icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिवाली से पहले आबूराज में व्यवस्थाएं दुरुस्त, ट्रैफिक और स्वच्छता पर खास जोर

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:एंकर - पर्यटन नगरी आबूराज में दिवाली के बंपर सीजन से पहले शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। लाखों पर्यटकों की संभावित आवाजाही को देखते हुए नगर पालिका, उपखंड प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, होटल कारोबारियों, व्यापारिक संगठनों और टैक्सी यूनियनों ने एक साथ बैठकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की रणनीति तैयार की। लक्ष्य है—दिवाली पर आबूराज को दुल्हन की तरह सजाना, शहर को स्वच्छ रखना और पर्यटकों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना। देखिए, आबूराज से अनिल ऐरन की ये खास रिपोर्ट। वीओ - दिवाली का त्योहार… छुट्टियों का माहौल… और पर्यटन नगरी आबूराज में सैलानियों की बढ़ती रौनक। लेकिन पर्यटकों की इस भीड़ के साथ शहर की व्यवस्थाओं को संभालना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए आबूराज में व्यापक स्तर पर अहम बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपखंड प्रशासन, नगर पालिका, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक का मकसद साफ था—दिवाली के बंपर सीजन से पहले शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना। उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने भी पर्यटन सीजन को व्यवस्थित बनाने और अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए सुझाव रखे। बाइट - राहुल श्रीवास्तव SDM आबूराज ( चश्मा) वीओ - दिवाली पर आबूराज की खूबसूरती को और निखारने की तैयारी है। शहर के प्रमुख बाजारों, मार्गों और पर्यटन स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की योजना है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन के साथ व्यापारिक संगठनों, होटल व्यवसायियों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग लेने पर जोर दिया गया। बैठक में नक्की लेक व्यापार संघ, आबू लघु व्यापार संघ, अर्बुदा टैक्सी यूनियन और महाराणा प्रताप टैक्सी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शहर को आकर्षक बनाने और पर्यटकों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने को लेकर अपने सुझाव दिए। बाइट – सुनील आचार्य, अध्यक्ष, नगर पालिका आबूराज ( माथे पर टीका) वीओ - दिवाली के दौरान पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के बीच सबसे बड़ी चुनौती यातायात को सुचारू बनाए रखना होगा। संकरी सड़कों, बाजारों में भीड़ और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती है कि पर्यटकों की आवाजाही आसान रहे और स्थानीय लोगों को भी परेशानी न हो। वीओ - आबूराज आने वाले सैलानियों को स्वच्छ शहर, सुगम यातायात और रोशनी से जगमगाते बाजारों का अनुभव मिले, इसी लक्ष्य के साथ प्रशासन और कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। अब इन तैयारियों की असली परीक्षा दिवाली के bumpर सीजन में होगी, जब पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी। जी मीडिया के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट
0
0
Report

पृथ्वीपुर में अतिक्रमण पर बुलडोजर, टीन शेड हटाने के लिए जेसीबी चला

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में एक बार फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर लगे टीन शेड को जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, दरअसल पृथ्वीपुर कस्बे के मुख्य चौराहे और बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे आम लोगों को आवागमन में भी परेशानी आ रही थी, इसी को देखते हुए नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से टीन शेड हटाने की कार्रवाई की, वही स्थानीय निवासियों का कहना है की अतिक्रमण हटाने से पहले नगर परिषद की टीम ने उन्हें नोटिस नहीं दिया, सीधी जेसीबी मशीन लेकर आई और अतिक्रमण हटाने लगी अगर उन्हें पहले सूचित कर दिया होता तो वह अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लेते और यह कार्यवाही दिवाली के बाद भी की जा सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में गन्ने का MSP 430 क्विंटल, 2027-28 में 450 तक बढ़ेगा—नायब सैनी

