242001
Shahjahanpur: मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में युवक का शव मिलने से हड़कंप
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:राजकीय मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। युवक का शव पांचवीं मंजिल पर मिला। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में युवक के मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना से परिसर में सनसनी फैल गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीनगर MMU उलेमा मीटिंग: सामाजिक चुनौतियों पर एकता और समाधान के उपाय
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में MMU उलेमा की मीटिंग में सामाजिक चुनौतियों और उम्माह एकता पर प्रस्ताव पास हुए। दो साल से ज़्यादा समय के बाद, मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (MMU) जम्मू कश्मीर ने श्रीनगर में एक बड़ी उलेमा मीटिंग और सीरत कॉन्फ्रेंस की, जिसमें 70 से ज़्यादा उलेमा और मशाइख ने ज़रूरी सामाजिक, नैतिक और धार्मिक मुद्दों पर बातचीत में हिस्सा लिया। अधिकारियों से मीटिंग की इजाज़त मिलने के बाद मीरवाइज़ उमर फारूक की अध्यक्षता में हुई एक दिन की कॉन्फ्रेंस में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों से धार्मिक जानकारों ने हिस्सा लिया। कश्मीर के ज़िलों के साथ-साथ जम्मू, पुंछ, राजौरी, कारगिल और डोडा के उलेमा इस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जिसमें पूरे इलाके के धार्मिक जानकारों, मस्जिदों और मदरसों के बीच ज़्यादा तालमेल और बातचीत पर ज़ोर दिया गया। कॉन्फ्रेंस में दो बड़े प्रस्ताव पास हुए, एक आज की सामाजिक चुनौतियों और उलेमा और धार्मिक संस्थाओं की भूमिका पर फोकस था, जबकि दूसरे में मसलक के मतभेदों के बावजूद मुस्लिम उम्माह के अंदर एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी सम्मान पर ज़ोर दिया गया। पहले प्रस्ताव में ड्रग्स और नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल, आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने, युवाओं में मानसिक और भावनात्मक परेशानी, सोशल मीडिया का गैर-ज़िम्मेदाराना इस्तेमाल, परिवार के रिश्तों के कमज़ोर होने और युवाओं और धार्मिक और सामुदायिक संस्थाओं के बीच दूरी पर चिंता जताई गई। इसमें शामिल लोगों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि उलेमा, इमाम, मस्जिद और मदरसे इन चुनौतियों से निपटने में एक अहम बचाव और मददगार भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए वे सुरक्षित जगहें बना सकते हैं जहाँ युवा और परिवार बिना किसी डर के भावनात्मक परेशानी, अकेलेपन, चिंता और पारिवारिक दबावों पर बात कर सकें। कॉन्फ्रेंस में इमामों और उलेमा के बीच भावनात्मक परेशानी के संकेतों के बारे में ज़्यादा जागरूकता लाने की अपील की गई और उनसे परिवारों को दया दिखाने और ज़रूरतमंद लोगों को प्रोफेशनल काउंसलिंग और मेंटल-हेल्थ सपोर्ट के लिए गाइड करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया। प्रस्तावित आउटरीच के हिस्से के तौर पर, MMU ने तय किया कि शुक्रवार के खास खुतबे में हिस्सा लेने वाली मस्जिदों में एक आम सामाजिक मुद्दे पर फोकस किया जाएगा, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उलेमा मिलकर उन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ा सकें जिन पर समाज का तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। MMU ने यह भी तय किया कि वह अलग-अलग जिलों और इलाकों में रेगुलर, बेहतर होगा कि हर महीने, मीटिंग करने की कोशिश करेगा, जिसमें लोकल उलेमा, इमाम, मस्जिद और मदरसे शामिल होंगे ताकि लोकल चिंताओं की पहचान की जा सके और प्रैक्टिकल जवाब तैयार किए जा सकें। कॉन्फ्रेंस में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि मस्जिदों और मदरसों को अपनी धार्मिक और पढ़ाई-लिखाई की ज़िम्मेदारियों के साथ-साथ गाइडेंस, युवाओं से जुड़ाव, परिवार के सपोर्ट और कम्युनिटी की भलाई के सेंटर के तौर पर भी काम करना चाहिए। ड्रग्स की लत