242307
शाहजहांपुरः निगोही थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में गेहूं के खेत में मिला युवक का शव
Tilhar, Uttar Pradesh:निगोही थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के लड़के गौरव ने बताया कि उनके पिता वर्मादीन कल घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां में राखी की धूम: बहनों ने भाइयों के लिए शुभकामनाएं दी
Baran, Rajasthan:बारां में रक्षाबंधन की धूम बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर सजाया स्नेह का सूत्र, लंबी उम्र की कामना की बारां जिले भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखा गया, जहां बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी जीवन और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी ताउम्र रक्षा करने का वचन दिया।सुबह से ही रहा शुभ मुहूर्त का उत्साहज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुबह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होते ही घरों में राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर कुमकुम, हल्दी और अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी और मुंह मीठा करवाकर कलाई पर रेशम की डोर बांधी। त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे भाई-बहन इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर नजर आए।0
0
Report
गंगा का पानी गांव तक पहुंचा, बेगूसराय के छितरौर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
Begusarai, Bihar:एंकर नेपाल में हुई भारी तबाही के बाद बिहार के लोग भी डरे सामे हुए हैं। ऐसे में बेगूसराय में भी एक बार फिर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जहां गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पिछले कई दिनों से गांव में पानी जमा होने के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई घरों में पानी घुस चुका है। जिसके बाद लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ परिवार गांव से पलायन भी कर रहे हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के छितरौर गांव की हैं, जहां गंगा का पानी अब गांव की सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। मुख्य सड़क पर भी पानी आ गया है।छितरौर गांव में पिछले कोई दिनों से बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। पानी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है। घरों में पानी घुसने के कारण कई परिवार अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में गांव से पलायन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के पानी के कारण सड़कें डूब चुकी हैं और आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन की ओर से नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पानी के बीच लोगों को जरूरी कामों के लिए भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी में खेतों की फसल पूरी तरह डूब गई है। वहीं, पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है।। गंगा के जलस्तर में पिछले कई दिनों से लगातार वृद्धि के बाद अब एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है WT जितेन्द्र कुमार, बेगूसराय0
0
Report
उन्नाव में जोरदार बारिश से दो मंजिला मकान ढहा, सात लोग मलबे में दबे
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव:उन्नाव में देर रात से लगातार हो रही है तेज बारिश। देर रात बारिश के बीच दो मंजिला पक्के मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिरा। हादसे में परिवार के सात लोग मलबे में दबे । पुरवा पुलिस और ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे में सभी को सुरक्षित निकाला। सभी घायलों को सीएचसी पुरवा से जिला अस्पताल किया गया रेफर । घायलों में 6 माह का मासूम कृष्णा भी शामिल, हालत खतरे से बाहर। हादसे में शर्मिला देवी समेत छह अन्य लोग घायल। सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन । पुरवा कोतवाली क्षेत्र के धीरजीखेड़ा गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, दंपति गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली के एक युवा दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों साल 2024 से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े थे। स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज को दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क की जानकारी मिली थी। