242127
शाहजहांपुरः कलान थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी शिकायतें, आठ शिकायतों में एक का निस्तारण
Suratpur Kathingra, Uttar Pradesh:कलान थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम कलान चित्रा निर्वाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में आठ शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका।अन्य के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
सीवान में साइबर कैफे चाकूबाजी: एफआईआर दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी तेज
Siwan, Bihar:सीवान में ZEE बिहार-झारखंड की खबर का बड़ा असर हुआ है। लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा सब्जी मंडी के पास साइबर कैफे में हुई चाकूबाजी के मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। खबर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दरअसल,2 दिन पूर्व लखनौरा के राजू प्रसाद के पुत्र कुशल कुमार को गांव के ही सब्जी मंडी के पास स्कॉर्पियो से आए कुछ बदमाशों ने दौड़ाकर चाकू मार घायल कर दिया था। जान बचाने के लिए युवक साइबर कैफे के अंदर जा छिपा था, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा था और साइबर कैफे में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पूरी वारदात साइबर कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वहीं पीड़ित ने आरोपियों पर चाकू मार कर करीब 4 लाख नगद रुपए लूट लेने का आरोप भी लगाया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल खबर चलने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।0
0
Report
खड़े हनुमान मंदिर के पास बंदर, आस्था-जगत में नया चर्चा का विषय
Ujjain, Madhya Pradesh:खड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचे बंदर, लोगों ने आस्था से जोड़ा; बोले- ‘हनुमान जी को बचाने खुद पहुंच रहे वानर’ मंदिर को लेकर पहले से चर्चा तेज, अब बंदरों की मौजूदगी ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक और तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। मंदिर के आसपास बंदर दिखाई देने लगे हैं। मौके पर मौजूद लोग इसे भगवान हनुमान से जोड़कर अपनी-अपनी आस्था के नजरिए से देख रहे हैं। मंदिर को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। सड़क चौड़ीकरण के कारण मंदिर को हटाए जाने की चर्चा के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच मंदिर के पास बंदरों की मौजूदगी सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसकी भी चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि ‘हनुमान जी को बचाने खुद वानर पहुंच रहे हैं।’ हालांकि, बंदरों का मंदिर के आसपास आना एक सामान्य घटना भी हो सकती है और इसे चमत्कार मानना लोगों की धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत धारणा है। फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। लोग दर्शन कर रहे हैं और मंदिर को इसी स्थान पर बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। अब बंदरों की मौजूदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में घर के पशुवाडे में सांप के डसने से 50 वर्षीय महिला की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जहरीले सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला की हुई मौत, घर में बने पशुवाड़े में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने महिला को डसा, 50 वर्षीय गुड्डी देवी की सर्पदंश से हुई मौत से परिवार में पसरा मातम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट कस्बे का मामला。0
0
Report
राहुल मियां बयान के बाद उत्तराखंड में भाजपा- कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज
