242401
Shahjahanpur - स्कूली बच्चों ने खेली होली
Gangsara, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर जनपद के शिक्षण संस्थाओं में आज से होने वाले होली अवकाश पर समस्त विद्यालयों में बच्चों में होली का विशेष उत्साह देखा गया, विद्यालय के अंतिम दिन बच्चों ने अपने गुरुजनों सहित आपस में एक दूसरे को जमकर रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शशांक सिंह ने कहा सभी आरोप गलत, FIR पर चौंकाने वाला दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कुक से मारपीट मामले पर क्रिकेटर शशांक सिंह का बयान शशांक ने कहा सभी आरोप ग़लत है उसको खाना बनाना भी नहीं आता था इसलिए उसको जाने के लिए कहा वो घर के वीडियो बना रहा था, उसको वीडियो बनाने से रोका था 20 हज़ार रुपए माँग रहा था घर से बाहर जाने के बाद चोट के निशान कैसे आए नहीं पता मुझे तो लगता है उसको किसी ने षड्यंत्र के तहत भेजा था पुलिस ने कैसे FIR कर ली ये चौकने वाला है पूरे आरोप ग़लत है परिवार से पूछ कर आगे की कार्रवाई युवक के खिलाफ की जाएगी मेरी छवि मैं ग्राउंड पर बनाई है0
0
Report
करनाल कुटेल बाइपास पर गोल्डी बराड़ से जुड़े 5 बदमाश गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद
Karnal, Haryana:करनाल कुटेल बाइपास पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े 5 बदमाश गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद। करनाल पुलिस ने कुटेल बाइपास के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और एक गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी हरियाणा और पंजाब में दो बड़ी हत्याओं की साजिश रच रहे थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। घेराबंदी और पांच आरोपी दबोचे: सीआईए-1 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि 29 जून को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश भारी हथियारों के साथ कुटेल बाइपास की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि परमीत नाम का एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। भारी मात्रा में हथियार बरामद: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार बरामद होना किसी गंभीर आपराधिक साजिश की ओर इशारा करता है। ये आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन निवासी कलानौर, जतिन निवासी कलानौर, राहुल निवासी खरखौदा, नवदीप निवासी मेहलापुर और कपिल निवासी मेहलापुर के रूप में हुई है। वहीं हथियार सप्लाई करने वाले आकाश को भी खरखौदा से गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी परमीत की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व एमसी पवन पर हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पवन कलानौर में वर्ष 2013 में एमसी रह चुका है और बाद में प्रधान भी रहा। पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में विरोधी पक्ष के अवतार कालिया के साथ हुए विवाद और हमले के बाद से वह रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश के चलते वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार कालिया की हत्या की योजना बना रहा था। पंजाब में भी टारगेट था तय: पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पंजाब में चंदू फिरोजपुरिया नामक व्यक्ति की हत्या की साजिश भी रच रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से दोनों संभावित वारदातों को समय रहते रोक लिया गया। गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े तार: प्राथमिक जांच में आरोपियों के तार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार मनीष और अमर नाम के अपराधियों के जरिए इनका संपर्क गैंग से हुआ था। मनीष डबल मर्डर केस में दोषी बताया गया है, जबकि अमर सजा के दौरान पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। तीन दिन के रिमांड पर होंगे आरोपी: पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की गई है। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान गैंग के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य संभावित वारदातों को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से EV नीति लागू, चार्जिंग पॉइंट और टैक्स छूट
