242001
शाहजहांपुर - पुलिस ने मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, दरअसल लखीमपुर खीरी के रहने वाले रंगराजन ने 18 जनवरी को पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की,वही पुलिस ने अभियुक्त ध्रुव द्विवेदी को गिरफ्तार किया, पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांधीनगर में बीए छात्रा ने आत्महत्या; परिवार ने उकसाने का आरोप लगाया, जांच जारी
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया हैं। परिजनों का आरोप है कि छात्रा को लंबे समय से प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया जा रहा था। हालांकि छात्रा ने इस बारे में कभी अपने परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। अब छात्रा के दोस्तों से मिली जानकारी के बाद परिवार ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांधीनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का घेराव कर उचित जांच कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने की बात भी कही है。0
0
Report
कॉलेज में चार सहेलियों पर छात्रा के साथ मारपीट वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटने और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पीड़िता ने एक छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार किया था, जिससे नाराज होकर उसकी सहेलियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची। मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी भी मंगवाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पीड़िता द्वारा कोलगवां थाना पुलिस के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद शनिवार रात को मामले में FIR दर्ज की गई।0
0
Report
कुशीनगर नहर में अज्ञात पुरुष का शव, पहचान अभी नहीं हो सकी
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - नहर में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव - नहर में शव तैरता देख इलाके में मची सनसनी - मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़ - सूचना पर सिधुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची - पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया - मृतक की अभी नहीं हो सकी पहचान - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सुखपुरा रेगुलेटर का मामला।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मचा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में विशालकाय अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद्र गांव का है। यहां अचानक विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। अब वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार है।0
0
Report
रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवार, 4214 मतदाता, तीन टीमों की भिड़ंत
Ranchi, Jharkhand:रांची में आज चेंबर चुनाव को लेकर उत्साह साफ दिख रहा है। चुनाव में चेंबर की 21 कार्यकारिणी सदस्यों की सीटों के लिए कुल 65 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें दो निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ नौ महिला प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। चुनाव में कुल 4,214 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे है, जिसमें अकेले रांची के 3,545 मतदाता शामिल हैं। चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से तीन टीमें के बीच माना जा रहा है पी-21 टीम, तुलसी पटेल टीम और मुकेश अग्रवाल टीम। आज हो रहे मतदान में मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे और इसके साथ ही चेंबर की नई कार्यकारिणी को लेकर तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
अयोध्या: सरयू नदी में युवती ने छलांग लगाई, SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। उफ़नाती सरयू नदी में युवती ने लगाई छलांग, सरयू के नए पुल से लगाई छलांग, एसडीआरएफ की टीम ने उफ़नाती सरयू में सुरक्षित रेस्क्यू किया, गोंडा के तरबगंज की रहने वाली है युवती,पारिवारिक कलह में सरयू में कूदी थी युवती,अयोध्या पुलिस ने परिजनों को किया हवाले, सोशल मीडिया पर viral हो रहा वीडियो, 5 दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो।0
0
Report
Advertisement
UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड्स PET परीक्षा की नई तिथि घोषित की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ :उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अभिलेखों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर 2026 से होगी। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड किए गए हैं。 अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक hgupexam2025.com/hg2025petadmit पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.0
