242401
Shahjahanpur: लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Itauli, Uttar Pradesh:पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अनिल कुमार मिश्रा उर्फ विलायती को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुकीमपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर उतरौला में DCM से 8-9 लाख के अवैध पटाखे बरामद; 13 पर केस
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के उतरौला में DCM से 8-9 लाख के अवैध पटाखे बरामद 70 गत्तों में भरकर ले जाए जा रहे थे पटाखे, 13 लोगों पर केस बलरामपुर जनपद में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास एक DCM को रोककर जांच की। इसमें 70 गत्तों में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखों की अनुमानित कीमत 8 से 9 लाख रुपये बताई है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि 2 अक्टूबर को कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि DCM संख्या UP41 CT9207 से अवैध पटाखे महदेइया होते हुए बाबागंज, गोंडा ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नहर पुलिया के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। मामले में कोतवाली उतरौला में मुकदमा संख्या 133/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के बांसी, सोहरतगढ़, डुमरियागंज और बेवा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने DCM को धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस के अनुसार अवैध पटाखों के परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश और पहचान की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बयान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला जज कैडर के न्यायिक अधिकारियों की नई नियुक्तियाँ जारी कीं
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला जज कैडर के न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश में विभिन्न न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार अतुल कुमार सक्सेना को भरतपुर स्थित इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट के जज पद से स्थानांतरित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेडता लगाया गया है। पंकज बंसल को भीलवाड़ा स्थित इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट से स्थानांतरित कर स्पेशल कोर्ट, पॉक्सो एक्ट केस नंबर-2, भीलवाड़ा का जज बनाया गया है। अजीत कुमार हिंगड को जयपुर मेट्रोपॉलिटन-2 स्थित बम ब्लास्ट मामलों की विशेष अदालत के जज पद से कार्यमुक्त कर इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल, जयपुर मेट्रोपॉलिटन-2 में जज पद पर नियुक्त किया है। महावीर प्रसाद गुप्ता जो जयपुर विकास प्राधिकरण अपीलेट ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी थे, को इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, श्रीगंगानगर में जज नियुक्त किया गया है। वही सुरेन्द्र कुमार जो कि सेशन जज स्पेशल कोर्ट एसीबी केसज अजमेर के पद पर कार्यरत थे उनको जयपुर विकास प्राधिकरण अपीलेट ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी के पद पर लगाया है。0
0
Report
लोहार्गल हत्याकांड: पांच दिन में संत सूरजदास की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं — लोहार्गल में संत हत्याकांड का पुलिस ने पांच दिन में किया खुलासा — लूट के इरादे से बरखंडी धाम पहुंचा था आरोपी सुरेश कुमार — संत सूरजदास को बाथरूम में बंद कर बनाया था लूट का प्लान — बाहर निकलते ही विरोध करने पर संत को खाई में धकेला — हत्या के बाद भी संतों की बैठक में शामिल रहा आरोपी — ग्रामीणों के साथ घूमता रहा, किसी को नहीं हुआ आरोपी पर शक — नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह के नेतृत्व में 30 पुलिसकर्मियों ने खोला राज — पुलिस ने झाझम की ढाणी निवासी सुरेश कुमार को किया गिरफ्तार — एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने किया मामले का खुलासा झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना इलाके के लोहार्गल धाम के बरखंडी बाबा मंदिर में संत सूरजदास जी महाराज की हत्या और लूट के मामले का गोठड़ा थाना पुलिस ने महज पांच दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात के आरोप में 44 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र ग्यारसीलाल निवासी झाझम की ढाणी तन पहाड़ीला थाना गोठड़ा को गिरफ्तार किया है। एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने लूट के इरादे से पूरी वारदात की साजिश रची थी। उसने पहले बरखंडी धाम की स्थिति को वारदात से दो दिन पहले ही समझा और फिर 25 सितंबर की रात दोबारा पहाड़ी पर पहुंचकर संत सूरजदास जी महाराज के पास ही रुक गया। अगले दिन सुबह मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की