242401
Shahjahanpur - पुवाया पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gangsara, Uttar Pradesh:पुवाया पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, लखीमपुर खीरी के रहने वाले अभियुक्त रवि उल्ला को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अभियुक्त एक मामले में फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो में कांवरियों का जलाभिषेक के लिए 60 किलोमीटर पैदल सफर जारी
Bokaro Steel City, Jharkhand: Bokaro, भक्तिमय हुआ पूरा बोकारो। बोल बम के नारों से हुआ गुंजायमान हुआ पूरा वातावरण। तेलमोचो ब्रिज से जल लेकर कांवरिया बंगाल स्थित छिड़का धाम पहुंचे। करीब 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के बाद बाबा पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान दामोदर नदी में महिला पुरुष और बच्चों की काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु बोल बम के नारों के साथ दामोदर नदी में स्नान करने के बाद जल लेकर चले जहां बंगाल स्थित चीड़का धाम में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान बोकारो पुरुलिया रोड पूरी तरह से कांवड़ियों को जल लेकर बोल बम के नारों के साथ चलते हुए देखा गया। इस दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया।0
0
Report
सीतापुर में श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत—डॉक्टर राजा गणपति और एसपी अग्रवाल
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर डॉक्टर राजा गणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल ने श्रावण मास के देर रात में तीसरे सोमवार को बिसवां तहसील स्थित ऐतिहासिक पत्थर शिवाला मंदिर में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।0
0
Report
दुमका में कांवरियों का सैलाब, बासुकीनाथ मंदिर में जलार्पण की धूम
Dumka, Jharkhand:दुमका बासुकीनाथ सावन के तीसरे सोमवारी के दिन दुमका के बासुकीनाथ मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा हैं। सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी। जलार्पण के लिए करीब 5 किलोमीटर तक काँवरियो की लम्बी कतार लगी हुई थी और कांवड़ियों का यह कारवाँ धीरे धीरे बढ़ता चला जा रहा है। पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया हैं। बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक करने के लिए काँवरियो का हुजूम उमड़ पड़ा हैं और देर शाम तक एक लाख से भी ज्यादा काँवरियो द्वारा जलाभिषेक करने की संभावना जताई जा रही हैं। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे। हजारो की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था की गयी हैं। सावन में भगवान शिव पर जलार्पण करने की परम्परा हैं और कामनालिंग बाबा वैद्यनाथधाम पर 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा कर देश-विदेश के श्रद्धालु कंधे पर कांवर लेकर आते है। कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से जल भर बोलबम का नारा लगाते हुए बाबा के दरबार में हाज़िर होते हैं. बाबा वैद्यनाथधाम पर जलार्पण करने के बाद कांवरिये फौजदारी बाबा बासुकीनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाते हैं. तब जाकर काँवरियो की यात्रा पूरी मानी जाती हैं.0
0
Report
Advertisement
यह वायरल शो के लिए है: जानिए क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
ये वायरल शो आखिर क्यों बना चर्चा?
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
राज्य दूध प्रक्रिया संघ की वार्षिक सभा: एफडीए छापेमारी से दूध संकलन पर चर्चा
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर येथे राज्य शेतकरी दूध प्रक्रिया सेवा असोसिएशनच्या वतीने वार्षिक सर्वसाधारण सभा आयोजितण्यात आली. राज्यात अन्न आणि औषध प्रशासनाच्या वतीने दूध आणि दुग्धजन्य पदार्थांवर छापे टाकले जात आहेत. अन्न औषध प्रशासनाच्या या छापेमारीमुळे व्यवस्थित दूध संकलन करणाऱ्या संस्थांनादेखील अडचणींना सामोर जावे लागत आहे. दूध संकलन करण्याचे नियम, दूध किंवा दुग्धजन्य पदार्थांचा दर्जा सुधारावा आणि त्यांना चांगला भाव मिळावा यावर सभा मध्ये चर्चा झाली. तिसऱ्या वार्षिक सर्वसाधारण सभेसाठी राज्यभरातून सभासद आले होते. दूध प्रक्रिया क्षेत्रातील विविध प्रश्न, शेतकरी आणि दूध व्यवसायाशी संबंधित विषय तसेच असोसिएशनच्या आगामी कामकाजाबाबत या सभेत चर्चा झाली. नवीन उद्योजक घडवणे आणि ग्राहकांना दुधापासून बनवण्यात येणारे चांगले पदार्थ मिळावे हे प्रमुख वैशिष्ट्य असोसिएशनच असल्याचं सचिव दीपक लांडगे यांनी सांगितला आहे. यावेळी आमदार विक्रम पाचपुते देखील उपस्थित होते.0
0
Report
Advertisement
काशी में सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं का जुलूस, हल्की बारिश में उत्साह
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला。 सुबह से शुरू हुई हल्का बूंदा-बांदी। बारिश के बाजू शिवभक्तों में दिख रहा उत्सा0
0
Report
ये वायरल शो है क्या? जानिए क्या बना रहा है ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
कार वायरल शो के लिए बड़ा ट्रेलर लॉन्च—जानिए क्या होगा धमाका
