242307
Shahjahanpur: निगोही के उदरिया गांव में कंपोजिट विद्यालय के बाहर सड़क हुई तालाब में तब्दील
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के विकासखंड क्षेत्र निगोही के कंपोजिट विद्यालय उदरिया में मुख्य गेट के सामने सड़क जर्जर हाल में है। यहां सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। स्कूल के गेट के सामने पानी भरा होने की वजह से स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से बच्चों की उपस्थिति भी काम हो रही है। आपको बता दें कि कंपोजिट विद्यालय में 149 बच्चे पंजीकृत हैं जबकि उपस्थित बेहद कम रहती है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अजमेर सेंट्रल जेल: महिला जेलर दिव्या दोषी, निलंबन और गिरफ्तारी
Ajmer, Rajasthan:Ajmer में सेंट्रल जेल पर तैनात महिला जेलर दिव्या को जांच में दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया.. कुछ दिन पूर्व जेल प्रशासन ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायत दी जिसमें जेलर दिव्या और प्रहरी सोनिया पर विधि विरुद्ध अवैधानिक तरीके से जेल में बंद महिला कैदियों को बगैर इजाजत जेल से बाहर ले जाने का आरोप लगाया था.. ममाले की जांच में जुटी सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच में आरोपी जेलर दिव्या को दोषी पाया .. जिस पर जेल प्रशासन ने उच्य अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया.. जांच में दोष सिद्ध होने पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी महिला जेलर दिव्या को गिरफ्तार किया है.. सेवा नियमों के तहत गिरफ्तारी पर जेलर दिव्या को निलंबित किया गया है.. मामला की जानकारी देते हुए सीओ शिवम जोशी ने बताया कि आरोपी महिला जेलर दिव्या को कोटा से गिरफ्तार किया गया है जबकि सोनिया की तलाश की जा रही है0
0
Report
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा किशनगढ़ पहुंचे, संत आशीर्वाद और शोकाकुल परिवार से मिले
Kishanganj, Bihar:राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज किशनगढ़ पहुंचे। किशनगढ़ पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री सबसे पहले आरके हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत भामाशाह, उद्योगपति एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति अशोक पाटनी सहित शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आरके कम्युनिटी सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने जैन संत आचार्य 108 विहर्ष सागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। आचार्य श्री के sान्निध्य में उपमुख्यमंत्री ने कुछ समय धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में बिताया और धार्मिक विषयों पर संत से चर्चा की। उपमुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी मौके पर पहुंच गए। गौरतलब है कि आचार्य विहर्ष सागर महाराज इन दिनों किशनगढ़ में प्रवास कर रहे हैं। उनके दर्शन और प्रवचनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और संत sान्निध्य में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है.0
0
Report
पंचायत चुनाव ड्यूटी पांच दिन गांव में: आयोग ठहरने और सुविधाओं के निर्देश देता
Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायत चुनाव में वोटर तो वोट डालकर घर लौट जाएगा...लेकिन चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टी की ड्यूटी पांच दिन तक गांव में चलेगी। पहले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य का चुनाव...फिर पंच-सरपंच का मतदान और उससे जुड़ी चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही टीम वापस लौटेगी। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने पोलिंग पार्टियों और पुलिसकर्मियों के गांव में ठहरने के लिए खास इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर गद्दे-चादर और तकिए से लेकर भोजन, पानी, पंखे और रोशनी तक की व्यवस्था होगी...रात की मतगणना के लिए जनरेटर भी तैयार रखना होगा। 5 दिन पोलिंग पार्टी रुकेगी तो मतदान दल के ठहरने की व्यवस्था, भोजन, पानी, रोशनी, गद्दे-चादर-तकिए, साफ-सफाई और प्राथमिक उपचार किट जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करनी होंगी। मतदान केंद्रों पर बरामदा/छाया, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, रैंप, साइनेज, लाइनिंग और nocturnal/रात की मतगणना के लिए आवश्यक उपकरण का प्रावधान रहेगा। मतदान केंद्रों के शौचालयों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। परिणाम-रात तक होने पर भी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा इंतेजाम रहेगा ताकि मतदान दलों की ड्यूटी सुचारू रूप से पूरी हो सके।0
0
Report
Advertisement
अलवर में कांग्रेस का पैदल मार्च: बैलेट पेपर और CEC इस्तीफे की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बुधवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। शहीद स्मारक से शुरू हुआ यह मार्च नगर निगम पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग, निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस की ओर से देश में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस देशभर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ऐसे विरोध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी वकालत की। जितेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर आम जनता और युवाओं के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है और लोगों के मन में यह संशय है कि उनका दिया हुआ वोट सही तरीके से दर्ज और गिना जा रहा है या नहीं। जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में प्रशासनिक रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है और सरकार बदलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट— भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री वहीं दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने भी केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया है और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मुरारी लाल मीणा ने मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि फॉर्म नंबर 6 में बदलाव और मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को लेकर पर्याप्त पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है। सांसद ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक लोगों में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। बाइट— मुरारी लाल मीणा, सांसद, दौसा0