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस के हाथ एक ऐसे नेटवर्क के सुराग लगे, जो भारतीय सिम कार्ड जुटाकर पाकिस्तान तक पहुंचाने और संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल और उसकी पत्नी समीरा के रूप में हुई है। साहिल पहले एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था, जिसके बाद दोनों की मुलाकात कथित पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी यानी PIO से कराई गई। जांच में सामने आया कि साल 2024 और 2025 के दौरान दोनों ने कथित तौर पर 8 भारतीय सिम कार्ड दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे, जिसके बदले उन्हें करीब 30 हजार रुपये मिले। पुलिस का दावा है कि इन भारतीय नंबरों पर पाकिस्तान में व्हाट्सऐप अकाउंट चलाए गए और इनके जरिए भारतीय व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रवेश कर संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, साहिल को देश के अलग-अलग इलाकों में मौजूद कैंटोनमेंट क्षेत्रों की रेकी के लिए लोगों को तैयार करने और भर्ती करने का भी टास्क दिया गया था। स्पेशल सेल ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक जांच में पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ संदिग्ध चैट और बातचीत के सबूत मिले हैं।0
0
Report
रायबरेली की नहर में मगरमच्छ का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने बचाई जान
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर..रायबरेली में लगातार बारिश के बाद अब जानलेवा जंतुओं का खतरा, नहर में मिला मगरमच्छ, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किया मगरमच्छ को रेस्क्यू, रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, बछरावां थाना क्षेत्र के कसरावां गांव स्थित नहर का मामला0
0
Report
ओवैसी: AIMIM 2027 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, सीटों का फैसला जल्द
Noida, Uttar Pradesh:हैदराबाद, तेलंगाना: 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों और इस बात पर कि क्या AIMIM यह साबित कर सकती है कि वह 'वोट काटने वाली' पार्टी नहीं है, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमारी पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे, और अगर हमारा प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा, तो जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि हम किन सीटों पर, कहाँ और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दूसरी बात, पार्टी का संगठन पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हो गया है। जनता के बीच यह समझ बन गई है कि AIMIM पार्टी पर लगाए गए झूठे आरोप और बार-बार ऐसे आरोपों का प्रचार एक भ्रम पैदा करता है कि वे (NDA) सत्ता में आ रहे हैं। वे हमेशा धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, ऐसी धर्मनिरपेक्षता जिसका असलियत से कोई लेना-देना नहीं है... अब जनता ने अपने राजनीतिक नेतृत्व को मज़बूत करने का फ़ैसला किया है, और एक विकल्प के तौर पर AIMIM का विचार और मज़बूत हुआ है। बिहार चुनावों ने इस सोच को और मज़बूत किया है... आने वाले विधानसभा चुनावों में AIMIM पार्टी के कई विधायक सफल होंगे।0
0
Report
Advertisement
भदरभ्व Bhaderwah में रक्षाबंधन: धार्मिक उत्साह के साथ बाजारों में खरीदारी का माहौल
Bhaderwah, Raksha Bandhan, the festival symbolising the sacred bond of love, affection and mutual protection between brothers and sisters, was celebrated with religious fervour and enthusiasm across Chenab Valley. Markets remained abuzz with shoppers as women and girls thronged bazaars to purchase colourful Rakhis, sweets and gifts for their brothers. In Bhaderwah, popularly known as the City of Nag Temples, the festival brought a festive atmosphere to markets and residential areas. Sisters dressed in traditional and colourful attire tied Rakhis on their brothers' wrists and prayed for their long, healthy and prosperous lives. Brothers, in turn, pledged to stand by and protect their sisters. From Seri Bazaar and Ganpat Bazaar to Jaie Road and Lakshmi Narayan Chowk, temporary Rakhi stalls were set up at several locations, attracting shoppers throughout the day. The stalls displayed a wide variety of Rakhis, ranging from traditional resham and zari designs to those decorated with pearls, beads, stones, gems and imitation jewellery. Special Rakhis featuring popular cartoon and superhero characters, including Superman, Krrish, Bal Hanuman, Chhota Bheem and Doraemon, were also a major attraction for children. People are showing good interest in different varieties of Rakhis. Traditional and designer Rakhis are particularly in demand. Some premium Rakhis are priced between Rs 100 and Rs 400. Sweet shops also witnessed brisk business as families purchased sweets to complete the traditional Raksha Bandhan celebrations. For many