242401
Shahjahanpur - पुलिस ने गैरजमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Gangsara, Bisra, Uttar Pradesh:थाना कांट पुलिस ने गैरजमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने ददरौल गांव के रहने वाले आदेश पांडे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह लंबे समय से हाजिर नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं अब पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी विधानसभा 2027: सीट बंटवारे पर बैठक टली, दो दिनों में फिर होगी चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक टलने पर कहा, "..हमारे शीर्ष नेतृत्व की अखिलेश यादव से बात हुई है और उस बात में कोई ड्राफ्ट आया, तो उसके बाद उसके ऊपर हम तैयारी कर लें। आने वाले दो-तीन दिन के अंदर उसके ऊपर दोबारा बैठक होगी।"0
0
Report
ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस रिसाव से संविदा कर्मी की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस रिसाव की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जहरीली गैस की चपेट में आने से 50 वर्षीय संविदा श्रमिक गोविंद प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैस के संपर्क में आने के बाद उनकी आंखों में तेज जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य दुनिया से चला गया। पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। वहीं इस घटना के बाद परियोजना में सुरक्षा इंतजामों और श्रमिकों की जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ओबरा सी तापीय परियोजना में क्लोरीन गैस का रिसाव एक संविदा श्रमिक के लिए जानलेवा साबित हुआ। 50 वर्षीय गोविंद प्रसाद जहरीली गैस की चपेट में आ गए। गैस के प्रभाव से उनकी आंखों में तेज जलन होने लगी और सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उन्हें परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोविंद प्रसाद की मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अब पत्नी और दो बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। जिस परियोजना में वे काम कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे, वहीं हुई गैस रिसाव की घटना उनकी जिंदगी छीन ले गई है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक परियोजनाओं में काम करने वाले संविदा श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्लोरीन जैसी जहरीली गैस का रिसाव किन परिस्थितियों में हुआ? क्या मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम मौजूद थे? श्रमिकों को गैस से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं? इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है। साथ ही परियोजना प्रबंधन की जवाबदेही और पीड़ित परिवार को मिलने वाली सहायता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।0
0
Report
यूपी की सड़कों पर मॉडिफाइड जीप से फायरिंग, भैंसा-रेसिंग वायरल वीडियोज पर पुलिस जांच
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में गैंगवार और टशनबाज़ी के सीन आपने अब तक सिर्फ़ 'मिर्ज़ापुर' या किसी क्राइम वेब सीरीज़ में ही देखे होंगे... लेकिन अगर रियल लाइफ में कानून की धज्जियां उड़ाती हुई फिल्मी डेरिंगबाज़ी और बीच सड़क पर दहशतगर्दी देखनी हो, तो ज़रा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दो वीडियो पर गौर फरमाइए. जहां एक तरफ मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप पर सवार होकर हवा में असलहे लहराए जा रहे हैं और खुलेआम फायरिंग का भौकाल टाइट किया जा रहा है... तो वहीं दूसरी ओर बेजुबान भैंसे पर डंडे बरसाते हुए बीच सड़क पर रेसिंग का तमाशा चल रहा है. फ़िल्मी क्लाइमेक्स को भी फेल कर देने वाला यह नज़ारा किसी फ़िल्म की शूटिंग का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर खुलेआम कानून को चुनौती देने का है. वायरल हो रहे पहले वीडियो में रात के अंधेरे में एक भारी-भरकम, चौड़े टायरों वाली मॉडिफाइड ओपन जीप सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है. जीप के नीचे चमचमाती नीली लाइटें लगी हैं और गाड़ी के ऊपर खड़े युवक किसी डॉन की तरह हाथों में हथियार लेकर खुलेआम हवा में फायरिंग और डेरिंगबाज़ी करते दिख रहे हैं. अच्छा, टशनबाज़ी के इस खेल में सिर्फ़ जीप वाले ही नहीं, बल्कि भैंसा-बुग्गी वाले भी किसी से कम नजर नहीं आ रहे! मेले में शामिल होने के लिए बीच सड़क पर भैंसा-बुग्गी की खतरनाक रेस लगाई जा रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुग्गी पर सवार युवक जीत के जुनून में बेजुबान भैंसे पर लगातार डंडे बरसा रहे हैं और उसे बेतहाशा दौड़ा रहे हैं. एक युवक तो बाकायदा बुग्गी के साथ-साथ सड़क पर दौड़ लगाता भी दिख रहा है. यानी रील और रौब के चक्कर में एक तरफ मॉडिफाइड गाड़ी और अवैध फायरिंग से कानून का मजाक बन रहा है, तो दूसरी तरफ बेजुबान पशुओं पर सरेआम अत्याचार हो रहा है. वहीं, दूसरे वायरल वीडियो में इस नीली मॉडिफाइड जीप की पूरी जानकारी भी सामने आ गई है. वीडियो में 'एस.एस. मॉडिफाइड जीप' के शोरूम से लाल कपड़ा हटाकर इस गाड़ी की ग्रैंड डिलीवरी ली जा रही है और बैकग्राउंड में टेक्स्ट लिखा है "देने वाला खूब दे रहा है, तुम अपनी जलन बरकरार रखो". इसके बाद दिन के उजाले में हाईवे पर ट्रैफिक के बीचों-बीच इस बिना नंबर प्लेट जैसी दिखने वाली मॉडिफाइड जीप को दौड़ाकर टशन दिखाया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है. इस पूरे मामले पर सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की गंभीरता से तस्दीक की जा रही है. सीओ के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह घटना मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र की प्रतीत हो रही थी, लेकिन जांच में अब इसके हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित मेला मार्ग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस इन वीडियो के आधार पर कानून हाथ में लेने वाले और खुलेआम भौकाल दिखाने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें दबोचने की कोशिश में जुट गई है. अब देखना यह होगा कि सड़क पर 'फिल्मी हीरो' बनने वाले इन स्टंटबाज़ों का असली क्लाइमेक्स पुलिस की हवालात में कब और कैसे होता है!0
