242307
Shahjahanpur - तिलहर पुलिस ने चोरी करने वाले पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की तिलहर पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कलमा हुसैन, ग़बडू, मंगल सिंह, तौसीम और सरमाइन को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी किया हुआ सामान और हथियार बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा: ट्रक टकराने से मासूम बच्ची की मौत, भीड़ ने आग लगा दी; वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:कोटा: ट्रक टकराने से मासूम बच्ची की मौत, भीड़ ने आग लगा दी; वीडियो वायरल0
0
Report
वाशिम में वन्यप्राणी हमला: कपाशी की फसल उजड़ गई, किसानों को तत्काल मदद चाहिए
Washim, Maharashtra:वाशिम: अँकर: आधीच दुष्काळाने शेतकरी हवालदल झाला आहे. मोठ्या कष्टाने आणि जिद्दीने वाचवलेली पिकं आता वन्यप्राण्यांच्या हैदोसामुळे उद्ध्वस्त होत आहेत. वाशिमच्या वारा जहागीर परिसरात असाच प्रकार समोर आला असून, शेतकरी पुन्हा एकदा संकटात सापडला आहे. वारा जहागीर येथील शेतकरी प्रमोद जाधव यांनी दोन एकर क्षेत्रात कपाशीची लागवड केली होती. पावसाच्या दडीमुळे निर्माण झालेल्या प्रतिकूल परिस्थितीत त्यांनी मोठ्या मेहनतीने पीक जगवलं; मात्र रानडुकरे हेरणांसह अन्य वन्यप्राण्यांनी कपाशीच्या पिकाची नासधूस केल्याने त्यांच्या हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेला आहे. मोठ्या आशेने जोपासलेलं पीक डोळ्यांदेखत उद्ध्वस्त झाल्याने जाधव यांच्यासमोर आता आर्थिक संकट उभं ठाकलं आहे. आधी दुष्काळ, त्यात वन्यप्राण्यांचा उपद्रव अशा दुहेरी संकटात सापडलेल्या शेतकर्यांनी वन विभागाने वन्यप्राण्यांचा बंदोबस्त करावा, नुकसानग्रस्त शेतीचे तातडीने पंचनामे करून आर्थिक मदत द्यावी, अशी मागणी केली आहे.0
0
Report
मैड कस्बे में यातायात सुधार के लिए प्रशिक्षु आईपीएस ने सड़क उतरकर उपाय दिखाए
Jaipur, Rajasthan:मैड कस्बे में यातायात सुधार के लिए प्रशिक्षु आईपीएस ने सड़क उतरकर उपाय दिखाए। मैड बस स्टैंड के निकट सब्जी मंडी के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण उनकी एवं साथ में मौजूद विराटनगर थाना की गाड़ी जाम में फंस गई तो उन्होंने खुद नीचे उतरकर सड़क के बीच खड़े वाहनों को हटवाया। इस दौरान विराटनगर थाना पुलिस की गाड़ी भी जाम में फंसी हुई थी। जिसमें मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में वाहनों को हटवाने और रास्ता खुलवाने में जुट गए। इसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस ने मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और वाहन चालकों को सड़क के बीच वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत दी। प्रशिक्षण आईपीएस के द्वारा सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था को सुधारने के कार्य शैली लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।0
0
Report
Advertisement
जळगाव महाराणा प्रताप चौक में बाइक बस चाकों के नीचे आई, चालक ने बचाया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव महाराणा प्रताप चौक में बाइक बस चाकों के नीचे आई, चालक ने बचाया बस चालकाच्या प्रसंगावधानामुळे दुचाकीस्वाराचा जीव थोडक्यात बचावला दुचाकीस्वाराचा काळ आया होता, पण वेळ आली नव्हती! असा अनुभव0
0
Report
टक्कर से मासूम बालिका की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी
Kota, Rajasthan:दुधाखेडी माताजी रोड पर ट्रक की टक्कर से मासूम बालिका की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मासूम बालिका ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की इसी नहीं उसमें आग लगा दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग ट्रक में तोड़फोड़ कर रहे है।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में विराट कवि सम्मेलन, दशहरे मेले की रौनक बढ़ी, वंडर सीमेंट ने सहयोग