sisters, choosing the perfect Rakhi was itself a special part of the festival. Nirja Kumari, Bhaderwah said that I am very excited to celebrate Raksha Bandhan with my brother. I wanted to choose the best Rakhi for him, and I am also looking forward to his gift. This is one of my favourite festivals. A little girl was also seen enthusiastically choosing the best Rakhi for her brothers. Her excitement reflected the joy and innocence associated with the festival, as she eagerly looked forward to tying Rakhi on her brothers' wrists. For newly married women, Raksha Bandhan holds a special emotional significance. Sneha Sharma, who recently got married, expressed her excitement at meeting her brother and celebrating the auspicious occasion together. Anamika Rathod, who came from her in-laws’ home to celebrate Raksha Bandhan with her brothers, was seen selecting a special Rakhi at a market in Bhaderwah. She said the festival is her favourite as it provides an opportunity for siblings to come together, meet one another and express their love and affection. The celebrations also reflected Bhaderwah’s traditional spirit of communal harmony. Members of the Muslim community joined the festivities and extended greetings to their Hindu brothers and sisters on the auspicious occasion. From colourful Rakhis and busy market lanes to the exchange of sweets, gifts and warm greetings, Raksha Bandhan brought a festive spirit to Bhaderwah. Beyond the rituals, the celebration once again highlighted the enduring bonds of family, affection and communal harmony in the Chenab Valley. The festival concluded with sisters tying Rakhis and brothers reaffirming their promises of love, care and protection, keeping alive the timeless tradition of Raksha Bandhan across Bhaderwah.0
0
Report
रांची नगर निगम के 17 एजेंडे पर मुहर: शहर की सफाई-जल-सेवाएं मजबूत
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में सफाई व्यवस्था, जल संयोजन, अंचल कार्यालय, दुकानों की व्यवस्था समेत कुल 17 एजेंडों पर चर्चा हुई, जिनमें अधिकांश प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। बैठक में तय किया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र की किसी प्रतिष्ठान या संस्था द्वारा अपने ट्रैक्टर के माध्यम से झीरी डंपिंग यार्ड में कचरा डंप करने पर प्रति ट्रिप 650 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र में निबंधित प्लंबरों के निबंधन और नवीकरण शुल्क के निर्धारण से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। जल संयोजन यानी वाटर कनेक्शन फीस की राशि और इसके भुगतान से जुड़े प्रस्ताव पर भी बोर्ड ने सहमति जताई है। वहीं, चापाकल और लिकेज की मरम्मत के लिए चार टाटा ACE वाहन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। रांची नगर निगम में पांच से छह अंचल कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके जरिए निगम की सेवाओं को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने की तैयारी है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में जगन्नाथपुर MTS के सामान को अन्यत्र शिफ्ट करने से जुड़े प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है। वहीं पिस्का मोड़ चौक स्थित गुरुद्वारा के समीप श्री खंडा साहब स्थापित करने और मीट-मुर्गा दुकानों में शीशे का दरवाजा लगाना अनिवार्य करने समेत अन्य प्रस्तावों को भी बोर्ड की मंजूरी मिली है। नगर निगम का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करना, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और निगम की सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से लोगों तक पहुंचाना है।0
0
Report
मऊ मुठभेड़: 17 मामलों के शातिर लुटेरे राकेश राजभर गोली लगने से घायल
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। घोसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर एसओजी (SOG) और स्थानीय थाने की पुलिस की संयुक्त टीम की एक शातिर लुटेरे के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस कार्रवाई के दौरान जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश राकेश राजभर के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस टीम आनन-फानन में बदमाश को इलाज के लिए मऊ के जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां मौजूद चिकित्सकों ने बदमाश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल हुआ राकेश राजभर एक आदतन और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मऊ जिले के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती और चोरी जैसी गंभीर धाराओं में कुल 17 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से इस लुटेरे की तलाश में थी और अब आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