0
Report
जालोर के रानीवाड़ा में इनोवा पलटने से दो बच्चियों की मौत, छह घायल
Jaipur, Rajasthan:रानीवाड़ा क्षेत्र में कागमाला चौराहे के पास अनियंत्रित होकर इनोवा कार पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ, हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, सभी घायल गुजरात निवासी बताए जा रहे हैं, जो सुंधामाता दर्शन के लिए जा रहे थे, इसी दौरान कागमाला चौराहे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस ने हादसा की जांच शुरू की।0
0
Report
एमएमआरडीए ने मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद पर दूसरा नोटिस जारी, जवाब 5-10-2026 तक
Mumbai, Maharashtra:मुंबई एयरपोर्ट की मस्जिद का तनाजा लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगर बात करें एमएमआरडीए की तो एमएमआरडीए ने दूसरी नोटिस मस्जिद को दी है, जिसके अंदर 5-10-2026 तक जवाब दाखिल करने का मौका दिया है。 एमएमआरडीए ने नोटिस में कहा है कि आपके पास जो भी प्रूफ है वो ला के जमा कराएं。 लगातार ये देखा जा रहा है कि मस्जिद को कहा जा रहा है कि ये मस्जिद एयरपोर्ट के अंदर है, लेकिन ये एयरपोर्ट के अंदर नहीं एयरपोर्ट की अथॉरिटीज के अंदर है, तकरीबन जहां अराइवल होता है वहां से 500 मीटर की दूरी पे ये मस्जिद बनी है और ये वहां पर जो टैक्सी ड्राइवर ऑटो ड्राइवर होते हैं वो पार्किंग के अंदर बनी है, जहां टैक्सियां खड़ी होती हैं उसके ठीक पीछे ही जेडब्ल्यू मैरियट होटल है, तो ये एयरपोर्ट परिसर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पे है。 हालांकि मस्जिद के ट्रस्टियों का कहना है कि ये मस्जिद एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने ही बना के दी थी, इसका खाली हमने अंदर से इंटीरियर किया है और ये मस्जिद 2015 से चल रही है। इसके पहले ये मस्जिद जहां एयरपोर्ट का नया कंस्ट्रक्शन हुआ है वहां पर थी, वहां से शिफ्ट करके अब यहां पर की गई है, उनका ये भी कहना है कि हमारी बात एयरपोर्ट अथॉरिटीज से चल रही है。 हालांकि लगातार किरीट सोमैया मस्जिद को ले के विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं, अब देखना ये होगा कि आने वाले वक्त में इस मस्जिद का क्या होता है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा, पूछताछ जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह राजपूत मामले में बड़ा खुलासा सरकारी दफ्तरों का तृप्ति सिंह राजपूत करती थी निरीक्षण खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कर देती है निरीक्षण तृप्ति सिंह राजपूत अधिकारी बताकर लेती थी स्थानीय थाने से प्रोटोकॉल वीडियो तृप्ति सिंह राजपूत का निरीक्षण करते हुए वीडियो आया सामने अयोध्या नगर टीआई देते थे पुलिस बल अयोध्या नगर टीआई को बताया था गोविंदपुरा एसडीएम बागसेवनिया पुलिस एक बार फिर ले सकती है तृप्ति सिंह राजपूत की रिमांड पुलिस फर्जी निरीक्षण और सरकारी दफ्तरों के बारे में पूछताछ करेगी0
0
Report
बूंदी में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच के लिए एमएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी और थाना अधिकारी रमेश आर्य मौजूद थे0
0
Report
अलवर में बाइक-कार टक्कर से तीन युवकों की मौत, परिजनों ने हत्या की मांग
Alwar, Rajasthan:अलवर अलवर में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास बाइक और कार की टक्कर में हुई बाइक सवार तीन युवकों की मौत के बाद आज सुबह अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम से पूर्व बड़ी संख्या में तीनों मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया यह हत्या है , परिजनों ने धरना देते हुए कहा इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो साथ ही मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी की भी माँग की है। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे。 गौरतलब है मृतक तीनों दोस्त है जो एक ही बाइक पर सवार होकर कालीमोरी की तरफ से आ रहे थे तभी पीछे से स्विफ्ट कार ने टक्कर मारी जिसमें तीनों की मौत हो गई , मृतक तीनों दोस्त है जिनकी उम्र करीब बीस इक्कीस के आसपास है , मृतकों की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटू , युवराज उर्फ यूवी और हिमांशु के रूप में हुई है।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना में सरपंच प्रतिनिधि के कथित मनमानी पर मारपीट का वीडियो वायरल