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिए है0
0
Report
Advertisement
सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वरनाथ महादेव दरबार में भक्तों की भारी भीड़
Damoh, Madhya Pradesh:सांसद पैदल यात्रा कर पहुंचे भोले के दरबार.. सावन के तीसरे सोमवार को जागेश्वरनाथ धाम में भक्ति की बारिश, विपरीत मौसम में नही कम हुई श्रद्धा, ऐंकर / ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थल दमोह जिले के बांदकपुर में विराजमान भगवान जागेश्वरनाथ महादेव के दरबार में सावन के तीसरे सोमवार को अपार जनसैलाब देखने की मिल रहा है। सावन सोमवार और नागपंचमी के होने की वजह से भक्तों की संख्या भी ज्यादा हुई है। तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजे जाने वाले स्वयं प्रगट शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए लोगों ने रात में ही डेरा जमा किया और सुबह तीन बजे परंपरा के मुताबिक भोलेनाथ की आरती के बाद कपाट खोले गए और फिर श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ है। हजारों की संख्या में मौजूद भक्त जल अर्पण कर रहे है तो इलाके के सांसद राहुल सिंह लोधी अपने गांव हिंडोरिया से लगभग 9 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बांदकपुर पहुंचे और उन्होंने आरती में हिस्सा लिया। सांसद लोधी साल 2011 से लगातार हर साल सावन के महीने में सोमवार के दिन पैदल चलकर बांदकपुर पहुंचते है लेकिन इस बार दो सावन सोमवार लोकभाषा की कार्यवाही की वजह से वो इस बार नहीं पहुंच पाए और दोनों सोमवार को उनकी पत्नी ने इस संकल्प को पूरा किया और वो पैदल चलकर यहां पहुंची। फिलहाल भोलेनाथ को जलाभिषेक का क्रम जारी है और आज दिन भर ये जारी रहेगा। बारिश की वजह से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए इंतजाम है वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।0
0
Report
गोपालगंज में बंदूक के साथ फोटो पोस्ट पर 3 करोड़ रुपए बरामद
Sagar, Madhya Pradesh:फेसबुक पर बंदूक के साथ फोटो वायरल हुई। गोपालगंज इलाके में रविवार को एक युवक की बंदूक के साथ फोटो वायरल हुई। पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई। तलाशी में हथियार नहीं मिला, लेकिन घर में रखी अलमारी खोलते ही नोटों की गड्डियों से भरे बैग निकलने लगे। इतनी नकदी थी कि गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। सौरभ अहिरवाल नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की जिसमें वह बंदूक लिए दिख रहा था। एसपी के निर्देश के बाद सायबर सेल सक्रिय है। गोपालगंज पुलिस सौरभ का पता लगाते हुए उसके घर पहुंच गई, तलाशी ली गई लेकिन बंदूक नहीं मिली। घर में एक अलमारी बंद थी जिससे शक हुआ कि उसमें बंदूक हो सकती है। अलमारी खोली गई तो हथियार नहीं मिला लेकिन उसमें बैग मिले और बैग खोले गए तो नोटों के बंडल निकल आए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सीनियर ऑफिसर्स को सूचना दी। जिला के एसपी खुद मौके पर पहुंचे और देर रात तक नोट गिनती मशीनें चलती रहीं। गिनती के बाद कुल लगभग 3 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस इस रकम को जब्त करने की प्रक्रिया कर रही है। जिस युवक के घर ये रकम मिली वह एक सामान्य ड्राइवर है और इतनी रकम का होना आश्चर्यजनक है। परिवार ने बताया कि यह पैसा भोपाल के एक रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। लगभग 8 महीने पहले रमेश यह रकम सौरभ के घर रखकर गए थे और किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब रमेश अहिरवाल के बारे में सोर्स की जांच करेगी। सौरभ के पिता का निधन डेढ़ साल पहले हो चुका है। वह गैस एजेंसी में काम करते थे। सौरभ ड्राइवर है, माँ गृहिणी हैं और छोटा भाई अंकित ऑटो चलाता है। फिलहाल पुलिस दस्तावेज और सबूत जुटा रही है।0
0
Report
अकोला के धबधबे में 22 वर्षीय साहिल डूबा, साथी कोशिश नाकाम
Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील पातूर तालुक्यातील अतिडोंगराळ आणि दुर्गम परिसरात असलेल्या प्रसिद्ध धोदानी धबधब्यात बुडून २२ वर्षीय युवकाचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. अकोला येथील साहिल अहमद जमील हा आपल्या सहकाऱ्यांसोबत धबधब्यावर फिरण्यासाठी आणि पोहण्यासाठी गेला होता.पोहण्यासाठी साहिल पाण्यात उतरला, मात्र पाण्याच्या खोलीचा अंदाज न आल्याने तो बुडाला. बराच वेळ तो पाण्याच्या वर आलाच नाही, त्यामुळे त्याच्या सहकाऱ्यांनी त्याचा शोध सुरु केला. काही वेळाने साहिलचा शोध लागला, मात्र तोपर्यंत त्याचा मृत्यू झाला होता.सहकाऱ्यांनी साहिलला वाचवण्यासाठी शर्थीचे प्रयत्न केले, मात्र त्यात त्यांना यश आले नाही.साहिलला वाचवण्याच एक थरारक व्हिडिओ समोर आला आहे.या घटनेची माहिती मिळताच पातूर पोलिसांनी घटनेस्थळी धाव घेतली असून, घटनेचा अधिक तपास सुरू आहे.