242001
Shahjahanpur - अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने की कार्रवाई
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यहां नाला निर्माण करने के लिए किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया है। दरअसल नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को हटाने की पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाए जाने के बाद अब नगर निगम की टीम द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान HC: हनुमानगढ़ धोखाधड़ी केस में 26 सितम्बर को आदेश सुनवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने हनुमानगढ़ में दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े दो मामलों में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस अशोक कुमार जैन की अदालत ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करके आदेश सुरक्षित रख लिया। अब मामले में 26 सितंबर को आदेश सुनाया जाएगा। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विनोद शर्मा एवं अधिवक्ता कुणाल उपाध्याय ने पेरवी की। मामला हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 624/2026 और 625/2026 से जुड़ा है। पहली एफआईआर 17 सितंबर और दूसरी 18 सितंबर को दर्ज हुई थी। दोनों मामलों में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन एफआईआर को चुनौती देते हुए संतोष बंसल, गणेश राज बंसल और वंदना जैन की ओर से बीएनएसएस की धारा 528 के तहत याचिकाएं दायर की गई थीं। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी एवं सीआईडी-सीबी बीकानेर रेंज सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गणेश राज बंसल, जो वर्तमान में विधायक हैं, को एफआईआर संख्या 624/2026 के संबंध में गिरफ्तारी हुई है और वह पुलिस रिमांड पर हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि इस एफआईआर में गणेश राज बंसल के खिलाफ जारी प्रक्रिया को छोड़कर अन्य याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं एफआईआर संख्या 625/2026 में भी सभी याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।0
0
Report
उदाकिशुनगंज के स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने आए युवक पर विवाद वीडियो वायरल
Madanpur, Bihar:जमुई में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला अभी चर्चा में है। इसी बीच मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में स्कूल के बाहर छात्रा से मिलने पहुंचे एक युवक को कुछ युवकों द्वारा घेरने और उसके साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अपग्रेड हाई स्कूल उदा के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। वायरल वीडियो में कुछ युवक स्कूल के बाहर छात्रा और उसके साथ मौजूद युवक को घेरकर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक छात्रा और उसके साथ मौजूद लड़के से स्कूल के बाहर एकांत में खड़े होने को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवक लड़के की बाइक की चाबी निकाल लेते हैं। युवक चाबी वापस मांगता है, लेकिन युवक चाबी देने से इनकार करते हुए मामले को सार्वजनिक करने की बात कहते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगती है। मामला धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच जाता है। वीडियो में कुछ युवक लड़के को घेरकर उससे सवाल करते नजर आ रहे हैं। वहीं लड़का भी युवकों से उलझता दिखाई देता है। घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद कुछ महिलाएं भी वहां पहुंचती हैं। कुछ लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आते हैं।बताया गया कि घटनाक्रम मंगलवार का है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय बाहरी युवकों के घूमने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को लेकर भी कुछ युवकों द्वारा फब्तियां कसने की शिकायतें रहती हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रधानाध्यापक बोले- स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई एपग्रेड हाई स्कूल उदा के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने स्कूल परिसर में इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के बाहर क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की उन्हें कोई सूचना नहीं है। वायरल वीडियो के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर थाने में अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया गया कि 21 से 23 सितंबर तक उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों ने स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।0
0
Report
चुनाव आयुक्तों को लेकर चर्चा शुरू
