242401
शाहजहांपुरः पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा और कारतूत बरामद
Itauli, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के सत्यापन और अवैध हथियार के दुरुपयोग और अवैध बिक्री हेतु रोकने के लिए अभियान चला जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने दौलतपुर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिल्लू पुवायां क्षेत्र के गांव गंगसरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास 315 बोर अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरसा में सिंगरौली पुल के पास दिनदahaड़े मछली व्यवसायी से 25 हजार की लूट
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ बलवाहाट थाना क्षेत्र के सिंगरौली पुल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े एक मछली व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब 25 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मछली व्यवसायी अपने बाइक से मछली लेकर जा रहा था. पीड़ित मछली व्यवसायी ने थाने में आवेदन देकर अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मछली व्यवसायी मछली लेकर अपने बाइक से जा रहा था इसी दौरान सिंगरौली पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले मछली कारोबारी को रुकवाया और फिर पिस्तौल के बल पर करीब 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है वही पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है.0
0
Report
प्रतापगढ़: चाकू से हत्या के प्रयास के आरोपी हासिम उर्फ रूहान गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी हासिम उर्फ रूहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी कहासुनी और रंजिश के चलते आदिल खान मेव पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। आरोपी के सब जेल मावली में निरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे प्राप्त कर गिरफ्तार किया। घटना 20 जून की बताई जा रही है। धरियावद निवासी आदिल खान मेव ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि शाम के समय हासिम उर्फ रूहान पिता अब्दुल मोहम्मद, निवासी सिंधियों का बड़गांव थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर, हाल निवासी धरियावद ने पूर्व की कहासुनी और रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के आधार पर धरियावद थाने में प्रकरण बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपी के सब जेल मावली में निरुद्ध होने की जानकारी मिली। इसके बाद धरियावद थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से आरोपी को प्राप्त कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हासिम उर्फ रूहान के खिलाफ उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ डबोक थाने में आर्म्स एक्ट, भूपालपुरा थाने में लापरवाही से वाहन चलाने, गोवर्धन विलास थाने में मारपीट, प्रतापनगर थाने में चोरी, सूरजपोल थाने में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं, सवीना थाने में हत्या के प्रयास तथा सूरजपोल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।0
0
Report
प्रतापगढ़: चेन स्नेचिंग के मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार, केस के खुलासे की उम्मीद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोहेब उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और मुख्य आरोपी आरिफ के सहयोग में शामिल था। धरियावद थाना पुलिस ने तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को धरियावद निवासी जुगल डोशी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी पदमावती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम के समय आरिफ नाम का युवक दुकान पर आया और चेन दिखाने के लिए कहा। चेन दिखाते समय आरिफ उसे झपटकर दुकान से बाहर भाग गया। दुकानदार ने उसका पीछा किया, लेकिन दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक अन्य युवक के साथ फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर धरियावद थाने में प्रकरण बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ पिता याकूब खां निवासी धरियावद को पहले गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि घटना में आरिफ का सहयोग करने वाला सोहेब उर्फ बबलू पिता अजीज खान निवासी हनुमान कॉलोनी धरियावद भी शामिल था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सोहेब उर्फ बबलू के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में आल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन का जंतर मंतर पर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALL INDIA STUDENTS' ASSOCIATION HOLDS PROTEST AT JANTAR MANTAR0
0
Report
रामपुर के सेफनी दंगल में धक्का-झड़प के बाद मारपीट, वीडियो वायरल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के सेफनी में दंगल के दौरान धक्का-मुक्की के बाद जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. सैफनी क्षेत्र के गांव में दंगल के बीच भिड़े लोग, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच. एएसपी अनुराग सिंह बोले- वायरल वीडियो की जांच जारी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी नियमानुसार कठोर कार्रवाई. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, धक्का-मुक्की शुरू हो गई, मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है, अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि दंगल में हुए विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे.0
0
Report
चंदौली के स्कूल में शिक्षकों पर आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... विद्यालय में छात्राओं के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप... योगा शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया कथित छेड़खानी और मारपीट का आरोप... छात्राओं की शिकायत के बाद आक्रोशित परिजन विद्यालय पहुंचे... परिजनों ने स्कूल में जमकर जताया विरोध, कार्रवाई की उठाई मांग... कुछ छात्रों ने भी एक अन्य शिक्षक पर तंबाकू मंगाने का लगाया आरोप... एक ही विद्यालय में शिक्षकों पर लगे अलग-अलग आरोपों से मचा बवाल... बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर उठे गंभीर सवाल... परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग... BSA ने कहा - ABSA को जांच हेतु किया गया है निर्देशित... जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई... चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला...0
0
Report
Advertisement
