242401
शाहजहांपुर- लकड़ी लेने गई महिला का शव गन्ने के खेत में लहुलुहान हालत में मिलने से मचा हड़कंप मिला
Jewan, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में गन्ने के खेत में लकड़ी लेने गई महिला का शव लहुलुहान हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बनियानी में गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में महिला का लहुलुहान शव पड़ा मिला।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रामप्रकाश की पत्नी अनुपा देवी सोमवार के शाम को अपने खेत लकड़ी लेने गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केकड़ी फोरलेन से राजस्थान में विकास की नई गति, कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jaipur, Rajasthan:केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास, सीएम बोले- कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क। जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी क्षेत्र में 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास भी किया. इससे क्षेत्र का औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास होगा. केकडी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1268 करोड की सडक परियोजना की सौगात दी. सीएम ने पहले चरण का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी में सभा में कहा, राज्य सरकार का ध्येय केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान का बेड़ा गर्क किया. हमारे ढाई साल के शासन में प्रदेश को कई बड़ी योजनाएं मिली है. कांग्रेस के 5 साल के शासन में एक भी बड़ी योजना प्रदेश को नहीं मिली. भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है. चुनाव से पहले तैयार विकास के रोडमैप के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया. ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में केवल 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया था. किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य कर रही है. बाइट-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नसीराबाद–देवली फोरलेन सड़क केवल केकड़ी ही नहीं, बल्कि नसीराबाद, सरवाड़ और देवली क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा. ढाई साल में प्रदेश में इतनी सड़क बनी कि 'मैं बोलते बोलते थक जाऊंगी लेकिन 5 दिन भी बताने में कम पड़ जाएंगे'. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में यश रेखा है. वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कोई न कोई बड़ी सौगात लेकर आते हैं. उन्हें विशेष वरदान है और वे जो मांगते हैं, वह राजस्थान को मिलता है. बाइट-दीया कुमारी, डिप्टी सीएम बाइट-शत्रुघ्न गौतम, केकडी विधायक बाइट-बनासीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन की मांग: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री से नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन को स्वीकृति देने की मांग की. उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी. इनमें दो पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, जो केकड़ी से होकर प्रस्तावित है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराए. इसके बनने से केकड़ी दो फोरलेन मार्गों से जुड़ जाएगा. विधायक गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाई. सीएम ने आयुर्वेद प्राकृतिक महाविद्यालय, केकड़ी सावर के अलावा क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर बनी सड़कों का लोकार्पण किया. बाइट-शत्रुघ्न गौतम, केकडी विधायक बाइट-राजस्थान में पानी की कमी नहीं: सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेयजल किल्लत दूर करने को कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह का भार है कि उन्होंने इंदिरा गांधी योजना उस वक्त देकर कई जिलों की प्यास बुझाई. प्रदेश में ईआरसीपी, ब्राह्मणी नदी प्रोजेक्ट, यमुना प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जल की परियोजनाएं समेत प्रदेश का एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर पानी को लेकर सरकार ने परियोजनाएं नहीं दी. प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस रही लेकिन इतनी बड़ी योजनाएं कभी नहीं दी. इस सरकार में ऊर्जा क्षेत्र में भी राजस्थान आगे बढ़ा. 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है. बाइट-भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री कांग्रेस ने युवाओं को रुलाया खून के आंसू: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को खून के आंसू रुलाए. प्रदेश में बीजेपी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. एक लाख 78 हजार सरकारी नियुक्तियां अभी तक युवाओं को दी जा चुकी है. 4 लाख सरकारी, 6 लाख प्राइवेट नौकरी देने के वादे को सरकार जरूर पूरा करेगी.0
0
Report
कानपुर होटल सूर्या में विवाहित प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या: चर्चा का केंद्र