Morena, Madhya Pradesh:चुनाव आयुक्तों को लेकर चर्चा0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट हिट-एंड-रन: आरोपी थार चालक गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से हुए हिट एंड रन मामले में फरार चल रहे आरोपी चालक को बिसरख थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आशीष पॉल के रूप में हुई है। सोमवार को बिसरख थाना क्षेत्र के इटैड़ा में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा (40) की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक, हादसा थार चालक के ओवरटेक करने के दौरान हुआ था। टक्कर के बाद आरोपी चालक थार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने आज यानि बुधवार को आरोपी आशीष पॉल को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में घायल नीरज कुमार सिन्हा की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, महिला के शरीर में करीब 18 फ्रैक्चर हुए हैं।वह एक प्ले स्कूल में टीचर है।इनकी शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में हिट एंड रन की कड़ी धारा जोड़ने की मांग को लेकर बिसरख थाने पर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया था। परिजनों की मांग के बाद पुलिस ने FIR में BNS की धारा 106(2) भी जोड़ दी थी। अब पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, परिवार ने आज नीरज कुमार सिन्हा का अंतिम संस्कार किया है।0
0
Report
हुड्डा ने हलके के गांवों से बीजेपी के खिलाफ व्यापक संघर्ष की घोषणा की
Rohtak, Haryana:भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुरू किया अपने हलके के गांवों का दौरा, आगामी संघर्ष का किया ऐलान हलके के लोगों ने हुड्डा से किया पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान रोहतक, 23 सितंबर । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई के गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। इस मौके पर गांवों में पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अगल-अलग गावों में ग्रामीण सभाएं कर हुड्डा ने लोगों से अपनी आगामी राजनीति के बारे में सलाह मशविरा किया। उन्होंने सभा में मौजूद गांववालों को कहा कि आप मेरी असली ताकत हैं। अगर आप इजाजत देते हैं तो मैं पूरे प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ आर-पार के संघर्ष की शुरुआत करना चाहता हूं। लोगों ने दोनों हाथ उठाकर अपने पुरजोर समर्थन का ऐलान किया। गांववालों ने कहा कि आप पूरे प्रदेश में जाईये और जबतक बीजेपी सत्ता से बेदखल नहीं होती, तबतक मत रुकिए। हुड्डा ने लोगों के समर्थन और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि अब कांग्रेस 2024 की हार से उत्पन्न हुई निराशा को पीछे छोड़कर नई लड़ाई की शुरुआत कर रही है। हम संगठन निर्माण के बाद लगातार ब्लॉक स्तर की कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मैंने एकबार अपने हलके के लोगों से आगामी राजनीति के बारे में विचार-विमर्श करना जरूरी समझा। ब्राह्मणवास गांव से दौरे की शुरुआत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस गांव का आशीर्वाद हमेशा से हमारे परिवार के साथ रहा है। मुझसे पहले मेरे पिता जी और मेरे दादा जी को भी इस गांव से भरपूर प्यार व समर्थन मिला है। यहां से आशीर्वाद लेकर वो पहले पूरे हलके व फिर पूरे प्रदेश में जाएंगे और तबतक नहीं रुकेंगे जबतक प्रदेश में कांग्रेस की जीत का परचम नहीं लहराया जाता। हुड्डा ने आज ब्राह्मणवाद, बसंतपुर, धामड़, रिठाल, कन्ही, जसिया, घिलौड़ खुर्द और घिलौड़ कलां का दौरा कर ग्रामीण सभाओं को संबोधित किया। तमाम गांववालों ने एकमत और एकजुट होकर उनके प्रति अपने समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा धांधली करके जीती है। राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ इसका खुलासा किया है। इसलिए हमारी अगली लड़ाई सिर्फ भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि ऐसी चुनावी धांधली के खिलाफ भी है।चुनाव आयोग या सत्ता पक्ष का टूलकिट? 3 में से 2 चुनाव आयुक्तों ने खुद चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ने की पोल खोल दी है। 10 महीने में 14 बार एकतरफा फैसलों पर आपत्ति, वोटर लिस्ट में हेरफेर पर पर्दा डालना और फॉर्म 6 में अवैध बदलाव यह साफ दिखाता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले बैठकर चुनाव फिक्स कर रहे हैं। राहुल गांधी की 'वोट चोरी' की चेतावनी बिल्कुल सच थी और हरियाणा में इसके द्वारा ही सत्ता चोरी की गई। SIR के नाम पर 13 करोड़ वोटरों का नाम कटना इसी तानाशाही का सबूत है। जिस संस्था पर लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी थी, वही आज सत्ता पक्ष की कठपुतली बनकर जनविरोधी काम कर रही है। यह भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला और संकटकालीन दौर है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी से जनता पूरी तरह नाउम्मीद हो चुकी है। कांग्रेस के कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और रोजगार सहित विकास के हर पैमाने पर देश का नंबर वन राज्य था। लेकिन भाजपा ने उसे नशे, भ्रष्टाचार और अपराध में नंबर वन बना दिया। आज हालात यह हैं कि खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताती है। अपराध का आलम यह है कि प्रदेश में 60 अपराधी गिरोह सक्रिय हैं। वो ना सिर्फ अपराध करते हैं, बल्कि उसके बाद उसकी जिम्मेदारी भी लेते हैं, क्योंकि उनमें सरकार और कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं है। भाजपा ने हरियाणा की आर्थिक हालत इतनी खराब कर दी है कि 18 बड़े राज्यों में हरियाणा 14वें स्थान पर फिसल गया है。0