पर, उलेमा ने नशीली दवाओं के गलत इस्तेमाल से निपटने के लिए एक जैसा तरीका अपनाने की अपील की और शराब के एक साथ बढ़ने और आम होने पर चिंता जताई। कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि अगर टूरिज्म के नाम पर नए शराब लाइसेंस जारी किए जाते हैं और शराब की उपलब्धता बढ़ाई जाती है, तो ड्रग्स की लत के खिलाफ कोशिशों को नुकसान हो सकता है। इसने सरकार से ऐसे तरीके पर फिर से सोचने और शराब की उपलब्धता को और बढ़ावा देने और बढ़ाने को रोकने की अपील की। चर्चा में पर्यावरण की ज़िम्मेदारी पर भी खास तौर पर बात हुई। कॉन्फ्रेंस में प्लास्टिक और पॉलीथीन का इस्तेमाल कम करने, पानी की जगहों पर कचरा फेंकने और कूड़ा फेंकने से रोकने और वेटलैंड्स की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार के प्रवचनों और मस्जिद-आधारित प्रोग्राम का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। हिस्सा लेने वालों ने डल झील, वुलर झील, निगीन झील, वेटलैंड्स और दूसरी पानी की जगहों की हालत और अतिक्रमण पर चिंता जताई, और इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रकृति का संरक्षण और साझा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एक नैतिक और धार्मिक ज़िम्मेदारी है। दूसरे प्रस्ताव में मुस्लिम उम्माह के अंदर एकता पर ध्यान दिया गया और उलेमा से अलग-अलग सोच और मतलब के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की गई। कॉन्फ्रेंस में यह माना गया कि उम्माह में मसलक को लेकर ऐतिहासिक रूप से मतभेद रहे हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया गया कि ऐसे मतभेद नफ़रत, दुश्मनी या बँटवारे का कारण नहीं बनने चाहिए।0
0
Report
ऑक्सीजन हटते ही बिगड़ी दो दिन के नवजात की हालत, हुई मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील किया फरीदपुर, बरेली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजहरी मैरिज हॉल के पास स्थित मर्सी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के लगभग 2 घंटा बीत जाने के बाद भी न पहुंचने पर अस्पताल के सील होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज अपने तीमार दारो के साथ अन्य अस्पतालों मैं जाने के लिए मजबूर हो गए । नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सचिन गुप्ता की पत्नी मुस्कान गुप्ता को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजन उन्हें लेकर बरेली लखनऊ जाने वाले हाईवे बाईपास पर स्थित अजहरी मैरिज हॉल के समीप स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के संचालक अली अब्बास जैदी द्वारा ऑक्सीजन लगाई गई थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि बाद में ऑक्सीजन हटा दी गई। इसके बाद नवजात की हालत अचानक गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक नवजात शिशु के परिजनो ने अस्पताल में जमकर हंगामा कांटा सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अस्पताल संचालक अली अब्बास जैदी को अपनी हिरासत में ले लिया और मृतक नवजात शिशु के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। वहीं मृतक नवजात शिशु के परिजनो ने अस्पताल संचालक के खिलाफ इलाज में लापरवाही के कारण हुई शिशु की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी है। तीन घंटे बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, अस्पताल सील नवजात की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के डा0 रवीश के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। और अस्पताल को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर करीब तीन घंटे देरी से पहुंचने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठने लगे हैं । संचालक हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हावड़ा-ऋषिकेश एक्सप्रेस से 45 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपे गए