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर विवाहित प्रेमी-प्रेमिका ने होटल सूर्या में आत्महत्या कर ली। दोपहर में चेक-इन के बाद कमरे को अंदर से बंद कर खौफनाक कदम उठाया गया। कलेक्टरगंज स्थित होटल सूर्या में शनिवार को दिग्विजय सिंह (33, फतेहपुर) और शिवांगी तिवारी (33, मगरवारा, उन्नाव) ने खुदकुशी कर ली। दोनों की उम्र लगभग 33 वर्ष थी। शनिवार दोपहर 12 बजे दोनों ने होटल में प्रवेश किया था और कमरे के अंदर से दरवाजा बंद पाया गया। सूचना मिली कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और स्थिति गंभीर है। मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर और उन्नाव निवासी के रूप में पुष्टि हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे। पुलिस अन्य पहलुओं से भी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
गोंडा में मां के नाम थीम पर 56 लाख पौधरोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh: खबर गोंडा से है। gोंडा जिले में कल रविवार को वृक्षमारोपण महायज्ञ 2026 के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम पर बड़े पैमाने पर होने वाले वृक्षारोपण को लेकर के गोंडा जिले में आज शनिवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर के शाम 7:00 बजे तक अब तक 40 लाख से अधिक पौधा वितरण किया गया है। जहां अलग-अलग स्थान पर 23 विभागों के लोग इन 40 लाख से अधिक पौधों को लेकर के गए हैं। gोंडा जिले में 23 विभागों के माध्यम से लाखों लोगों के सहयोग से गोंडा में कुल 56 लाख 26100 पौधों का पौधा रोपण वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत गोंडा में किया जाएगा। वन विभाग को अकेले 21 लाख 38000 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है जिसको लेकर के वन विभाग द्वारा भी बड़े पैमाने पर 18 लाख से अधिक पौधों का वितरण आज किया गया है कल गोंडा जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह पूरा कार्यक्रम गोंडा में कल संपन्न होगा प्रत्येक विभाग द्वारा गोंडा में पांच अलग-अलग मॉडल वृक्षारोपण साइट बनाई गई है। जिन्हें एक अलग से मॉडल वृक्षारोपण साइट के रूप में कल वृक्षारोपण के बाद इसे डेवलप किया जाएगा। यहां पर वृक्षारोपण करने के बाद जिन विभागों द्वारा इन मॉडल वृक्षारोपण साइट को चिन्हित किया गया है। इन पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी इन्हीं की होगी इसके साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि जितने भी वृक्षारोपण कल गोंडा में किए जाएंगे लक्ष्य पूरा करने के लिए उन सभी वृक्षारोपण का जिओ टैगिंग जरूर किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में शराब दुकान पर सेल्समैन ने ग्राहक को पीटा, अधिक कीमत पर विवाद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन ने ग्राहक को पीटा, अधिक रेट में शराब की बिक्री होने पर ग्राहक को टोकना पड़ा भारी, निर्धारित रेट से अधिक रेटों पर बेची जाती है शराब, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठौंद नगर का मामला。0
0
Report
100 साल पुराने चंबल पुल का आखिरी हिस्सा ब्लास्ट, महू-नीमच फोरलेन बनेगा
Dhar, Madhya Pradesh:चंबल नदी पर बना यह ऐतिहासिक पुल लगभग एक सदी तक लोगों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम रहा। लेकिन समय के साथ पुल पूरी तरह जर्जर हो गया था। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से इसे हटाने का निर्णय लिया। पहले एक हिस्से को हटाया गया और आज शेष बचे अंतिम हिस्से को भी नियंत्रित ब्लास्ट कर जमींदोज कर दिया गया। ब्लास्ट के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूरे क्षेत्र को खाली कराकर यातायात अस्थायी रूप से बंद किया गया। जैसे ही विस्फोट हुआ, कुछ ही सेकंड में पुल का अंतिम हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। पुराने पुल की जगह अब 27 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से फोरलेन पुल का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य का जिम्मा भोपाल की एक कंपनी को सौंपा गया है और इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया पुल बनने के बाद महू-नीमच मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा, जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।0
0
Report
PM एयर एंबुलेंस से छतरपुर की मरीज को भोपाल एम्स रेफर किया गया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर PM एयर एंबुलेंस से भोपाल रेफर की गंभीर मरीज एकंर -छतरपुर में शहर के बस स्टैंड के पास निवासी 49 वर्षीय मीना साहू को एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस की वजह से हालत गंभीर थी। विधायक ने जिला प्रशासन के सहयोग से PM एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें खजुराहो से भोपाल एम्स रेफर कराया। जानकारी के अनुसार मीना साहू की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। सड़क मार्ग से भोपाल ले जाना संभव नहीं था। परिजनों ने विधायक ललिता यादव से मदद मांगी। नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल PM एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर मरीज को भोपाल एम्स भेजा गया। सीएमएचओ कहना है कि मरीज को एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस है। एयर एंबुलेंस से समय पर भोपाल रेफर करना बहुत जरूरी था। इस योजना से लाभ मिलने से परिजन भी खुश थे।0
0
Report
Advertisement
मोदी की फाईल वीडियो वायरल, सच क्या है?
