242221
शाहजहांपुरः जलालाबाद बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज पाल वर्मा ने दर्ज की जीत
Jalalabad, Uttar Pradesh:जलालाबाद बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज पाल वर्मा और महासचिव पद पर अरुण शर्मा विजय घोषित हुये।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में बाघों से ग्रामीणों में दहशत, डुमरी में घायल
Bagaha, Bihar:वनवर्ती क्षेत्रों में लोगों के लिए घातक साबित होने लगा है क्योंकि कभी टाइगऱ भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच रहे हैं तो कभी जंगल से स्टे क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी और कभी ग्रामीणों से संघर्ष में जान माल की क्षति हो रहीं है। ताजा मामला VTR के रामनगर क्षेत्र का है जहाँ डुमरी में बीती रात एक बाइक सवार बाघ देख अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा लिहाजा उसे गंभीर हालत में घायल होने के कारण वन विभाग की टीम ने तत्काल CHC रामनगर में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज़ के लिए GMCH रामनगर रेफर कर दिया गया है। दरअसल गोबर्धना रेंज के डुमरी गाँव में डुमरी निवासी बाइक सवार धरम चौधरी अचानक बाघ देख सड़क पर बाइक के साथ फिसल कर गिरनें के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनके साथ मौजूद उनके बहनोई मुन्नीलाल चौधरी ने बताया कि गांव लौटते समय डुमरी चेकपोस्ट के पास अचानक बाघ आ गया। लिहाजा वें लोग डर कर गिर पड़े जबकि परिजनों औऱ ग्रामीणों को लगा की टाइगर अटैक हुआ है। यहीं वजह है की गाँव में अफरा तफरी मच गईं। लिहाजा सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल उनके सिर में गहरा घाव होने के कारण अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है की घायल शख्स को रघिया वन विभाग के वाहन से रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ CHC के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। हालांकि, इस मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक ने घायल के शरीर पर मिले घाव पर किसी भी वन्यजीव के नाखून या दांतों के स्पष्ट निशान का प्रमाण नहीं देखा है। घटना के बाद डुमरी गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम घटनास्थल के समीप बाघ के पगमार्क ढूंढने में जुटी है. अभी तक कोई पगमार्क नहीं मिला है और मामले में गोबर्धना रेंजर राजेश राम ने कहा है कि बाघ के हमला की जानकारी नहीं मिली है उन्होंने स्पष्ट किया है कि बाघ देखकर बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर पड़े जिनमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। बिन विभाग नें ग्रामीणों से बाघ की चहलकदमी पर सतर्क रहने की अपील किया है।0
0
Report
जयपुर री-pोल: कांग्रेस चार वार्ड जीतकर 57 सीटों तक पहुँची
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - री-पोल वाले चारों वार्ड कांग्रेस के खाते में。 कांग्रेस ने वार्ड 9, 18, 25 और 34 में दर्ज की जीत。 चार नतीजों के साथ कांग्रेस 53 से बढ़कर 57 सीट पर。 री-पोलिंग परिणाम पर कांग्रेस का रिएक्शन -0
0
Report
सिरमौर चौराहे पर कल्पना मिश्रा मौत मामला: धरना-हिरासत के बीच स्थिति भारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सिरमौर चौराहे पर कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर गुरुवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। बुधवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा धरना स्थल से मृतक कल्पना मिश्रा के पिता को हटाए जाने और समर्थकों के साथ कथित मारपीट के विरोध में सेमरिया विधायक अभय मिश्रा आज धरना स्थल पहुंचे। अभय मिश्रा ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धरने को जबरन और बलपूर्वक समाप्त कराया गया तथा मृतक कल्पना मिश्रा के पिता के साथ मारपीट की गई।0
0
Report
Advertisement
जयपुर एटीएम लूट: महिला आरोपी का विजुअल जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एटीएम लूट मामले में महिला आरोपी के विजुअल0
0
Report
पटना में BA छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच शुरू
Patna, Bihar:शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में एक BA छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संध्या कुमार साहेबगंज राजवाड़ा, मुजफ्फरपुर की रहने वाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संध्या वर्ष 2023 से शिवपुरी में शेष कुमार के मकान में किराए के कमरे में रह रही थी। गुरुवार सुबह मकान मालिक ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर संध्या फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर FSL टीम को बुलाया गया। सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
