शाहजहांपुरः 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में था नामजद
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:थाना राम चन्द्र पुलिस और एसओजी की टीम ने बेहद शातिर और इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार किया गया बदमाश अरविंद कुमार गुप्ता कई मामलों में नामजद चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। पुलिस ने बदमाश को थाना रोजा क्षेत्र के सैटलाइट बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं। बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
