242401
Shahjahanpur - पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gangsara, Uttar Pradesh:थाना कटरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने हुलास नगला के रहने वाले पुशपालपुर उर्फ हीरो को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अभियुक्त के खिलाफ कटरा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. वहीं अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुषपाल उर्फ हीरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खूंटी के जंगलों में हाथियों का बसेरा, लोगों में भय और घरों पर खतरा
Khunti, Jharkhand:खूंटी जिले के प्रभावित क्षेत्र रनिया व तोरपा प्रखंड में जंगली हाथियों का बसेरा बना है। हाथी शांत हैं लेकिन आदमियों द्वारा पथराव और छेड़खानी से भयय वातावरण पैदा हो रहा है। कुलडा जंगल राजकीय राजमार्ग-3 हाथी अपना आश्रय स्थल बना लिया है। पहले सड़क पर एक हाथी दिखाई देता था, अब समूह सड़कों पर विचरने लगा है। क्षेत्र के लोग हाथियों पर पथराव करने से नहीं चूक रहे, जिससे पथिकों और आमजनों को खतरा महसूस होता है। विरल जंगल क्षेत्र में हाथी भूख मिटाने के लिए आहार की तलाश में निकल जाते हैं। उड़िकेल गांव में देर रात दो जंगली हाथियों ने एक घर को नुकसान पहुंचाया और दीवारों को तोड़ दिया, जिससे पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया। बारिश के मौसम में गरीब किसान का भारी नुकसान हो गया। प्रशासन हाथियों को परेशान न करने की अपील कर रहा है, पर पीड़ित परिवार सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।0
0
Report
सारंगढ़ में महिलाओं से करोड़ों की ठगी: NGO संचालक के खिलाफ शिकायत
Saiki, Bihar:सारंगढ़ जिले में करोड़ों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस बार ठगी का शिकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं हुई हैं। आरोप है कि रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से लाखों-करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जिले के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं सारंगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पड़ित महिलाओं के अनुसार, ग्वालिनडीह निवासी दिनेश बंजारे ने खुद को एक NGO संचालक बताते हुए महिलाओं को "नारी रक्षा सम्मान निधि" नामक योजना से जोड़ा। उसने दावा किया कि योजना में निवेश करने पर जमा राशि दोगुनी होकर वापस मिलेगी। इस झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने अपनी जमा पूंजी निवेश कर दी। महिलाओं का कहना है कि आरोपी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन भी दिलवाता था। इसके बाद वह लोन की राशि अपने पास जमा कराकर किस्त स्वयं भरने और हर महीने अतिरिक्त लाभ देने का वादा करता था। शुरुआत में कुछ समय तक महिलाओं को पैसे मिलते रहे, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा, लेकिन बाद में भुगतान पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद पीड़ित महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंचीं। गौरतलब है कि जिस दिनेश बंजारे पर यह नया आरोप लगा है, वह पहले से ही एक mule account मामले में न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के अनुसार, उसके बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये का लेन-देन हुआ था और उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। इसी मामले में सारंगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उसके खिलाफ ग्रामीण महिलाओं से निवेश और लोन के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी का नया मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में बताई जा रही है और ठगी की राशि भी करोड़ों रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
उत्तराखंड में SIR से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, बूथ 12,543 तक बढ़े
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, "उत्तराखंड राज्य के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट आज, 14 जुलाई को 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी किया गया। इस ड्राफ्ट लिस्ट के अनुसार, राज्य में कुल 71,33,000 मतदाता हैं। इनमें से 52% पुरुष और 47% महिलाएं हैं। राज्य में थर्ड-जेंडर कैटेगरी के 217 मतदाता हैं। मौजूदा अभियान के साथ-साथ पोलिंग स्टेशनों को तर्कसंगत बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई; इससे 810 पोलिंग स्टेशन बढ़ गए, जिससे राज्य में कुल पहचाने गए बूथों की संख्या 12,543 हो गई है…0
0
Report
Advertisement
भोपाल में पुलिस चेकिंग से 50 मीटर दूरी पर जुआ अड्डा, वायरल वीडियो
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस चेकिंग से महज 50 मीटर की दूरी पर जुए का अड्डा पुलिस को खेलेआम चुनौती दे रहे जुआरी बोर्ड ऑफिस चौराहे पर खुलेआम चल रहा है जुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