री-पोल चार वार्ड में कांग्रेस जीती, 57 सीट पहुँची; भाजपा 78 पर कायम
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम के सभी 150 वार्डों की तस्वीर साफ।री-पोल वाले चारों वार्ड कांग्रेस के खाते में। कांग्रेस ने वार्ड 9, 18, 25 और 34 में दर्ज की जीत। चार नतीजों के साथ कांग्रेस 53 से बढ़कर 57 सीट पर। भाजपा का आंकड़ा 78 पर बरकरार। इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बाईट0
0
Report
Advertisement
PM मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का सेवा संकल्प: लखनऊ में रक्तदान शिविर शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो गया है जिसके तहत आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं नेताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें सुबह से शाम तक सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ब्लड डोनेट करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 महीने तक निरंतर रोज अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें युद्ध स्तर पर जनता के बीच में जाकर काम करना है और संगठन को मजबूत करना है।0
0
Report
अमरोहा देहात कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी स्टैंड विवाद, चालक भिड़े, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी स्टैंड को लेकर भिड़े दो टैक्सी चालक, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी स्टैंड को लेकर दो गाड़ी चालकों के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की कैलसा बॉर्डर पर टैक्सी खड़ी करने और स्टैंड को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों टैक्सी चालकों में जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
सर व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष की बाइट भेजी गई
Jobat, Madhya Pradesh:सर व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष की बाइट रह गई थी इसलिए R1 भेजा है जिला अध्यक्ष व्यापारी एसोसिएशन बसंती लाल वाणी जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल0
0
Report
Advertisement
Bareilly में आंधी-तूफान: किला पुल पर पेड़ गिरे, ट्रैफिक बाधित
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान ने शहर में अफरा-तफरी मचा दी। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण किला इलाके में किला पुल पर कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। एक बड़ा पेड़ पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ किला नदी और हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा। इससे पुल पूरी तरह ब्लॉक हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।0
0
Report
अजमेर में पुराने नोट-सिक्कों की नुमाइश, ऑनलाइन ठगी से बचाव का संदेश
Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के शहर अजमेर में पुराने नोटों और सिक्कों की नुमाइश लगाई गई। इस नुमाइश का असल मकसद ऑनलाइन ठगी से महफूज रहने का पैग़ाम था। इसमें खुसूसी तौर पर कुरान पाक की आयतों से लिखे सिक्के और निजाम हैदराबाद हुकूमत की नायाब चीज़ों की भी नुमाइश लगाई गई। अजमेर की भागचंद की कोठी पर यह नुमाइश में शामिल बड़ौदा से अजमेर आए जय किशन चौहान ने बताया कि उनके पास निजाम हैदराबाद की वह नायाब सिक्के भी मौजूद है जिन्हें बतौर हिफाज़त के सैनिक इस्तेमाल किया करते थे। चोहान ने बताया कि उनके पास एक ऐसा नायाब अल्लाह का कलाम कुरान मजीद मौजूद है जिसे बरसों पहले हाथ से लिखा गया था। इसके अलावा ऐसे कई नायाब सिक्के हैं जिन पर कलामे ईलाही, आयतल कुर्सी और दीगर कलाम लिखे हुए हैं। इस नुमाइश में पहुंचे शौकीन लोगों ने भी एंटीक आइटम्स की खरीद फ़रोख्त की। जहां उन्हें सोशल मीडिया पर तारीखी दस्तावेज पुराने नोट और कदीमी सिक्कों के नाम पर भारी रकम देने के लालच में ठगी से बचने और महफूज रहने का मशवरा भी दिया गया। तीन रोज़ा इस नुमाइश में शहरियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा भी लिया और तारीखी नायाब यादगार सिक्कों के अलावा हाथ से लिखी कुरान करीम का दीदार भी किया।0
0
Report