0
Report
गोंडा के करनैलगंज में तालाब में रमेश पाल की संदिग्ध मौत, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कपूर के लाला पुरवा निवासी 32 वर्षीय रमेश पाल उर्फ बड़कू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रमेश पाल का शव गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पानी से भरे तालाब में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, तत्काल परिजनों द्वारा करनैलगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत कर तालाब से शव को बाहर निकालकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार रमेश पाल कल मंगलवार शाम करीब आठ बजे घर से लापता हो गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आज बुधवार को उनका शव पानी भरे तालाब में मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है; पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि कल देर शाम से ही अपने घर से लापता थे; आज इनका तालाब में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; परिजनों से पूरी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान तालाब में डूबने से उनकी मौत लग रही है, लेकिन पीएम रिपोर्ट आ जाने पर स्पष्ट मौत का कारण होगा। परिजनों द्वारा देर रात से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी; आज तालाब में बॉडी मिली है।0
0
Report
सहारनपुर में जनगणना फेस-2 के लिए फील्ड ट्रेनर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में जनगणना के फेस-2 की तैयारी के लिए आज पाइनवुड स्कूल में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर रूपेश कुमार और सचिव SDM विकास कुमार पांडेय ने किया। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी कार्यों के लिए आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। कमिश्नर रूपेश कुमार ने बताया कि जनगणना के फेस-2 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहारनपुर में कुल 132 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 66 फील्ड ट्रेनर्स को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 12 से 14 अक्टूबर तक दूसरे चरण में शेष 66 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यही फील्ड ट्रेनर्स आगे जनगणना के अगले चरण में अक्टूबर के अंतिम दिनों में इन्यूमरेटर और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे। कमिश्नर ने बताया कि जनगणना का फेस-2 आगामी 1 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर जनगणना से संबंधित आंकड़े जुटाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फील्ड स्तर पर तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे इन्यूमरेटर और सुपरवाइजर्स को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देकर जनगणना के आगामी चरण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
Advertisement
भारत नेपाल बॉर्डर पर भारी मात्रा में अफीम बरामद
Shankarpur, Uttar Pradesh:भारत नेपाल बॉर्डर पर एक नेपाली महिला तस्कर के पास से पुलिस स्वास्थ्य सीमा बल के जवानों ने भारी मात्रा में अफीम बरामद कर उसे जेल भेज दिया है0
0
Report
मोहला के मंदिर परिसर में भालू प्रवेश, लोगों में दहशत व वन विभाग की सतर्कता
मोहला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े एक भालू मंदिर परिसर में पहुंच गया। भालू के मंदिर परिसर में पहुंचने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोग उत्सुकता के साथ भालू को देखने पहुंचे। वहीं लोगों की लगातार बढ़ती आमद के चलते भालू जंगल की ओर जाने के बजाय मंदिर परिसर के आसपास ही रुका रहा। भालू की मौजूदगी को लेकर लोगों में कौतूहल के साथ-साथ दहशत का भी माहौल देखने को मिला। फिलहाल लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से सतर्कता बरतने की उम्मीद है। मोहला में दिनदहाड़े मंदिर परिसर में भालू की आमद ने एक बार फिर इंसानी बस्तियों के आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हमारी अपील है कि लोग भालू से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसे देखने के लिए भीड़ न लगाएं।0
0
Report
शुक्लागंज नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच शुरू
Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच शुरू मंडलायुक्त से शिकायत के बाद डीएम ने 16 बिंदुओं पर जांच के दिए आदेश नगर पालिका के विगत 3 वर्षों के निर्माण कार्यों की फाइलें तलब 21 करोड़ रुपये के टेंडर कराए जाने को लेकर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल शिकायत के मुताबिक नगर पालिका फंड में करीब 10 करोड़ रुपये की उपलब्धता, जबकि करीब 3 करोड़ रुपये का भुगतान पहले से बकाया टेंडर पूलिंग और प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों की भी जांच डीएम के निर्देश पर एडीएम नमामि गंगे, वरिष्ठ कोषाधिकारी और अधिशासी अभियंता की टीम ने शुक्लागंज पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण टीम ने कुछ निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, अभिलेखों से कराया जा रहा मिलान शिकायतकर्ता राजीव शुक्ला ने मंडलायुक्त से की थी शिकायत जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी टेंडर प्रक्रिया की पूरी हकीकत।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ग्वारीघाट में हैवानियत: अस्वस्थ युवक पर दबंगों की लाठियाँ, भीड़ मौन
