242401
Shahjahanpur - पुवायां,बीमारी और भूख से हुई तेंदुए की मौत
Powayan, Uttar Pradesh:खुटार रेंज और पीलीभीत के गांव दुर्जनपुर और नजीरगंज के बीच स्थित एक मकान के बाहर एक तेंदुए का शव पड़ा देखा गया. सूचना पर शाहजहांपुर के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारी और विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच कर तेंदुए के शव को पोस्टमार्ट के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया, तेंदुए की मौत का कारण बीमारी और भूख बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूनीवर्सिटी ढिलवां कॉलेज के अध्यापकों ने किया ताला: वेतन और यूजीसी नियमों के अनुसार समान वेतन की मांग तेज
Barnala, Bathinda, Punjab:ढिलवां गांव, बरनाला के विधानसभा क्षेत्र में पंजाबी यूनिवर्सिटी ढिलवां कॉलेज के अध्यापकों ने अपनी मांगों के समर्थ में कॉलेज का मुख्य गेट ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकतर नियमित कर्मचारियों की वेतन के अनुरोध के साथ यूनियन ने कहा कि वेतन संशोधन और यूजीसी के नियमों के अनुसार मिलती वेतन की मांग वर्षों से लंबित है। 18 अगस्त 2026 से पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कार्यालय के सामने धरना चल रहा है, पर प्रशासन ने मांगें मानने से इनकार किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के 13 यूनिवर्सिटी/कॉन्ट्रक्ट संस्थानों के अध्यापकों ने आज सभी कॉलेज बंद कर दिए हैं। सरकार और पंजाब यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रैक्ट बेस के अध्यापकों की मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। अध्यापकों और कॉलेज विद्यार्थियों ने गेट के बाहर टेंट लगाकर एक दिवसीय धरना दिया और कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो आने वाले दिनों में कॉलेजों को मुकम्मल तौर पर बंद कर दिया जाएगा।0
0
Report
किशनगढ़ नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन से प्रचार तेज किया
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रचार थमने से पहले भाजपा सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने रैली, जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने की कोशिश की। वार्डों में दिनभर चुनावी नारों और समर्थकों की भीड़ से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। वार्ड नंबर 38 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह राठौड़ ने समर्थकों के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाए। दिनेश सिंह राठौड़ ने वार्डवासियों से संपर्क कर विकास के मुद्दों पर समर्थन मांगा और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं वार्ड नंबर 60 में भाजपा प्रत्याशी कांता बालोटिया ने भी रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। समर्थकों के साथ वार्ड में निकली रैली के दौरान जगह-जगह लोगों से संपर्क किया गया। प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय दावेदार भी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे रहे। कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और कई जगह बहुकोणीय नजर आ रहा है। अब प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशीों और उनके समर्थकों की नजर मतदान के दिन पर टिक गई है। रैलियों और भीड़ के जरिए दिखाई गई ताकत कितने वोटों में बदलती है, इसका फैसला मतदाता करेंगे.0
0
Report
टीकमगढ़ सुधासागर रोड जंगल में नीलगाय शिकार की घटना, खेत से अवशेष मिलने से हड़कंप
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ सुधासागर रोड जंगल में नीलगाय शिकार की घटना, खेत से अवशेष मिलने से हड़कंप0
0
Report
Advertisement
इटावा पुलिस ने संचार साथी ऐप से 20 लाख के 100 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस ने संचार साथी एप के माध्यम से खोए हुए 20 लाख रुपए के 100 मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए हैं, जिससे लोग खुश नजर आए और इटावा पुलिस को धन्यवाद दिया गया है। इटावा जनपद में पुलिस के द्वारा संचार साथी प के जरिए लोगों के खोए हुए मोबाइल को ढूंढ कर बरामद किया गया है; करीब 20 लाख रुपए के बरामद 100 फोनों को इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में वितरित किया गया है। लोगों ने सराहना की है कि पुलिस ने फोन खोजकर सहायता की।0
0
Report
