242307
शाहजहांपुरः नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:थाना रोजा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुंवरपाल (33) निवासी फकरगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रसव के बाद नवजात की मौत: अस्पताल पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग प्रसव के बाद नवजात की हुई मौत परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप चिकित्सक ने परिजनों की बिना जानकारी के किया था ऑपरेशन डिलीवरी के बाद बच्चे की हालात खराब होने पर किया था रेफर घटना के बाद मौके पर पहुँची प्रसाशन और पुलिस की टीम सिरौली थाना क्षेत्र के साई हेल्थकेयर हॉस्पिटल की घटना ।0
0
Report
नवसारी डिपो के पास बस दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
Navsari, Gujarat:નવસારી નવસારી બસ ડેપો નજીક અકસ્માત, ST બસ અડફેટે એકનું મોત વાપીથી કાલિયાકુવા જતી ST બસના ચાલકે ડેપોમાં વળતી વખતે સર્જ્યો અકસ્માત ડેપોમાં પ્રવેશતી વખતે અચાનક રસ્તા પર આવેલા ભિક્ષુકને બસે કર્યો અડફેટે બસનું પાછલું ટાયર ફરી વળતા ભિક્ષુકનું ઘટનાસ્થળે જ કમકમાટીભર્યું મોત ઘટનાની જાણ થતાં નવસારી ટાઉન પોલીસ અને ડેપો મેનેજમેન્ટનો સ્ટાફ સત્થનમાં પહોંચ્યો પોલીસે મૃતદેહને પોસ્ટમોર્ટમ માટે સિવિલ હોસ્પિટલ ખસેડી વધુ તપાસ હાથ ધરી0
0
Report
शेखावत ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के विभाजन का आरोप, कहा देश का विभाजन संभव
Jodhpur, Rajasthan:एंकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जोधपुर स्थित अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति के चलते वंदे मातरम को दो हिस्सों में विभाजित किया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। शेखावत ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा है। इसने लाखों लोगों को आजादी के आंदोलन में शामिल होने और देश के लिए बलिदान देने की प्रेरणा दी। अलग-अलग स्थानों पर चल रहे स्वतंत्रता आंदोलनों को एकता के सूत्र में पिरोने में भी वंदे मातरम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि संविधान सभा के निर्णय के बावजूद कांग्रेस ने मन से कभी वंदे मातरम को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विभाजन देश के विभाजन का मार्ग प्रशस्त करने वाला साबित हुआ। संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के बाद इससे जुड़े कृत्यों को उन्होंने कानूनी रूप से भी गंभीर विषय बताया। शेखावत ने प्रधानमंत्री की ऑनलाइन कोचिंग को लेकर की गई पहल का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को समय की जरूरत के अनुसार लगातार आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में कोचिंग संस्थानों का जाल फैल रहा है और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए महंगी कोचिंग फीस वहन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराने वाला प्लेटफॉर्म शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। शेखावत ने उम्मीद जताई कि ऑनलाइन कोचिंग की यह पहल आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के डीएमसीएच में बर्न- प्लास्टिक कक्ष खुला; 9 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी
Darbhanga, Bihar:उतर पट बिहार के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,डीएमसीएच में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के शल्य कक्ष का शुभारंभ, 9 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी। दरभंगा। उत्तर बिहार के मरीजों के लिए बड़ी खबर है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी डीएमसीएच में वर्षों के इंतजार के बाद बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की ऑपरेशन सुविधा अब शुरू हो गई है। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर तैयार शल्य कक्ष का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी सह समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने शल्य कक्ष का उद्घाटन किया。 खास बात यह रही कि शल्य कक्ष के शुभारंभ के साथ ही यहां 9 वर्षीय मो. हामिद की सफल प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। चिकित्सकों के मुताबिक जलने के कारण बच्चे की दाहिनी जांघ में घाव हो गया था, जो करीब आठ महीने से ठीक नहीं हो रहा था। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ऑपरेशन कर घाव का उपचार किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। ऑपरेशन बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। टीम में डॉ. मेराज अहमद, डॉ. राजेश कुमार और सीनियर रेजिडेंट डॉ. आसिफ अली शामिल रहे। निश्चेतना विभाग की टीम ने भी ऑपरेशन के दौरान आवश्यक सहयोग दिया。 डीएमसीएच अधीक्षक के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कुल आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं और विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। न्यूरो सर्जरी विभाग के ओटी और आईसीयू को भी जल्द शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है。 बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने से अब जलने, गंभीर घाव और जटिल त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। दरभंगा के साथ-साथ पूरे उत्तर बिहार के मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है。 डीएमसीएच में वर्षों बाद शुरू हुई यह ऑपरेशन सुविधा क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。 बाइट 1, डॉ. संजय कुमार,ऑपरेशन बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष 2,,जगदीश चंद्र,डीएमसीएच अधीक्षक DMCH0