Jabalpur, Madhya Pradesh:ग्वारीघाट में हैवानियत! अस्वस्थ युवक पर बरसाए डंडे, तमाशबीन बनी संस्कारधानी! जबलपुर के सुप्रसिद्ध और धार्मिक आस्था के केंद्र ग्वारीघाट में इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, ग्वारीघाट स्थित 'ओम मेंस वियर' दुकान के ठीक बाजू में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर MP20MT0190) में सवार होकर आए कुछ बेखौफ दबंगों ने सड़क पर घूम रहे एक असहाय और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद बिना किसी कसूर के उन दबंगों ने लाठी-डंडों से उस बेबस इंसान पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। सरेबाजार दिनदहाड़े किसी कमजोर पर इस तरह लाठियां बरसाना और उसे लहूलुहान कर देना दबंगई की सारी सीमाओं को पार करता है। इस दर्दनाक घटना का सबसे खौफनाक और शर्मनाक पहलू यह रहा कि जब वह निहत्था व्यक्ति चीखता-चिल्लाता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, तब वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ सिर्फ मूकदर्शक बनी रही। भरी दोपहर में सड़क पर हो रही इस हैवानियत को देखकर भी किसी एक भी राहगीर या प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बढ़कर उस अस्वस्थ इंसान को बचाने की हिम्मत या जहमत तक नहीं उठाई। लोग अपने मोबाइलों में तमाशा देखते रहे या अनदेखा कर आगे बढ़ते रहे, जिससे यह साबित होता है कि आज के दौर में मानवीय संवेदनाएं किस कदर दम तोड़ चुकी हैं।0
0
Report
सुनील जाखड़ का मोदी को 25 साल की सलामी, भ्रष्टाचार के सवाल उठे
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: BJP leader Sunil Kumar Jakhar says, "Today is the 7th of October. It was on this day, October 7, 2001, that PM Modi assumed the office of Chief Minister of Gujarat. From that day until now, it has been 25 years of service, struggle, and resolve, all dedicated to the nation and its progress for the nation, for every section of society, for the poor, for their upliftment, for women's empowerment, for the development of the youth, and for restoring the country's rightful stature; he has consistently followed a 'Nation First' policy. On this day, I believe the greatest congratulations and best wishes that can be offered to him from Punjab relate to that one resolve, that one guiding principle of his: 'Neither will I engage in corruption, nor will I allow it.'" He adds, "Today, corruption has crossed all limits. It has gone beyond mere politicians; it has reached the very hearth of the Chief Minister's household... Last night marked a first in the country's history: when the CBI vehicle arrived at the home of the Chief Minister's OSD—within his own constituency of Sangrur—the villagers welcomed the CBI by playing dhols! I believe nothing more needs to be said after this..."0
0
Report
Advertisement
CBI raid पर जारी Sovereigner BJP-AAP के बीच घमासान: भगवंत मान के कैंप ऑफिस को लेकर राजनीतिक बयान
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Over CBI raids on Punjab CM Bhagwant Mann's camp office in Chandigarh, Punjab BJP Vice President Fatehjung Singh Bajwa says, "I consider this a failure on the part of the AAP itself. You see, the ED has requested the Punjab DGP multiple times to register an FIR regarding the irregularities taking place in the CMO—specifically naming Rajbir Singh Ghuman and his associates. If, despite such requests, the AAP government or the administration fails to register an FIR, then whose fault is it? Is the BJP to blame for that?... When the central investigative teams visited Gharachon village, Rajbir Singh Ghuman's village, the locals reacted strongly. What does this signify? It implies that the public itself understands exactly how these people have looted Punjab..." "चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पंजाब के CM भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड को लेकर पंजाब BJP के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा, "मैं इसे खुद AAP की नाकामी मानता हूँ। देखिए, ED ने कई बार पंजाब DGP से CMO में हो रही gड़बड़ियों—खासकर राजबीर सिंह घुमन और उनके साथियों के नाम का ज़िक्र करते हुए—FIR दर्ज करने को कहा है। अगर ऐसी गुजारिशों के बावजूद AAP सरकार या प्रशासन FIR दर्ज नहीं कर पाता है, तो इसमें किसकी गलती है? क्या इसके लिए BJP ज़िम्मेदार है?... जब केंद्रीय जांच टीमें राजबीर सिंह घुमन के गाँव घराचों पहुँचीं, तो वहाँ के लोगों ने कड़ा विरोध किया। इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है? कि जनता खुद अच्छी तरह समझती है? कि इन लोगों ने पंजाब को किस तरह लूटा है...0
0
Report
पेंड्रा जिला अस्पताल की महिला शौचालय में नवजात शव मिलने से हड़कंप
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा जिला अस्पताल के महिला शौचालय में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप सीसीटीवी निगरानी के बावजूद नहीं मिला सुराग, नवजात की मौत ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल पेंड्रा के जिला अस्पताल में मानवता को संसार करने वाला सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहा महिला शौचालय के भीतर एक अज्ञात नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन फिलहाल नवजात को शौचालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस नवजात की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। वहीं इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पेंड्रा जिला अस्पताल के महिला शौचालय में नवजात का शव मिलने की खबर से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे नवजात को शौचालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद यह घटना कैमरों की निगरानी में क्यों नहीं आ सकी, महिला शौचालय के आसपास निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है और कैमरों की कवरेज तथा संचालन की स्थिति क्या है, इन सभी बिंदुओं पर जांच जरूरी हो गई है। पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव को सुरक्षित रखवा दिया है। नवजात की पहचान और घटना से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर डीएनए जांच भी कराई जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को अस्पताल के महिला शौचालय तक कौन लेकर आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।0
0
Report
स्टील पाइप से बनी कला ने सबका ध्यान खींचा
Noida, Uttar Pradesh:ART FROM STEEL PIPE0
0
Report
Advertisement
