icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
242307
Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow3 Jan 2025, 02:10 pm

शाहजहांपुरः पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनायी 194 वीं जयंती

Tilhar, Uttar Pradesh:

सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भारत की प्रथम शिक्षिका समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। यहां संबोधित करते हुए पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली शिक्षिका क्रांतिकारी महान समाज सुधारक थीं। भारत में जब लड़कियों को पढ़ना पाप समझा जाता था, तब सावित्रीबाई फुले ने अपने पति समाज सुधारक ज्योतिबा राव फुले के साथ मिलकर पहली कन्या पाठशाला खोली थीं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मक़ाम श्रीनगर: कला, कविता और विरासत का नया केंद्र

Srinagar, Uttarakhand:क Kashmir की कल्चर, आर्ट और हेरिटेज को नई पहचान दिलाने वाली जगह मकाम अब लोगों का आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. श्रीनगर के राजबाग में झेलम नदी के किनारे बसा मकाम पारंपरिक कश्मीरी आर्किटेक्चर, क्राफ्ट, कविता और विरासत का मेल है. डिजाइन किया गया मकाम क Kashmir की रICH कल्चरल पहचान को दिखाने के लिए एक खूबसूरत जगह के तौर पर उभरा है और पर्यटकों व locals के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हाल ही में 'लाल देद वाख्स ऑफ साइलेंस' नाम की एक बड़ी एग्जीबिशन आयोजित की गई, जिसने कश्मीर की पोएटिक और आर्टिस्टिक हेरिटेज को ज़िंदा किया. यहाँ 20 हाथ से पेंट किए पश्मीना शॉल दिखते हैं, बिना ट्रेडिशनल बॉर्डर के. मशहूर कश्मीरी कंटेम्पररी आर्टिस्ट मसूद हुसैन ने लाल देद के वाख्स को आर्ट में बदला. मकाम क्यूरेट मुज़तबा कादरी ने किया, अंग्रेज़ी ट्रांसलेशन अवतार मोटा ने किया. मकाम पुराने श्रीनगर के चार्म को दिखाता है: लकड़ी का बालकनी लेआउट जिसे डब कहा जाता है, आर्किटेक्ट-लेखक समीर हमदानी ने प्लान किया. मक़ाम सिर्फ एक जगह नहीं, Kashmir की जीवित परंपराओं की यात्रा है. आर्कीटेक्चर स्थल पारंपरिक घरों और कल्चर को दिखाते हैं, घाटी की कारीगरी, खूबसूरती और विरासत को. यह जगह पर्यटन समेत स्थानीय लोगों को भी अपनी ओर खींच रही है. पुराने श्रीनगर से लोग यहाँ खाली समय बिताने आते हैं. आने वाले लोगों के लिए मक़ाम क Kashmir को अनुभव कराने का मौका देता है, जहां कला, कविता, आर्किटेक्चर और परंपरा एक साथ दिखते हैं. हाल यह जगह देश-विदेश से विज़िटर्स का ध्यान खींच रही है, ताकि घाटी की कल्चरल पहचान को बचाया जाए.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में 10 हजार विद्यार्थियों के लिए PPP मॉडल पर हॉस्टल, सुरक्षित आवास

New Delhi, Delhi:दिल्ली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़े स्तर पर हॉस्टल सुविधा विकसित करने की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 10 हजार विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर हॉस्टल निर्माण के लिए जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली सरकार PPP मॉडल पर हॉस्टलों के निर्माण को शामिल कर रही है ताकि सुरक्षित और किफायती आवास मिल सके। सर्वे के बाद उपयुक्त स्थानों की पहचान कर निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और शिक्षा केंद्र भी है, इसलिए सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा। हॉस्टल में सुरक्षा, सुविधाएं और भोजन आदि का ध्यान रखा जाएगा ताकि माता-पिता निश्चिंत रहें और विद्यार्थी अपने सपनों पर ध्यान दें। पूर्व से चल रहे निर्माण परियोजनाओं के अलावा अन्य संस्थानों में भी हॉस्टल बनाये जाएंगे। संबंधित विभागों जैसे स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ बैठकें चल रही हैं।
0
0
Report

सिद्ध बाबा घाटी में भालू हमले से बुजुर्ग की मौत, क्षेत्र में दहशत

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक।मनेंद्रगढ़ की सिद्ध बाबा घाटी में भालू के हमले से बुजुर्ग की मौत। खोंगापानी निवासी हरिवंश पर मंगलवार शाम भालू ने किया था हमला। गंभीर हालत में सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में कराया गया था भर्ती। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रेंजर ने परिजनों को सहायता राशि देने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने राशि लेने से किया इनकार। रेंजर के मुताबिक सिद्ध बाबा घाटी और आसपास पिछले कई दिनों से 4-5 भालू घूम रहे हैं। भालुओं की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल。
0
0
Report
Advertisement

अमृतसर पुलिस ने CASO ऑपरेशन से बड़े स्तर पर नशा-अपराध रोकथाम के लिए कायर्वाइयाँ शुरू कीं

Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ’ਤੇ CASO ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਗੁਜਰਪੁਰਾ, ਲਾਲ ਕਵਾਟਰ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਰਚ DCP ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਅਕਰਸ਼ੀ ਜੈਨ IPS ਨੇ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਲਿਆ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ’ਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ Cordon and Search Operation (CASO) ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਗੁਜਰਪੁਰਾ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਗੁਜਰਪੁਰਾ, ਲਾਲ ਕਵਾਟਰ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਸਰਚ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। CASO ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ DCP ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਅਕਰਸ਼ੀ ਜੈਨ IPS ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਗਿਆ。 ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ADCP ਸਿਟੀ-1 ਜੋਗੇਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾਇਆ PPS, ACP ਸਾਊਥ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ SHO ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮਾਂ ਮੌਜੂਦ ਰਹੀਆਂ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ, ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਪਰਾਧਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣकारी ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁਕੱਦਮਿਆਂ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੁਲਿਸ vੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਅਪਰਾਧਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਅਜਿਹੇ ਸਰਚ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਅੱਗੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂत ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਨਿਗਰਾਨੀ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report

सतना में नकली शराब डिलीवरी रैकेट भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर में फोन पर ऑर्डर लेकर ब्रांडेड शराब की आड़ में नकली शराब की होम डिलीवरी करने वाले रैकेट का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार उर्फ रवि साहू (38) निवासी घूरडांग और उसके एजेंट सुनील कुशवाहा (23) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आबकारी विभाग को शिकायत मिली थी कि शहर में ब्रांडेड कंपनी की शराब बाजार से कम कीमत पर घर पहुंचाई जा रही है और पैकिंग में छेड़छाड़ कर नकली शराब खपाई जा रही है। जांच के लिए सर्किल प्रभारी आशीष वाटिया ने 9 सितंबर को एजेंट से शराब मंगाई, तो पैकिंग में गड़बड़ी मिली। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया। इसके बाद सोमवार रात दोबारा जाल बिछाया गया। जितेन्द्र को फोन कर ऑर्डर दिया गया और डिलीवरी देने आए सुनील को सिविल ड्रेस में तैनात टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद घूरडांग में दबिश देकर मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही की भनक लगते ही जितेन्द्र ने घर में रखी अवैध शराब और मोबाइल खुर्द-बुर्द कर दिया था। दोनों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 49(क) के तहत केस दर्ज कर आगे की सप्लाई चेन की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में चुनावी रंजिश: वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में देर रात हिंसक भिड़ंत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चुनावी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में देर रात हुआ विवाद हार-जीत को लेकर शुरू हुई कहासुनी, गाली-गलौज और मारपीट विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव, बड़ी संख्या में लोग जुटे सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हार-जीत को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में गाली-गलौज, मारपीट और पथराव में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच लात-घूंसे चले और पथराव भी हुआ। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर एकत्रित लोगों को वहां से हटाया गया। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को पाबंद किया है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद कोयलांचल में गणेश पूजा और मेले की धूम, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में गणेश पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा कमिटी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। साथ ही मेला का भी आयोजन किया है। डिगवाडीह 10 नंबर स्थित गणेश पूजा मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणेश मेले का विधिवत उद्घाटन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने फीता काटकर किया। पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व सोमवार को पूजा समिति द्वारा विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पहुंचे और विभिन्न आकर्षणों का आनंद ले रहे है। पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भगवान श्री गणेश के समक्ष माथा टेककर झरिया क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वर्ष गणेश पूजा के लिए पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के प्रारूप पर तैयार किया गया। भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले के उद्घाटन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का स्वागत किया। इस दौरान पूरे पूजा परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। गणेश महोत्सव को लेकर डिगवाडीह 10 नंबर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम होते ही पूजा मैदान रोशनी से जगमगा उठा और मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा डिगवाडीह क्षेत्र भक्तिमय हो उठा。
0
0
Report

खुले सीवर मैनहोल में चार साल की दीपांशी की मौत; प्रशासन से जवाब मांग

Palwal, Haryana:कैंप थाना क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खुले और गहरे सीवर के मैनहोल में गिरने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान शमशाबाद स्थित गांधी कॉलोनी निवासी चार वर्षीय दीपांशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर से निकलकर खेलते हुए आम रास्ते से जा रही थी। इसी دوران वह रास्ते में खुले पड़े गहरे सीवर के मैनहोल में गिर गई। घटना के बाद परिजन काफी देर तक बच्ची की तलाश करते रहे। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजन जब खुले सीवर के मैनहोल के पास पहुंचे तो अंदर बच्ची का शव दिखाई दिया। मासूम का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि आम रास्ते पर खुले पड़े गहरे सीवर मैनहोल को सुरक्षित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से लापरवाही के लिए जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने और इलाके में खुले पड़े सीवर व मैनहोल को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि आम रास्ते पर खुले पड़े ऐसे खतरनाक सीवर मैनहोल की जिम्मेदारी किसकी है और प्रशासन की ओर से इन्हें सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top