0
Report
अरुणाचल प्रदेश में बारिश से चार मौत, पांच जवान लापता
Guwahati, Assam:अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना के 5 जवान लापता हैं。 ⚠️ अपर सुबनसिरी: केओजारिंग-ब्याचिंग सड़क निर्माण स्थल पर भीषण लैंडस्लाइड में कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक शव बरामद किया जा चुका है। ⚠️ दिबांग वैली: पासु पानी स्थित 5th Grenadier आर्मी कैंप में फ्लैश फ्लड से दो शेल्टर बह गए। पानी की तेज धार में 7 जवान बह गए, जिनमें 2 को बचा लिया गया, जबकि 5 जवान अब भी लापता हैं। सेना, ITBP, पुलिस, GREF और SDRF की टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं。0
0
Report
पुंछ में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी और सजावट तेज़, बाजारों में रोशनी चहक उठी
Chikri Ban, एंकर: सरहदी जिला पुंछ में ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों को सजाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। युवा बड़ी संख्या में सजावट के काम में जुटे हुए हैं और पूरे शहर को आकर्षक रूप देने की तैयारी की जा रही है। वीओ: पुंछ में ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को लेकर माहौल धीरे-धीरे उत्सवी रंग में नजर आने लगा है। मिलाद चौक परेड ग्राउंड से युवाओं ने शहर को सजाने का सिलसिला शुरू किया है। इस دوران बाजारों, चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर हरे झंडे, बैनर और आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। युवाओं का कहना है कि पुंछ के विविध बाजारों के साथ-साथ मिला चौक, जामा मस्जिद, ईद का चौक और शेर-ए-कश्मीर पुल सहित अन्य प्रमुख स्थानों को भी खूबसूरत रूप से सजाया जाएगा। युवाओं का कहना है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पुंछ में ईद मिलादुन्नबी का जश्न पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे शहर को खूबसूरत रोशनी और सजावट से सजाने की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।0
0
Report
Advertisement
स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छेड़खानी के प्रयास, पुलिस केस दर्ज
Bihar:प्रतापगंज थाना क्षेत्र के हाजी नजी बुल्लाह उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल में कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद कुछ असामाजिक तत्व के युवकों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, बताया गया कि झंडोत्तोलन के बाद प्रसाद लेने के दौरान कुछ बाहरी युवक स्कूल में घुसकर प्रसाद वितरण के दौरान हो हंगामा किया गया और स्कूल के छात्राओं के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया है। यह देख उपस्थित शिक्षकों ने जब युवकों को ऐसा करने से रोका तो वे लोग शिक्षकों के साथ भी हाथापाई पर उतर आए। मामला बढ़ता देख सभी असामाजिक तत्व के युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जिसके बाद घटना की जानकारी विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतापगंज थाना, बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ और सीओ विद्यालय परिसर पहुंचे तथा घटना की विस्तृत जानकारी ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विरपुर एसडीएम और एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि घटना को लेकर हेडमास्टर द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, एसडीएम और एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष से घटना में संलिप्त असामाजिक तत्व के युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बारे में पूछे जाने पर प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि प्रसाद वितरण के दौरान कुछ लोगों द्वारा हो हंगामा और हाथपाई का मामला है केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर सिंधुदुर्ग में जहाज निर्माण परियोजना का शुभारम्भ, रोजगार के नए अवसर
Oras Bk., Maharashtra:स्वातंत्र्य दिनाचे औचित्य साधून सिंधुदुर्ग जिल्ह्यात जहाज बांधनी प्रकल्प उभारणीचा शुभारंभ करण्यात आला. मंत्री नितेश राणे यांच्या हस्ते भूमिपूजन करुन हया प्रकल्पाची सुरवात करण्यात आलीय. सावंतवाडी येथील तळवणे गावात असलेल्या तळवणे खाडी नजिक जहाज बांधणीचा प्रकल्प उभारण्यात येणार आहे. गोवा येथील झोया या कंपनी सोबत करार करण्यात आला असून येत्या तीन ते चार महिन्यात पहिली बोट तयार केली जाणार असून सिंधुदुर्ग जिल्ह्यात रोजगार निर्मिती साठी हा प्रकल्प महत्वपूर्ण ठरेल असा विश्वास मंत्री नितेश राणे यांनी व्यक्त केलाय. मुंबई वॉटर मेट्रो या प्रकल्पसाठी लागणाऱ्या 50 ते 100 सीटर बोटी तळवणे येथील प्रकल्पतूनच घेतल्या जाणार आहेत. त्यासोबत कोकणात कोणताही प्रकल्प आला की काही आंदोलन जीवी लोक काळ्या मांजरी सारखे आडवे येतात. त्यांना पर्यावरण पूरक प्रकल्प हवा होता आज तो प्रकल्प होतोय मग ते का नाही आले सरकारच अभिनंदन करायला असा टोला ही मंत्री नितेश राणे यांनी राजू शेट्टी यांचे नाव न घेता लागवलाय0
0
Report
Bareilly में 5-12 साल के बच्चों की काँवर यात्रा ने भक्तों की भीड़ खींची