हाथरस पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य किए गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के थाना सादाबाद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई। थाना सादाबाद पुलिस को यह सफलता तब मिली जब पुलिस टीम रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान पुसैनी बम्बा मार्ग स्थित हरकेश पहलवान के अखाड़े के पास मौजूद थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने और पूछताछ करने पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि वे सभी शादियों में क्रॉकरी का काम करते हैं। घर से शौक-मौज के लिए पर्याप्त पैसे न मिलने के कारण उन्होंने चोरी का रास्ता चुना। आरोपी मथुरा और सादाबाद क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चुराते थे और उन्हें राहगीरों को सस्ते दामों में बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पकड़े गए आरोपियों में दिनेश, योगेंद्र उर्फ छोटू और विष्णु शामिल हैं, जो सभी थाना सादाबाद के कुरसण्डा क्षेत्र के निवासी हैं।0
0
Report
ज़ी मीडिया कवरेज से सांदीपनी विद्यालय का नया भवन 15 जुलाई को लोकार्पण
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर: डिंडोरी में ज़ी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सांदीपनी विद्यालय का नया भवन लंबे समय से लोकार्पण का इंतज़ार कर रहा था, जबकि 500 से अधिक छात्र पुराने और जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर थे। इस मुद्दे को ज़ी मीडिया ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अब विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तारीख तय कर दी गई है। 15 जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगी। नए भवन के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी तथा वर्षों से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान होगा।0
0
Report
Advertisement
इंदिरापुरम पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर से साइबर ठगी का बड़ा पर्दाफाश किया
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है.. पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है फर्जी कॉल, ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट फेल होने जैसे बहानों से साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.. ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध पेमेंट लिंक पर भरोसा न करें और सतर्क रहें0
0
Report
अलवर के डेयरी गांव में युवक ने तेजाब पीया, हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:अलवर में युवक ने पिया तेजाब, हालत गंभीर—अस्पताल में भर्ती अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के डेयरी गांव में सोमवार शाम एक युवक द्वारा तेजाब पीने का गंभीर मामला सामने आया है। युवक की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे तुरंत राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार डेयरी गांव निवासी अनिल कुमार पांचाल, उद्योग नगर स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि वेतन मिलने के बाद से वह लगातार शराब के नशे में था और घर की जिम्मेदारियों से दूर रह रहा था। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर लौटा और कुछ देर बाद शौचालय में रखे तेजाब का गलती से सेवन पी लिया , तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, वहीं परिजनों ने एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक का उपचार जारी है。0
0
Report
सांभरलेक में लापता युवती के मामले पर ग्रामीणों का धरना जारी
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जिला - जयपुर सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक पुलिस थाने पर ग्रामीणों का पांचवे दिन भी धरना जारी, 1 महीने से लापता युवती का सुराग नही मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, नामजद व्यक्ति पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, धरने पर बैठे लोग युवती को दस्तयाब करने की कर रहे मांग, पुलिस की अलग अलग टीमें युवती की तलाश में जुटी, सांभरलेक थाना इलाके के कोरसीना ग्राम पंचायत का मामला0
0
Report
Advertisement
सलूंबर में सचिन पायलट का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह सलूंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के मंगलवार को सलूंबर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता के नेतृत्व में गणेश घाटी, सलूंबर में पाटीदार समाज की ओर से सचिन पायलट का भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद आरटीओ सर्कल स्थित बायपास रोड पर आयोजित स्वागत सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज ने भी पायलट का आत्मीय स्वागत किया। वहीं मेवल क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से अभिनंदन कर पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता का संदेश दिया। सलूंबर प्रवास के दौरान सचिन पायलट ने ईडाणा माताजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वल्लभनगर दौरे के लिए रवाना हो गए। सचिन पायलट के स्वागत को लेकर पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। जगह-जगह फूल-मालाओं, नारों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया, जिससे सलूंबर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।0