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय दशहरा मेला के तहत मीरा रंगमंच पर वंडर सीमेंट के सौजन्य से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। सूत्रधार विनोद सोनी की विशेष भूमिका में सजी काव्य संध्या में तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा, जगदीश सोलंकी, बुद्धि प्रकाश दाधीच, कविता तिवारी, राहुल बजरंगी, अमन अक्षर, गौरव चौहान, जानी बैरागी, सर्वेश अस्थाना, आयुषी राखेचा, महेंद्र मधुर और पार्थ नवीन, संजय झाला ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के संरक्षण तथा सभापति शिल्पा भूतड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। वंडर सीमेंट के पूर्णकालिक निदेशक परमानंद पाटीदार और यूनिट हेड नितिन जैन सहित अन्य अतिथिगण सुबह करीब साढ़े चार बजे तक कवि सम्मेलन का आनंद लेते रहे। वंडर सीमेंट की सहभागिता से सजी इस काव्य संध्या ने राष्ट्रीय दशहरा मेले की सांस्कृतिक रौनक को यादगार बना दिया。0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली के दुर्गा माता मंदिर में नवरात्रि जागरण में शानदार झांकियाँ और आरती
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली पूतली रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर लेक हाउस के महंत योगेश पंडित के सान्धिय मे शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष मे सप्तमी पर विशाल जागरण का आयोजित हुआ। टिंकू म्यूजिकल ग्रुप व श्री श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट के गायक कलाकारों द्वारा गणेश वंदना कर माता की एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी। गायक कलाकारों ने ओढ़ के चुनरिया लाल मे नाचू तेरे अंगना मे, चलो बुलाओ आया है माता ने बुलाया है। मे लाया तेरी चुनरी सहित विभिन्न माता की भेटे सुनाई। जागरण के दौरान हरीश आर्ट ग्रुप के द्वारा विभिन्न झाकियों का प्रदर्शन किया गया। रामभक्त वीर हनुमान, राधा कृष्ण झांकी, काली माता, कृष्ण सुदामा के सुंदर मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मंदिर परिसर में माताओं बहनों का भारी ताँता लगा रहा, सभी भक्त भजन व झांकी को देख मंत्रमुग्ध हो गये; अंत में कन्या के रूप में माता वैष्ण्व देवी की झांकी निकाली जिसके बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर परिषर में श्रद्धालुओं सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।0
0
Report
कोटपूतली-बहरोड़ के घिलोठ गांव में वॉरियर एंटरप्राइज़ पर हमला, CCTV में कैद
Jaipur, Rajasthan:खबर: जिला-कोटपूतली-बहरोड़, लोकेशन-नीमराना, इनफॉर्मर-हरिओम सिंह.INTRO: शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) के घिलोठ गांव में राम धर्म कांटे के पास स्थित वॉरियर एंटरप्राइजेज परचून की दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. दुकान संचालक सत्यवीर यादव पुत्र मंगतू राम ने पुलिस थाना शाहजहांपुर में शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लोगों ने दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की तथा दुकान के शीशे तोड़कर नुकसान पहुंचाया. मारपीट के दौरान सत्यवीर यादव के सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस. दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद होने के बाद पुलिस जांच में फुटेज अहम भूमिका निभा सकती है. पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.0
0
Report
नशे में धुत कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, वीडियो सामने
Faridabad, Haryana:नशे में धुत कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी,घटना की वीडियो आई सामने,घायल का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज जांच में जुटी पुलिस। फिर वीडियो सामने आया है जिसमें लोग कार के नीचे फंसे व्यक्ति को निकालने की कोशिश कर रहे हैं और चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना 15 अक्टूबर की रात लगभग 9:15 से 9:30 बजे के बीच सेक्टर-85 के अंदर हुई। जहां एक कार चालक ने साइकिल चालक को टक्कर मार दी, जिससे संजीव नाम का व्यक्ति कार के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संजीव की उम्र लगभग 35 साल है, जो मिस्त्री का काम करता है और अपनी साइट से काम करके घर लौट रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया की पुलिस ने संजीव की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार नंबर की पहचान कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड कांग्रेस 2029 के लिए 14 सीटों पर मजबूत तैयारी शुरू