सुबह संत सूरजदास जी महाराज स्नान करने के लिए ब bathरूम में गए। इसी दौरान आरोपी ने बाहर से बाथरूम की कुंडी लगा दी। संत ने कुंडी तोड़कर बाहर निकलने के बाद आरोपी को तलाशना शुरू किया। बताया गया है कि संत द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर पीछे से उन्हें धक्का दे दिया। संत पहाड़ी की गहरी खाई में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मंदिर परिसर में रखी चढ़ावे की रकम पर हाथ साफ किया। आरोपी ने रकम निकाल ली। इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद को लोगों से अलग नहीं किया। संत की हत्या के बाद जब खाकी मंदिर में संतों की बैठक हुई। तब आरोपी भी वहां मौजूद था। वह संतों के बीच बैठा और बाद में ग्रामीणों के साथ भी घूमता रहा। यानी जिस वारदात को लेकर संत समाज और ग्रामीणों में आक्रोश था। उसी घटना के बाद आरोपी भीड़ का हिस्सा बनकर घूमता रहा। आपको बता दें कि 27 सितंबर को परिवादी शंकरलाल ने गोठड़ा थाने में रिपोर्ट दी थी कि लोहार्गल धाम बरखंडी बाबा मंदिर के संत सूरजदास जी महाराज, जो सिंगोद कलां जयपुर के रहने वाले थे, 26 सितंबर की शाम से लापता हैं। 27 सितंबर की सुबह मंदिर पर पहुंचे यात्रियों ने भी बताया था कि महाराज वहां मौजूद नहीं हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर संत की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम, डॉग स्क्वॉड, साइबर टीम और MOB को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संत की तलाश और अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए गए। तलाशी अभियान के दौरान संत सूरजदास जी महाराज का शव बरखंडी की पहाड़ियों में गहरी खाई में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जगह बेहद दुर्गम और ऊंचाई पर होने के कारण शव को बाहर निकालना आसान नहीं था। पुलिस टीम के साथ SDRF जयपुर और जिला रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। इधर, पुलिस जांच में सामने यह भी आया कि आरोपी सुरेश कुमार इससे पहले 23 सितंबर को भी बरखंडी धाम गया था। उस दौरान उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। तीनों 24 सितंबर की सुबह पहाड़ी से नीचे उतरे और किरोड़ी धाम चले गए। इसके बाद 25 सितंबर को सुरेश कुमार दोबारा बरखंडी धाम की पहाड़ी पर पहुंचा। उस समय संत सूरजदास जी महाराज अकेले थे। आरोपी ने रात में वहीं भोजन किया और संत के पास ही रुक गया। अगली सुबह उसने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। लेकिन संत द्वारा बाथरूम से बाहर आ जाने के कारण उन्हें धक्का दिया और पहाड़ी की गहरी खाई में गिरने से संत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लूटी गई रकम को लेकर अभी गुमराह कर रहा है। रकम की बरामदगी के लिए पूछताछ और जांच जारी है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनों संसाधनों का इस्तेमाल किया। नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह के नेतृत्व में गोठड़ा थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश सहित करीब 30 पुलिसकर्मी और कर्मचारियों को जांच में लगाया गया। जांच टीम में उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल मीणा, नवलगढ़ थाना प्रभारी अजय सिंह, DST टीम के एसआई हेमराज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने घटनास्थल के तकनीकी साक्ष्य, मानवीय जानकारी और अन्य जांच बिंदुओं को जोड़ते हुए आरोपी की पहचान की और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। संत सूरजदास जी महाराज की मौत के बाद संत समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और रास्ता जाम किया गया था। पुलिस-प्रशासन के साथ वार्ता के दौरान संतों और ग्रामीणों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सात दिन का समय दिया था। पुलिस ने दावा किया कि टीम ने दिन-रात काम करते हुए सात दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही पांचवें दिन आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी सुरेश कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस अब लूटी गई रकम की बरामदगी, हत्या की पूरी कड़ी, आरोपी को चढ़ावे की जानकारी मिलने के स्रोत और उसके संभावित आपराधिक रिकॉर्ड पर है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज है या वह किसी अन्य प्रकरण में वांछित रहा है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में वारदात को अकेले अंजाम देने की बात सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