Noida, Uttar Pradesh:मोदी फाईल वीडियो0
0
Report
जयपुर में ट्रांसपोर्टर हड़ताल: 10 हजार ट्रक खड़े, सप्लाई और महंगाई पर असर
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- 13 जुलाई से थमेंगे ट्रकों के पहिए! VLTD की SOP जारी नहीं करने का विरोध प्रदेशभर में 10 हजार ट्रक रह सकते बंद प्रदेशभर के विभिन्न संगठनों ने किया ऐलान सप्लाई अटकी तो महंगाई बढ़ने के आसार VLTD नहीं होने से अटके परमिट रिन्यूअल एंकर ट्रांसपोर्टर्स ने प्रदेशभर में चक्काजाम हड़ताल का आह्वान किया है। व्हीकल लोकेशन डिटैक्शन डिवाइस लगाने की एसओपी जारी नहीं करने, परमिट और फिटनेस नवीनीकरण में आ रही अड़चनों और ई-डिटेक्शन चालानों के विरोध में यह हड़ताल की जाएगी। सोमवार से प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर्स चक्का जाम हड़ताल करेंगे। ट्रांसपोर्टर्स का दावा है कि हड़ताल की वजह से करीब 10 हजार ट्रक सड़कों पर नहीं चलेंगे। शनिवार को जयपुर में प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि ट्रकों के पहिए थमने से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। यदि हड़ताल लंबी चली तो बाजार में रोजमर्रा के सामान की उपलब्धता पर असर पड़ने के साथ ही महंगाई बढ़ने की आशंका भी है। जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश जैन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। ट्रांसपोर्टर्स ने कहा कि बिना परमिट या फिटनेस वाहन संचालन पर टोल प्लाजा से बिना गलती चालान किए जा रहे हैं。0
0
Report
नयागांव नगर परिषद में भाजपा ने नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने
Chandigarh, Chandigarh:नया गाँव नगर काउंसिल में भारतीय जनता पार्टी ने बनाया अपना अध्यक्ष….\n\nनयागांव में प्रधान चुनाव को लेकर नगर कौंसिल आफ़िस में सभी 21 पार्षदों की बैठक हुई जिसमें 16 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के थे बैठक के दौरान पार्षद सुरेंद्र बबल के लिए बहा मौजूद सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से नयागांव नगर कCouncil प्रधान बनाने के लिए अपने हाथ खड़े किए, वहीं वाइस प्रधान तरनजीत कौर के लिए पार्षदों ने हाथ खड़े किए। \n\nइसी के साथ नयागांव नगर कCouncil को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रधान सुरेंद्र कोशिश बबल के रूप में और वॉइस प्रधान तरनजीत कौर के रूप में मिली। \n\nप्रधान बनने के बाद बबल ने कहा 5 साल के लिए नयागांव का प्रधान बनाये जाने पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि बह बिना किसी भेदभाव के दिन-रात नयागांव के लोगों की सेवा करूंगा। \n\nकार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया।\n सिनियर भाजपा नेता \nसुभाष शर्मा ने नयागांव निवासियों को बधाई देते हुए कहा हमारी पूरी लीडरशिप ने नयागांव परिषद चुनाव में पूरी मेहनत की थी। जिसकी वजह से पार्टी ने 21 सीटों में से 16 सीटें जीती और नयागांव में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। जिस विश्वास के साथ जनता ने हमें भरोसा देकर विजय बनाया है उसे विश्वास के साथ नयागांव के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जाएगा। \n\nइस मौके पर सीनियर बीजेपी नेता विनीत जोशी भानु प्रताप राणा, जिला भाजपा प्रधान संजीव वशिष्ट, एन के बर्मा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
संतकबीरनगर पुलिस ने 161 गुमशा मोबाइल बरामद, मूल्य लगभग 60 लाख
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने 161 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही है। जिले की पुलिस ने CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस टीम की मदद से यह सफलता हासिल की है। इनमें से कई गुमशुदा मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों से भी बरामद किए गए हैं। पुलिस लाइन में मोबाइल स्वामियों को एसपी ने गुमशुदा मोबाइल को सुपुर्ग किया। मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल गए। एसपी संदीप कुमार मीणा ने गुमशुदा हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम गठित की थी और इन मोबाइलों की शत प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए थे। टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 161 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बरामद किए । टीम ने सीईआर प्रणाली के माध्यम से प्राप्त ट्रेसबिलिटी विवरण, IMEI एवं सिम संबंधी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गुम मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया है । पुलिस द्वारा केवल जनपद ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, तमिलनाडु, मुंबई, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए हैं । संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने की कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, चार गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंझनपुर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, लाठी और डंडे भी बरामद किए गए हैं। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गाँव का है। 9 जुलाई की रात शिव प्रसाद नाम के युवक और एक युवती के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों—राकेश, गेदिया उर्फ सुशीला, सचिन और दुर्गेश—को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं और महुआ खाड़ा गाँव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, दो लकड़ी के डंडे और एक बांस की लाठी भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक शिव प्रसाद उनके परिवार की एक लड़की से प्रेम प्रसंग रखता था। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। आरोप है कि घटना वाली रात वह युवती से मिलने घर में घुस आया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर का दावा: महिला आरक्षण बिल से सपा टूटेगी
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के रतसड में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध टीएमसी और शिवसेना ने किया और टूट गई। समाजवादी पार्टी ने भी विरोध किया तो मानसून सत्र में समाजवादी पार्टी भी टूट जाएगी। वही कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने महिलाओं को बराबरी का हक दिया है। गांव में जब महिला बल का विरोध करने वाले लोग जा रहे हैं तो महिलाएं पूछ रही है कि मेरा अधिकार कहां गया। मानसून सत्र शुरू हो रहा है उसमें बड़ी संख्या में लोग समर्थन करेंगे। वह ओमप्रकाश राजभर ने अपने पुराने बयान को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि बलिया में सिर्फ एक सांसद नहीं बल्कि तीन सांसद है और बलिया से ही सपा में टूट की शुरुआत होगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर कहा कि जिसने घटना किया है उसने आस्था पर चोट किया है। विपक्ष जो आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है वह भी निंदनीय है। 500 वर्षों के बाद बड़े संघर्ष के बाद राम का मंदिर बना है। सीएम योगी के बयान की सपा की सरकार में मंदिर पर कब्जा कर मस्जिद की दीवार बनाने का काम किया ज्यादा था पर कहा कि अखिलेश यादव ने कभी सरकार में रहते हुए कभी मंदिर बनाने की बात कही। वह या तो कब्रिस्तान बनवेट थे या फिर मस्जिद बनाने की बात कहते थे। उनको सिर्फ मस्जिद और कब्रिस्तान ही दिखाई देता था। पिछड़े वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति का पैसा उठाकर टैबलेट के रूप में बांट दिया था। मुजफ्फरपुर दंगे में जिन पुलिस अधिकारियों ने दंगाइयों के खिलाफ मुकदमा लिखा वह मुकदमा वापस हो गया और अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव द्वारा एसआईटी जांच पर सवाल खड़ा करने पर कहा कि राहुल जी के साथ है अखिलेश जी। राहुल जी देश पर विश्वास नहीं है और देश को कटघरे में खड़ा करते हैं। संविधान पर भरोसा नहीं है यह लोग झूठ बोलने वाले लोग हैं हमेशा झूठ बोले हैं और झूठ बोलने का काम करते हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि पिछड़े और दलितों के साथ धोखा हुआ 60 साल उनकी सरकार थी उन्होंने क्या किया। जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने पर कहा कि सरकार का फैसला संविधान के दायरे में है। विभाग हमारे पास है। यहां से पत्रावली गई और मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया। कल मैंने आदेश दे दिया। वही प्रधानों के प्रशासक बनाने का मामला कोर्ट में जाने पर कहा कि 13 तारीख को सुनवाई है। सब सही हो जाएगा। वही कहा कि ब्लॉक प्रमुखों को भी 6 महीने के लिए प्रशासक बनाया जाएगा। यूपी कांग्रेस प्रभारी द्वारा सीट शेयरिंग को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि वह आखिरकार गठबंधन क्यों कर रहे हैं जब उनके पास ताकत है ऊर्जा है तो 403 सीट पर लड़ना चाहिए फिर वह आधी सीट क्यों मांग रहे हैं। वह आपस में कितना भी कम कष्ट करें 27 में 27 सीट भी नहीं जीत पाएंगे। MY फैक्टर लेकर चल रहे हैं. पीट देगा अहीर पीट देगा अल्पसंख्यक यही उनका फार्मूला है। मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में भी उनके बिरादरी का नाम आया टीनू यादव का। इलाहाबाद में तीन हत्याएं हत्या किसने किया अखिलेश जी के बिरादर ने। यह हर जातियों को पीट रहे हैं यह जातियां इनको वोट देंगी। सपा के नेता गाना बजा रहे हैं कि 'आवे द सपा के सपाइया के सरकार , कट्टा सटा के उठा लेब रे। सनातन ही समाजवाद है कि विवाद पर कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडे पाल जा रहे थे कर्फ्यू लग रहे थे जान की हानि हो रही थी। मुज़फ्फरनगर जल रहा था और सैफई में अखिलेश यादव नाच देख रहे थे क्या यही समाजवाद है। जी राम मनोहर लोहिया को यह मानते हैं उनके विचारों को भी नहीं मानते। राम मनोहर लोहिया ने कहा है समाजवाद को मानने वाले लोग अपने नाम के आगे derrière जाति का शब्द हटाकर देखें। यूपी में बिजली मीटर का लोड अचानक बढ़ने से उपभोक्ताओं में नाराजगी को लेकर कहा कि इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई है 80 परसेंट सब्सिडी है 20% जमा करके लोग अपने घर के चो पर सूरज लगा ले और मुफ्त बिजली पाएं। जिनके घर में कनेक्शन है वह सोलर लगवाएं.0