बीजेपी के आंतरिक सर्वे के आधार पर 125 विधायकों के टिकट काटने की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- बीजेपी के आंतरिक सर्वे के मुताबिक कई विधायकों के कामकाज से उनके क्षेत्र की जनता खुश नहीं है, ऐसे में बीजेपी करीब 125 विधायकों के टिकट काट सकती है0
0
Report
निकाय चुनाव: बढ़ी मतदान से भाजपा के पक्ष में उत्साह का बोलबाला
Udaipur, Rajasthan:राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदाता के लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उदयपुर संभाग के चुनाव प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने अपनी खुशी व्यक्त की है। राठौर ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि शहरी सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया हो। इतिहास गवाह है कि जब भी वोटिंग परसेंटेज बढा है तो उसका फायदा सत्ताधारी दल को मिला है। लोग प्रदेश की भजन लाल सरकार के कार्यों पर मोहर लगाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। चुनाव में भाजपा बंपर जीत दर्ज करेगी。0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में शांतिपूर्ण मतदान, निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने सुरक्षा जिम्मेदारियाँ संभाली
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा एक्टिव मोड पर मतदान समाप्ति से पहले लगातार कर रहे मतदान केन्द्रों का निरीक्षण और मॉनिटरिंग अब तक बीकानेर में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी लगातार मैदान में दिख रहे एक्टिव प्रशासनिक मॉनिटरिंग के चलते मतदान प्रक्रिया चल रही सुचारू रूप से डीएम निशांत जैन और एसपी मृदुल कच्छावा ने लगातार संभाली कमान0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव: मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन पूरा, वार्डों में तैयारी तेज
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर पीयूष समारिया की मौजूदगी में ईएमएस के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की गई। तृतीय रेंडमाइजेशन के तहत 815 सक्रिय मतदान दलों को उनके मतदान बूथ आवंटित कर दिए गए हैं। वहीं 816 से 897 तक के मतदान दलों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा 898 से 965 तक के मतदान दल अतिरिक्त रिजर्व के रूप में तैयार रखे गए हैं। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी, रिटर्निंग अधिकारी रवि वर्मा, मतदान दल प्रभारी मुकेश चौधरी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष शर्मा मौजूद रहे। अब मतदान दलों के बूथ आवंटन के साथ ही नगर निगम के 100 वार्डों में मतदान की तैयारियां और तेज हो गई हैं।0
0
Report
चुनाव निष्पक्षता के लिए तैयारी: ईवीएम सुरक्षा और मॉक पोल पर जोर
Kota, Rajasthan:kota. 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया और राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम के 100 वार्ड तीन विधानसभा क्षेत्रों में फैले हुए हैं, ऐसे में यह चुनाव प्रशासन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान सामग्री, ईवीएम की सुरक्षा और तकनीकी खराबी की स्थिति में एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जरूरत पड़ने पर ही रिजर्व ईवीएम का उपयोग किया जाए। मतदान से एक घंटे पहले उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। वहीं बूथ के 100 मीटर के दायरे में आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Advertisement
आचार संहिता के दौरान किशनगढ़ में बैनर हटाते समय 18 वर्षीय वासु गुर्जर घायल
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 42 में आचार संहिता की पालना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शाम 6 बजे प्रचार थमने के बाद चुनावी बैनर हटाए जा रहे थे। इसी दौरान बैनर हटाते समय 18 वर्षीय वासु गुर्जर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही युवक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.0
0
Report
कालेश्वर महादेव मंदिर सुमेर में जलाभिषेक, प्रेम गिरी महाराज की सुख समृद्धि प्रार्थना
Pali, Rajasthan:देसूरी के कालेश्वर महादेव मंदिर सुमेर में पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज द्वारा कालेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही कालेश्वर महादेव सुमेर पौराणिक इतिहास के बारे जानकारी ली।0
0
Report
बालेसर में मतदान के शक पर दो पक्षों की भिड़ंत, पुलिस ने मतदान शांत कराया