खंडवा नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का चक्का जाम, 25 साल का हिसाब मांगा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में बैनर पोस्टर पर राजनीति。 निगम के सामने सड़क पर किया चक्का जाम。 खंडवा में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस की ओर से लगाए गए बैनर पोस्टर हटाने के बाद मामला सड़क पर आ गया। कांग्रेस ने नगर निगम के सामने सड़क पर चक्का जाम कर खोखले विकास को लेकर अनेक आरोप लगाए। कांग्रेस ने नगर निगम से पिछले 25 साल का हिसाब मांगने वाले 10 सवाल तैयार किए थे। इसी से संबंधित बैनर पोस्टर शहर में लगाए गए थे। आरोप है कि नगर निगम ने इन्हें हटवा दिया। इसी के बाद कांग्रेस सड़क पर उतर आई। इसी के कारण कांग्रेस ने 7 अक्टूबर को नगर निगम का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया है। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने नगर निगम से जनता के हितों से जुड़े 10 सवाल तैयार किए और उन्हीं के बैनर पोस्टर जगह-जगह लगाए थे। कांग्रेस ने कहा कि नगर निगम से उनके 25 सालों का हिसाब मांगने के लिए ही यह मुद्दे तय किए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने यह बैनर पोस्टर हटवा दिए। इसी बात को लेकर कांग्रेस पार्टी आज नगर निगम के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गई。0
0
Report
बड़नगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा अयोध्या पहुंची, कर्मभूमि वाराणसी की तैयारी तेज
Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर से वाराणसी तक निकली ‘सेवा यात्रा’ आज अयोध्या पहुंची, जहां रुदौली विधानसभा क्षेत्र के रानीमऊ NH-27 पर यात्रा का विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं संग जोरदार स्वागत किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली जा रही इस यात्रा का आयोजन जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। अयोध्या सीमा पर पहुंची यात्रा की अगवानी रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने की। रानीमऊ में विधायक के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। विधायक रामचंद्र यादव ने यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर के यह यात्रा जन्मभूमि से कर्मभूमि वाराणसी जा रही है। जनसेवा और राष्ट्रसेवा का यह संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की भावना को पहुंचाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आपको बता दे यह यात्रा आज अयोध्या के रूदौली विधानसभा में विश्राम करेगी और कल सुबह ‘बड़नगर टू वाराणसी सेवा यात्रा’ अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी0
0
Report
मैनपुरी गैंगस्टर एक्ट: 8 करोड़ से अधिक संपत्ति कुर्क, पुलिस का कड़ा संदेश
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुरावली के गैंगस्टर की 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है पुलिस का संदेश साफ है की अपराध से कमाई हुई इंच भर जमीन भी प्रशासन की नजरों से बचेगी नहीं0
0
Report
Advertisement
क्लिनिक पर दवा लेने गए मरीज को डॉक्टर ने पीटा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घंघोरा-घंघोरी गांव में क्लिनिक पर दवा लेने गए मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद डॉक्टर ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर मरीज को घेरकर पीटा। मारपीट में उसके दोनों हाथ और पैर तोड़ने का आरोप है। पीड़ित के सिर पर ईंट से वार किए जाने की बात भी कही गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित के पिता जाकिर हुसैन के मुताबिक, उनका बेटा पप्पू दो अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे गांव में स्थित एक क्लिनिक पर दवा लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर, उसके भाइयों और साथियों ने पप्पू को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे जमीन पर गिराकर पीटा गया और सिर पर ईंट से वार किया गया। मारपीट में पप्पू के दोनों हाथ और पैर तोड़ने का आरोप है।सीओ देवेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जयपुर में सेवा सेतु अभियान-2026: 7–16 अक्टूबर जोनवार शिविर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहरी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ देने और जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 7 से 16 अक्टूबर तक जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार सेवा शिविर लगाए जाएंगे。 जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि शिविरों में नागरिक अपने संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर दिवस पर ही निस्तारण किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। संबंधित उपायुक्त आवेदनों के निस्तारण और प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे。 जोनवार कार्यक्रम के अनुसार 7 अक्टूबर को जोन 19, 21, PRN और 14, 8 अक्टूबर को A, 11, 17 और 7, 9 अक्टूबर को B, 12, 22 और 8, 10 अक्टूबर को C, 13, 16 और 9, 12 अक्टूबर को PRN, 14, 23 और 24, 13 अक्टूबर को 7, 15, 25 और 11, 14 अक्टूबर को 8, 18, B और 12, 15 अक्टूबर को 9, 19, 21 और 14 तथा 16 अक्टूबर को 10, 20, 22 और PRN के शिविर होंगे。 अभियान के दौरान रविवार को छोड़कर प्रत्येक जोन कार्यालय में भी प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जाएंगे। जेडीए ने नागरिकों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवाने की अपील की है。0
