242401
शाहजहांपुरः दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Powayan, Uttar Pradesh:पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव के एक पीड़ित के पिता ने 29 दिसंबर 2024 को पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया थी कि गांव निवासी सुभाष का पुत्र अंशुल कुमार ने रात में घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर में घुसने की जानकारी होने पर वह ईंट से हमला करते हुए और गंदी गंदी गाली देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अंशुल कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड इंजीनियर अपहरण मामले में पत्नी का बयान पलटा, ड्रामा के बीच स्थिति बदली
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में झारखंड सरकार के एक इंजीनियर के अगवा करने का मामला पत्नी ने लगाया, थाने पहुंच शिकायत की जहां पुलिस रेस हुआ और इंजीनियर को सकुशल लाया भी गया लेकिन थाना में चार घंटे के बाद पत्नी का बयान बदला और पूरा मामला हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ खत्म हुआ। पत्नी जो पहले आरोप लगा रही थी और जिसपर आरोप लग रहा था उसे दोस्त बताया। देर रात तक बोकारो के चीरा चास थाना में चलती रही गहमागहमी। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच करेंगे। बताते चले कि बोकारो में झारखंड सरकार के एक इंजीनियर की पत्नी अर्चना कुमारी भागे भागे चीरा चास थाना पहुंचती है और अपनी पति श्याम सुंदर दास जो बोकारो में स्पेशल डिवीजन में कार्यरत है को कुछ लोगो के द्वारा बंधक बनाकर रखने की बात करती है वो मीडिया से बात करते हुए कहती है कि सुबह जब उसके पति नहाकर घर से ऑफिस जाने के लिए निकले तो कुछ लोग उठाकर ले गए। किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उसके पति को बंधक बनाकर रखा गया है। पति जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता सताने लगी और उस फोन कॉल के बाद वो भागे भागे चीरा चास थाना पहुंची, जहां आवेदन देने की बात कही। शिकायत के आधार पर पुलिस तुरंत रेस हुई और इंजीनियर की सकुशल बरामदगी को लेकर जांच पड़ताल करने लगी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सभी कोर्ट में है जहां पहुंचकर उसे और जिसपर आरोप लगा था उसे चीरा चास थाना ले आई। करीब 4 घंटे तक थाना में गहमागहमी होती रही, बाहर मीडिया का जमावाड़ा था क्योंकि ये हाई प्रोफाइल मामला था, देर रात तक हुई इस गहमागहमी के बाद इंजीनियर के पत्नी का बयान भी पलट गया जहां रात भर चीरा चास थाना में घंटो चली हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद जो पत्नी कुछ देर पहले आरोप लगा रही थी अब वो दोस्त बताने लगी। वहीं पुलिस जांच की बात कह रही है।0
0
Report
अफजाल अंसारी की शस्त्र एफआईआर, हाईकोर्ट में याचिका पर 3 अगस्त सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, शस्त्र मामले में दर्ज हुई एफआईआर को अफजाल ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, अफजाल अंसारी ने एफआईआर को हाईकोर्ट से रद्द करने की मांग की, याचिका में कहा गया है आरोप भ्रामक तथ्यों के आधार पर लगाए गए हैं, एफआईआर को अफजाल अंसारी ने मनगढ़ंत कहानी बताया है, सोमवार 3 अगस्त को हाईकोर्ट अफजाल अंसारी की याचिका पर सुनवाई करेगा, गाजीपुर में अफजाल अंसारी समेत अन्य के खिलाफ शस्त्र लाइसेंसों की मूल फ़ाइलें गायब कराने और फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।0
0
Report
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति जागृत कार्यक्रम आयोजित
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग और जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय सेना के वीर जवानों के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण से अवगत कराना रहा। बाइट- प्रो. संजय कौशिक, कुलपति, गुरुग्राम विश्वविद्यालय. कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को 27 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मकसद युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और उन्हें अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। युवाओं को उनके साहस और समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल छात्रों को डिग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और देश के प्रति समर्पित नागरिक बनाना भी जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचते दिखे — विज़ुअल्स
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : RAKSHA MANTRI RAJNATH SINGH ARRIVES AT PARLIAMENT/VISUALS0
0
Report
मौलाना जार्जिश पर रासुका, भाजपा मुख़र: सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाले बयान का सवाल
