242307
शाहजहांपुर: पुलिस ने एक दर्जन मुकदमों में फरार अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की थाना रोजा पुलिस ने एक दर्जन मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त पवन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गाड़ीपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त आबकारी, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के मामलों में फरार चल रहा था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना जाखलौन पुलिस द्वारा 03 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटीगण को दहेज प्रथा अधिनियम को नियमानुसार गिरफ्तार कर, सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।0
0
Report
थाना नाराहट पुलिस द्वारा 13 नफर वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नाराहट पुलिस द्वारा 13 नफर वारंटीगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर, सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया ।0
0
Report
झालावाड़ के पिडावा में किसान की मौत, खेत की मरम्मत के दौरान गिरा
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिडावा थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव में खेत पर कार्य करते समय एक किसान की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार किसान फकीर मोहम्मद खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। जहां वो खेत की बाढ़ की मरम्मत करते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसान को संभाला और अचेतावस्था में पिड़ावा के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
Advertisement
संभल । बहजोई CHC में दिन ढलते ही बंदरों की फौज का कब्जा ..कर्मचारी - मरीज खौफ में
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । अस्पताल में मरीजों का इलाज होता है या बंदरों का दरबार सजता है... संभल के बहजोई CHC में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है...शाम ढलते ही अस्पताल परिसर पर बंदरों की फौज कब्जा जमा लेती है जिस अस्पताल में मरीजों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, वहां बंदरों के आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है...आखिर कब तक मरीज और कर्मचारी इस खौफ के बीच रहेंगे..0
0
Report
कोटा में नाबालिग छात्र ने हॉस्टल कमरे में फांसी, सुसाइड नोट में माफ़ी मांगी
Kota, Rajasthan:Kota जवाहर नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग छात्र ने किया सुसाइड, नाबालिक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा"मुझे माफ करना, आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया" जौनपुर(UP) निवासी छात्र कोटा में रहकर कर रहा था तैयारी, ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से JEE की कर रहा था तैयारी, MBS अस्पताल मोर्चरी पर रखवाया शव, पुलिस ने परिजनों को किया सूचित,0
0
Report
अलीगढ़ में विविध धर्मों के किन्नर गुरुओं की पूजा-अर्चना से सामाजिक एकता की मिसाल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ किन्नर समाज की देखने को मिली सामाजिक और समरसता की मिसाल, सभी धर्म के किन्नर गुरुओं ने मंदिर मस्जिद और गुरुद्वारे में की पूजा अर्चना, पूजा अर्चना के उपरांत किन्नर धर्म गुरुओं ने अपने समर्थकों के साथ चादर और घंटा चढ़ाने का किया काम, किन्नर गुरु शिवम ने पहले माता रानी के दरबार में चढ़ाया घंटा फिर बन्ने खां मजार पर की चादरपोशी, किन्नर समाज के सभी धर्मों के धर्म गुरु पहुंचे अलीगढ़ मानवता की मिसाल पेश, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी स्थित नई बस्ती स्थित मंदिर और मजार पर की गई पूजा अर्चना।0
0
Report
Advertisement
12 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3 मुकुट और 2 छत्र बरामद
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग पुलिस ने महज 12 घंटे में किया चोरी की घटना खुलासा, जनपदीय एसओजी और कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए चोरी गए 3 मुकुट और 2 छत्र, बीते रोज काली माता मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों से चांदी के मुकुट और आभूषण ले उड़ा था शातिर चोर, कबरई कस्बा के राजीव नगर इलाके का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी कालीचरण, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के बँधान वार्ड इलाके से किया गया गिरफ्तार।0
0
Report
दमोह में दीवाली बाजार को लेकर प्रदर्शन, बुलडोजर हटाने पर महिलाएं सड़कों पर