0
Report
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी: विपक्ष और मंदिर प्रबंधन के बीच ताजा बयानबाजी तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में इन दोनों राजनीतिक बयान बाजी भी लगातार तेज हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि हेमंत द्विवेदी यहां नहीं आए हैं जबकि मैं चाहता था कि आज यहां चर्चा में उन्हें भाग लेना चाहिए था। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा की पवित्र धामों का मुद्दा चौक चौराहे पर नहीं ले जाया जाता अगर गणेश गोदियाल को कोई वार्ता करनी है तो बद्रीनाथ मंदिर के प्रांगण में आ जाएं। मैंने जो भी आप गणेश गोदियाल पर लगाए हैं उसके पुख्ता प्रमाण मेरे पास मौजूद है। मामले में सरकार ने उचित कार्रवाई की है मामले की जांच चल रही है जो भी दोषी होगा वह बक्सा नहीं जाएगा टिक टैक हेमंत द्विवेदी अध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति0
0
Report
भीलवाड़ा में प्रसूताओं की मौत: चिकित्सा मंत्री ने ओटी रिकॉर्ड की जांच का निर्देश दिया
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा। जिले में 5 प्रसूताओं की मौत के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भीलवाड़ा पहुंचकर जांच की प्रगति का फीडबैक लिया। मंत्री ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। बैठक के दौरान मंत्री खींवसर ने अस्पताल प्रबंधन से कुछ अतिरिक्त जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर (ओटी) से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं, जिसमें ओटी को कब बंद किया गया, वहां का कल्चर सैंपल कब लिया गया और जांच की पूरी प्रक्रिया की जानकारी शामिल है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस मुख्य ऑपरेशन थिएटर को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहां किसी भी प्रसूता की डिलीवरी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मंत्री खींवसर ने बताया कि वह आज इस मामले के सिलसिले में बांसवाड़ा भी जाएंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जड़ तक पहुंचकर जिला कलेक्टर और पीआरओ के माध्यम से विस्तृत एवं तथ्यात्मक अंतिम रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
ECI के अनुसार SIR पारदर्शी प्रक्रिया, बूथों पर चुनाव पाठशाला
Ranchi, Jharkhand:रांची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया एसआईआर एक ट्रांसपेरेंट प्रोसेस है उसी के तहत राज्य के सभी बूथ पर आज चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। पांच ड्राफ्ट सूची की चर्चा बूथ पर बीएलए 2 के साथ किया गया। अब 22 अगस्त को इसके बाद सूची फाइनल किया जाएगा। बाइट...के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड0
0
Report
PGI पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश, 4 चोर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊPGI पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया बंद घरों में चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद 8 जुलाई को मिर्जापुर गए परिवार के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई चारों अभियुक्तों को कालिंदी पार्क के पास नहर किनारे से गिरफ्तार किया गया गिरोह पहले बंद घरों की रेकी कर फिर ताला तोड़कर चोरी करता था चोरी के बाद आरोपी माल आपस में बांटकर दूसरे जिलों और राज्यों में फरार हो जाते थे बरामदगी में सोने के कंगन, हार, अंगूठियां, मंगलसूत्र समेत बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण शामिल0
0
Report
हनुमानगढ़ के मक्कासर में बारिश के बाद खम्भों पर गौवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Jaipur, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) X ID:- Kuldeepsharmap (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) बारिश के बाद बिजली के खंभों में दौड़ा करंट,दूसरे दिन भी गौवंश की मौत,मक्कासर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग ने दो दिन में सभी खंभे दुरुस्त करने का दिया आश्वासन एंकर विजुअल हनुमानगढ़ जिले के नजदीकी गांव मक्कासर में बारिश के बाद बिजली के खंभों में कथित तौर पर करंट आने से लगातार दूसरे दिन भी गौवंश की मौत होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को तीन गौवंश बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों और गौसेवकों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीण एवं गौसेवक विजय जांगिड़ और भगवती प्रसाद गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसका परिणाम यह रहा कि मंगलवार को गांव के दूसरे स्थान पर फिर तीन गौवंश करंट की चपेट में आ गए। इनमें दो गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, जिसका ग्रामीणों ने उपचार करवाया。 विजुअल बाइट :- गौसेवक0
0
Report
Advertisement