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 2 साल के समर्थन मूल्य की घोषणा की। चालू पिराई सीजन के लिए ₹15 प्रति क्विंटल हुई बढ़ोतरी - मुख्यमंत्री नायब सैनी अब किसानों का गन्ना 430 प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा 2027-28 में गन्ने का समर्थन मूल्य ₹450 होगा। घोषित मूल्य बढ़ने से किसने की लागत में आएगी कमी - मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने किसान संगठनों की मांग पर घोषित मूल्य में की है बढ़ोतरी - मुख्यमंत्री नायब सैनी घोषित मूल्य बढ़ने से किसान होंगे गन्ना पैदावार के लिए होंगे प्रोत्साहित। पहले हरियाणा में गन्ने का रकबा घट रहा था। कई राज्यों में विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर मुख्यमंत्री ने साधा निशाना। कांग्रेस के नेता मिलकर देश का माहौल खराब कर रहे हैं - मुख्यमंत्री नायब सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है- मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गरीब को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना चाह रहे हैं लेकिन कांग्रेस को इस बात से परेशानी है- मुख्यमंत्री नायब सैनी जब बैलट पेपर पर विधान परिषद के चुनाव हुए तब कांग्रेस का खाता नहीं खुला 2029 में भी ये कहीं दिखने वाले नहीं है - मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गरीब हित की योजना का विरोध करते हैं - मुख्यमंत्री नायब सैनी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर राहुल गांधी से पूछे सवाल। राहुल गांधी जो मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं क्या उसमें 1984 के दंगों का सामान भी मिलेगा। हरियाणा में कांग्रेस राज के दौरान बड़ा बुरे हाल थे दुकानों और घरों का आग लगा दी गई थी। दलित उत्पीड़न की घटनाएं होती थी क्या राहुल की मोहब्बत की दुकान में यह सामान भी मिलेगा -मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान से देश में आतंकवाद आता था। वे जान लेकर वापस चला जाता था। लेकिन सरकार कोई बयान नहीं देती थी। क्या यह सामान भी राहुल की मोहब्बत की दुकान में होगा - मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एमआरआई आदित्य बयान पूरी तरीके से दुर्भाग्यपूर्ण है इसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी - मुख्यमंत्री नायब सैनी। राहुल गांधी की रैली में क्या दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जाएंगे। केजरीवाल झूठ बोलने में कांग्रेस से 4 कदम आगे है। केजरीवाल एक लिस्ट जारी कर कर बताएं कि उनके समय में कितने डॉक्टर और इंजीनियर बने- मुख्यमंत्री नायब सैनी अगर ऐसा करते हैं तो हरियाणा सरकार भी अपनी सूची जारी करके दिखाएंगे - मुख्यमंत्री नायब सैनी समाजवादी पार्टी ने भी अपने शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में तांडव करवाए थे, लोग घर में कैद होकर रह गए थे - मुख्यमंत्री नायब सैनी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुजरात दौरे को लेकर भी दी जानकारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में गुजरात को एक अच्छी दिशा दी है, जिसके चलते आज गुजरात एक मजबूत प्रदेश बना हुआ है दौरे के दौरान मैंने वहां के कार्यबारियों को हरियाणा में निवेश करने का निमंत्रण दिया है - मुख्यमंत्री नायब सैनी इस दौरान करीबन 50,000 करोड़ के मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हुए हैं - मुख्यमंत्री नायब सैनी उद्योगपतियों ने भी हरियाणा में कारोबार लगाने की दिशा में रुचि दिखाई है। हमने उद्योगपतियों से आग्रह किया है कि वह अपने कारोबार के विस्तार में हरियाणा को शामिल करें - मुख्यमंत्री नायब सैनी। पंजाब में जल्द चुनाव करवाए जाने पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आज पंजाब के हाल पंजाब में कानून व्यवस्था के हालात पश्चिम बंगाल से भी ज्यादा खराब हो चुके हैं- मुख्यमंत्री नायब सैनी इसलिए जनता जल्दी चुनाव की मांग कर रही है - मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 साल आम आदमी पार्टी की सरकार ने विकास की बजाय चुटकुले सुना कर गुजार दिए - मुख्यमंत्री नायब सैनी लेकिन चुटकुलों से पेट नहीं भरता, आज का युवा रोजगार मांगता है- मुख्यमंत्री नायब सैनी आम आदमी पार्टी ने 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए - मुख्यमंत्री नायब सैनी आम आदमी पार्टी ने सरकार बनते ही 6 महीने में नशा खत्म करने का भी वादा किया था लेकिन नशा बढ़ चुका है - मुख्यमंत्री नायब सैनी。
0
0
Report

गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में राज्य बैडमिंटन उद्घाटन, कल्पना सोरेन ने उत्साह बढ़ाया

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला, जब मुख्य अतिथि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन खुद कोर्ट पर उतरीं और बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद कल्पना सोरेन ने रैकेट थामा और खिलाड़ियों के साथ कुछ शॉट लगाए. उनके कोर्ट पर उतरते ही पूरे इंडोर स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. खिलाड़ी भी काफी उत्साहित नजर आए. कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों से कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना से खेलें और जिले व राज्य का नाम रोशन करें. 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ी सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भाग ले रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