0
Report
Advertisement
खूँटी जम्हार गांव में अस्पताल भवन वर्षों से बेकार, ग्रामीणों को लाभ नहीं मिला
Khunti, Jharkhand:खूँटी जम्हार गांव में अस्पताल भवन वर्षों से बेकार, ग्रामीणों को लाभ नहीं मिला। गाँव के अंदर स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित है लेकिन निर्माण क्यों किया गया यह स्पष्ट नहीं है; अस्पताल नाम पर लाखों रुपए की लागत से निर्मित भवन जनहित में अब तक लाभ नहीं रहा है। इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना होते रहते हैं, अगर बड़ा अस्पताल खुल जाता तो इस भवन का प्रयोग भी हो सकता था। 2020-21 में बनकर तैयार हुआ यह भवन अब 5-6 वर्ष से बंद पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक अच्छा अस्पताल और Ambulance की भी जरूरत है ताकि मरीजों को लाने-ले جانے में सुविधा हो सके।0
0
Report
अयोध्या सबकी है: कृष्ण जन्मभूमि पर काम की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर रामदल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम कहते हैं कि अयोध्या सबकी है. खैर, अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है. उनके बयान का स्वागत है, क्योंकि अयोध्या में काम पूरा हो चुका है और वहां एक दिव्य और भव्य मंदिर बन गया है. लेकिन, मथुरा से कलंक को मिटाना बहुत जरूरी है, और अगर यह काम समय रहते पूरा हो जाए तो बहुत अच्छी बात होगी.0
0
Report
दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान ढहा, 6 लोग दबे; राहत जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में फिर बड़ा हादसा, शाहदरा के ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबे 6 लोग, बच्चे समेत 2 की मौत राजधानी दिल्ली में मकान गिरने का एक और बड़ा हादसा सामने आया है। शाहदरा जिले के ज्वाला नगर इलाके में दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में 6 लोग दब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दिल्ली में लगातार मकान गिरने की घटनाओं ने एक बार फिर जर्जर और असुरक्षित इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
कोतवाली ललितपुर पुलिस के द्वारा 04 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 04 वारण्टियों को गिरफ्तार कर, सम्बंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
चिराग पासवान: यूपी 2027 के लिए संगठन मजबूत, गठबंधन पर समय ही बताएगा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Chirag Paswan (National President, Lok Janshakti Party) on LJP's strategy for the 2027 Uttar Pradesh Assembly elections / Possibility of alliance with other parties / Keshav Prasad Maurya's remarks on Mathura after Ayodhya लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कहा, "सरगर्मी तेज़ करने की ही तैयारियों के लिए हम लोग आए हैं यहां पर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश इकाई ने इस बात को स्पष्ट किया है कि हम लोग विधानसभा का चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे। इसकी क्या रूपरेखा रहेगी, निरंतरता में कार्यक्रमों के माध्यम से उसको तैयार किया जा रहा है। अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतरता में जो हमारा आने का कार्यक्रम है, उसके पीछे की सोच यही है कि संगठन को मजबूत कर हम लोग आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी की एक मजबूत पकड़ उत्तर प्रदेश में बना सकें। आज विधिवत तरीके से पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन हम लोग करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी की रणनीति को तैयार करने के लिए एक व्यवस्थित जगह हमारे संगठन के लोगों को, कार्यकर्ताओं, नेताओं को मिले। आज के आने का उद्देश्य खासतौर पर यही है।" "Possibility of alliance with other parties" उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। फिलहाल गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, नहीं होगा। मुझे लगता है कि अभी चुनाव में समय है। फिलहाल हम लोग party के संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के विचारों को घर-घर लेकर जाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पूरी ताकत सिर्फ पार्टी के संगठन, पार्टी की सोच को घर-घर लेकर जाने पर है। गठबंधन होगा, नहीं होगा, जब चुनाव समीप आएंगे तब यह फैसला होगा। "Keshav Prasad Maurya's remarks on Mathura after Ayodhya" अच्छी बात है, बिल्कुल बढ़िया।0
0
Report
कुशीनगर में सपा नेता अखिलेश यादव की धमकी का वीडियो वायरल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - सपा नेता ने छठ पूजा के दौरान लोगो को हड़काया - युवकों के आपसी विवाद के दौरान सपा नेता की धमकी का वीडियो वायरल - धमकी देने वाला सपा नेता का नाम अखिलेश यादव - राष्ट्रीय समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पद पर हैं कार्यरत - कुशीनगर सपा अध्यक्ष रामअवध यादव के पुत्र है सपा नेता अखिलेश यादव - रवीन्द्रनगर थाना क्षेत्र सिसवा मठिया गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
