242401
Shahjahanpur - पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Gangsara, Uttar Pradesh:थाना कांट पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रावतपुर गांव के रहने वाले शमीम उर्फ साधु को गिरफ्तार किया. जिसकी तलाशी लेने पर एक नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में अवैध बालू उत्खनन रोक के बावजूद धड़ल्ले जारी, NGT नियमों की उल्लंघना
Ansar Nagar, Jharkhand:BREAKING CHATRA\n\nचतरा : सरकार की रोक के बावजूद सिमरिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू उत्खनन। पननवां टांड़ नदी से दिनभर ट्रैक्टरों से ढोया जा रहा बालू\nNGT के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां। 15 जून से बालू उत्खनन पर लगी है सरकारी रोक, बावजुद जारी है अवैध कारोबार। नदी से बालू उठाव पर प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है अवैध बालू का खेल?अवैध बालू उठाव के कारण नदी का अस्तित्व पड़ गए खतरे में,。0
0
Report
सीएम योगी उन्नाव दौरे पर 5.77 अरब की 104 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Unnao, Uttar Pradesh:सीएम आज उन्नाव दौरे पर आएंगे। इस दौरान सदर तहसील की ग्राम पंचायत डीह के हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा से जिले को 5.77 अरब रुपये की 104 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 85 विकास कार्यों की आधारशिला (शिलान्यास) करेंगे। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। आज सुबह करीब 10.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदूखेड़ा भवानीखेड़ा स्थित कार्यक्रमस्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर हेलीपैड बनाया गया है। साथ ही उसके नजदीक बने जनसभास्थल जाएंगे। यहां से लोगों को संबोधित कर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा 5 अरब 77 करोड़ की 104 परियोजनाओं की सूची तैयार कराई गई है। लोकार्पण परियोजनाओं की संख्या 19 है और लागत 3 अरब 78 करोड़ की है। लोकार्पण परियोजनाओं में सदर की 12 और भगवंतनगर विधानसभा की सात शामिल हैं। 1 अरब 98 करोड़ लागत की 85 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 33 सदर व 52 भगवंतनगर विधानसभा की परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक कार्यक्रमस्थल पर रुकेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11:35 बजे कानपुर को रवाना हो जाएंगे。0
0
Report
सीहोर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई निर्माण ध्वस्त सीहोर शहर और आसपास तेजी से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को तहसीलदार डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गणेश मंदिर रोड सहित कई क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना वैधानिक अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल, सड़कें और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर पालिका के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास स्थित कॉलोनियों में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण हटाए गए। एक कॉलोनी पर तकनीकी कारणों से कार्रवाई अधूरी रही, जिसे आज पूरा किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी को सुप्रीम लीडर बताने पर सियासत तेज़, पोस्टर वायरल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज राहुल गांधी को कांग्रेसियों ने बताया भारत का सुप्रीम लीडर, ईरान की तर्ज़ पर राहुल गांधी को बताया गया भारत का सुप्रीम लीडर, कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने पोस्टर के जरिए राहुल गांधी को बताया भारत का सुप्रीम लीडर, राहुल गांधी के जन्मदिन से पहले सुप्रीम लीडर वाला बना चर्चा का विषय, पोस्टर में लिखा 'भारत के सुप्रीम लीडर राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाएं', कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने राहुल गांधी को सुप्रीम लीडर बताते हुए वायरल किया है पोस्टर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सुप्रीम लीडर वाले पोस्टर पर सियासत हुई गर्म।0
0
Report