बागपत किसान नेता की पत्नी की मौत: अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, मुकदमा दर्ज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में किसान नेता की पत्नी की सांप के काटने से हुई मौत के मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, चिकित्सक डॉ. विक्रांत और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी को आरोपी बनाया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 4 नवंबर 2025 को किसान नेता प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई थी। बताया गया कि सुंदर देवी घर में पशुओं से संबंधित काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर सुंदर देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों और स्टाफ की कथित लापरवाही के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विक्रांत और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में उपचार से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
करनाल की नेहा ने एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक हासिल कर इतिहास रचा
Karnal, Haryana:करनाल। 2 साल का समय मांगा था... खुद को साबित कर दिखाया करनाल की बहू नेहा ने किया कमाल, 44 सालों बाद एशियाई हॉकी में भारत की जीत में बनी मिसाल, परिवार कर रहा स्वागत की तैयारी करनाल, जिले की बहू नेहा ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। नेहा का विवाह करनाल निवासी सुनील से वर्ष 2024 में तय हुआ था। उन्होंने ससुराल वालों से खेल के लिए दो साल का समय मांगा था। कहा था कि इन दो सालों में वह खुद साबित कर दिखाएंगी। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका सपना है। उन्होंने अपने को साबित कर दिखाया। नेहा की सफलता से प्रफुल्लित ससुर रामस्वरूप ने कहा कि जब नेहा बैठे सुनील से शादी करके आई थी तो हमें लगा था कि वह घर संभालेगी। उनकी खेल के प्रति लगन को देखते हुए तीन साल का समय दिया। नेहा ने कहा था कि वह इस बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम जरूर करेंगी। देखो उन्होंने कर दिखाया। ससुर बोले कि आज हम बहुत खुश हैं। पदक जीतने के बाद नेहा ने फोन पर बात की। नेहा ने छठी कक्षा से हॉकी खेलना शुरू किया।0
0
Report
प्रकाश राज ने SIR प्रक्रिया पर विपक्षी पार्टियों पर टिप्पणी की
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD, TELANGANA: PRAKASH RAJ (ACTOR) ON SIR PROCESS / OPPOSITION PARTIES0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में मारपीट-थराव के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लोग थाने पहुंचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में मारपीट-पथराव से परेशान लोग थाने पहुंचे: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, घर पर ईंटें फेंकी और जान से मारने की धमकी हनुमानगढ़ की बरकत कॉलोनी, वार्ड 45 के लोग शनिवार को टाउन थाने पहुंचे। उन्होंने मारपीट और पथराव के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दीपक पासवान ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात उनके भांजे विवेक को करीबन आधा दर्जन लोगों ने पीटा। बीच-बचाव करने आए विवेक के पिता और भाई को भी पीटा गया। आरोपियों ने घर पर ईंटें फेंकीं, जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें श्रीगंगानगर के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक ने जान से मारने की धमकी और दोबारा पथराव का आरोप भी लगाया। शंभू दास ने शिकायत की कि उसी रात निलंबर दास व उनके साथियों ने उनसे गाली-गलौज की। निलंबर दास ने उन पर ईंट फेंकी, जिससे चोट आई। उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया। दोनों ने पुलिस से मामले दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है。0
0
Report
नगर निगम के बयान पर बवाल: जीवित कर्मियों को मृत बताने की वजह क्या?
Alwar, Rajasthan:नगर निगम के बयान पर बवाल: जिंदा लोग पहुंचे तो बोले- हमें मृत या लापता कैसे बताया?\n\nअलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भर्ती प्रक्रिया से जुड़े चार लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। मामला नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत के एक अखबार में प्रकाशित बयान से जुड़ा है। बयान में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दो लोगों की मौत होने और दो लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई थी।\n\nबयान सामने आने के बाद संबंधित चारों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सवाल उठाया कि जब वे सभी जीवित हैं, तो उन्हें मृत या लापता कैसे बताया गया। इस दौरान उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में नगर निगम अधिकारियों से اپنا मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग भी की।\n\nमामले को लेकर नगर निगम परिसर में काफी देर तक हंगामा और चर्चा का माहौल बना रहा। संबंधित लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की मौत और लापता होने की जानकारी किस आधार पर दी गई। वहीं, पूरे मामले में वास्तविक स्थिति क्या है, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।\n\nअब सोमवार को दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चारों लोगों को मृत या लापता बताए जाने की वजह क्या रही और नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी में गलती कैसे हुई।0
0
Report
तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
Shahabad, Uttar Pradesh:शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी राहुल पांडे ने की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल सौ शिकायतें आईं जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी राहुल पांडे ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय के अंदर निस्तारण किया जाए संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बहरोड़ के खरखड़ा खेत में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ के खरखड़ा गांव में खेत में रखी कड़ब में अचानक आग लग गई। आग लगी देख मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग से किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।0
0
Report
बस्सी में पुलिस कमिश्नर ने जनसुनवाई में मामलों की तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए
Dudu, Rajasthan:बस्सी - जयपुर कानोता थाने में पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई. बस्सी सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादी. कई मामलों में मौके पर ही दिए राहत के निर्देश. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने की जनसुनवाई, बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी और तूंगा थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों की शिकायतें सुनीं. जनसुनवाई के दौरान आपसी विवाद, पारिवारिक मामले, भूमि एवं संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे, चोरी और मारपीट सहित विभिन्न प्रकरण सामने आए. पुलिस कमिश्नर ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजय सिंह सहित संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी भाजपा बैठक में राज्य मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Pushkar Singh Dhami Attends BJP Meeting with State Morcha Office-Bearers0
0
Report
Advertisement