राजनीतिक हिंसा में BJP कर्मियों को याद कर सुंदरबন में राखी, प्रकृति बचाओ संदेश
Basirhat, West Bengal:রাজনৈতিক হিংসায় নিহত বিজেপি কর্মীদের স্মরণে এবং পরিবেশ রক্ষার বার্তা দিতে উত্তর ২৪ পরগনার হিঙ্গলগঞ্জের সুন্দরবন অঞ্চলের সাণ্ডেল বিল area's গৌড়েশ্বর নদীর তীরে মায়েরা গাছে রাখি বেঁধে এক ব্যতিক্রমী রাখি বন্ধন উৎসব পালন করেছেন। এই আবেগঘন ও সচেতনতামূলক উদ্যোগটি শহীদ কর্মীদের প্রতি শ্রদ্ধা এবং বিভিন্ন রাজনৈতিক সংঘর্ষে নিহত শহীদ হওয়া বিজেপি কর্মীদের স্মৃতির উদ্দেশ্যে এই রাখিবন্ধন উৎসর্গ করা হয়। ভাইয়ের অনুপস্থিতিতে প্রকৃতির প্রতীক হিসেবে গাছকে ভাই বা রক্ষাকর্তা মেনে মায়েরা গাছের ডালে ও কাণ্ডে রঙিন রাখি বাঁধেন। এই অনুষ্ঠানের মাধ্যমে একদিকে যেমন রাজনৈতিক হিংসার শিকার পরিবারগুলোর দুঃখ-বেদনা ভাগ করে নেওয়া হয়েছে অন্যদিকে সুন্দরবনের পরিবেশ রক্ষায় গাছ বাঁচানোর বার্তা ও সমাজের কাছে পৌঁছে দেওয়া হয়েছে।0
0
Report
वेटलैंड में घर ढहाने के बाद भूमि-सम्पत्ति विवाद राजनीतिक चर्चा का विषय
Baruipur, West Bengal:দুই ভাইয়ের সম্পত্তির বিবাদে ওয়েটল্যাণ্ডের উপর বাড়ি ভাঙল প্রশাসন। ভাঙড়ের ধর্মতলা পাঁচুড়িয়া এলাকার ঘটনা। এলাকার দুই ভাই প্রভাষ মণ্ডল ও সুভাষ মন্ডলের পাঁচ কাটা বসত বাড়ির জমি নিয়ে বিবাদ। বড় ভাই প্রভাষ মণ্ডনের দাবি তাঁকে বঞ্চিত করে ছোট ভাই বাড়ি বানিয়েছে। অশান্তি এড়াতেই আইনের দারস্থ হয়েছি। দীর্ঘ দুইবছর ধরে আইনি লড়াইএর পর মহামান্য আদালত এই রায় দিয়েছেন। পাল্টা সুভাষ মন্ডলের পরিবারের দাবি প্রভাষের জায়গা ছেড়ে দিয়েই সুভাষ বাড়ি করেছে。 ভাঙড়ের বেঁওতা ২ এবং বামনঘাটা অঞ্চলের অধিকাংশ জায়গায় ওয়েটল্যান্ড। যেখানে পুর্বতন সরকারের মদতে গজিয়ে উঠেছিলো একের পর এক বিল্ডিং। সে সময় জলাভূমি ভরাট, ওয়েটলয়ランドে অবৈধ নির্মাণের একাধিক সংবাদ হলেও প্রশাসনের পক্ষ থেকে তেমন কোন ভূমিকা দেখা যায়নি। বর্তমান রাজ্যের মাননীয় মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারি জলা ভূমির উপর অবৈধ নির্মান নিয়ে সোচ্চার হয়েছেন। ফলে ভাঙড়ে ওয়েটল্যান্ডের জায়গায় এই বাড়ি ভাঙা নিয়ে শুরু হয়েছে রাজনৈতিক জল্পনা。0
0
Report
समस्तीपुर में रिश्वत की जांच: DCLR गिरफ्तार, 2 लाख नकद और वॉशिंग मशीन बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमार झा को निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दखल-कब्जा से जुड़े मामले में अपने पक्ष में आदेश कराने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। गुरुवार को निगरानी की टीम ने DCLR के सरकारी आवास पर करीब 12 घंटे कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये नकद और करीब 37 हजार रुपये कीमत की ब्रांडेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन और 13 लाख 82 हजार कैश के साथ गिरफ्तार किया गया है। रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने DCLR कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास को घेर लिया। सुबह करीब आठ बजे रोसड़ा पहुंची निगरानी की टीम ने पहले शिकायतकर्ता मनोज कुमार से संपर्क किया और शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि विभूतिपुर निवासी मनोज कुमार का दखल-देहानी से जुड़ा मामला DCLR कोर्ट में लंबित था। आरोप है कि मामले में अपने पक्ष में आदेश कराने के एवज में DCLR ने पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में साढ़े चार लाख रुपये नकद और एक ब्रांडेड फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर सौदा तय हुआ। इसी के तहत शिकायतकर्ता मनोज कुमार दो लाख रुपये नकद और करीब 37 हजार रुपये कीमत की वॉशिंग मशीन लेकर DCLR के सरकारी आवास पहुंचे। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, निगरानी की टीम ने दबिश देकर DCLR कंचन कुमारी झा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उनके प्राइवेट रसोइये सुमित कुमार को भी निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद सरकारी आवास की तलाशी ली गई, जहां से 13 लाख 82 हजार रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है। निगरानी टीम ने रिश्वत की रकम और वॉशिंग मशीन को भी जब्त कर लिया है। देर रात निगरानी विभाग की टीम पूरे मामले की जांच के बाद DCLR के सरकारी आवास से बरामद 13 लाख 82 हजार रुपये, गिफ्ट में मिला वाशिंग मशीन के साथ डीसीएलआर और उसके नौकर सुमित कुमार को गिरफ्तार कर साथ ले गया।0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी के ऊपरी क्षेत्र में फ्लैश फ्लड चेतावनी, बिहार में बाढ़ की तैयारी तेज