Noida, Uttar Pradesh:आलोक अवस्थी मौलाना जार्जिश द्वारा भगवान शिवा पर दिए गए विवादास्पद बयान पर भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी की प्रतिक्रिया - सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास है, यह कतई बर्दाश नहीं किया जाएगा महंत विष्णु दास, अयोध्या - जो मौलाना जार्जिश का जीभ, कान, नाक काटेगा उसे 21 लाख का इनाम सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास है, यह कतई बर्दाश नहीं किया जाएगा महामंडलेश्वर बालक दास का विवादित बयान — कृपा बीप कर दे - जो मौलाना जार्जिश अंसारी को 25 जूते मार कर वीडियो बना कर मुझे भेजेगा उसको तीस लाख का इनाम • मौलाना जार्जिस की बदज़ुबानी पर भाजपा भड़की, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मौलाना पर लगे रासुका • कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदज़ुबानी कर रहे • सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए0
0
Report
कंगना रनौत: बच्चों के लिए वही सिद्धांत सफलता की कुंजी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | बीजेपी सांसद कंगना रनौत कहती हैं, "हम जिस तरह से अपनी ज़िंदगी जीते हैं और अपने परिवार के बच्चों को जो सीख देते हैं—वही सिद्धांत जिनकी वजह से मुझे आज सफलता, समाज में सम्मान, रुतबा, दौलत और शोहरत मिली है—मैं दूसरे लोगों के बच्चों के लिए भी उन्हीं सिद्धांतों की वकालत करती हूँ। ऐसा नहीं है कि मेरे अपने परिवार के लिए नियम अलग हैं और बाकी लोगों के बच्चों के लिए अलग। मैं अपने घर के बेटे-बेटियों से भी वही बातें कहती हूँ जो कैमरे पर कहती हूँ। अगर आपको इस पर कोई आपत्ति है, तो आप जो चाहें करें और देखें कि ज़िंदगी में आप कहाँ पहुँचते हैं। मैंने बस वही बातें बताई हैं जो मेरे लिए काम आईं। हो सकता है कि किसी और के लिए कुछ और चीज़ें काम आई हों, लेकिन मैं उनके अनुभवों के बारे में बात नहीं कर सकती। इसलिए, अगर ये बातें आपको सही लगती हैं, तो इन्हें अपनाएँ; अगर नहीं, तो आपको जो सही लगे, वही करें।"0
0
Report
Advertisement
श्रावण महीने में VVIP मूवमेंट के लिए वाराणसी में सुरक्षा अभ्यास सफल
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Security Forces Conduct Simulation Exercise For VVIP Movement During Shravan Month. सुरक्षा अभ्यास के बारे में बताया गया है जिसमें NSG और स्थानीय पुलिस जैसी कई एजेंसियां शामिल थीं। इसका मकसद VIP की आवाजाही और भीड़-भाड़ वाले मौकों, खासकर त्योहारों के दौरान, आपसी तालमेल और भीड़ को संभालने के तरीकों को बेहतर बनाना था। इस अभ्यास में ब्रीफिंग, रिहर्सल और डीब्रीफिंग जैसे सेशन शामिल थे। इसमें शहर के तय रास्तों, जगहों और रुकने के पॉइंट्स पर सुरक्षा इंतज़ामों और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए असल हालात जैसे हालात पर ध्यान दिया गया।0
0
Report
सायला अस्पताल की कड़ी जाँच: कलेक्टर और SDM ने व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:सायलाअतिरिक्त जिला कलेक्टर पहुंचे सायला राजकीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया बारीकी से जायजा ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र का किया निरीक्षण साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए आदेश मरीजों से भी ली अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिखाई सख्ती सायला एसडीएम सूरजभान विश्नोई भी रहे साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन गंभीर निरीक्षण के बाद अधिकारियों को समयबद्ध सुधार के निर्देश0
0
Report
घनसाली में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों का आक्रोश, धरना-प्रदर्शन
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले की सीमान्त घनसाली विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था की लचर प्रणाली और बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है,घनसाली जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और तालाबंदी की कोशिश की इस बीच प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई,प्रदर्शनकारियों ने कहा सीमांत क्षेत्र होने के चलते घनसाली भिलंगना की हमेशा उपेक्षा हुई है और स्कूलों के हालात ऐसे है जहां टीचर है वहां छात्र नहीं है और जहा छात्र है वहा टीचर नहीं है और कई बार शिकायत आंदोलन के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और अब इस मुद्दे को लेकर टिहरी से लेकर देहरादून तक आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भाशय से कपड़ा मिलने पर लापरवाही के आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा के सरकारी अस्पताल में बड़ी चिकित्सा लापरवाही सामने आई है आरोप है कि स्टाफ नर्स ने प्रसव के दौरान महिला के गर्भाशय में कपड़ा छोड़ दिया! दरअसल ग्राम नगरा रता निवासी रवि कुमार की पत्नी सविता देवी को 10 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल में स्टाफ नर्स साधना ने छोटा ऑपरेशन कर बेटी को जन्म करवाया, लेकिन गर्भाशय में बड़ी मात्रा में कपड़ा छोड़ दिया प्रसव के बाद महिला का दर्द नहीं रुक तो जब परिवार ने शिकायत की तो नर्स ने साफ इनकार कर दिया कि कुछ नहीं छोड़ा गया। बाद में गर्भाशय से बदबूदार पाने आने लगी। 