धोदानी धबधब्यावर पावसाळ्यात मोठ्या संख्येने पर्यटक येतात. मात्र पाण्याची खोली आणि प्रवाहाचा अंदाज न आल्याने अशा ठिकाणी दुर्घटनांचा धोका वाढतो.0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर ददरी घाट पर सावन का सैलाब, सुरक्षा के साथ भक्तों की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:गाजीपुर ददरी घाट पर आस्था का सैलाब, तीसरे सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा का तेज बहाव भी नहीं रोक पाया भक्तों का उत्साह ददरी घाट पर आस्था का सैलाब, तीसरे सोमवार को उमड़ी भारी भीड़ हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गंगा घाट, कांवड़ियों का दिखा उत्साह पिछले सोमवार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, लाखों की भीड़ का दबाव गंगा का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहली बार फ्लोटिंग बैरियर की व्यवस्था, अनहोनी रोकने की बड़ी तैयारी गोताखोर तैनात, घाट से लेकर रास्ते तक भारी पुलिस बल की निगरानी महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खास फोकस, महिला पुलिस और मोबाइल दस्ते तैनात बैरियर-डायवर्जन से व्यवस्था दुरुस्त, पुलिस निगरानी में सुगम तरीके से निकल रहे कांवड़िए गाजीपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार की देर रात से ही ददरी गंगा घाट पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा। श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र जल भर रहे हैं और करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर महाहर धाम के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे。 लेकिन इस बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है और बहाव भी तेज है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहली बार फ्लोटिंग बैरियर की व्यवस्था की गई है, वहीं घाट पर गोताखोरों की तैनाती के साथ रणनीतिक स्थानों पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, पिछले सोमवार की व्यवस्थाओं से सीख लेते हुए इस बार उन सभी स्थानों पर अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, जहां जरूरत महसूस हुई। कांवड़ियों के पूरे रास्ते में बैरियर, ट्रैफिक डायवर्जन और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी विशेष फोकस है। महिला पुलिस बल और महिला थाना प्रभारी की टीम घाट पर तैनात है। महिलाओं के चेंजिंग रूम पर भी अलग से पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। घाट से लेकर बाहर तक महिला पुलिस के दस्ते लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि छेड़खानी, स्नैचिंग या किसी अन्य आपराधिक घटना को रोका सके। इसके साथ ही बाइक मोबाइल पुलिस दस्ते भी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ददरी घाट के साथ चितनाथ घाट और जिले के दूसरे घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ है, लेकिन सबसे ज्यादा दबाव ददरी घाट पर देखने को मिल रहा है। पिछले सोमवार के मुकाबले आज श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन की निगरानी में कांवड़ियों की आवाजाही स्मूथ तरीके से जारी है। गंगा का तेज बहाव हो या श्रद्धालुओं का सैलाब—महादेव की भक्ति में डूबे कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गंगा से जल लेकर कांवड़िए लगातार महाहर धाम की ओर बढ़ रहे हैं।0
0
Report
किसानों का दिल्ली मार्च: खनौरी बॉर्डर पर सोना, MSP और कर्ज़ माफ की मांग
Noida, Uttar Pradesh:जींद, हरियाणा: विरोध करते हुए दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों के समूह ने खनौरी बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) पर सड़क पर ही सोने के लिए अपना बिस्तर बिछा लिया। जींद, हरियाणा: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनुसार, "अब आधी रात बीत चुकी है। आप देख सकते हैं कि किसान सड़क के किनारे सो रहे हैं। अभी तक उनमें से बहुत कम लोग ही यहाँ पहुँचे हैं। हमारे संगठन, हमारे गैर-राजनीतिक समूह में हज़ारों किसानों को यहाँ लाने की क्षमता है। हमारी योजना सीमित संख्या में लोगों के साथ शांतिपूर्वक, पैदल आगे बढ़ने की है... किसान पैदल निकले थे लेकिन उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया और अब वे यहाँ फँसे हुए हैं। मैं हरियाणा सरकार और भारत के प्रधानमंत्री से अपील करना चाहता हूँ: कृपया हमें आगे बढ़ने दें। हरियाणा सरकार के साथ हमारा कोई झगड़ा नहीं है। MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी देने वाला कानून बनवाना बहुत ज़रूरी है। किसानों का कर्ज़ माफ़ करना और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना भी मुख्य माँगें हैं... सरकार को इन माँगों पर कार्रवाई करनी चाहिए... PM मोदी को उनकी तकलीफ़ और दर्द को समझने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरी बात, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले का संज्ञान ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले का संज्ञान ले सकता है और आगे का रास्ता बना सकता है...0
0
Report
गाज़ियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार की भीड़
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: नाग पंचमी और सावन महीने के तीसरे सोमवार के मौके पर श्रद्धालु श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे。0
0
Report
Advertisement