Ranchi, Jharkhand:2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए संसदीय क्षेत्र टीमों का गठन किया है। इन टीमों के जरिए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने,कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की दिशा में काम करेगी। ऐसे में 2029 के चुनाव से पहले झारखंड की सियासत में संगठन को मजबूत करने की कवायद के साथ राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा, सत्ता में आने के लिए कांग्रेस किसी भी अराजक तत्व से हाथ मिलाने को तैयार है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा देश को बचाना है और इसके लिए इस सरकार को हटाना है और देश की बागडोर राहुल गांधी को इस देश की बागडोर देना जरुरी है ,क्योंकि युवाओं में , किसानों में मजदूरों में इस सरकार से निराशा झलक रही है। इसको देखते हुए झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर नेताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित किया है। देश को बचाने की जिम्मेवारी सभी की है। 2029 राहुल गांधी का समय है। आज लोग राहुल गांधी की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, संगठन को मजबूत करना हर राजनीतिक दल की इच्छा होती है। जहां हम गठबंधन में हैं, इंडिया गठबन्धन को एक अटूट , गठबन्धन की जरुरत है। हम सभी दल मजबूत रहेंगें तो हम बीजेपी का झारखंड में खाता भी नहीं खुलने देंगे। इंडिया गठबन्धन के नेतृत्व कर्ता राहुल गांधी हैं , एक मजबूत सरकार केंद्र में बने,राहुल गांधी पीएम बनें, संगठन को मजबूत करना है। जब दल मजबूत रहेगें तभी गठबन्धन को फायदा होगा, हम भी सभी 14 सीट की तैयारी कर रहे हैं।इंडिया गठबन्धन मजबूत होता जा रहा और उसी से बीजेपी को परेशानी और बेचैनी है। वो हताश और निराश हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस तो मजबूती से काम कर ही रही है। देश में अस्थिरता लाने का प्रयास कर रही है, लोकतंत्र विरोधियों के पीठ के पीछे खड़ी है। रिजिम चेंज की बात कर रहे हैं। देश के विकास , युवाओं की स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है, इन्फ्रास्ट्रक्ट के क्षेत्र में लगातार निर्माण हो रहा । ये सत्ता वापसी के लिए सभी अराजक तत्व के साथ खड़े होने को तैयार हैं।0
0
Report
देवघर के नवदुर्गा मंदिर में महास्नान, सात समुद्री जल से देवी की पूजा
Deoghar, Jharkhand:देवघर के बंपास टाउन स्थित देवसंघ आश्रम के नवदुर्गा मंदिर में ऋषि-मुनियों की परंपरा को निभाते हुए मां दुर्गा का महास्नान कराया गया। देवघर के देवसंघ में नवरात्रि की महासप्तमी के दिन महास्नान की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस महास्नान के तहत मां को देश-विदेश के कई स्थानों से लाए गए जल से स्नान कराया जाता है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अनोखी है। आश्रम से जुड़े भक्त समवेत विधि से नवरात्र की महासप्तमी से मां की प्रतिमा को सात महासागर, सात समुद्र व सात नदियों के पवित्र जल से महास्नान करवाते हैं। यह पवित्र जल आश्रम से जुड़े देश-विदेश में रहने वाले भक्त दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने साथ लेकर आते हैं। इतना ही नहीं यहां कई स्थानों से लाई गई मिट्टी से मां की विशेष पूजा की जाती है। यह पूजा बंगाली संस्कृति के अनुसार पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है0
0
Report
पटना के पूजा पंडाल फरक्का बराज पर आधारित, केंद्र-राज्य से जलसंधि रद्द की मांग