फर्रुखाबाद की सड़कों पर फसल सुखाने से मौत, प्रशासन पर सवाल उठे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद सड़क पर बिछी मक्का ने ली एक और जान! आखिर कब जागेगा प्रशासन? कमालगंज क्षेत्र की सड़क बनी 'मौत का ट्रैक', भीषण हादसे में महिला की मौत फर्रुखाबाद। जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र में सड़क पर सुखाने के लिए बिछाई गई मक्का एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई अधेड़ महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बड़ी मात्रा में मक्का फैलाई गई थी, जिसके कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर मक्का और अन्य फसलें सुखाने का सिलसिला लंबे समय से जारी है। सड़क पर फसल फैलाने के कारण वाहन फिसलते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इसी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं तो आखिर सड़कों को खलिहान बनाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या प्रशासन किसी और बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है? एक तरफ सरकार सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों की जान बचाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक सड़कों पर फसल सुखाने जैसी खतरनाक लापरवाही लोगों की जिंदगी छीन रही है। अब देखना यह होगा कि इस महिला की मौत के बाद प्रशासन जागता है या फिर सड़क पर बिछी मक्का किसी और परिवार का चिराग बुझाने का इंतजार करती रहेगी।0
0
Report
धनूरी के चुड़ैला गांव में 24 वर्षीय चंदन मेघवाल हत्या के शक के बीच
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर धनूरी थाना इलाके के चुड़ैला गांव में युवक की हत्या! अर्धनग्न हालत में कार की फ्रंट सीट पर मिला युवक का शव मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक है चुड़ैला निवासी 24 वर्षीय चंदन पुत्र सतीश मेघवाल चैन्नई में स्टील विंडो के ठेके लेकर काम करता था मृतक कल अचानक ही आया था गांव, पर घरवालों को गांव आने की खबर तक नहीं आज सुबह गांव के लोगों ने देखा था गांव के युवक के साथ इसी युवक व उसके साथियों पर जताया हत्या का शक पुलिस ने शव को रखवाया बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र के चुड़ैला गांव में एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में खड़ी एक कार की फ्रंट सीट पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान चुड़ैला निवासी 24 वर्षीय चंदन पुत्र सतीश मेघवाल के रूप में हुई है। चंदन पिछले दो-तीन वर्षों से चेन्नई में रहकर स्टील विंडो बनाने के ठेके का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिजनों के अनुसार चंदन को गांव के ही कुछ युवकों ने फोन कर चुड़ैला बुलाया था। वह मंगलवार को अचानक गांव पहुंचा। लेकिन उसने अपने घरवालों को गांव आने की सूचना तक नहीं दी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसे गांव के ही एक युवक और उसके साथियों के साथ देखा था। इसके बाद देर शाम उसका शव उन्हीं लोगों की कार की फ्रंट सीट पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों के साथ चंदन को आखिरी बार देखा गया था। उन्हीं पर हत्या का संदेह है। उनका कहना है कि चंदन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उसकी मौत सामान्य नहीं हो सकती। शव की स्थिति और परिस्थितियां भी कई सवाल खड़े कर रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर धनूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, युवक की मौत की खबर से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव मिलने की परिस्थितियों और परिजनों द्वारा जताए गए संदेह को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। जिन युवकों पर संदेह है। वो भी फरार बताए जा रहे है।0
0
Report
Advertisement
बसपा को आगरा मंडल में दावेदारों की पहली सूची जारी, कई सीटों पर उम्मीदवार
Noida, Uttar Pradesh:Exclusive बसपा में अलग अलग सीट पर दावेदारों की लंबी सूची पहली सूची में पश्चिम के ज्यादातर जिले शामिल जुलाई के अंतिम हफ्ते तक जारी हो जाएगी सूची ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से इरफान सैफी, अब्दुल रहमान, रोहिताश सैनी, कांठ से हाफिज नासिर, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी चंद्रपाल सिंह, हाजी सलीम ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का आवेदन किया कुंदरकी सीट से बबबू लंबरदार, फुरकान लंबरदार, देहात सीट से तहजीब साजिद प्रधान, साबिर ने भी दावेदारी ठोकी है। शहर विधानसभा सीट पर इरशाद सैफी, एहसान कुरैशी, राधेश्याम