0
Report
फागी के 200 मीटर में ओवरलोड जीप: 50 से अधिक सवारियों के साथ मौत का खेल
Dudu, Rajasthan:फागी थाने से महज 200 मीटर दूर डरावनी तस्वीर...खाकी के नाक के नीचे मौत का सफर। 16 सीटर जीप में 50 से ज्यादा सवारियां बैठाकर लोगों की जान डाल रहे हैं जोखिम में। जीप में भेड़ बकरियों की तरह ठूंसकर भरी सवारियां, फिर छत पर बैठाया महिलाओं को। फागी SHO पुष्पेन्द्र बंशीलाल की मॉनिटरिंग और कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल। ओवरलोडिंग जीप का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल। पुलिस की निष्क्रियता आई सामने, थाने से 200 मीटर दूर भी नहीं है पुलिस का खौफ।0
0
Report
Advertisement
भोपाल चाय-नाश्ते की दुकान विवाद: ऑटो चालक-रेपिडो ड्राइवर के बीच मारपीट, छुरी से हमला
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कुर्सी पर बैठने को लेकर चाय की दुकान पर विवाद रैपिडो ड्राइवर और ऑटो चालक के बीच हुआ विवाद ऑटो चालक नसीम खान पर मारपीट का आरोप गाली देने से मना करने पर हाथ-मुक्कों से पीटा आरोप- लोहे की छुरी से सिर और हाथ पर किया वार हमले में रैपिडो ड्राइवर रामराज सिंह हुआ घायल सिर से खून निकलने के बाद आसपास के लोगों ने कराया बीच-बचाव जाते-जाते आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप बंसल अस्पताल के सामने सावरिया चाय-नाश्ते की दुकान की घटना शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
संसदीय समूह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के लिए न्यूयॉर्क रवाना
Jaipur, Rajasthan:सांसद सी.पी. जोशी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय संसदीय समूह आज होगा अमेरिका रवाना, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम में होंगे शामिल सांसद सी.पी. जोशी संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम में देंगे वक्तव्य 3 से 11 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेगा संसदीय समूह, विभिन्न कार्यक्रमों में करेगा सहभागिता दिल्ली/जयपुर , 3 अक्टूबर 2026- चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सी.पी. जोशी के नेतृत्व में लोकसभा एवं राज्यसभा के कुल 15 सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए एक संसदीय समूह संयुक्त राष्ट्र महासभा यानि युनाईटेड नेशन्स जनरल असेम्बली के 81वें सत्र से संबंधित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए न्यूयॉर्क, अमेरिका जा रहा है。 इस समूह में संसद के दोनों सदनों के सदस्य तथा आधिकारिक अधिकारी शामिल हैं। इस यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय एवं लोकसभा सचिवालय के माध्यम से आवश्यक समन्वय किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। सांसद सी.पी. जोशी आज 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 अक्टूबर 2026 को भारत लौटेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा विश्व के देशों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वैश्विक शांति, सतत विकास और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श का साझा मंच प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में संसदीय समूह की सहभागिता भारत की संसदीय परंपराओं और अंतरराष्ट्रीय संवाद में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को आगे बढ़ाने का अवसर है。 इस समूह की सहभागिता भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी।0
0
Report
नूंह के निजामपुर-मरौड़ा-मालब में जलभराव से फसलें डूबीं; मुआवजे, स्थाई समाधान की मांग तेज
Nuh, Haryana:तीन साल से जलभराव की मार झेल रहे निजामपुर-मरोड़ा-मालब के किसान सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित, सरसों व गेहूं की बुवाई पर संकट। किसानों ने मुआवजे और स्थायी समाधान की उठाई मांग। नूंह खंड के गांव निजामपुर, मरोड़ा और मालब के किसान पिछले करीब तीन वर्षों से खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण किसानों की फसलें लगातार प्रभावित हो रही हैं। अब सरसों की बिजाई और गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आने के साथ ही किसानों की चिंता और बढ़ गई है। खेतों से पानी नहीं निकलने के कारण आगामी फसल सीजन भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर वे लगातार संबंधित अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। उनकी मांग है कि खेतों से पानी निकालने के लिए पर्याप्त संख्या में मोटर-पंप लगाए जाएं, ताकि