New Delhi, Delhi:1 जुलाई 2026 से एलजी की मंजूरी के बाद दिल्ली में नई ईवी नीति लागू होगी दिल्ली की जनता बोली नई ईवी नीति लागू होने के साथ हर जगह ईवी चार्जिंग पॉइंट होने चाहिए ईवी गाड़ी नीति आने से भविष्य में प्रदूषण मे भारी कमी आयेगी ईवी गाड़ी क़ीमत बहुत होनी चाहिए जिससे हर कोई आम जनता खरीद सके 1 जुलाई 2026 से एलजी की मंजूरी के बाद दिल्ली में नई ईवी नीति लागू होगी। यह नीति 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी。 ₹30 लाख तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट。 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर: ₹30,000 तक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर: ₹50,000 तक इलेक्ट्रिक N1 गुड्स व्हीकल ₹1 लाख कीमत होंगे जनता की राय पूछी है उनका कहना ईवी नीति लागू होने के साथ साथ ईवी गाड़ी के लिऐ चार्जिंग पॉइंट होने चाहिए जिससे वह आसानी से सफर कर सके लेकिन सवाल ये भी कर रहे है ईवी गाड़ी आज के समय बहुत महंगी है ईवी गाड़ी नीति आने से भविष्य में प्रदूषण मे भारी कमी आयेगी पेट्रोल डीजल सीएनजी के दाम जो पढ़ते जा रहे हैं उसकी चिंता देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक ईवी उनके लिए फायदेमंद है बहुत कम पैसे अपना सफर पूरा कर सकते है वही दिल्ली सरकार से मिली जानकारी अनुसार सरकार 31 मार्च 2027 तक 30,000 से अधिक EV चार्जिंग पॉइंट बनाने का लक्ष्य दिल्ली में ईवी अपनाने के लिए पर्याप्त होगा ओर आगे बढ़ा सकते है दिल्ली की जनता ईवी गाड़ी की नीति लेकर क्या बोली आप भी सुने0
0
Report
Advertisement
बोकारो की पहली बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम की व्यवस्था की कलई खोल दी। चास के कृष्णपुरी और रामनगर कॉलोनी में सड़कें नदी बन गईं। नालियां जाम होने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। लोग घुटने भर पानी में चलने को मजबूर हैं। सवाल ये कि जब पहली बारिश में ये हाल है तो पूरे मानसून क्या होगा? ये तस्वीरें चास के कृष्णपुरी और रामनगर कॉलोनी की हैं। मंगलवार को हुई पहली तेज बारिश में ही सड़कें दरिया बन गईं। नालियों की सफाई न होने से पानी सड़कों पर आ गया। हालात ऐसे कि सड़क और नाले में फर्क करना मुश्किल। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नगर निगम नाला सफाई के नाम पर लाखों खर्च करता है, लेकिन नतीजा जीरो। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशानी झेलनी पड़ी। कई घरों में गंदा पानी घुस गया। लोग पूछ रहे हैं कि अभी शुरुआत है तो आगे क्या होगा?0
0
Report
723 करोड़ बकाया राजस्व वसूली के लिए परिवहन आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - 722 करोड़ की बकाया, वसूली को लेकर सख्त TC - ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा ने दिखाई सख्ती - 722 करोड़ की बकाया राजस्व वसूली को लेकर निर्देश - विभिन्न ऑडिट प्रकरणों में राजस्व राशि बकाया - सभी RTO-DTO अफसरों को दिए निर्देश - सर्वाधिक बकाया इंटरनल ऑडिट प्रकरणों में एंकर परिवहन विभाग ने राज्य में विभिन्न ऑडिट निकायों द्वारा रेखांकित की गई करोड़ों रुपए की बकाया राजस्व राशि को वसूलने के लिए अब कड़ा रुख अपनाया है। विभाग की कुल 722.11 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राजस्व वसूली बकाया। इस संबंध में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रदेश के सभी RTO-DTO को सख्ती से बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 परिवहन विभाग की पिछले कुछ वर्षों में ऑडिट पैरा और इंटरनल ऑडिट के मामलों में बकाया राशि बढ़ती जा रही है। इस सम्बंध में परिवहन विभाग की 9 जून को वीसी के जरिए हुई समीक्षा बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इस बैठक में मिले फीडबैक और वित्तीय समीक्षा के आधार पर आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। सभी RTO और DTO अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में लंबित राजस्व मामलों को तत्काल निपटाने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं। कुल लंबित 722.11 करोड़ रुपए में विभाग की आंतरिक जांच विंग के तहत सबसे बड़ी राशि 435.93 करोड़ रुपए का राजस्व बकाया है। महालेखाकार ऑडिट के तहत विभाग को कुल 217.30 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी कैग ऑडिट आपत्तियों के अंतर्गत कुल 35.28 करोड़ रुपए का बकाया शेष है। जबकि विधानसभा की जन लेखा समिति से जुड़े मामलों में कुल 33.59 करोड़ रुपए की वसूली अभी बाकी है। इन सभी बकाया राशि को लेकर परिवहन आयुक्त ने सख्ती से वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Gfx In किस रीजन में कितनी राशि बकाया - सीकर RTO में सबसे अधिक कुल 109.25 करोड़ रुपए बकाया - झुंझुनू