242001
Shahjahanpur: सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष और महामंत्री चुने गए
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों ने अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न पर चर्चा की और सेंट्रल बार एसोसिएशन की तर्ज पर संगठन बनाने का फैसला लिया। सर्वसम्मति से कुमारी शिशांत शुक्ला को अध्यक्ष और दीपक दीक्षित को महामंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जैसलमेर में लोक अदालत से कर्ज में फँसे परिवारों को बड़ी राहत
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कर्ज से परेशान परिवारों को मिली बड़ी राहत 16.20 लाख रुपए का बैंक ऋण 3.50 लाख में निपटा, एसबीआई के मामले में 2.45 लाख का बकाया एक लाख रुपए में हुआ सेटलमेंट जैसलमेर जैसलमेर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित तथा प्राधिकरण के सचिव ललित पुरोहित ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया है। इसके तहत 4,500 प्री-लिटिगेशन और 1,700 लंबित मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक अनादरण सहित विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की जा रही है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और अतिरिक्त खर्च से राहत मिल रही है。 कैंसर से पति की मौत के बाद कर्ज से परेशान महिला को राहत राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से जुड़े मामलों में कई परिवारों को बड़ी राहत मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े एक मामले में दशरथ कंवर को राहत मिली। कैंसर से पति की मौत के बाद वह कर्ज चुकाने को लेकर परेशान थीं। लोक अदालत में सहमति बनने पर 16.20 लाख रुपए के बकाया ऋण का निस्तारण महज 3.50 लाख रुपए में किया गया। इससे महिला को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से जुड़े एक अन्य मामले में 2.45 लाख रुपए के बकाया ऋण का निस्तारण एक लाख रुपए में किया गया। इन मामलों में समझौते के जरिए ऋण विवादों का समाधान होने से संबंधित पक्षकारों को राहत मिली। आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण कर आमजन को सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। लोक अदालत में समझौते के माध्यम से मामलों का समाधान होने से लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया, समय और खर्च से राहत मिलती है। बाइट — ललित पुरोहित, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण0
0
Report
जालौन में खाद की दुकान पर छापेमारी: स्टॉक मिलान नहीं होने पर दुकान सील, व्यापक कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खाद की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप, किसानों द्वारा खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर प्रशासन ने की छापामार कार्रवाई, शिकायत के बाद हरकत में आई प्रशासनिक टीम ने दुकान पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल, जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और बिक्री का मिलान नहीं होने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने जय बालाजी इंटरप्राइजेज खाद की दुकान को किया सील, छापेमारी के दौरान जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह और एसडीएम-सीओ समेत प्रशासनिक टीम रही मौजूद, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव का रोड स्थित जय बालाजी इंटरप्राइजेज का मामला।0
0
Report
दिल्ली: हनुमान मंदिर के पास प्रदर्शन के बीच दो महिलाएं हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TWO WOMEN DETAINED NEAR HANUMAN TEMPLE AMID PROTEST / VISUALS FROM JHANDEWALAN/ REAX0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: गोपाल राय हिरासत में, CJP विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: GOPAL RAI (AAP) ON DETENTION WHILE HEADING TO PARTICIPATE IN CJP PROTEST0
0
Report
गोंडा में आज तीसरे दिन टाउन हॉल गांधी पार्क परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में आज तीसरे दिन टाउन हॉल गांधी पार्क परिसर गोंडा में आज तीसरे दिन टाउन हॉल गांधी पार्क परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग द्वारा आयोजित "सरस मेला" में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लगाये गए स्टालों का अवलोकन करती हुई जिलाधिकारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन0
0
Report
नैनादेवी मंदिर में विदेशी फूलों से भव्य सजावट, नवरात्रों में 22 घंटे खुला दर्शन
Bilaspur, Chhattisgarh:शारदीय नवरात्रों के दौरान बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में भव्य सजावट में विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से मंगवाए गए हैं। मंदिर सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे हरियाणा के करनाल की एक समाजसेवी संस्था के 20 से अधिक कारीगर कर रहे हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर 22 घंटे खुला रहेगा, रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक सफाई एवं श्रृंगार के लिए मंदिर बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कतारों में करवाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
भूपेश बघेल भाजपा आरोपों पर इंडिया ब्लॉक, CJP व अभिजीत दीपके हिरासत पर टिप्पणी; बंगाल
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): BHUPESH BAGHEL (FORMER CHHATTISGARH CHIEF MINISTER) ON BJP'S ALLEGATIONS AGAINST INDIA BLOC AND CJP/ DETENTION OF CJP FOUNDER ABHIJEET DIPKE AND ASSOCIATES/ BJP'S VICTORY IN WEST BENGAL BYPOLLS0
0
Report
हजारीबाग के इचाक में तेल टैंकर से हादसा, बाइक सवार की मौत