30 जुलाई को दुबारा अस्पताल ले जाने पर दूसरे स्टाफ ने वही सड़ा हुआ कपड़ा निकाला। इतना ही नहीं, नर्स ने मिठाई के नाम पर एक हजार रुपये खुद लिए और सफाई कर्मचारी को पाँच सौ रुपये दिलवाए। अब रवि कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायत दी है और उच्चस्तरीय जाँच व सख्त कार्रवाई की माँग की है। सीएमओ बीसी पन्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
गीता शाक्य का SP-यादव विरोध पर राम मंदिर चंदा चोरी पर पलटवार
New Delhi, Delhi:बीजेपी की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने राम मंदिर, चंदा चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार किया।0
0
Report
दिल्ली के मुकुंदपुर पुलिया: सुरक्षा दीवार नहीं, रोज खतरे में लोग
New Delhi, Delhi:उत्तर दिल्ली के मुकुंदपुर जनता विहार में नाले के ऊपर बनी पुलिया पर न तो सेफ्टी वॉल है और न ही बैरिकेडिंग। नतीजा आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला एक स्कूटी सवार के नाले में गिरने का है, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? राजधानी दिल्ली में ऐसी पुलिया है जहां हर गुजरने वाला अपनी जान हथेली पर लेकर चलता है। मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में नाले के ऊपर बनी यह पुलिया अब लोगों के लिए मौत का रास्ता बनती जा रही है। पुलिया पर न तो सुरक्षा दीवार है और न ही बैरिकेडिंग। ऐसे में दो वाहन आमने-सामने आते ही संतुलन बिगड़ता है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। कैमरे में कैद ये दृश्य खतरे की हकीकत बयां कर रहे हैं। एक स्कूटी सवार अचानक संतुलन खो बैठा और गहरे नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और मशक्कत के बाद स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। अगर स्थानीय लोग समय पर मदद नहीं करते, तो हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया वर्षों पहले क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। वेस्ट कमल विहार और जनता विहार को जोड़ने वाली इस पुलिया से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, मगर सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। राजधानी दिल्ली में खुले नाले पहले भी कई लोगों की जान ले चुके हैं, फिर भी जिम्मेदार विभाग सबक नहीं ले रहा। आखिर कब बनेगी पुलिया पर सुरक्षा दीवार और बैरिकेडिंग, कब जागेंगे अधिकारी? मुकुंदपुर की यह पुलिया हर दिन लोगों की जान से खेल रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल सुरक्षा दीवार, बैरिकेडिंग और मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि कोई और परिवार हादसे का शिकार न बने।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में नशे में धुत कार चालक दुकान में घुसा, हड़कंप मच गया
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में तेज रफ्तार का कहर! दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसी कार, नशे में धुत दो युवक हिरासत में रामनगर के भवानीगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, हादसे के समय सड़क पर आवाजाही नहीं होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान और भवन को भारी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे लखनपुर की ओर से भवानीगंज आ रही यूपी-22 AJ-9999 नंबर की कार अचानक अनियंत्रित हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, देखते ही देखते कार सड़क किनारे स्थित दुकान का शटर तोड़ते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसी,टक्कर इतनी जोरदार थी कि शटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भवन की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया,सुबह करीब 7 बजे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को दुकान के अंदर से बाहर निकाला गया, गनीमत रही कि हादसा तड़के हुआ, जब बाजार पूरी तरह सुनसान था, यदि यही दुर्घटना दिन के समय होती तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था. वहीं मामले में मकान मालिक विनीत कुमार जोशी ने बताया