0
Report
तेज़ रफ्तार कार का वीडियो वायरल, देखें अभी
Noida, Uttar Pradesh:Overspeeding Car Look at this Overspeeding Car0
0
Report
Advertisement
570 पौधे लगे, व्यवस्थाओं पर सवाल: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में वृक्षारोपण को लेकर नाराज़गी
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी मे आज सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 570 पौधे लगाए गए, लेकिन आयोजन के दौरान जिम्मेदार विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ग्रामीणों के लिए टेंट से लेकर बैठक व्यवस्था तक पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाए। ऐसे में आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजिमी है। वहीं, पौधारोपण के बाद लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। पौधे लगाना एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इन पौधों को सुरक्षित रखना और उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है।0
0
Report
जोधपुरबासनी केमिकल फैक्ट्री में आग, 13 दमकल कर्मी झुलसे
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरबासनी केमिकल फैक्टरी में आग का मामला आग बुझाने के दौरान 13 दमकल कर्मी झुलसे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना अपने एक्स हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने दिया संदेश 13 नीडर कर्मचारी झुलस गए है ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं0
0
Report
डांसिंग कार दिखी: देखें ये कार कैसे नाचे
Noida, Uttar Pradesh:Dancing Car Look At this Dancing Car0
0
Report
Advertisement
जौरा में सूरज गुप्ता की मौत पर भारी हंगामा, व्यापारी बोले- मारपीट के आरोप
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के जौरा नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। मौत से आक्रोशित एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी सड़क पर उतर आए और बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक के परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक पुलिस को देखकर भाग रहा था और इसी दौरान संभवतः अटैक आने से उसकी मौत हुई। मामला जौरा नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित मस्जिद वाली गली के पास का है, जहां रहने वाले सूरज गुप्ता उर्फ कल्ला, पुत्र सुभाष चंद्र, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूरज की मौत की खबर जैसे ही परिजनों, रिश्तेदारों और व्यापारियों को मिली, बड़ी संख्या में लोग सड़क पर एकत्रित हो गए। देखते ही देखते व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मृतक के बहनोई नीरज गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट के कारण सूरज की मौत हुई है। उनका कहना है कि पुलिस सूरज को सिविल अस्पताल लेकर गई और इसके बाद शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया, लेकिन परिजनों को घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दिए जाने के कारण पूरे मामले में लापरवाही बरती गई। घटना की जानकारी फैलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस से लेकर बाजार तक व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का पक्ष: वहीं जौरा थाना प्रभारी इंचार्ज पंकज यादव के अनुसार, पुलिस टीम जेल रोड पर जुआ पकड़ने गई थी। इसी दौरान सूरज गुप्ता पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के अनुसार, भागते समय उसे संभवतः अटैक आया और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के समय वह हाईकोर्ट में थे और उन्हें स्टाफ से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह बात सामने आई है। वापस जौरा पहुंचने के बाद वह पूरे मामले की जानकारी लेंगे। फिलहाल मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरे मामले की जांच के बाद ही सूरज गुप्ता की मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी0
0
Report
यू ट्यूब के लिए: ऑनलाइन फूड की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए.. कितना सुरक्षित है ऑनलाइन फूड ? क्या विश्वसनीय है खाना? नोट - पूरे वीडियो में कहीं भी पिज़्ज़ा कंपनी का नाम ब्रांड का नाम नहीं लिया गया है न ही उसका वीडियो फोटो दिखाया गया है0