अनस उस्मानी: मुसलमानों का नुकसान समाजवादी पार्टी ने किया, बीजेपी ने उन्हें साथ जोड़ा

Noida, Uttar Pradesh:सलाम से ड्रैग करें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनस उस्मानी ने कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमानों का किया उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनस उस्मानी ने एमएलसी चुनाव रिजल्ट को लेकर कहा इस चुनाव से पूरा 2027 चुनाव का फैसला नहीं किया जा सकता जहां पर गलतियां हुई है उनको हम लोग ठीक करेंगे बूथ स्तर पर काम करेंगे पार्टी को आगे बढ़ाएंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक मोर्चे को लेकर एक लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में तमाम पदाधिकारी के नाम है उस्मानी का कहना है कि चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों को पार्टी में जोड़ने का काम करना है बहुत स्तर पर अल्पसंख्यकों को बीजेपी ने जो काम किया है वह जाकर बताना है पार्टी को मजबूत करना है अनस उस्मानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा इन तीनों ने सिर्फ अल्पसंख्यकों का वोट लिया है और उनको दरी बिछाना पर मजबूर किया है भाजपा ने अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाया है कई मुस्लिम चेहरे को मंत्री पद दिया कई लोगों को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया मुझे देखिए खुद इस पद पर बैठाया गया है भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है और मुसलमान की बात करें तो एक हाथ में लैपटॉप एक हाथ में कुरान की बात बीजेपी करती है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA का दिखावा कर कर मुसلमान को जोड़ने का काम करती, मुसलमान फिर भाजपा के साथ है और मुसलमान को पता है कि सरकार में गुंडागर्दी काम है कानून व्यवस्था सख्त है जमीनों पर कब्जेदारी नहीं होती है, पहले की सरकारों में अवैध कब्जे होते थे अनस उस्मानी ( भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष )
0
0
Report
Advertisement

दिवाली पर जयपुर डेयरी ने सरस घी से काजू कतली और बूंदी लड्डू लॉन्च किए

Jaipur, Rajasthan:एंकर-दीपावली पर मिठाई की मिठास में मिलावट का डर...तो अब जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं को नया विकल्प दिया है। सरस घी से बनी काजू कतली और बूंदी के लड्डू अब डेयरी बूथों पर भी मिलेंगे। काजू कतली एक हजार रुपए किलो तो बूंदी के लड्डू 400 रुपए किलो में मिलेंगे। दिवाली के गिफ्ट पैक भी तैयार हैं। पिछले साल 33 टन मिठाई बेचने वाली जयपुर डेयरी ने इस बार 100 टन बिक्री का लक्ष्य रखा है। यानी मिठाई के बाजार में अब जयपुर डेयरी बड़ी हिस्सेदारी की तैयारी में है। दिवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग और मिलावट की आशंका के बीच जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं को सरस घी से बनी मिठाइयों का नया विकल्प दिया है। अब उपभोक्ताओं को सरस की पारंपरिक मिठाइयों के साथ काजू कतली और बूंदी के लड्डू भी मिलेंगे। जयपुर डेयरी ने पहली बार इन दोनों मिठाइयों को अपने बिक्री नेटवर्क में शामिल किया है। ये मिठाइयां जयपुर शहर के प्रमुख सरस पार्लरों और डेयरी बूथों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उपभोक्ता 500 ग्राम काजू कतली का पैकेट 500 रुपए और एक किलो का पैकेट 1000 रुपए में खरीद सकेंगे। वहीं, बूंदी के लड्डू का आधा किलो पैकेट 200 रुपए में मिलेगा। यानी दोनों मिठाइयों की कीमत क्रमशः 1000 और 400 रुपए प्रति किलो रखी गई है। जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि दिवाली पर बाजार में मिलावटी मिठाइयों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सरस घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिक्री का दायरा बढ़ाया गया है। जयपुर डेयरी ने पिछले साल दिवाली के दौरान 33 टन मिठाइयों की बिक्री की थी। इस बार 100 टन मिठाई बेचने का लक्ष्य रखा गया है। डेयरी ने बल्क बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है ताकि परिवारों, संस्थानों और कंपनियों के लिए अग्रिम बुकिंग संभव हो। मिठाइयां शहर के प्रमुख सरस पार्लरों और डेयरी बूथों पर उपलब्ध रहेंगी। उपभोक्ता गिफ्ट पैक और मिठाइयों की जानकारी जयपुर डेयरी वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। पांच तरह के गिफ्ट पैक बनाए गए हैं: रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सोनपापड़ी, सरस पेड़ा, कलाकंद और श्रीखंड केसर पिस्ता जैसी मिठाइयां शामिल हैं। बहरहाल, दिवाली पर मिठाई बाजार में निजी दुकानों के साथ अब जयपुर डेयरी भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। पिछले साल 33 टन बिक्री के मुकाबले इस बार 100 टन का लक्ष्य बताता है कि डेयरी त्योहारी मिठाई बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए असली कसौटी मिठाइयों की गुणवत्ता, ताजगी, कीमत और समय पर उपलब्धता होगी। दीपक गोयल,जी मीडिया जयपुर
0
0
Report