में 43.38 करोड़, सुजानगढ़ 25.31 करोड़, सीकर 23.90 करोड़ बकाया - अलवर RTO क्षेत्र में कुल 80.56 करोड़ रुपए बकाया - इसमें अकेले अलवर DTO का हिस्सा 76.64 करोड़ रुपए - जयपुर RTO प्रथम में कुल 79.68 करोड़ रुपए की राशि बकाया - अजमेर RTO में 69.50 करोड़ रुपए की वसूली बाकी - केकड़ी में 14.64 करोड़ और अजमेर में 11.76 करोड़ रुपए बकाया - जोधपुर RTO में 63.56 करोड़, बीकानेर RTO में 61.85 करोड़ बकाया - चित्तौड़गढ़ RTO में 53.39 करोड़ का राजस्व बकाया - भरतपुर RTO का कुल बकाया 43.33 करोड़ रुपए - जयपुर आरटीओ द्वितीय में कुल 40.52 करोड़ रुपए बकाया - दौसा RTO में सवाई माधोपुर के 17.05 करोड़ सहित कुल 37.25 करोड़ बकाया - उदयपुर RTO के अंतर्गत कुल 39.29 करोड़ रुपए बकाया - कोटा RTO में कुल 27.11 करोड़ रुपए बकाया - पाली RTO में कुल 16.82 करोड़ रुपए की वसूली बाकी Gfx Out वीओ- 2 परिवहन मुख्यालय ने अपने सभी अधीनस्थ कार्यालयों को चार बिंदुओं पर कड़ाई से अमल करने को कहा है। परिवहन आयुक्त ने कहा है कि सभी कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले आंतरिक जांच, महालेखाकार, जन लेखा समिति तथा कैग से संबंधित देय राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जिन विशिष्ट वाहनों से बकाया राशि की वसूली संभव नहीं हो पा रही है, उन पर नियमों के तहत कठोर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। जिन ऑडिट पैरों में अब किसी भी स्थिति में वसूली किया जाना संभव नहीं रह गया है, उनके वेव ऑफ के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजे जाएं। अभियान की मासिक प्रगति रिपोर्ट अनुपालना के साथ प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साफ है कि परिवहन विभाग राजस्व को लेकर अब किसी भी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं है। आगामी महीनों में बकायादारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
अमरौहा देहात में चार चोरी, तीन चोर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा देहात थाना क्षेत्र के चार गांव में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद अमरौहा देहात थाना क्षेत्र में हुई चार चोरी की घटनाओं का पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को मीडिया के सामने राज द्वारका में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तीन अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, 1.13 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम अफजलपुर, रामहट, हसनपुर कचिया और मानकजुड़ी में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को चकवारसपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चारों वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनसान मकानों को निशाना बनाकर नकब लगाकर चोरी करते थे और विरोध की स्थिति से बचने के लिए अवैध तमंचे रखते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपरक्षात्मक मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा: हूल दिवस पर वीर शहीद सिधो-कान्हू को श्रद्धांजलि
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- हूल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय परिसर लोहरदगा में उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवार रिजवी सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद सिधो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सिधो-कान्हू ने अन्याय, शोषण एवं ब्रिटिश शासन के विरुद्ध समाज को संगठित कर ऐतिहासिक हूल आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका साहस, त्याग और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हूल दिवस हमें अपने वीर शहीदों के संघर्ष, स्वाभिमान एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।0
0
Report
चकराता में आधी रात अज्ञात उपद्रवियों ने 5 गाड़ियां आग के हवाले कर दीं
Noida, Uttar Pradesh:चकराता के क्वासी क्षेत्र के द्वाराधार में आधी रात को भारी हड़कंप मच गया। यहाँ कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने रोड के किनारे बने यात्री शेड में खड़ी 5 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस अग्निकांड में चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस वारदात के पीछे कुछ नशेड़ी युवकों का हाथ होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी व स्थानीय इनपुट्स के जरिए आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
