ़कर निवेश की वास्तविक ग्राउंडिंग और प्रोजेक्ट की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि निवेश प्रस्तावों से जुड़े लंबित मामलों का नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जरूरी प्रस्ताव और फाइलें जल्द प्रस्तुत हों तथा जिला कलेक्टरों के साथ लगातार समन्वय कर परियोजनाओं के रास्ते में आ रही अड़चनों को प्राथमिकता से दूर किया जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल ने बैठक में बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत 11 हजार से अधिक aktिव एमओयू हैं। इनके जरिए 35 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव विभिन्न चरणों में चल रहे हैं। इनमें से 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए विभागवार कार्ययोजना के अनुसार काम किया जा रहा है। भूमि आवंटन, विभिन्न अनुमतियां, एनओसी, एलओआई, एलओपी और अन्य लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन में ऊर्जा विभाग की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने ऊर्जा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को तय लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि निवेशकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं हो और विभागीय स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जाएं। बैठक में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर निवेश परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से ही निवेश प्रस्ताव समय पर जमीन पर उतर सकेंगे। बैठक में उद्योग, खान एवं पेट्रोलियम, ऊर्जा, राजस्व, परिवहन, चिकित्सा, उच्च शिक्षा, नगरीय विकास, कृषि, पर्यटन, आईटी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
लखीमपुर खीरी में आदमखोर तेंदुआ: वन विभाग की तलाश और सतर्कता की अपील
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में एक बार फिर जंगल का साया लोगों का डरा रहा है...एक तेंदुआ शिकार की तलाश में इंसानी बस्ती में आया...और एक झोपड़ी पर बैठकर आराम फरमाने लगा...फिलहाल वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है...वन कर्मी इस आदमखोर की तलाश में जुटे हैं है...और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है....0
0
Report
Advertisement
संत रविदास के प्रकाश पर्व पर बीजेपी की समरसता संकल्प का मकसद क्या?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- संत रविदास के प्रकाश पर्व पर बीजेपी समरसता संकल्प अभियान चलाने जा रही, बीजेपी के इस अभियान का मकसद क्या है0
0
Report
नूंह: किशोर के साथ दुष्कर्म-हत्या के मामले में आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास
Nuh, Haryana:Story :- किशोर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 45 हजार जुर्माना । नूंह जिले में स्थित पोक्सो एक्ट मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने वर्ष 2019 में एक 17 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण और उसकी हत्या के मामलें में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 45 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, पोक्सो डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत द्वारा सुनाया गया। पुलिस प्रवक्ता द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर 2019 की रात गांव दिहाना निवासी 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। अगले दिन सुबह उसका शव गांव में एक भूसे के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता इस्लाम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पहले उसके पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शिकायत और जांच के आधार पर थाना सदर नूंह में 11 नवंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की । नूंह पुलिस द्वारा जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए। जांच में पोक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने का प्रयास) के तहत अपराध सिद्ध होने के आधार मिले। इसके बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा ।0
0
Report
विश्वनाथ पाल का दावा: सपा से बीजेपी मजबूत, सिर्फ बीएसपी हरा सकती है
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया है कि सपा के चलते बीजेपी मजबूत हुई, साथ ही दावा किया है कि बीजेपी को सिर्फ बीएसपी हरा सकती है0
0
Report
Advertisement