अलीगढ़ में हिंदूवादी नेता सचिन राघव के साथ मारपीट, सुरक्षा की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:हिंदूवादी सचिन राघव के साथ मारपीट का मामला. कल सिविल लाइन इलाके के Ambedkar Park के सामने सचिन राघव और साथियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला. घटना के बाद सचिन राघव के समर्थन में क्षत्रिय समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे. जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सचिन राघव और उसके संगठन से जुड़े लोगों की सुरक्षा की मांग. सचिन राघव गौ रक्षा दल के नाम से चलते हैं संगठन. संगठन के संरक्षक और समर्थकों की जान-माल की सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम के समक्ष रखा गया पक्ष. सचिन राघव और उसके समर्थकों को हथियारों के लाइसेंस दिए जाने की मांग. क्षत्रिय महासभा के लोगों ने कहा अगर भीम आर्मी के लोग सुधर जाएं अन्यथा हम उनका सुधार करेंगे. अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय का मामला.0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर: डिप्टी कमिश्नर के घर घुसने की कोशिश, बेटी को पिस्टल दिखाकर धमकाया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश, बेटी को पिस्टल दिखाकर धमकाया सहारनपुर में पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के घर में घुसने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना 16 सितंबर की शाम करीब 7:55 बजे की बताई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर कॉलोनी के K-147 में ऊपरी मंजिल पर किराये के मकान में रहते हैं। बताया गया कि एक 22 वर्षीय युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचा। उस समय डिप्टी कमिश्नर की बेटी बरामदे में मौजूद थी। आरोप है कि युवक ने पिस्टल दिखाकर उसे घर के अंदर चलने के लिए धमकाया। बेटी के शोर मचाने पर उसकी मां बाहर आईं तो युवक ने Them भी हथियार दिखाकर धमकाया।दोनों के शोर मचाने पर डिप्टी कमिश्नर कमरे से बाहर आए। उन्हें देखते ही आरोपी सीढ़ियों से नीचे उतरकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर सदर बाजार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
अनूपपुर में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा: ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Anuppur, Madhya Pradesh:लोकेशन अनूपपुर क्या सरकारी जमीनों पर अब सिर्फ रसूखदारों का हक रह गया है? आज हम बात कर रहे हैं अनूपपुर जिले की ग्राम पंचायत कैल्हारी की, जहां 4.268 हेक्टेयर (लगभग 10.5 एकड़) सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं और दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। करोड़ों रुपये की इस शासकीय भूमि को भू-माफिया अपनी जागीर समझकर बैठे हैं। कब्ज़ा लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात है प्रशासन की चुप्पी! जी हां यह प्रशासन की कैसी लाचारी है की बेदखली के आदेश के बावजूद आखिरकार प्रशासनिक अमला क्यों नहीं खाली करा पा रहा करोड़ों की बेश कीमती भूमि जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बेघर परिवार को आश्रय मिलना है इस मामले को लेकर ग्राम कैलोरी के ग्रामीण अब आर पार के मूड में दिख रहे है ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित किया और जनसुनवाई मैं सैकड़ो ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है गांव के सरपंच तथा जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में कलेक्ट पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत की है कि जब सारे सरकारी रिकॉर्ड चीख चीख के कह रहे हैं खसरा नंबर 1595 / 1 कि यह जमीन सरकारी है तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं ?0
0
Report
कल्पना मिश्रा मौत: उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने कड़ाई से आगे जांच का दावा किया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल्पना मिश्रा की जिस तरह से मौत हुई, उसे लेकर लगातार जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कल जो कार्रवाई हुई है, वह भी इसी जांच का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मामले में atharv और ब्लड बैंक संचालित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, संबंधित ब्लड बैंक बिना अनुमति संचालित किया जा रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि जांच के जरिए मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और मुख्य दोषी तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और इस पूरे मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