हूल दिवस पर बरहेट में श्रद्धांजलि: नेता-कार्यकर्ता जुटे
Sahibganj, Jharkhand:बरहेट के भोगनाडीह में आज 30 जून को सादगीपूर्ण तरीके से सभी पार्टी ने हूल दिवस मनाया. आज सुबह 11 बजे जेएमएम पार्टी की ओर से बरहेट पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल और भोगनाडीह में शहीद स्थल पहुंचकर सिदो कान्हो, चाँद भैरव और फूलो झनों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. जेएमएम पार्टी की ओर से राजमहল सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधायक एम टी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, लिट्टीपड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, जेएमएम प्रवक्ता पंकज मिश्रा समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्त्ता भोगनडीह पहुंचे कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. जिला प्रशासन ने भी हूल दिवस को लेकर सभी तैयारी की. साहिबगंज उपायुक्त और साहिबगंज पुलिस अधीक्षक ने भी सभी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि हर वर्ष की तरह हम सभी शहीदों को नमन करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हैं. इस मौके पर क्षेत्र वासियों को हूल की शुभकामनाएं. झारखण्ड निर्माण के बाद यह पहला हूल दिवस रहा जब ज्यादातर लोग केवल माल्यार्पण कर इतिश्री कर दिया.0
0
Report
Advertisement
हूल दिवस पर आदिवासी शहीदों के बलिदान को देश ने किया सम्मान
Ranchi, Jharkhand:30 जून 1855 को सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो के नेतृत्व में संताल हूल की शुरुआत हुई थी। यह विद्रोह अंग्रेजी हुकूमत, जमींदारों और महाजनों के अत्याचार व शोषण के खिलाफ छेड़ा गया था। हजारों आदिवासियों ने इस आंदोलन में हिस्सा लेकर अपने अधिकारों और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। हूल दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शहीदों को नमन करते हुए इसे देश की आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली या दूसरी बार उन्हें हूल दिवस के अवसर पर यहां रहने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे एक निजी कार्यक्रम में आए थे, लेकिन हूल दिवस के मौके पर यहां मौजूद रहना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड का इतिहास गौरवशाली रहा है। प्राचीन काल में अंग, बंग और कलिंग भारतीय संस्कृति और सभ्यता के महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की ऋषि-मुनियों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश के इतिहास में विशेष स्थान रखती है। अश्विनी चौबे ने कहा कि सिद्धो-कान्हू जैसे वीर स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण बलिदान दिए हैं। तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू सहित हजारों शहीदों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। हूल दिवस के अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ देश की सेवा और बलिदान के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने अपने संबोधन का समापन "इदं राष्ट्राय, इदं न मम" अर्थात "सब कुछ राष्ट्र के लिए समर्पित है" के संदेश के साथ किया।0
0
Report
झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया शुरू, हर बीएलओ को 300 मतदाताओं के पुनरीक्षण का टार्गेट
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीएलओ घर घर जाकर वोटर्स को गणना फॉर्म दे रहे हैं और एसआईआर से जुड़ी जानकारी गणना फॉर्म के जरिए जुटा रहे हैं। एक बीएलओ को 300 मतदाताओं के पुनरीक्षण की जानकारी सौंपी गई है।0
0
Report
धौलपुर: जगन गुर्जर परिवार सीबीआई जांच और पप्पू गुर्जर की शिफ्टिंग की मांग
Noida, Uttar Pradesh:धौलपुर : डकैत जगन गुर्जर के परिवारजन पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर , जगन गुर्जर की बहन व अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत पप्पू गुर्जर की पत्नी परिवारजनों बच्चों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट , पप्पू गुर्जर को जान की खतरा होने के चलते धौलपुर जिला में शिफ्ट करने की कर रहे मांग , tथा जगन गुर्जर की मौत पर सीबीआई जांच की कर रहे मांग0
0
Report
Advertisement