Haldwani, Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को “राहुल मियां” कहने के बयान पर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। बयान के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नितिन नबीन का पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा पर धर्म, संप्रदाय और जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नितिन नबीन से तत्काल माफी मांगने की मांग की है। हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं की ओर से लगातार ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिनका मकसद जनता को असल मुद्दों से भटकाना है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन का पुतला भी फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने भाजपा पर धर्म, संप्रदाय और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दों का जवाब नहीं है, इसलिए धार्मिक और साम्प्रदायिक मुद्दों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस नेता गोविंद बिष्ट ने भी नितिन नबीन के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने बयान पर तत्काल माफी मांगें। इसके पहले कल नितिन नवीन ने अपनी भाषण के दौरान मंच से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहुल "मियां" कहकर संबोधित किया था। नितिन नवीन ने कहा था कि राहुल मियां विदेशी संस्कृत में ही पहले बड़े हैं उनको भारतीय संस्कृति में कोई रुचि नहीं है.... नितिन नबीन...... (मंच से अपने उद्बोधन मे) कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर नितिन नबीन ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी, तो आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल नितिन नबीन के बयान के बाद उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है।0
0
Report
सीतापुर प्रभारी मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की जानकारी साझा की
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर प्रभारी मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की जानकारी साझा की0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश का DNA शो के लिए इनपुट: क्या लाएगा नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:input of brajesh for dna show0
0
Report
फ़रीदाबाद एक्सीडेंट: CCTV फुटेज में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दोनों युवकों की मौत
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद एक्सीडेंट अपडेटके सराय टोल के पास हुए दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज आया सामने。 तड़के सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हुई。 CCTV में तेज स्पीड से बाइक आती हुई दिखाई दे रही है。 अचानक बाइक डिसबैलेंस हुई और हाईवे की ग्रिल से जा टकराई。 ग्रिल से टकराते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे。 हादसे में किसी वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर नहीं मारी थी。 दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था。 गिरने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं。 गंभीर चोटों के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की。 दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाए गए。 पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
योगी सरकार महिलाओं को 1 लाख रुपये तीन किश्तों में बिना ब्याज देगी
Mainpuri, Uttar Pradesh:योगी का ऐलान महिलाओं को 1-1 लाख रुपये बिना ब्याज तीन किश्तों में दिए जाएंगे। यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को योगी सरकार 1-1 लाख रुपये देने जा रही है। महिलाओं को ये रकम तीन किश्तों में बिना ब्याज के दी जाएगी। पहली किश्त 20 हजार रुपये, दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी 50 हजार रुपयों की होगी। यूपी की महिलाओं को ये आर्थिक मदद जीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी। मैनपुरी की महिलाएं मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद खुश नजर आईं; उन्होंने कहा कि योजना के तहत एक-एक लाख रुपये हम लोगों को मिलने वाले हैं जिससे हम अपने परिवार को और मजबूत कर सकेंगे रोजगार लगाकर परिवार पालने का काम करेंगे।0
0
Report
Advertisement
वंदे मातरम मुद्दे पर बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लिया