पाल ने टिकट मांगे हैं विधानसभा चुनाव के लिए आगरा की हर सीट पर दावेदारों की पहली सूची तैयार हो रही है फतेहपुर सीकरी सीट पर सबसे ज्यादा पांच दावेदार हैं आगरा ग्रामीण में जाटव, लोधी प्रत्याशी उतारा जा सकता है एत्मादपुर सीट पर भाजपा ठाकुर प्रत्याशी उतार सकती है। ऐसे में, यहां बसपा यहां बघेल समाज के प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है आगरा ग्रामीण जितेंद्र कुमार जीतू, किरन केसरी, प्रियंका भारद्वाज वर्मा, करिश्मा शर्मा लोधी फतेहपुर सीकरी मुकेश राजपूत, मुकेश सिकरवार, हेमेंद्र तिवारी, रवि शर्मा, नीरज सिकरवार बाह मधुुदसन शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, प्रवेश भारद्वाज फतेहाबाद युवराज सिंह, सोनू शर्मा, शैलू जादौन खेरागढ़ अनिल शर्मा, केके पचौरी, नीरज रावत, अरुण पचौरी, वरुण सिकरवार एत्मादपुर सर्वेश बघेल, प्रेम सिंह बघेल आगरा उत्तर सुनील शर्मा, सुरेश कुशवाह आगरा दक्षिण बंटी माहौर, नजीर अहमद, तेज सिंह प्रजापति आगरा छावनी वीरू सुमन, संजय सिंह, भारतेंदु अरुण0
0
Report
रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन
Noida, Uttar Pradesh:प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना, अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। मातृभूमि की स्वाधीनता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय शौर्य भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।0
0
Report
लखनऊ: दुबग्गा में दिखा विशाल अजगर, वीडियो ने मचाई सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ हरदोई रोड दुबग्गा में दिखा विशाल अजगर नाले के पास दिखाई दिया अजगर सांप कई फुट लंबा अजगर देखकर मची सनसनी राहगीरो ने वीडियो बनाकर किया वायरल वरदानी मंदिर हरदोई रोड दुबग्गा का मामला0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: चौक पर बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, पुलिस ने नीचे उतारा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ चौक क्षेत्र में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक पतंग पार्क स्थित दरिया वाली मस्जिद के सामने हुई घटना युवक के प्रतिमा पर चढ़ने से मौके पर जुटी लोगों की भीड़ पुलिस लगातार युवक से नीचे उतरने की करती रही अपील समझाने-बुझाने के बावजूद देर तक प्रतिमा पर बैठा रहा युवक काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा चौक थाना क्षेत्र की घटना पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
भिवंडी में विस्फोटक जखीरे की गिरफ्तारी, पूर्व महापौर के भाई का नाम सामने
Thane, Maharashtra:भिवंडी में विस्फोटक पदार्थों का बड़ा जखीरा जप्त: 306 जिलेटिन की कांडियाँ, 110 डेटोनेटर समेत 7 आरोपियों पर मामला दर्ज; भिवंडी के पूर्व महापौर के भाई का नाम सामने आया। ठाणे क्राइम ब्रांच ने विनापरवाना विस्फोटक साठा मिलने की गुप्त सूचना के आधार पर 17 जून 2026 को भिवंडी में छापा मारा। छापे के दौरान 306 जिलेटिन की कांडियाँ और 110 डेटोनेटर बरामद हुए। वहीँ पुलिस ने घटनास्थल से स्फोटक जब्त कर 7 आरोपियों के खिलाफ भारतीय विस्फोटक कानून और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में भिवंडी के पूर्व महापौर के सख्खा भाई का नाम सामने आने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है; इससे पहले भी भिवंडी के पूर्व महापौर विलास पाटिल को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। अब इनके भाई का नाम सामने आने से राजकीय क्षेत्र में आरोप-प्रत्यारोप के नए आयाम बनते दिख रहे हैं।0
0
Report
हनुमान सेतु के पास पलटा ऑटो, चालक और महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ महानगर क्षेत्र अंतर्गत हनुमान सेतु के पास पलटा ऑटो रिक्शा रिक्शा चालक और अंदर बैठी महिला के आई चोट मौज़ूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी सूचना मौक़े पर पहुँची एम्बुलेंस ने दोनों को अस्पताल भर्ती करवाया0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सहित दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में मौसमी सिस्टम सक्रिय, पंजाब से बिहार तक भारी बारिश की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:• पंजाब से बिहार तक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होते हुए समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ़ (low-pressure area) बनी हुई है।• उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। इसके साथ ही, मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ट्रफ़ भी है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, लगभग 72°E देशांतर (longitude) के साथ 32°N अक्षांश (latitude) के उत्तर में स्थित है। • दक्षिणी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ 'इंड्यूस्ड अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन' बना हुआ है। • उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी के बीच 'अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन' बना हुआ है。 मौसम की मुख्य विशेषताएं • अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4°C की बढ़ोतरी, उसके बाद के 24 घंटों में 2-3°C की गिरावट और उसके बाद फिर से 2-3°C की बढ़ोतरी होगी。 • अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा。 बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर बारिश/तूफान हुआ。 • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में लगभग 5°C की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ。 • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-24°C और अधिकतम तापमान 37-39°C के दायरे में रहा。 • दिल्ली में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) और कई जगहों पर सामान्य से काफी कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा。 • दिल्ली में कुछ अलग-अलग जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और बाकी जगहों पर सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा。 • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं (10-15 किमी/घंटा की गति से) चलीं।0
0
Report
गोवा से महाराष्ट्र लाकर विदेशी शराब तस्करी: 1.20 करोड़ का माल जप्त
Thane, Maharashtra:गोवा-महाराष्ट्र रॅकेट आधारित विदेशी दारू तस्करीचा EXCISE विभागाने मोठा पर्दाफाश केला आहे. भिवंडी EXCISE विभाग व कल्याण भरारी पथकाने संयुक्त कारवाई करत नाशिक-मुंबई महामार्गावर सापळा रचला आणि कोट्यवधींचा दारूसाठा जप्त केला. बिल इलेक्ट्रॉनिक वस्तूंचे असून कंटेनरमध्ये विदेशी दारूचे तब्बल १६२० बॉक्स आढळले. या कारवाईत १ कोटी २० लाख रुपये किमतीचा मुद्देमाल जप्त झाला असून एका आरोपीला अटक झाली आहे. या रॅकेटमध्ये आणखी कोण-कोण सामील आहे, याचा तपास EXCISE विभाग करीत आहे. बायट - उत्तम शिंदे, अधीक्षक, राज्य उत्पादन शुल्क, ठाणे विभाग. गोव्यात दारू स्वस्त असल्यामुळे महाराष्ट्रात कर चुकवून तस्करी करण्याच्या प्रकारांमध्ये वाढ झाली आहे. सणासुदीच्या काळात अवैध दारूचा पुरवठा करणाऱ्या टोळ्यांवर आणखी कडक कारवाई केली जाणार असल्याचे EXCISE विभागाने स्पष्ट केले."0
0
Report
धरने पर बैठे परिवार की मांग: 1 करोड़ मुआवजे और शहीदी दर्जा
Noida, Uttar Pradesh:सुरौली, देवरिया (उत्तर प्रदेश): होर्मुज हमले वाली जगह से शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर आने के बाद सुरौली गांव में परिवार और गांव वाले एम्बुलेंस को रोककर धरने पर बैठे। स्टेट ऑफ हारमोज़ में जहाज पर हुई बमबारी में देवरिया जनपद के रहने वाले शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई थी। 8 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गांव सुरौली पहुंचा था शिवानंद चौरसिया के एक दोस्त ने कहा, "हमारी बस एक ही मांग है कि हमारे भाई को शहीदी का दर्जा दी जाए और ये जब तक नहीं होगा तब हम बैठे रहेंगे और एम्बुलेंस को खुलने नहीं देंगे।" शिवानंद चौरसिया की पत्नी सुशीला देवी ने कहा, "हमने 1 करोड़ रुपये के मुआवजे, एक सरकारी नौकरी की मांग की है... जिलाधिकारी ने हमें आश्वसन दिया है कि हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा..." देवरिया DM मधुसूदन हुल्गी ने बताया, "हम लोग अभी परिवार के सदस्यों से मिले हैं। हमारी पूरी सांत्वना उनके साथ है। शासन-प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार, सभी लोग उनके साथ है। उनकी जो मांगें हैं, उसे लेकर हम प्रयास करेंगे कि उन्हें समय दिलवाया जाए। उसके साथ-साथ परिवार जन हमें लिखित में अपनी मांगें सौंप रहा है... इसके बाद जो भी आदेश आएंगे उसे लेकर हम परिवार के साथ समन्वय में रहेंगे और परिवारजनों की बात करवाते रहेंगे..."0
0
Report
Advertisement