जगदलपुर नगर निगम की लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री नहीं मिल पाई, आलू खराब

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, बाढ़ प्रभावितों को मिलने वाला खाद्य सामग्री नगर निगम कार्यालय में पडे पड़े सड़ रहा है, लेकिन नगर निगम बाढ़ प्रभावितों को उक्त खाद्य सामग्री बांटने में विफल साबित हुआ. दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर निगम में कर्मचारियों द्वारा आलू की सफाई का एक वीडियो सामने आया. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने आलू सहित अन्य खाद्य साम्रगी बाढ़ प्रभावितों को बांटने के लिए खरीदी थी लेकिन समय रहते उक्त खाद्य साम्रगी निगम नहीं बांट पाया जिसके चलते आलू खराब हो गए. पूरे मामले में कांग्रेस ने नगर निगम पर बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदनहीन होने होने का आरोप लगाया, वहीं महापौर संजय पांडे ने बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाला खाद्य साम्रगी नहीं बांट पाने को लेकर नगर निगम की लापरवाही स्वीकार की. उन्होंने कहा नगर निगम का पूरा अमला पिछले एक महीने से दशहरा उत्सव की व्यवस्था करने में जुटा हुआ था जिसके चलते बची हुई खाद्य साम्रगी नहीं बांट पाए. कोताही बरतने वाले निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात उन्होंने कही. मामले के सामने आने के बाद नगर निगम खाद्य साम्ग्री बांटने की व्यवस्था करने में जुट गया है. वहीं कांग्रेस के आरोप पर महापौर ने पलटवार किया उन्होंने कहा कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में चूहा जलाने का वीडियो: आरोपियों की पहचान, केस दर्ज

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट बाहर कुरैशनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कुछ लड़कों ने बेजुबान चूहे को बेरहमी से जिंदा जला दिया। इसका वीडियो बनाकर आरोपियों ने खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़कों ने पहले एक चूहे को पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांधकर लटकाया। उसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल डाला गया और माचिस से आग लगा दी गई। आग लगते ही चूहा तड़पने लगा और जब रस्सी जलकर टूटी तो चूहा जलता हुआ भागने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर लड़कों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना पुलिस हरकत में आई और पेट्रोल डालकर चूहे को जलाने वाले लड़कों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है。
0
0
Report

नारायणपुर में अर्णव तूफान का अलर्ट असर नहीं, बारिश ने फसल और बाजार प्रभावित

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर में जिले में अर्णव तूफान को लेकर प्रशासन द्वारा पहले ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि, जिले में तूफान का प्रभाव व्यापक रूप से देखने को नहीं मिला। पिछले दो दिनों से जिले में हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं खेतों में कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है। अलर्ट के अनुरूप नहीं दिखा तूफान का असर अर्णव तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बाद जिले के लोगों में मौसम को लेकर सतर्कता बनी हुई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था, उस स्तर का प्रभाव नारायणपुर जिले में देखने को नहीं मिला। जिले में तेज हवाओं या व्यापक तबाही के बजाय हल्की बारिश का दौर ही प्रमुख रूप से दिखाई दिया। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों की सतर्कता बनी हुई है। कटी फसल को नुकसान की आशंका दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के बाद रखी फसल के भीगने से नुकसान होने की आशंका है। अगर बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में किसानों को अपनी कटी फसल को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ा असर to तूफान को लेकर जारी अलर्ट का असर बाजार और व्यापार पर भी देखने को मिला। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम और तूफान की आशंका के चलते लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इसके कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हुई है और दुकानदारी प्रभावित हुई है। दुकानदारों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में कारोबार में कमी महसूस की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top