रामनगर पुलिस ने दिल्ली से 10 हजार इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को ग्राम तुमड़िया डाम निवासी सुरजीत सिंह अपनी स्कूटी से हाथीडगर से घर लौट रहे थे, इसी दौरान चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास से 10 हजार की नकदी तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी आयुष, अनिल और प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चौथा आरोपी साहिल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था, इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने 16 मई को साहिल पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। एसओजी और रामनगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार की जा रही तलाश के बाद आरोपी साहिल को दिल्ली के गगन विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रामनगर लेकर आई और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। रामनगर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.0
0
Report
सीकर में नीट छात्र-हॉस्टल मारपीट मामले पर एसएफआई का प्रदर्शन जारी
Sikar, Rajasthan:सीकर नीट छात्रों से कथित मारपीट मामले में एसएफआई का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प सीकर में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ हॉस्टल में कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक जद्दोजहद चली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ सहित पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया। बाद में सीओ सिटी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद एसएफआई के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर हॉस्टल में छात्रों के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों पार्थ कोचिंग में अध्ययनरत कुछ छात्रों के साथ हॉस्टल में कथित रूप से हॉस्टल संचालक और बाउंसरों द्वारा मारपीट की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने सीकर के उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में एक बाउंसर दीपक को शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया था। वहीं, प्रकरण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। बाइट प्रदर्शनकारी नेता0
0
Report
कश्मीर में गर्मी तेज, सभी जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर
Srinagar, Uttarakhand:Heat wave intensifies in Kashmir Kashmir's heat wave intensified as Srinagar recorded its highest temperature of June at 35.3 degrees Celsius, up 1.5 degrees Celsius from the previous day. The mercury has risen sharply across Kashmir over the past four days, ending an unusually cool spell that prevailed through most of June. According to the Meteorological Department, Srinagar's maximum temperature climbed from 33.8 degrees Celsius on Sunday to 35.3 degrees Celsius on Monday, about 5 degrees Celsius above normal for this time of the year. Temperatures remained well above normal across Kashmir. Qazigund recorded 33.8 degrees Celsius, 5 degrees Celsius above normal; Kokernag 32.9 degrees Celsius, also 5 degrees Celsius above normal; Kupwara 32.7 degrees Celsius, 2.7 degrees Celsius above normal; Pahalgam 29 degrees Celsius, 3.6 degrees Celsius above normal; and Gulmarg 26.9 degrees Celsius, 5.2 degrees Celsius above normal. In the Jammu region, Jammu city recorded 36.9 Celcius, 0.1 degree Celsius below normal. Katra registered 35.6 degrees Celsius, 1.8 degrees Celsius above normal; Bhaderwah 32.9 degrees Celsius, 1.8 degrees Celsius above normal; Banihal 31.9 degrees Celsius, 2.7 degrees Celsius above normal; and Batote 29.3 degrees Celsius, 1.4 degrees Celsius above normal. Temperatures across Kashmir are expected to remain at similar levels or rise slightly on Tuesday, a Meteorological Department official said. The official said a fresh Western Disturbance interacting with advancing monsoon winds is expected to affect Jammu and Kashmir between July 1 and July 5, bringing widespread rain, thunderstorms, gusty winds, lightning and isolated hailstorms. The wet spell is expected to provide relief from the prevailing heat, although heavy showers and strong winds could trigger localised disruptions, particularly in flood-prone and hilly areas, officials said. The rainfall is also expected to bring down temperatures across Kashmir.0
0
Report
Advertisement