Gaya, Bihar:ऋषिकेश हावड़ा एक्सप्रेस से कछुआ बरामद, लावारिस अवस्था मे रखे बैग से किया गया बरामद, आरपीएफ ने वन विभाग को किया सुपुर्द। हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 13010 ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या S-8 से भारी मात्रा में जीवित कछुआ को बरामद किया गया है। बरामद कछुआ को आरपीएफ ने वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है और आगे कि कार्रवाई की जा रही है। दरसअल बीती रात हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश हावड़ा एक्सप्रेस गया जंक्शन पर अपने निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुँची। जिसके बाद आरपीएफ निरीक्षक, सीपीडीएस टीम और जीआरपी के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के दौरान गाड़ी के स्लीपर कोच संख्या S-8 के बाथरूम के बाहर लावारिस अवस्था में रखा हुआ दो झोला और एक पिट्ठू बैग को चेक किया गया। जिसमें कुल 45 जीवित कछुआ को बरामद किया गया।जिसके बाद टीम ने बरामद कछुआ को अपने संरक्षण में लेते हुए सुरक्षित अवस्था मे पोस्ट लाया गया और वन्यजीव विभाग को सूचना दिया गया। जिसके बाद वन्यजीव विभाग के कर्मी व वनरक्षी पहुँचे और जीवित कछुआ को उनको सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा के वार्ड-14 में सिलेंडर फटने से मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में गैस सिलेंडर फटने से मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बेटी की शादी के लिए जुटाकर रखा सामान भी जल गया। मोटरसाइकिल, फ्रिज, फर्नीचर, अलमारी और सिलाई मशीन समेत सामान राख हो गया। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, बड़ी जनहानि टल गई। नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वार्ड संख्या 14 की घटना, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल0
0
Report
नेशनल हाईवे 27 पर डंपर से टकराकर ट्रक में युवक की मौत, गाय-भैंस मर गई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे कानपुर रोड पर ढेरी की पुलिया के पास आगे चल रहे डंपर से जानवरों से भरा ट्रक टकरा गया, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। साथ ही ट्रक में लदे दुधारू पशु दो गाय और दो भैंसों की भी मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और ट्रक में फंसे शख्स को कड़ी मेहनत से बाहर निकाल कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से दुधारू पशु गाय और भैंसो समेत 12 नंग ट्रक में लाद कर चालक मध्यप्रदेश के विदिशा जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे डंपर से जानवरों से भरा ट्रक टकरा गया, इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, साथ ही ट्रक में बैठा वीर सिंह टक्कर के बाद ट्रक में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद ट्रक में फंसे वीरसिंह को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वीरसिंह की मौत हो चुकी थी। जबकि सड़क हादसे में निर्दोष, वीरेंद्र, रंजीत, सौरभ, दीवान, बच्चन सिंह को घायल होने पर पुलिस ने मोठ ट्रामा सेंटर उपचार के लिए भर्ती कराया है। ट्रक और डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
सपा पूर्व सांसद के यूसीसी बयान से माहौल गरम, कुरान के अनुसार चलने की बात
Moradabad, Uttar Pradesh:सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन का यूसीसी पर भड़काऊ बयान सामने आया है, पढ़े लिखे डॉक्टर ने सीधे तौर पर कहा है 'हम तो कुरान की रोशनी में जो कहा गया है उस पर चलेंगे,' दरअसल वो गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसे सभी भाजपा शासित प्रदेशों में यूसीसी लागू करने की बात कही गई है, सपा नेता इतने भर से ही नहीं रुके उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए सहारनपुर और मुरादाबाद की मस्जिदों को टारगेट करने का आरोप लगा दिया, यूसीसी लाकर माहौल खराब करने वाली बात है, 'हम तो शरिया कानून ही मानेंगे, कुरान ने जो हुक्म दिया है हम तो वो मानेंगे,' हम अपनी बेटियों को कितना देंगे वो हमें देखना है, और कोई भी मुसलमान ये नहीं चाहेगा उसकी बॉडी को जला दिया जाए, और न ही कोई हिन्दू चाहेगा कि उसकी बॉडी को दफना दिया जाए, बाइट-डॉ एसटी हसन (पूर्व सपा सांसद).0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने टीएमसी को हराकर पंचायत में सत्ता बदली; करिमपुर-दीघलकांदी में नया प्रधान चुना गया