Damoh, Madhya Pradesh:बीच बाजार बवाल, फुटपाथ पर फेरी लगाने वाली महिलाओं ने काटा बबाल... दमोह में दीवाली से पहले बाजार को लेकर बवाल मचा हुआ है और फुटपाथ पर फेरी लगाकर जीवन यापन करने वाली गरीब महिलाएं और पुलिस और नगर पालिका आमने सामने हैं और अब महिलाएं बवाल काटने मजबूर हैं. दरअसल दीवाली से पहले सज रहे बाजार को लेकर प्रशासन नगर पालिका और पुलिस महकमा मार्केट ने ट्रैफिक के बढ़ते लोड को देखते हुए चिन्तित है और ऐसे में कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं और इन तमाम विभागों को सिर्फ सड़को पर हथठेला लगाने और सड़क किनारे बैठकर छोटी छोटी दुकानें लगाने वाले लघु व्यापारी दिखाई दे रहे है और प्रशासन का मानना है कि इनकी वजह से अव्यवस्था फैलती है और इन तमाम लोगों को शहर से लगे तहसील मैदान पर शिफ्ट करने की योजना बनी. इस बीच आज प्रशासन का बुलडोजर बाजार में आया और उसने सड़क किनारे से अतिक्रमण खत्म करने और महिला व्यापारियों को हटाने की मुहिम शुरू की तो महिलाएं सड़क पर आ गईं. घंटाघर पर जमकर प्रदर्शन किया जिसके बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके लिए पुलिस कोतवाली ले गए जहां बैठकर दोनों पक्षों में बातचीत हुई है लेकिन निर्णय अभी भी नहीं निकल पाया है लिहाजा अभी बबाल खड़ा हो सकता है और शहर में बाजार भी प्रभावित होगा.0
0
Report
इटावा में शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, बेटी चिल्लाकर बचाने में नाकाम
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में शराबी पति ने पत्नी को गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी बेटी बचाने के लिए काफी चिल्लाई लेकिन पिता ने एक नहीं मनाई और बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इटावा जनपद के थाना भरेह इलाके के अंतर्गत पहलन गांव के रहने वाले शिवपूजन नाम के व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी अवधेश देवी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि शिवपूजन जो कि शराब का आदी है और प्रतिदिन शराब का सेवन करता है जिससे पत्नी और पति में लगातार कहा सुनी होती है बीते शाम को भी जब पति शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी से खाना को लेकर कहां सुनी हो गई तभी शराब के नशे में चूर पति ने पत्नी की गला दबा दिया पास में मौजूद बेटी ने अपने पिता को काफी मना करती रही लेकिन शराब के नशे में पिता ने अपनी बेटी की एक भी न मानी और नशे के आदि शिवपूजन ने पत्नी की गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी जैसे ही पत्नी चारपाई पर गिरी तो पति मौके से भागने में सफल रहा आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल के साथ साथ आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में लंगूर और अजगर का रेस्क्यू, राहत से हर्षित ग्रामीण
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के एक गांव में लंगूर और अजगर का कई दिनों से दहशत बना हुआ था शिकायत मिलने पर सेंचुरी कर्मियों ने रेस्क्यू कर सकुशल प्रकृतिवास में छोड़ा जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है। इटावा जनपद के राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी क्षेत्र के गाती गांव में कई दिनों से लंगूर बंदर का आतंक बना हुआ था जिसकी वजह से ग्रामीण काफी दहशत में नजर आ रहे थे कई दिनों से दहशत के बाद की सूचना जब राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी कर्मियों को लगी तो सेंचुरी कर्मियों ने लंगूर बंदर का रेस्क्यू करने के लिए टीम के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद लंगूर बंदर का टीम ने रेस्क्यू कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू किया तभी उनकी नजर पास में एक विशालकाय करीब 5 फीट लंबे अजगर सांप पर पड़ी तो उसको भी टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया दोनों को उसके प्राकृतिकवास में छोड़ा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
महोबा: 1250 किलो अवैध विस्फोटक से भरे पिकअप मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में बीते रोज पकड़े गए अवैध विस्फोटक मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कबरई थाना क्षेत्र में पकड़े गए पिकअप वाहन से 1250 किलो अवैध विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच में आरोपी वाहन चालक और उसका साथी विस्फोटक से जुड़े वैध प्रपत्र और जीएसटी ई-वे बिल नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया वहीं इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल बीते रोज कबरई थाना क्षेत्र के घरोन रोड पर पकड़े गए विस्फोटक से भरे पिकअप लोडर वाहन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रवर्तन दल और पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 95 एटी 1646 को रोका था, जिसमें 50 गत्तों में भरा हुआ कुल 1250 किलोग्राम अवैध विस्फोटक लदा हुआ था। मौके पर मौजूद वाहन चालक रामहेत पाल और उसका साथी तुलसीदास पूछताछ के दौरान विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई भी वैध और पूर्ण प्रपत्र पेश नहीं कर सके। जांच में सामने आया कि वाहन का चालक प्रशिक्षित भी नहीं था और बिना किसी सुरक्षा मानकों के भारी मात्रा में विस्फोटक को आबादी वाले क्षेत्रों से ले जाया जा रहा था। इस गंभीर सुरक्षा चूक और अवैध परिवहन के खुलासे के बाद नायब तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी सामग्री को वैध मैग्जीन धारक की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया। सूचना पर एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ रविकांत गौड़ भी जांच करने पहुंचे। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि मामले की चेकिंग के दौरान वाहन में विस्फोटक सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र नहीं पाए गए तथा वाहन में करीब 1,250 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री पाई गई। विस्फोटक सामग्री अवैध पाए जाने पर थाना कबरई पर समीचीन धाराओं में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है。0