Patna, Bihar:पटना में हर पूजा पंडाल एक अलग संदेश दे रही है.. पटना के बोरिंग रोड में बने पूजा पंडाल फरक्का बराज पर आधारित है अलग संदेश दे रहीं है... भक्ति के साथ सामाजिक संदेश को देने वाले राष्ट्र को समर्पित है पूजा पंडাল बिहार के लिए बेहद खास है.... फरक्का जलसंधि की वजह से राज्य को हो रहे नुकसान का जिक्र किया गया है.. इस पंडाल के जरिए केंद्र और राज्य सरकार से गुहार लगाई इस जलसंधि को रद्द किया जाए ताकि बिहार आपदा से छुटकारा मिले...0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में अष्टमी-नवमी पर सुरक्षा चाकचौबंद, 4 जोन 14 सेक्टर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अष्टमी-नवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला ड्रोन से निगरानी, रेलवे रोड पर मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक किया फर्रुखाबाद में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है. प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. इसी बीच रेलवे रोड पर मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दीं. वीओ - अष्टमी और नवमी के अवसर पर फर्रुखाबाद के देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में 46 मंदिरों और 85 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पूजा पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी के साथ 4 सीओ, 15 एसएचओ, 80 दरोगा और 700 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 100 अन्य कांस्टेबलों की भी ड्यूटी लगाई गई है. आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को भी लगाया गया है. वहीं, महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति की टीम भी सक्रिय नजर आई. फर्रुखाबाद के रेलवे रोड पर टीम ने महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं. भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है. भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मंदिरों और पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगराणी की जाएगी. वहीं, विसर्जन को लेकर भी तैयारियां की गई हैं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है। एसपी आरती सिंह के मुताबिक, जिले को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में सीओ की तैनाती की गई है, जबकि 14 सेक्टरों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा क्यूआरटी टीम और पीएसी को भी लगाया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अष्टमी और नवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। बाइट – आरती सिंह, एसपी फर्रुखाबाद0
0
Report
51 शक्तिपीठों में मुस्लिम शहनाई से नवरात्र का रंग
Patna, Bihar:देश के 51 शक्तिपीठों में नगर रक्षिका के रूप में पश्चिम में बड़ी तथा पूर्व में छोटी पटन देवी की पूजा आदिकाल से होती आ रही है दुर्गा पूजा व अन्य दिनों यहां भक्त मां के सच्चे दरबार में श्रद्धा व भक्ति से आराधना करते हैं मां के दरबार में धर्म और जाति से ऊपर बड़ा ही सुंदर दृश्य माता की आराधना कई सालों से लगातार नवरात्र के 9 दिन देखने को मिलता है मुस्लिम परिवार के लोग शहनाई ढोलक बजाते रहते हैं शहनाई और ढोलक वाले का कहना है कि वह 20 सालों से मां के दरबार में बजाते हैं लेकिन आज तक उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई मां जो भी मन्नते होती हैं उनकी पूरा करती हैं0
0
Report
AMU Founders' Day security tightened, strict action for traffic violations
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 'फाउंडर्स डे' पर देर रात सुरक्षा कड़ी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन सीज़ पुलिस ने की अनुशासन बनाए रखने की अपील एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में सर सैयद डे (फाउंडर्स डे) के अवसर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ट्रैफिक जाम से निपटने और सुचारू आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक ड्यूटी लगाई गई है यूनिवर्सिटी प्रशासन (प्रोक्टर) द्वारा बाहरी व असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका जताने पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, स्टंटबाज़ी, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहन सीज़ किए गए हैं पुलिस ने आमजन से अनुशासन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है0
0
Report
Advertisement