Krishnanagar, West Bengal:অনাস্থা ভোটের তৃণমূলের প্রধান কে পরাজিত করে পঞ্চায়েত দখলে নিলো বিজেপি। নদীয়ার করিমপুর ২ নম্বর ব্লকের অধীন দীঘলকান্দি গ্রাম পঞ্চায়েত ছিল তৃণমূলের দখলে। পঞ্চায়েতে মোট সদস্য সংখ্যা ২৪ জন। বিধানসভা ভোটে বিজেপি ক্ষমতায় আসার পরে ওই পঞ্চায়েতের তৃণমূল প্রধান কার্তিক মন্ডল এর বিরুদ্ধে অনাস্থা ডাকে পঞ্চায়েতের সদস্যরা। পঞ্চায়েতের প্রধান গঠন হয়,পঞ্চায়েতের বিজেপির প্রধান হলেন শান্তি লতা ঠাকুর । উপস্থিত ছিলেন অঞ্চল ও ব্লক কমিটির সদস্যরা।.g তার মধ্যে গেরুয়া আবির ও লাড্ডু বিলি করল মানুষের মধ্যে। বিজেপি কর্মী ও সাধারণ মানুষ বাজনার মধ্য দিয়ে নাচে গানে মেতে উঠলো।0
0
Report
SC ने कहा—कमेटी पुनर्गठन की मांग हार, संवैधानिक मुद्दों का फैसला खुद करेगा
Noida, Uttar Pradesh:SC ने अपने आदेश में कहा है कमेटी जांच की शुरुआत में इन विषयों को प्राथमिकता देगी:- 1. पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप 2. महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न। 3. दोनों पक्षों की ओर से हुई अत्यधिक हिंसा।(पुलिसकर्मियों को लगी चोट) 4. संपत्ति की तोड़फोड़/नुकसान। SC ने साफ किया कि इस मामले से जुड़े बड़े संवैधानिक मुद्दों पर फैसला कमेटी नहीं, बल्कि वो खुद करेगा कुछ याचिकाकर्ताओं ने हाई पावर कमेटी के पुनर्गठन की मांग की थी। SC ने इसे स्वीकार नहीं किया। SC ने कहा कि जांच शुरू होने से पहले ही कमेटी पर संदेह करना या आरोप लगाना जल्दबाज़ी है जो लोग कमेटी के सामने आकर अपनी बात या शिकायत रखना चाहते हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी है। उनकी पहचान गुप्त रखी जाए संवेदनशील गवाहों द्वारा दिए गए बयान और जमा किए गए सबूतों की पूरी गोपनीयता रखी जाए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 14 साल की नाबालिग प्रदर्शनकारी लड़की और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस से रिपोर्ट भी तलब की है कोर्ट ने हाई पावर कमेटी को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।0
0
Report
वीडियो से साफ: रेड लाइट तोड़ने वाले ड्राइवर पर अदालत में सवाल
Noida, Uttar Pradesh:उनकी तरफ़ से, उनके वकील की तरफ़ से जो भी बयान आए हैं और कल से उनके समर्थकों को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जो कुछ भी कहते हुए मैंने देखा है, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी सफ़ाई देने की कोई ज़रूरत है। कैमरों में जो रिकॉर्ड हुआ है, उससे साफ़ पता चलता है कि कैसे उन्होंने रेड लाइट तोड़ी और भाग गए। ये सभी बयान झूठ हैं और मुझे नहीं पता कि उनकी सोच क्या थी या वे क्या सोच रहे थे। उन्होंने जान-बूझकर मुझे टक्कर मारी और गाड़ी भगा ले गए। पूरे देश ने वह वीडियो देखा और देखा कि कैसे उन्होंने जान-बुझकर मुझे टक्कर मारी और तेज़ी से भाग गए... अगर उसे वॉशरूम जाने की ज़रूरत महसूस हो रही थी, तो वह अपनी कार धीमी कर सकता था या रोक सकता था... कल हम कोर्ट गए थे, जहाँ सिया ने जज के सामने सेक्शन 164 के तहत अपना बयान दिया। इसके बाद, उसे मेडिकल जांच के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया... कल रात सिया को बहुत दर्द भी हो रहा था। चोट लगने के बाद अक्सर बाद में पता चलता है कि असल में कहाँ-कहाँ चोट लगी है, जैसे कि अंदरूनी चोटें या निशान, और उसे ऐसी कई चोटें आई थीं। जल्द ही, वह दिल्ली के एक अस्पताल में एक्स-रे, एमआरआई और ज़रूरी इलाज के लिए जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बासी सामग्री और दूषित नमूने बरामद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - खाद्य सुरक्षा विभाग का होटल-रेस्टोरेंट्स पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष जांच अभियान जारी, राइट टाउन के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की