कि घटना सुबह करीब 3 से सवा 3 बजे के बीच की है. कार में कुछ युवक सवार थे, जो देखने से नशे की हालत में लग रहे थे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे बिल्डिंग में घुस गई। हादसे में दुकान का शटर पूरी तरह टूट गया और दीवारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दे दी गई है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस के अनुसार कार में मौजूद दो युवकों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है. उनकी पहचान जश सिंह पुत्र नैनिहाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिन्दुखत्ता तथा अभय सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी उधम सिंह नगर के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है. मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कार में सवार दोनों युवकों को कोतवाली में बैठाया गया है. मकान मालिक की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. बाइट – विनीत कुमार जोशी (मकान मालिक)0
0
Report
लोहरदगा शहर में तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी की मौत, आक्रोश
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा शहरी क्षेत्र में एक बार फिर बाॅक्साइड ट्रक किलर बनकर फरार हो गया। मामला सदर थाना क्षेत्र के बीएस काॅलेज मार्ग का है। दोनों पति पत्नी लोहरदगा जिला के कुरसे गांव निवासी थे। जो किसी कार्य से कही जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जिसे लेकर लोगों का आक्रोश दिख रहा है। ट्रक शहरी क्षेत्र में लगातार दुर्घटना का कारण बन रहा है। दोनों पति पत्नी स्कूटी से जा रहे थे।0
0
Report
झुंझुनूं: 80 वर्ष पुरानी भूमि त्रुटि दूर, 900 परिवारों को मिली राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं हांसलसर के 900 परिवारों को मिली बड़ी राहत! 80 साल पुरानी भूमि समस्या का समाधान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने मजबूती से उठाया मुद्दा कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने लिया ऐतिहासिक फैसला लिपिकीय त्रुटि दूर, मकान टूटने का खतरा टला कलेक्टर की रात्रि चौपाल बड़ी 'राहत' बनकर आई झुंझुनूं जिले के हांसलसर में आयोजित रात्रि चौपाल ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक साबित हुई। करीब 80 वर्षों से लंबित भूमि रूपांतरण की तकनीकी त्रुटि के कारण गांव के लगभग 900 परिवारों के मकानों पर संकट मंडरा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कभी भी कानूनी विवाद की स्थिति में उनके मकान टूटने का खतरा बना हुआ था। रात्रि चौपाल में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने इस मुद्दे को मजबूती से जिला प्रशासन के सामने उठाया और इसे ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि की किस्म दुरुस्ती की प्रक्रिया पूरी करवाई। जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने जिला कलेक्टर और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि केवल एक लिपिकीय त्रुटि के कारण 80 वर्षों से लोगों के सिर पर मकान टूटने का खतरा बना हुआ था। अब प्रशासन की पहल से न केवल इस समस्या का समाधान हुआ। बल्कि हांसलसर को सिटी लाइन से जोड़ते हुए गांव को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह गांव के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल ईंजन सरकार की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण है। वहीं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि रात्रि चौपाल और प्रशासनिक शिविरों का उद्देश्य केवल रोजमर्रा की शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी निराकरण करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से हांसलसर की इस बड़ी समस्या का समाधान संभव हो पाया। जिससे सैंकड़ों परिवारों को वास्तविक राहत मिली। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बंद कटानी रास्ता खुलवाने, सहकारी गोदाम के लिए भूमि उपलब्ध कराने, ओवरलोड डंपरों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बड़ागांव में आबादी क्षेत्र के पट्टे जारी करने, फव्वारा चोरी का खुलासा करने तथा गुढ़ा की आवासीय कॉलोनी में संचालित लोहे के वर्कशॉप से हो रही परेशानी सहित अन्य समस्याएं भी रखीं। जिला कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, सीईओ परशुराम धानका, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे。 बाइट 01 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (बिना चश्में के, गाड़ी में बैठे है) बाइट 02 : शुभकरण चौधरी, कलेक्टर, झुंझुनूं (चश्मा लगाया हुआ है, सिर पर पगड़ी)0
0
Report
Advertisement