0
Report
जानिए पति ने क्यो पत्नी को उतारा मौत के घाट,आरोप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरेह थाना क्षेत्र के ग्राम पालम में रविवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गृह क्लेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अवधेश कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम शिवपूजन सिंह गुर्जर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शिवपूजन शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। रविवार रात भी किसी पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में शिवपूजन ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
चूरू में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी, मतदान कल शांतिपूर्ण ढंग से होगा
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। कल सुबह 7 बजे से जिले की 7 पंचायत समितियों के होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने आज जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतनसरा, मूंदीताल, चैनपुरा छोटा, चैनपुरा बड़ा व बिरमी खाल्सा आदि क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के क्रम में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, मतदाताओं की सुगम आवाजाही, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं माकूल रहें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समुचित समन्वय रखते हुए मतदान प्रक्रिया से पूर्व सभी तैयारियों का पुनः परीक्षण करें तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाएं। इसी के साथ मतदान दलों के रवानगी के उपरांत मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील बूथों पर मुस्तैदी से निगरानी व सुरक्षा तथा मतदान दलों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए निर्वाचनों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान ASI रिछपाल सिंह, दिनेश कुमार, SHO राजेश सिहाग सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
निम्बाहेड़ा में पुरानी रंजिश पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के उखलिया गांव में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका लेहरी बाई उर्फ सीता बाई गांव में मजदूरी करती थी और अकेली रहती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शंभूलाल भील का महिला से पुराना विवाद था। करीब डेढ़ महीने पहले शराब पीकर हंगामा करने पर महिला ने नोहरे के मालिक से उसकी शिकायत की थी। इसी रंजिश में आरोपी ने रात के समय कमरे में सो रही महिला के चेहरे पर सरिये से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। थानाधिकारी संजय शर्मा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई; 17,868 लीटर बरामद
Sri Ganganagar, Rajasthan:त्योहारी सीजन से पहले नकली घी के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ में 17,868 लीटर घी जब्त करीब आधा दर्जन ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी, 1.23 करोड़ रुपये का घी बरामदगी वाले मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गोदाम सील त्योहारी सीजन से पहले आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ कर नकली घी बेचने के कारोबार के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने जयपुर सीआईडी और डीएसटी टीम के सहयोग से जिले में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की है। इन कार्रवाइयों में श्रीगंगानगर शहर और सूरतगढ़ से कुल 17,868 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया है。 एसपी हरिशंकर ने बताया कि संयुक्त टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए नकली घी के कारोबार का खुलासा किया है। श्रीगंगानगर शहर में अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 16,348 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से 3.50 लाख रुपये नकद और एक मारुति वैन भी बरामद की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर गोदाम सील किया गया है。 वहीं, सूरतगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वार्ड-39 स्थित पारस होलसेल भंडार के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 1520 लीटर घी जब्त किया। गोदाम से बंसरी, गौकेश, वास्तु, बांसली और मायरा सहित विभिन्न ब्रांड के घी के पैकेट मिले हैं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत खुड़िया और एएसआई छोटूराम सहित पुलिस एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे。 एसपी हरिशंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाम ऑयल के नाम पर देसी घी बताकर उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घी की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
Advertisement