जांच, फ्रिज में एक दिन पुरानी दाल मखनी और उबले चने रखे मिले, विक्रय के लिए रखी बासी खाद्य सामग्री के लिए गए नमूने, संग्रहित पनीर का भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया सैंपल, किचन में साफ-सफाई की व्यवस्था भी मिली खराब, सफाई व्यवस्था को लेकर धारा 32 के तहत नोटिस जारी, असांजो रेस्टोरेंट,राइट टाउन में भी खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, वाशिंग एरिया में मिली गंदगी, किचन में रखे पनीर और सनफ्लावर ऑयल के सैंपल लिए गए, सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की जाएगी कार्रवाई, मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने खाद्य विभाग का अभियान जारी0
0
Report
मनोज झा: UCC पर सदन में बोल चुका, बिहार में CBI टीम आ रही
Patna, Bihar:लोकेशन— पटना राज्यसभा सांसद आरजेडी मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा का बयान UCC को लेकर मेरे पार्टी में सदन के अंदर बोल चुका हूं जो लोग बात करते हैं उच्च को लेकर Dog Whistle पॉलिटिक्स है। विदेश में मोहन भागवत अमेरिका इंग्लैंड में उन्होंने कहा था यूनिफॉर्म आवश्यक नहीं है यूनिटी आवश्यक है। एकता के लिए एकरूपता आवश्यक है। आज बिहार केंद्रीय जांच टीम आ रही है शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं उसको लेकर मनोज झा ने कहा बहुत देर कर दी आने में बिहार में अगर चुनाव होता तो 150 लोग यहां पर बैठे रहे थे। पूरा मंत्रिमंडल बैठा रहा था बिहार की चिंता नहीं है अगर आज आप आ रहे हैं सुना है हम भी की चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं वह भी पैसा बाढ़ पीड़ित में लगा देते तो बेहतर होता। बाइट — मनोज झा, राज्यसभा सांसद, राजद0
0
Report
आगरा में सपा कलह: मोनिका नाज खान के आरोप, तीन दिन में हल नहीं तो आत्महत्या की धमकी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। sपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं मोनिका नाज खान ने पार्टी के ही कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिका ने लगातार प्रताड़ित किए जाने और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। मोनिका ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना भाई बताते हुए उनसे सम्मान और न्याय दिलाने की उम्मीद जताई है। आगरा से सामने आई खबर समाजवादी पार्टी के भीतर की कलह को लेकर है। सपा की वरिष्ठ नेत्री मोनिका नाज खान ने पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिका का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास समेत पार्टी के अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए हैं। मोनिका ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें उनका सम्मान वापस दिलाया जाए और आरोपों पर कार्रवाई की जाए। मोनिका ने साफ कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचेंगी। और वहीं आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। मोनिका ने अखिलेश यादव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें राखी भी बांधी है। अब मोनिका ने अखिलेश यादव से ही न्याय और सम्मान दिलाने की उम्मीद जताई है। मामला सामने आने के बाद आगरा से लेकर लखनऊ तक सपा संगठन में हलचल है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे विवाद पर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं-दिल्ली हाईवे पर धूल-गंदगी से मौत का खतरा, प्रशासन जवाब दे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं-दिल्ली हाइवे पर मौत को दावत देती धूल बीड़ में बगड़ रोड पर खेतानाथ आश्रम के पास हर सांस में जहर पहले बहते गंदे पानी से टूटी सड़क अब टूटी सड़क पर बिछाई कंक्रीट और मिट्टी अब उड़ती धूल ज्यादा बन गई है मुसीबत गड्ढों में हिचकौले खाते है वाहन चालक बड़े हादसे को न्योता दे रही है प्रशासन की लापरवाही झुंझुनूं से दिल्ली को जोड़ने वाला मुख्य हाईवे इन दिनों मौत का दूसरा नाम बन गया है। बगड़ रोड़ पर बीड़ में खेनाथान आश्रम के पास तो हालात इतने भयावह हैं कि सड़क पर चलना मतलब जान हथेली पर रखकर चलना।