जलभराव वाले क्षेत्रों को जल्द से जल्द खाली कराया जा सक सके। किसानों के अनुसार, कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद अभी तक जमीनी स्तर पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। किसानों का कहना है कि पिछले करीब तीन वर्षों से जलभराव के कारण उन्हें लगातार फसल नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद तीन साल के फसल नुकसान का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और खेती करना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों के मुताबिक, जलभराव का.issue मुद्दा विधायक चौधरी आफताब अहमद के समक्ष भी कई बार उठाया जा चुका है। अधिकारियों के साथ हुई बैठकों में भी समस्या को रखा गया है, लेकिन इसके बावजूद खेतों से पानी निकालने की ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। किसानों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले खेतों से तत्काल पानी निकलवाने के लिए पर्याप्त मोटर-पंप लगाए जाएं। साथ ही जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए और पिछले तीन वर्षों में हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा जल्द जारी किया जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते खेतों से पानी नहीं निकाला गया तो सरसों और गेहूं की आगामी फसल की बुवाई प्रभावित हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में दोगुना रोजगार-आय: समिति की नई सिफारिशें सामने
Patna, Bihar:बिहार सरकार को सौंपी गई दोगुना रोजगार-दोगुनी आय की रिपोर्ट, कई अहम सिफारिशें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा बिहार में दोगुना रोजगार और दोगुनी आय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नवीन कुमार थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री विजेंद्र यादव को सौंपी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं। सबसे प्रमुख सुझाव यह दिया गया है कि राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा उनके प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों को नियमित रूप से सामने लाया जाए, जिससे रोजगार सृजन की प्रक्रिया को और गति मिल सके। समिति ने दूसरी बड़ी sिफारिश करते हुए बिहार में उद्योग-धंधों की स्थापना और विस्तार पर विशेष जोर दिया है। साथ ही उद्योगों की प्रगति की लगातार निगरानी करने की भी अनुशंसा की गई है ताकि निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकें। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि जिला स्तर पर रोजगार और उद्योग से जुड़ी समितियां बनाई जाएं, जो स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की निगरानी करें। इसके अलावा बजट और विकास योजनाओं की जिला स्तर पर भी नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने की अनुशंसा की गई है। समिति ने कृषि, डेयरी और जीविका जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी बल दिया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार समिति की सिफारिशों का अध्ययन करेगी और उन्हें लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि बजट के प्रदर्शन और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। विजेंद्र यादव ने विश्वास जताया कि समिति की रिपोर्ट बिहार में दोगुना रोजगार और दोगुनी आय के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया पहले से जारी है और समिति की सिफारिशों के लागू होने से प्रति व्यक्ति आय, रोजगार और विकास तीनों में वृद्धि होगी। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार समिति की प्रमुख अनुशंसाओं को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है。0
0
Report
दिल्ली के तिलक नगर से राजा गार्डन जाते मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम
Delhi, Delhi:दिल्ली के तिलकनगर से राजा गार्डन जाने वाले रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे लेकिन उन्हें यह नहीं पता चला कि आखिरकार जाम क्यों लगा है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आई और वाहनों रेंग रेंग कर चलते दिखे। यह मुख्य मार्ग नजफगढ़ से मोती नगर की तरफ जाता है और आज शाम तिलक नगर से राजा गार्डन जाने वाले रोड पर जाम दिखाई दिया。0
0
Report
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दीक्षा लेने वाले शिष्य ने चौंकाने वाले खुलासे किए
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने वाले एक शिष्य ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राजकुमार जी जो अभी वर्तमान में वृंदावन में रह रहे हैं उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। उन्होंने आश्रम में रह रहे भक्तों के 2 धड़े होने और जमीनी कारोबार करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं0
0
Report
Advertisement