Didwana, Rajasthan:डीडवाना - निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा कथित मनमानी एवं ग्रामीण से मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सरपंच प्रतिनिधि पर कार्यालय स्वयं खोलने और बंद करने, तथा रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। अवकाश के दिन सरकारी कार्यालय में उनकी उपस्थिति पर भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं। वीओ - डीडवाना जिले की लाडनूं पंचायत समिति की निम्बी जोधा ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़ की कथित मनमानी और दबंगई का प्रकरण प्रकाश में आया है। उन पर आरोप है कि वे ग्राम पंचायत कार्यालय को स्वयं खोलते और बंद करते हैं, और उनके साथ एक-दो अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहते हैं। शनिवार को, जो कि एक सरकारी अवकाश का दिन था, पंचायत कार्यालय खुला देखकर ग्रामीण श्रीकृष्ण जब कार्यालय के भीतर पहुंचे, तो सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़ ने उनके साथ मारपीट की और उनका गला दबाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तीव्र गति से प्रसारित हो रहा है। पीड़ित ने निम्बी जोधा थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित ने पंचायत रिकॉर्ड के साथ भी छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की है। यह गंभीर घटना पंचायती राज व्यवस्था और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर छुट्टी के दिन सरकारी दफ्तर के अंदर कौन सी गतिविधियां संचालित हो रही थीं。0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ने से राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में रुका; आगे रफ्तार के लिए उम्मीद
Naya Chak, Bihar:गंगा के बढ़े जलस्तर ने कोलकाता से वाराणसी जा रहे राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 6 सितंबर से यह आकर्षक क्रूज भागलपुर में गंगा के बीच रुका हुआ है। हालांकि, इस पर सवार विदेशी सैलानी पहले ही क्रूज से उतरकर ट्रेन के माध्यम से पटना रवाना हो चुके हैं। अब क्रूज के आगे बढ़ने का इंतजार है। 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार करने के बाद क्रूज भागलपुर पहुंचा था, लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में आगे बेगूसराय के सिमरिया सेतु को पार करना क्रूज के लिए चुनौती बना हुआ है। क्रूज पर 9 विदेशी और 2 भारतीय सैलानी सवार थे। इनमें ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के पर्यटक भी शामिल थे। जलस्तर की स्थिति को देखते हुए विदेशी सैलानियों को पहले ही ट्रेन के जरिए पटना भेज दिया गया है। फिलहाल क्रूज भागलपुर में ही रुका हुआ है। संभावना है कि अगले दो से तीन दिनों में गंगा का जलस्तर अनुकूल होने के बाद इसे आगे रवाना किया जा सकता है। क्रूज के आसपास सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार गश्त कर रही हैं। दरअसल, यह राजमहल गंगा क्रूज पिछले कई महीनों से गंगा के रास्ते बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की यात्रा पर निकला है। लेकिन भागलपुर और इसके आगे गंगा का बढ़ा जलस्तर फिलहाल इसकी यात्रा में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।0
0
Report
बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए तय किए गए शुल्क से दस रुपए ज्यादा लेने पर बुजुर्ग पहुंचा कोतवाली दी तहरीर
Odera, Uttar Pradesh:बाल कटवाने और सेविंग कराने के तय रुपए से 10 रुपये ज्यादा लेने पर व्यक्ति ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर, कहा कि 40 रुपए में दाढ़ी बनाने और बाल काटने की बात तय हुई थी लेकिन दुकानदार ने 50 रुपये लिए। हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में आज शुक्रवार को एक अजीबोगरीब, रोचक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राठ नगर के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में बाल काटने और दाढ़ी बनाने वाले नाई ने बाल काटने और दाढ़ी बनाने के एवज में तय हुए 40 रुपये के बजाय 50 रुपये लेने से नाराज एक व्यक्ति ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर जबरन लिए हुए 10 रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। राठ कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव के निवासी व्यक्ति सीताराम बाबा ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि कल गुरुवार की दोपहर को उसने राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में स्थित एक सैलून में अपने बाल कटवाए थे और दाढ़ी भी बनवाई थी। बताया कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने का मेहनताना 40 रुपये तय हुआ था। बताया कि दाढ़ी बनाने और बाल काटने वाले युवक ने तय रकम 40 रुपये से अधिक उससे जबरन 50 रुपये ले लिए। बताया कि उसके 10 रुपए ज्यादा लिए जाने से उसे कष्ट हुआ है। बताया कि जब उसने दुकानदार से 10 रुपये ज्यादा लेने का विरोध किया तो दुकानदार ने उसके साथ अभद्रता कर उसे धमकी दे डाली। बताया कि आज शुक्रवार को उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सैलून दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई व दस वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रकरण को संज्ञान में लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