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत इचाक मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ऑयल टैंकर और बाइक के बीच हुआ। मृतक की पहचान बरही निवासी नंदकिशोर महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर महतो हजारीबाग से बरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इचाक मोड़ के समीप वह एक ऑयल टैंकर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में उनके माथे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना के बाद मुआवजे और परिवार के भविष्य को लेकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। मांगों को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घटनास्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद इचाक के अंचल अधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। अंचल अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस ऑयल टैंकर से दुर्घटना हुई है, उसके संबंधित पक्ष से भी बातचीत कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, मृतक जिस बैंक में कार्यरत थे, वहां से मिलने वाले संभावित मुआवजे के संबंध में भी पहल की जाएगी। अंचल अधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन नियमानुसार हरसंभव कार्रवाई करेगा। हालांकि,परिजन अपनी मांगों पर लिखित आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि नंदकिशोर मेहता हजारीबाग स्थित जैन फाइनेंस बैंक में कार्यरत थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और एक छोटी बच्ची हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब भविष्य और आजीविका को लेकर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। फिलहाल, परिजनों की मुआवजे और नौकरी की मांग तथा प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता दिलाने के आश्वासन के बीच मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Muzaffarpur: 21 kilo गांजा के साथ बाइक तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाला जाएगा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर लाखों रुपए के गांजा ले कर बाइक से जा रहे तस्कर गिरफ्तार। गिरफ्तार तस्कर के पास से 21 किलो गांजा जब्त किया गया है। अब पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा तस्करी बढ़ गया है, लेकिन पुलिस भी सूखा नशा का तस्करी करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई तेज कर दी है और सूखा नशा के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गायघाट थाना की पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये में होने का अनुमान है, जबकि गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र निवासी महेश राय के रूप में हुई है। दरअसल गायघाट थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि गायघाट थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर गुजरने वाला है। उसके बाद पुलिस ने सकरबारा नूर सेभरतनगर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांजा तस्कर महेश राय की बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर रखे सामान की जाँच के दौरान पुलिस को 21 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजे को जब्त कर लिया। पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ East-1 अलय वत्स ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेनीबाद थाना क्षेत्र के निवासी महेश राय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरी नेटवर्क की खुलासा करने में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
झArchivist हाईवे लूट गैंग का पर्दाफाश: सरदार कंजर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ सदर थाना पुलिस ने हाईवे लूट गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह में शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार छुरा, चाकू, रस्सियाँ व प्लास्टिक कट्टे बरामद किए गए हैं। गिरोह के शेष सदस्यों की तलाश में पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही। मामलों में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि बीते कुछ दिनों में हाईवे पर लूट तथा सुनसान घरों में नकबजनी की वारदातों में एकाएक इजाफा हुआ था। पुलिस अनुसंधान में हाईवे लूट गैंग का नाम सामने आया, जिसके द्वारा जहां एक और सुने घरों में रैकी कर नकबजनी की वारदातें की जा रही थी। तो वही हाईवे पर वाहनों से माल चुराने तथा वाहन चालकों से लूट की भी वारदात की जा रही थी। उक्त मामले में झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसके द्वारा गस्त के दौरान रायपुर रोड पर नाहरडी गांव के समीप कच्चे रास्ते से गिरोह के मुख्य सदस्य शातिर बदमाश सरदार कंजर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक धारदार छुरा,चाकू,प्लास्टिक के कट्टे तथा रस्सियाँ बरामद हुई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उसके अन्य साथी मोहन, लखन तथा कालू कंजर के साथ मिलकर हाईवे पर वाहनों की लूट को अंजाम देता था। इसके लिए वह प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरकर हाईवे पर रख देते और जैसे ही वाहन रुकते उन पर चढ़कर वाहनों में भरे सामानों को रस्सियों की मदद से नीचे गिरा देते। चालक अथवा खलासी इस दौरान विरोध करते, तो धारदार हथियारों की मदद से धमका देते थे। विरोध करने वाले ड्राइवर खलासियों के हाथ पैर रस्सी से बांधकर लूट की वारदात को बखूबी अंजाम दे देते थे। बीते दिनों भी उनके द्वारा डोंडा मार्ग पर एक बाइक चालक से मोबाइल तथा नकद राशि लूट की वारदात की गई थी। आज भी सरदार कंजर अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर लूटपाट की फिराक में था। सदर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरदार कंजर जरेल ढेरे का निवासी है। इसके खिलाफ कोतवाली झालावाड़ तथा सदर थाना में आर्म्स एक्ट तथा लूट के मामले में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है। फिलहाल सदर थाना पुलिस की टीमें हाईवे लूट गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
झुंझुनूं में राष्ट्रीय लोक अदालत से 8 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारण
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से निपटाए जा रहे मामले जिले में कुल 11 बेंच गठित, जिला मुख्यालय पर 4 और तालुका स्तर पर 7 लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरण चिह्नित इनमें 3,873 लंबित मामले और करीब 4 हजार प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने दी जानकारी झुंझुनूं जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए पक्षकार पहुंच रहे हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं के सचिव डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने बताया कि इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में कुल 11 बेंच बनाई गई हैं। इनमें चार बेंच जिला मुख्यालय पर और सात बेंच तालुका स्तर पर गठित की गई हैं। लोक अदालत के लिए 8 हजार से अधिक प्रकरण चिह्नित किए गए हैं। इनमें 3,873 लंबित मामले और करीब 4 हजार प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल हैं।डॉ. सोलंकी ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे समय और धन की बचत होती है तथा लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से राहत मिलती है। राजीनामे से विवाद समाप्त होने पर दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश भी खत्म रहने की संभावना रहती है।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजीनामे के आधार पर निस्तारित मामलों का निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध सामान्य अपील का प्रावधान नहीं होता। इससे पक्षकारों को विवाद का स्थायी समाधान प्राप्त करने में मदद मिलती है।डॉ. सोलंकी ने आमजन से अपील की कि वे अपने विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण होगा और आमजन को त्वरित राहत मिलेगी。0
0
Report
अकासा एयर Jaipur से मुंबई व बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करेगी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर - जयपुर से मुम्बई-बेंगलूरु की नई उड़ान - अकासा एयर शुरू करेगी फ्लाइट संचालन - रविवार से जयपुर से एयरलाइन चलाएगी 2 फ्लाइट - अकासा के को-फाउंडर आनंद श्रीनिवास बोले, - जयपुर और उदयपुर हमारी प्राथमिकता में - नए रूट व फ्रिक्वेंसी बढ़ाने का फैसला जल्द जयपुर एयरपोर्ट से रविवार से 2 नई फ्लाइट्स शुरू होने जा री हैं। अकासा एयरलाइन जयपुर से मुम्बई और बेंगलूरु के लिए फ्लाइट्स शुरू करेगी। अकासा एयर की ये दोनों फ्लाइट्स रोजाना संचालित होंगी। जयपुर आए अकासा एयरलाइन के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवास ने कहा कि जयपुर पर्यटन और बिजनेस के लिहाज से बढ़ता हुआ शहर है। जयपुर के साथ ही हम उदयपुर से भी 2 फ्लाइट्स शुरू कर रहे हैं। अभी जयपुर में 2 फ्लाइट्स के साथ शुरुआत कर रहे हैं। आगामी समय में कुछ और फ्लाइट्स को लेकर प्लान करेंगे। जयपुर से नए शहरों के लिए या फिर इन्हीं शहरों के लिए फ्लाइट बढ़ाने का फैसला आगामी समय में लिया जाएगा। रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइन का उद्घाटन कार्यक्रम भी होगा। अकासा एयर जयपुर एयरपोर्ट पर छठी घरेलू एयरलाइन होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अलायंस एयर की फ्लाइट पहले से चल रही हैं।0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी का तंज: संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार हमला, इंडिया गठबंधन को चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कहा, "INDIA गठबंधन हो, CJP हो, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी के लोग हों, लगातार ये बार-बार भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। देश को कहीं न कहीं कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस विषय को लेकर वे आज आंदोलन कर रहे हैं, SIR पहली बार नहीं हुआ है। SIR पहले भी 8 बार हो चुका है। SIR में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाता है... साथ ही ये भी व्यवस्था है कि ये सब होने के बाद भी किसी का नाम यदि छूट गया है तो फॉर्म-6 के माध्यम से वे अपने नाम को जुड़वा सकते हैं लेकिन पिछले 12 सालों में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है, देश में विकास का मॉडल तैयार किया है उससे जनता काध्यान भटकाने के लिए बार-बार ऐसे विषयों को ये लोग उठाते रहते हैं और देश को बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं..."0
0
Report
आगरा के नैपकिन फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के रिहायशी इलाके में नैपकिन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप आग लगने से भारी नुकसान होने की आशंका, मजदूरों ने भागकर बचाई जान फैक्ट्री से निकले धुएँ के गुबार हुआ धुआं ही धुआं दमकल की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में लगी करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आग लगने का कारण नहीं हुआ स्पष्ट अग्निशमन जांच में जुटा थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी कावेरी विहार का है मामला0
0
Report
रामपुर ने आयुष्मान कार्ड बनवाने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया
Noida, Uttar Pradesh:आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड - सीएम योगी के नेतृत्व में पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की मुहिम को मिली रफ्तार, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को किया सम्मानित - लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामपुर को मिला प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न - जनता दर्शन में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को सौंपे आयुष्मान कार्ड लखनऊ, 10 अक्टूबर। योगी सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में रामपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में रामपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कैंसर पीड़ित को सौंपा आयुष्मान कार्ड रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। रामपुर में विभिन्न विभागों के समन्वय और अभियान के प्रभावी संचालन से बड़ी संख्या में पात्र लोगों को योजना से जोड़ने में सफलता मिली है। आयुष्मान योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के क्रम में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इनमें टांडा तहसील के ग्राम पोयली नायक निवासी कैंसर पीड़ित केविन्दर सिंह और मिलक तहसील के राजकुमार माहेश्वरी शामिल रहे। राजकुमार माहेश्वरी के पैर की सर्जरी होनी है। इसके अलावा स्वार तहसील क्षेत्र के 100 प्रतिशत दिव्यांग हेमराज और प्रेमशंकर को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। रामपुर में अब तक बने 6.91 लाख से अधिक कार्ड जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक कुल 6,91,928 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पिछले एक वर्ष में 1.79 लाख कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। वहीं, जनता दर्शन के माध्यम से जरूरतमंद लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराने से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