पहले तो महीनों तक गंदा नाले का पानी सड़क पर बहता रहा, पूरा डामर गल गया, सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब विभाग ने मरम्मत के नाम पर जो कारनामा किया है, उसने तो हद ही पार कर दी। गड्ढों में डामर भरने की बजाय कंक्रीट का मलबा और खेतों की मिट्टी डाल दी गई। जिससे हालत और बदतर हो गए। मिट्टी डालने से गड्ढे तो भरे नहीं, बल्कि पूरी सड़क धूल का मैदान बन गई। हल्की सी हवा या किसी वाहन के गुजरते ही धूल का ऐसा गुबार उठता है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। अब यह पूरी सड़क एक धूल के बवंडर में बदल गई है। फोटो में साफ दिख रहा है, दिन के 11 बजे भी ऐसा लग रहा है जैसा घना कोहरा छाया हो। एक गाड़ी निकलती है तो 50 मीटर तक कुछ दिखाई नहीं देता। बाइक सवारों को हेडलाइट जलाकर और मुंह पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ रहा है। ये कोई गली-मोहल्ले की सड़क नहीं, ये दिल्ली हाइवे है। यहां से रोज हजारों गाड़ियां, ट्रक, बसें और स्कूली बच्चों की वैन गुजरती हैं। जरा सी चूक हुई तो सीधी टक्कर तय है। धूल से लोगों का दम घुट रहा है, दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, राहगीरों की आंखें लाल पड़ गई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शिकायत करते-करते थक गए, लेकिन पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद के अधिकारी एसी कमरों से बाहर ही नहीं निकल रहे। ऐसा लगता है जैसे प्रशासन किसी बड़े और भयंकर हादसे के इंतजार में बैठा है, तब जाकर उसकी नींद खुलेगी। जनता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इस मौत की सड़क को तुरंत ठीक किया जाए, नहीं तो मजबूर होकर चक्का जाम करना पड़ेगा.0
0
Report
दूदू में डिप्टी CM बैरवा-पूर्व मंत्री नागर के बोर्ड बनाम सत्ता संघर्ष
Dudu, Rajasthan:दूदू में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर नगरपालिका में बोर्ड बनाने को लेकर उलझे सियासी गणित में। हर तरफ़ एक ही चर्चा... डिप्टी सीएम और पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा का सवाल, कमल खिलेगा या पंजा मारेगा बाजी। अपना अपना दांव लगाकर कर रहे हैं बोर्ड बनाने की कोशिश, निर्दलीय प्रत्याशियों को अपनी तरफ खिंचने को लेकर चल रही है जद्दोजहद। दूदू में कांग्रेस की बढत, बीजेपी पिछड़ी, 25 में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया, बीजेपी महज 10 सीटों पर सिमटी। 2 सीटों पर निर्दलीय और 1 सीट पर RLP प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।0
0
Report
झुंझुनूं के छापड़ा गांव में करंट से महिला की मौत, परिवार पर शोक
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के पिलानी के छापड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला सुबह पानी की मोटर चलाने के लिए गई थी। इसी दौरान मोटर के स्टार्टर में अचानक करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गई। परिजनों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद महिला को गंभीर हालत में पिलानी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मौत की पुष्टि कर दी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार मूल रूप से बेरी का रहने वाला है और वर्तमान में छापड़ा में निवास कर रहा है। परिजन बजरंगलाल ने बताया कि हादसे में उनकी बड़े भाई की पत्नी कविता की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह वह रोजमर्रा की तरह पानी की मोटर चलाने के लिए गई थी, लेकिन मोटर के स्टार्टर में अचानक करंट आने से हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में भी परिवार के 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक महिला के पति भी पूर्व में तनाव के चलते अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। परिवार में अब एक बेटी है, जो बीए की पढ़ाई कर रही है। मां की अचानक मौत के बाद बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