Patna, Bihar:रजनीश पटना वंदे मातरम् मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधने पर कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर कौंडिल्य ने कहा कि अंग्रेजों की दलाली करने वाले और ब्रिटिश खुफिया एजेंसी द्वारा स्थापित आरएसएस की गोद से निकले बीजेपी अब वंदे मातरम पर कांग्रेस को ज्ञान दे रही है.. इन्हें यह भी पता नहीं है कि वंदे मातरम् कांग्रेस पार्टी के पहले अधिवेशन में गाया गया था और वंदे मातरम् को संवैधानिक दर्जा भी कांग्रेस पार्टी की वजह से मिला..अब ये चले आएं हैं वंदे मातरम् पर राजनीति करने और वंदे मातरम् पर ज्ञान देने बाइट 1 शिशिर कौंडिल्य,कांग्रेस प्रवक्ता, बाइट अटैच है वंदे मातरम् मसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाने पर लेने पर आरजेडी मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और देश के नेता है ..बीजेपी के खिलाफ कश्मीर से कन्याकुमारी तक माहौल खराब बना हुआ है सभी तबकों मेनेज में ये मुद्दा से हटकर हिंदू मुस्लिम समेत इधर उधर की बात कर रहे हैं जबकि मुद्दों की बात नहीं करते .. बाइट 2 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता वंदे मातरम् मुद्दे पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में बहस हो चुकी है लिहाजा देश की जनता सबकुछ देखी है .. जहां तक राहुल गांधी की बात है तो उन्हें वंदे मातरम के सभी पद्यांश समझ में नहीं आता है,लिहाजा बेहतर होता कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राहुल गांधी को एक ट्यूटर दे देते जो उन्हें वंदे मातरम समझा पाता0
0
Report
अलीगढ़ में संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप, पुलिस देरी से पहुंची—हत्या के आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चारपाई पर शव, चारपाई के पास तमंचा पड़ा हुआ मिला; परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया, परिजनों ने पुलिस पर घटनास्थल पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया; पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कर रही है। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय देवेंद्र का शव लहूलुहान अवस्था में मिला; सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस चौकी 1 किलोमीटर दूर होने के बावजूद पुलिस डेढ़ घंटा देरी से घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। मृतक के सर में गोली लगी हुई है। मृतक के परिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि उसका भाई धुलाई सर्विस सेंटर चलता था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। अज्ञात हमलावरों ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कर रही है।0
0
Report
मेड़ता रोड में पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड में पोलिंग पार्टियाँ बूथों के लिए हुई रवाना। मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेकर इवीएम मशीन के साथ बूथों के लिए रवाना। मेड़ता विधानसभा की मेड़ता रोड नगर पालिका के 25 वार्डों को लेकर पोलिंग पार्टियाँ ईवीएम मशीन के साथ बूथों के लिए रवाना हो गईं। मेड़ता रोड राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेकर सभी पोलिंग पार्टियाँ 25 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करने के लिए बूथों पर पहुंचने लगे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित आरएसी जवान तैनात रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में बाइक सवार को गोली: CCTV फुटेज से हत्या की पुष्टि
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में आज सुबह हुए मर्डर का सीसीटीवी आया सामने बाइक पर जा रहे 40 वर्षीय महेंद्र सिंह को हमलावरों ने मारी गोली चलती बाइक से नीचे गिरा मृतक बाइक पर जा रहे मृतक को पीछे से मारी गई गोली बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हुए फरार गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
परबतसर नगर निकाय चुनाव की तैयारी: जिला कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया
Didwana, Rajasthan:जिला कलक्टर अवधेश मीणा आज परबतसर दौरे पर रहे और नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। बूथों पर मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और मतदाताओं की सुविधा के बारे में अधिकारी से जानकारी ली गई। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम: युवा बनाम अनुभवी—बूथ तक पहुंच तय करेगी चाबी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर की शहर की सरकार कौन बनाएगा...इसका फैसला अब नेताओं के भाषण नहीं, उम्र का गणित और बूथ की कतार करेगी। 24 लाख 33 हजार वोटरों में हर तीसरा मतदाता 36 से 50 साल का है, तो हर 100 में 39 वोटर 35 साल तक के युवा। चार लाख से ज्यादा सीनियर सिटीजन भी चुनावी हिसाब बदलने को तैयार हैं। 150 वार्ड...723 प्रत्याशी और 2256 बूथ...सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 11 घंटे वोटर जज की कुर्सी पर बैठेंगे और EVM का एक बटन प्रत्याशियों की सियासी कॉपी में पास-फेल लिख देगा। अब सवाल यही युवा जोश भारी पड़ेगा, अनुभवी वोट का गणित या महिला वोटरों की खामोश ताकत...शहर की सरकार की चाबी आखिर किसके हाथ लगेगी?\n\nजयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में शहर की सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला अब मतदाता करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए पूरा दमखम लगा रखा हैं.....कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक यानी 11 घंटे मतदान होगा। 2256 बूथों पर 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 723 प्रत्याशियों की सियासी कॉपी में नंबर देंगे। इस चुनाव में पार्टी, प्रत्याशी और स्थानीय मुद्दों के साथ मतदाताओं की उम्र और जेंडर का गणित भी नतीजों की दिशा तय करने वाला है। जयपुर नगर निगम के मतदाताओं के उम्रवार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो चुनाव की सबसे बड़ी ताकत युवा और मध्यम आयु वर्ग है। 18 से 35 साल के 9 लाख 40 हजार 741 मतदाता हैं। यानी प्रत्येक 100 वोटरों में करीब 39 वोटर युवा हैं। वहीं अकेले 36 से 50 वर्ष आयु वर्ग में 7 लाख 51 हजार 096 मतदाता हैं। इनकी हिस्सेदारी 30.87 फीसदी है। यानी जयपुर में लगभग हर तीसरा वोटर 36 से 50 साल का है। दिलचस्प तस्वीर विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं में भी सामने आती है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल विधानसभा क्षेत्रों में सांगानेर में सबसे ज्यादा 3 लाख 69 हजार 626 मतदाता हैं। इसके बाद विद्याधर नगर में 3 लाख 63 हजार 151 और हवामहल में 2 लाख 65 हजार 626 मतदाता हैं। दूसरी तरफ निगम के केवल तीन वार्ड वाले आमेर क्षेत्र में सबसे कम 47 हजार 891 वोटर हैं। जयपुर नगर निगम क्षेत्र के 150 वार्डो में जेंडर का गणित देखें तो नगर निगम में 12,61,424 पुरुष और 11,71,682 महिला मतदाता हैं। पुरुष मतदाता महिलाओं से 89,742 ज्यादा हैं। इसके अलावा 92 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं उम्र के पांच वर्गों में देखें तो 18 से 25 साल के 3,49,772 मतदाता हैं, जिनकी हिस्सेदारी 14.37 फीसदी है। 26 से 35 साल के 5,90,969 मतदाता यानी 24.29 फीसदी हैं। दोनों वर्गों को मिलाएं तो 18 से 35 साल के 9,40,741 वोटर, यानी 38.66 फीसदी मतदाता हैं।\n\nजयपुर नगर निगम के वार्डवार तस्वीर ... वार्ड 132 सबसे युवा वार्ड नजर आता है। यहाँ 17,279 मतदाताओं में 8,419 की उम्र 18 से 35 साल है। यानी 48.72 फीसदी वोटर युवा हैं। वार्ड 131 में यह हिस्सेदारी 48.57 फीसदी, वार्ड 150 में 48.32 फीसदी और वार्ड 148 में 47.88 फीसदी है। इसका मतलब हैं की इन वार्डों में लगभग हर दूसरा मतदाता 35 साल तक का है। रोजगार, सड़क, ट्रैफिक, सफाई, डिजिटल सेवाएं और शहर की नई जरूरतों से जुड़े मुद्दे इस वर्ग के मतदान व्यवहार में अहम हो सकते हैं। वहीं 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की हिस्सेदारी में वार्ड 123 सबसे आगे है। यहां 11,501 मतदाताओं में 3,174 यानी 27.60 फीसदी मतदाता 60 साल से ज्यादा उम्र का हैं। संख्या के लिहाज से वार्ड 90 में सबसे अधिक 5,402 सीनियर सिटीजन वोटर हैं। वार्डों के आकार में भी बड़ा अंतर है। वार्ड 26 में सर्वाधिक 30,814 मतदाता हैं। इसके बाद वार्ड 113 में 27,924, वार्ड 49 में 26,551, वार्ड 62 में 25,138 और वार्ड 109 में 24,463 वोटर हैं। इसके ठीक उलट वार्ड 93 में महज 5,180 मतदाता हैं। वार्ड 102 में 8,555, वार्ड 150 में 8,799, वार्ड 144 में 9,227 और वार्ड 121 में 9,268 मतदाता हैं। यानी सबसे बड़े वार्ड 26 में सबसे छोटे वार्ड 93 के मुकाबले करीब छह गुना वोटर हैं।\n\nबहरहाल, अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की असली परीक्षा ‘वोट कन्वर्जन’ की है। समर्थक कौन है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह होगा कि समर्थक वोट डालने बूथ तक पहुंचा या नहीं। युवा जोश, महिला वोट की खामोश ताकत और अनुभवी मतदाता इन तीनों को जो प्रत्याशी अपने पक्ष में ज्यादा बूथ तक पहुंचा पाएगा, उसकी सियासी कॉपी में पास होने की संभावना उतनी ही मजबूत होगी। 14 सितंबर को EVM खुलेगी तो पता चलेगा कि जयपुर ने शहर की चाबी किसके हाथ सौंपी।0
0
Report
Advertisement