0
Report
तौकीर रजा के परिजनों से मिलकांग्रेस प्रदेश अध्यक्षे अजय राय, बोले-कौन सा दंगा कराकर उन्हें जेल भेजा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप, कहा- किसी पर मुकदमा लिख देने से वह गुनहगार नहीं हो जाता बरेली की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को बरेली पहुंचे और सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की। बरेली हिंसा के मामले में तौकीर रजा की गिरफ्तारी और लगातार उनकी जमानत याचिकाएं खारिज होने के बीच अजय राय का यह दौरा सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बातचीत में अजय राय ने मौलाना तौकीर रजा को बेगुनाह बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कौन सा दंगा करा कर उन्हें जेल भेजा है? भाजपा के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरे मुसलमान समाज को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें जेल भिजवा रहे हैं, मस्जिद तुड़वा रहे हैं, मदरसा तोड़ रहे हैं, मंदिर तुड़वा रहे हैं।अजय राय ने बनारस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “बनारस में तो मंदिर तुड़वा दिया, काशी विश्वनाथ के दरबार में मंदिर तुड़वा दिया, अक्षय वृक्ष को कटवा दिया। मोदी जी इसी वजह से सात बार बनारस आ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “किसी पर मुकदमे लिख देने से वह गुनाहगार नहीं हो जाता। भाजपा ने मुझ पर भी 28 मुकदमे कराए हैं। जो भी मोदी के खिलाफ बोलता है, भाजपा उस पर मुकदमे कर देती है।” भाजपा के आरोप पर भी दिया जवाब भाजपा की ओर से अजय राय के तौकीर रजा के परिजनों से मिलने पर सवाल उठाए गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दंगा मामले के आरोपी के परिजनों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इस पर अजय राय ने भाजपा से ही सवाल किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा के लोगों को खुद प्रायश्चित करना चाहिए कि उन्होंने मंदिर तुड़वा दिया, उसके लिए खुद जनता के बीच जाकर क्षमा मांगना चाहिए।” अजय राय ने इस दौरान राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ लगातार लोग जुड़ रहे हैं—चाहे वह साधारण तबका हो, गरीब तबका हो, किसान हो या कोई और। उनके मुताबिक राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। एक साल बाद फिर सियासी केंद्र में बरेली बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा के मामले में मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर फतेहगढ़ केंद्रीय जेल भेजा गया था। वहीं सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज कर दी।हाईकोर्ट के जमानत आदेश और मामले में चल रही न्यायिक प्रक्रिया के बीच अब हिंसा की पहली बरसी से महज कुछ दिन पहले अजय राय का बरेली पहुंचना और तौकीर रजा के परिजनों से मुलाकात करना राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयानों के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं। अब निगाहें भाजपा के अगले जवाब और कांग्रेस की आगे की रणनीति पर हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में मोबाइल छिनैती: अंधेरे का फायदा उठाकर महिला का मोबाइल छीना गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मोबाइल छिनैती की वारदात से मचा हड़कंप, अंधेरे में घर लौट रही महिला को बाइक सवारों ने बनाया निशाना, मोबाइल की लाइट जलाकर घर लौट रही थी महिला, अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवारों ने मोबाइल छीना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाना बनाकर घर लौट रही थी महिला, सुरही चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई छिनैती, अचानक हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की शिकायत, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की सुरही चौकी के पास की घटना。 बाइट:- पीड़ित महिला0
0
Report
लखनऊ विकास प्राधिकरण नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ; सीएम योगी शिलान्यास करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर एवं वरुण विहार योजना का शुभारंभ 5 बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिनांक-24.09.2026 को किया जाएगा。0
0
Report
शातिर अजय बिंद व बृजेश गिरफ्तार, नकली सोना देकर करोड़ों की ठगी का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ शातिर अजय बिंद और बृजेश गिरफ्तार . एसटीएफ ने जनपद मिर्जापुर से किया दोनों को गिरफ्तार . सर्राफा व्यापारियों को असली सोना दिखाकर लेते थे झांसे में. बाद में नकली सोना बेचकर हो जाते थे फरार. कई सर्राफा व्यापारियों को बनाया अपना शिकार . करोड़ों की ठगी को दिया अंजाम. मिर्जापुर में ही कई सर्राफा व्यापारियों से करोड़ ठगे.0
0
Report
Advertisement