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर दुर्गावता ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 23 और 25 महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से दूर सड़क पर दो तीन दूसरे वार्ड के मतदाता पहुंचे। तो वहां खड़े लोगों को शक हुआ कि शायद फर्जी मतदान करने के लिए आए। तो वहां पर दोनों गुट के लोग आपस में उलझ गए। इतने में पास ही खड़ी पुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भगा दिया। इसके बाद सांय को साढ़े तीन बजे के आसपास बालेसर के जूनावास में बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थित स्कूल में वार्ड संख्या 1, 16, 17, 18, 19 नंबर वार्ड के मतदान केंद्र पर दो पक्षों में हुई झड़प, फर्जी मतदान का शक होने पर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों के लोगों को भगाया। इसके बाद बालेसर पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह उज्ज्वल और थाना प्रभारी भंवर लाल जेवलिया मौके पर पहुंचे एवं जाब्ते की सहायता से दोनो पक्षों के लोगो को वहां से भगाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से प्रारम्भ करवाया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों को अगला दिन ब्रेक; ड्यूटी खत्म, यात्रा भत्ता नहीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुरनिकाय चुनाव-मतदानकर्मियों को बड़ी राहत。 चुनाव ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को मिला ‘अगले दिन का ब्रेक’。 मतदान पूरा होते ही कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी खत्म。 मतदान सामग्री जमा कराते ही माने जाएंगे कार्यमुक्त。 देर रात तक सामग्री जमा कराने के बाद अगले दिन नहीं करनी होगी ड्यूटी。 दूसरे दिन अपने विभाग में उपस्थिति देने की जरूरत नहीं。 इस दिन मतदानकर्मियों को नहीं मिलेगा कोई यात्रा भत्ता。 जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जारी किए आदेश。 मतदान के बाद देर रात तक चलने वाली प्रक्रिया को देखते हुए फैसला。0
0
Report
नवजीवन शिशु अस्पताल सील: पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रशासन की कार्रवाई
Pariaunna, Bihar:बिहार शरीफ शहर के कागजी मोहल्ला रोड (भैसासुर) स्थित नवजीवन शिशु अस्पताल पर प्रशासन ने आखिरकार सीलिंग कार्रवाई की। नवजात शिशु की कथित हेराफेरी और बड़े फर्जीवाड़े के मामले में पटना उच्च न्यायालय के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को पूरी तरह सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन दंडाधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी कराते हुए की गई। सीलिंग के दौरान अस्पताल के अंदर से प्रमुख जीवनरक्षक उपकरण नदारद पाए गए; परिसर में केवल कुछ दवाइयां, टेबल, कुर्सियां, पंखे और एसी ही मिले, जिससे संकेत मिला कि महंगे उपकरण संस्था ने समय रहते हटा दिए। 25 मार्च 2023 के 17 दिनों बाद नवजीवन शिशु अस्पताल में नवजात बच्चे की अदला-बदली और गंभीर धांधली का मामला सामने आया था, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पटना उच्च न्यायालय की शरण ली। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध और मानकों की अनदेखी कर चल रहे निजी क्लीनिकों व अस्पतालों में जबरदस्त हड़कंप की स्थिति बनी है।0
0
Report
लखनऊ में चाय के साथ जनता ने महंगाई और विकास पर सरकार का रूख दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चाय की चुस्की के साथ हमने जाना जनता का मूड। शहर की सड़कों से लेकर चाय की दुकानों तक क्या है आम आदमी की राय? सरकार के कामकाज से जनता कितनी खुश है, महंगाई और रोजगार को लेकर क्या सोचती है जनता? और लखनऊ के विकास को लेकर क्या कहती है राजधानी की जनता? लखनऊ की अलग-अलग जगहों पर जब हम पहुंचे, तो मुद्दे कई थे लेकिन चर्चा एक ही—आखिर जनता के मन में क्या है? किसी के लिए शहर में हो रहा विकास सबसे बड़ा मुद्दा है, तो किसी की चिंता महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर है। युवाओं के बीच रोजगार और भविष्य को लेकर सवाल हैं, तो आम लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और उनके असर की चर्चा। लखनऊ की जनता ने अपने अनुभव के आधार पर सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। किसी ने विकास के कामों को सराहा, तो किसी ने उन समस्याओं को सामने रखा जिनका समाधान अभी बाकी है। लखनऊ की जनता ने अपनी बात खुलकर रखी— कहीं सरकार के कामकाज को लेकर संतोष नजर आया, तो कहीं जनता ने अपनी उम्मीदें और शिकायतें भी सामने रखीं। यानी चाय की एक प्याली के साथ लखनऊ की जनता ने बता दिया कि उसके लिए असली मुद्दे क्या हैं और सरकार से उसकी उम्मीदें क्या हैं。0
0
Report
Advertisement
