Shahjahanpur - होली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सौगात दी
Gangsara, Uttar Pradesh:होली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सौगात दी है. इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर की रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार लखनऊ से यह सौगात प्रदेश वासियों को दी है. जिसका सीधा प्रसारण सभी जिलों के विकास भवन सभागार में कराया गया. शाहजहांपुर विकास भवन सभागार में भी सीधा प्रसारण दिखाया गया. इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ-साथ जिले के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