अमरौहा: भाजपा विधायक गुर्जर को अदालत नोटिस, 10 दिसंबर को व्यक्तिगत पेशी तय
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर विवादित बयान मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को अमरोहा की सीजेएम कोर्ट का नोटिस, 10 दिसंबर को होना होगा पेश विवादित बयान देने के मामले में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमरोहा निवासी हाजी नासिर फारुख एडवोकेट ने विधायक के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें 10 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब किया है। नोटिस जारी होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। अब सभी की निगाहें 10 दिसंबर को होने वाली अदालती कार्रवाई पर टिकी हैं। हाजी नासिर फारukh एडवोकेट की शिकायत के बाद शुरू हुई इस कानूनी प्रक्रिया को लेकर अमरोहा में भी चर्चा हो रही है।0
0
Report
नालंदा में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी हंगामा
Pariaunna, Bihar:इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से है, जहां इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेखअल्ली गांव में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। तिलक समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दर्शक बेकाबू हो गए। देखते ही देखते रोड़ेबाजी, लाठीचार्ज और जमकर तोड़फोड़ शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि आखिरकार कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा। दरअसल, शेखअल्ली गांव में चंद्रशेखर कुमार के पुत्र की तिलक समारोह के मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शुरुआत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन जैसे-जैसे भोजपुरी गानों का सिलसिला आगे बढ़ा, भीड़ बेकाबू होने लगी। इसी दौरान दर्शकों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। खेसारी लाल यादव खुद मंच से लोगों को समझाते और शांति बनाए रखने की अपील करते नजर आए। उन्होंने लोगों से कहा कि पत्थर नहीं, फूल बरसाइए।हंगामा बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों की ओर से लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद गुस्साए दर्शकों ने दर्जनों कुर्सियां तोड़कर आग के हवाले कर दीं। मौके पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रित नहीं होने पर कार्यक्रम बंद करना पड़ा। डीएसपी ऋषिराज ने बताया कि कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। वहीं कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।0
0
Report
बलरामपुर: सरना गांव के डबरी में अज्ञात शव मिला, सनसनी फैल गई
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर सरना गांव से लगे डबरी में मिली अज्ञात ब्यक्ति की सड़ी गली लाश लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 6 से 7 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रघुनाथ नगर थाना की पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
किराना दुकानदार के घर में मारपीट: चार आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:किराना दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बीच-बचाव करने पर दुकानदार और परिवार से भी मारपीट का आरोप, पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा मैहर शहर के महाराजा नगर में सोमवार देर रात मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। देवी जी मंदिर के पास रहने वाले किराना दुकानदार महेश प्रजापति के घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले मल्हार परिवार के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे महेश प्रजापति की किराना दुकान पर हसमुख मल्हार कथित तौर पर शिवम साहू के साथ मारपीट कर रहा था। दुकानदार महेश प्रजापति ने बीच-बचाव करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हसमुख मल्हार अपने अन्य साथियों के साथ दुकानदार के घर पहुंच गया। यहां महेश प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान घर में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मामला मां शारदा धाम देवी जी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। चौकी प्रभारी विनय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
फिरोजाबाद में मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी देवेंद्र गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार हुआ है, उसके पैर में गोली लगी है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जमीनी रंजिश को लेकर प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे देवेंद्र को पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार 15 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे प्रदीप कुमार की जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में देवेंद्र समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि देवेंद्र नहर पटरी से भागने की फिराक में है। पुलिस ने नगला धारू पुल से आगे निनावली के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
करौली: चामुण्डा चिनायटा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मरम्मत की मांग की
Karauli, Rajasthan:ढिंढोरा से चामुण्डा चिनायटा मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रखी मांग, करौली। ढिंढोरा से चामुण्डा चिनायटा तक जाने वाला सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त है। लंबे समय से बदहाल स्थिति में होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से परेशान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट होकर उपखंड कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