Patna, Bihar:नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और करीब तीन मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए गंडक नदी से जुड़े बिहार के जिलों में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। हल्की राहत की बात है गंगा में जिस तरह से 2 दिन पहले जलस्तर बड़ी थी वह अब काम हो गई है। पटना गंगा नदी के किनारे आप लोगों को देख सकते हैं कि लोग अभी गंगा स्नान कर रहे हैं श्रद्धालुओं की भीड़ है लोग गंगा स्नान करते हुए दिखाई दे रहे है। लोगों का कहना है कि पहले से पानी एस्टर कम हुई है। आपदा विभाग, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार लगातार हालात पर नजर बनाई हुई है।0
0
Report
दमोह-जबलपुर हाईवे पर एंबुलेंस पलटी, मरीज नहीं थे भर्ती; ड्राइवर सुरक्षित
Damoh, Madhya Pradesh:घायल मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस पलटी.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर सुबह सुबह एक सड़क हादसा सामने आया है जब एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा तेजगढ़ थाने के करोंदी पड़रिया के पास हुआ जब दमोह से तेंदूखेड़ा एक मरीज को लेने एम्बुलेंस जा रही थी तभी अचानक एक जानवर एंबुलेंस के सामने आ गया और उसी के साथ एक गाड़ी भी आई तो इन दोनों को बचाने के लिए एंबुलेंस ड्राइवर ने एंबुलेंस को सड़क किनारे उतारा लेकिन वो अनियंत्रित हो गई और खेत में जाकर पलट गई। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला , उसे मामूली चोटें आई है। गनीमत रही कि एम्बुलेंस में मरीज नहीं था वरना हादसा बड़ा भी हो सकता था。0
0
Report
तेज़ बारिश से भुतही नदी की पुलिया बार-बार बही, 12 गाँव प्रभावित
Gaya, Bihar:तेज़ बारिश के बहाव में फिर बह गया पुलिया, बार बार पुलिया बहाने से स्थानीय ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, ठोस निदान की कर रहे है माँग। गया जिले के झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे भारी बारिश से झारखंड से बिहार में आने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगो की मुसीबत खड़ी हो गई है और बढ़ते जलस्तर से जिले के डुमरिया प्रखंड के मंझौली पंचायत के जीवातरी गांव में भूतही नदी पर बनी पुलिया एक माह में दूसरी बार फिर बारिश की तेज धारा की मार नहीं झेल सकी। तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ते ही नदी में बना पुलिया धराशायी हो गया जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। वंही पुलिया के टूट जाने के बाद आस पास के ग्रामीणों को नदी में उतरकर आने जाने को मजबूर है और छोटे बच्चों को भी पढ़ाई के लिए नदी से होकर गुजरना पड़ा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भुतही नदी में करीब कुछ दिन पहले ह्यूम पाइप देकर पुलिया का निर्माण कराया गया था ताकि आस पास के इलाकों के लोगो को आने जाने में कोई भी परेशानी न हो। लेकिन भारी बारिश के तेज बहाव में ह्यूम पाइप की पुलिया पानी की मार को झेल न सकी और पुलिया को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पहली बार नहीं हुआ है। एक साल में यह पुलिया चार से पाँच बार नदी के पानी में समा गई है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से निजामडीह, जिरवातरी उमन, मल्लाह टोला, बाघा डावर और कलामी समेत करीब 12 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बार-बार पुलिया बहने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और स्थायी समाधान के नाम पर हो रही खानापूर्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। अस्थायी तौर पर पुलिया तैयार कर लोगों को आवागमन की सुविधा देने की कोशिश की जाती है, लेकिन नदी का पानी बढ़ते ही पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। यह पुलिया महज नदी पार करने का साधन नहीं, बल्कि दर्जनों गांवों को मुख्य रास्ते से जोड़ने वाली जीवनरेखा है। पुलिया के बह जाने से बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को खेतों तक पहुंचने और ग्रामीणों को बाजार व जरूरी काम के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस बार आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन नदी का पानी बढ़ते ही तीसरी बार भी पुलिया बह गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि हर साल बारिश में पुलिया बह जाती है तो अस्थायी निर्माण पर बार-बार खर्च करने के बजाय स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से भूतही नदी पर मजबूत एवं स्थायी पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश हर साल आती है, नदी का बहाव भी पहले से मालूम है, फिर भी ऐसा निर्माण क्यों कराया जा रहा है जो पहली तेज बारिश में ही बह जाए। अब जरूरी सिर्फ पुलिया बनाने की नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने की है जो बरसात में भी 12 गांवों के लोगों का संपर्क नहीं टूटने दे।0
0
Report
Advertisement