0
Report
Advertisement
धुल्लू महतो पर जमीन कब्जे के आरोप; न्यायिक जांच की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। निरसा विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच अब भुली ओपी क्षेत्र के रवानी परिवार ने सांसद पर बिनोद बिहारी चौक के समीप स्थित 96 डिसमिल रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में परिवार ने सांसद ढुल्लू महतो के साथ-साथ भोला साव और सुरेंद्र यादव पर भी जमीन कब्जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रेसवार्ता में लक्ष्मण रवानी ने कहा कि पिछले तीन महीने से उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले बिना किसी सूचना के उनकी जमीन पर 19 खंभों के लिए गड्ढे खोद दिए गए, जिन्हें बाद में उन्होंने जेसीबी से भरवा दिया। उन्होंने बताया कि जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज नहीं थे, जिन्हें हाल ही में ऑनलाइन कराया गया। इसके बाद जब परिवार ने जमीन की घेराबंदी का कार्य शुरू किया तो शाम के समय प्रशासन के शह पर सांसद के लोगों मौके पर पहुंच कर काम रुकवा दिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। लक्ष्मण रवानी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद ढुल्लू महतो ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर एक करोड़ रुपये देने और जमीन छोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा यही जमीन है और वे किसी भी कीमत पर इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रेसवार्ता में मौजूद अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि विनोद रवानी ने भी परिवार के आरोपों का समर्थन करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और रैयतों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव में राष्ट्रवाद जीत की झलक, उम्मीदवार बदलाव पर घमासान
Naya Chak, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलीयारे में घमासान मचा हुआ है खासकर प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने और भाजपा प्रत्याशी बदले जाने को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने इस बीच बड़ा बयान दिया है उन्होंने प्रशांत किशोर को अच्छा आदमी बताते हुए हमलावर हो गए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहले भी वह चुनाव लड़ने वाले थे क्यों नहीं लड़े पहले भी बिहार का दौरा कर रहे थे। वह अच्छा मैनेजर हो सकते हैं अच्छे आदमी हैं अच्छी बात बोल सकते हैं जनता को लुभाने का प्रयास वह करते हैं लेकिन कहते हैं न मदारी आएगा जाल बिछाएगा लेकिन उसमें फंसना नहीं ये मदारी का खेल खेल रहे हैं। इन लोगों ने बिहार में उस समय भी पूरा शक्ति लगाया कोई लड़े हमें किसीका भविष्य नहीं देखना है हमें राष्ट्र का भविष्य देखना है। बांकीपुर में पार्टी का कैंडिडेट नहीं बल्कि राष्ट्रवाद जीतेगा। अचानक उम्मीदवार बदलना प्रक्रिया होती है यही पार्टी की सुंदरता है। एक छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान मिल रहा है जनता उनकी प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में स्थापित भगवान की तरह करेगी。0
0
Report
दीपक प्रकाश का शेखपुरा दौरा: पंचायत भवनों का निरीक्षण और स्वागत
Sheikhpura, Bihar:बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने दो दिवसीय दौरे पर शेखपुरा पहुंचे ।पंचायती राज दीपक प्रकाश बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।जबकि ग्रामीणों ने भी मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।मंत्री नवादा से वर्षा के रस्ते शेखपुरा पहुंचे।मंत्री दीपक प्रकाश शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के कसार पंचायत पहुंच पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया।जिसके बाद मंत्री घुसकुरी में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।जिसके बाद मंत्री हजरपुर मड़रो और सनैया पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया।जिसके बाद मंत्री शेखपुरा समाहरणालय पहुंचे।इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया。0
0
Report
Advertisement