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली की सड़कों पर आज नन्हे नन्हे कावरियों का सैलाब देखने को मिला, ये नन्हे कावरिया अपने कंधे पर अपनी नन्ही नन्ही काँवर को लेकर बम बम भोले के जयकारे लगा रहे थे, दरअसल शास्त्री नगर के सोमनाथ मंदिर से एक विशेष काँवर यात्रा का आयोजन किया गया था, इस काँवर यात्रा में 5 से 12 साल तक के बच्चों ने भाग लिया था, यात्रा सोमनाथ मंदिर से शुरू हुई और इन नन्हे कावरियों ने त्रिवती नाथ मंदिर में जाकर बाबा का जलाभिषेक किया, नन्ही काँवर यात्रा का मकसद बच्चों में सनातनी अलख जगाना थी, लगभग दो किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करने के बाद सभी नन्हे कावरियों ने जलाभिषेक किया, बच्चों में काँवर लेजाने का बेहद अच्छे क्रेज देखने को मिल रहा था, जहां जहां ये नन्हे कावरियों की काँवर यात्रा निकल रही थी उनको देखने वालों की भीड़ लग जा रही थी0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश में दूध-दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर कड़ी कार्रवाई; उत्पादन बंदी, FIR और ब्रांड रोक
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना और खोवा समेत दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को लेकर सरकार ने सख्त आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, किसी भी डेयरी या डेयरी उत्पाद निर्माण इकाई में विजातीय वसा, हानिकारक रसायन या अपमिश्रक पाए जाने पर वहां मौजूद सभी दूध उत्पादों को जब्त कर नष्ट कराया जाएगा। साथ ही, जनस्वास्थ्य के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 34 के तहत तत्काल प्रतिषेध आदेश जारी कर निर्माण कार्य बंद कराया जाएगा। अगर हानिकारक रसायनों का संगठित तरीके से इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR भी दर्ज होगी। इतना ही नहीं, संबंधित ब्रांड की बिक्री पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध लगाया जाएगा और प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण तत्काल निलंबित किया जाएगा। वहीं, प्रदेश के बाहर निर्मित दूध और दुग्ध उत्पादों में भी हानिकारक रसायन या विजातीय वसा की पुष्टि होने पर संबंधित ब्रांड की यूपी में बिक्री पर प्रदेशव्यापी रोक लगाने का प्रावधान किया गया है। यानि सरकार का साफ संदेश है—दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उत्पादन बंद करने से लेकर FIR और पूरे प्रदेश में ब्रांड की बिक्री पर रोक तक की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ के चारबाग इलाके में शहर भर से लोग डेरी प्रोडक्ट खरीदने पहुंचते हैं यहां के दुकानदारों ने बताया कि कई दशकों से उनकी दुकान चल रही है हम शुद्धता से कोई भी समझौता नहीं करते हमारे यहां पनीर साढे ₹350 किलो है लेकिन मार्केट में 250 में भी मिलता है तो लाज़मी है नकली होगा त्योहारों में गड़बड़ियां बढ़ जाती है ऐसे में जो लोग नकली सामान बेच रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए सीएम योगी के फैसले का स्वागत करते हैं नकली लोगों की वजह से हम लोगों की मार्केट भी खराब होती है। सामान खरीदने आए लोगों ने बताया कि सीएम के फैसले का स्वागत करते हैं जनता के स्वास्थ्य के हित से जुड़ा हुआ बड़ा फैसला है नकली बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए。0
0
Report
भटेवरा गांव: लाइट काटने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों की भिड़ंत, तीन घायल
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विनोद बिंद और जीत नारायण बिंद के बीच लाइट काटने को लेकर कहासुनी हुई। बिजली में स्पार्किंग होने के कारण विजय बिंद ने लाइट काट दी थी। इसको लेकर जितनारायण बिंद ने विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। बीच-बचाव करने गईं राजकुमारी, 40 वर्ष और आरती को भी चोटें आई हैं。0
0
Report
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, चार गंभीर घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-एटा हाईवे पर रविवार तड़के करीब 2:50 बजे गांव उमरावपुर के निकट एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ढाई वर्षीय एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में बांगरमऊ थाना क्षेत्र के निवासी राजीव पाल (30), उनकी पत्नी गोल्डी (28), ढाई वर्षीय पुत्र नक्श तथा माया (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कार में सवार रामजी (26) निवासी बालामऊ, जनपद हरदोई, अवधेश (35) निवासी आलापुर कोर्ट थाना गंज मुरादाबाद तथा जगतपाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला बागला अस्पताल, हाथरस की मोर्चरी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे और वाहन के अंदर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया l प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कर्म की जांच शुरू कर दी है l0
0
Report
Advertisement
अलवर में अमित शाह की रैली से पहले खैरथल-तिजारा में कांग्रेस हिरासत
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा किशनगढ़बास- लोकेशन-खैरथल (खैरथल) अलवर में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा से पहले खैरथल तिजारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा डिटेन करने का बड़ा मामला सामने आया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन करते हुए पूरी रात एक होटल में बैठाए रखा, आज जब होटल में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे तो पुलिस ने जिला अध्यक सहित कई कार्यकर्ताओं को थाने भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता अमित शाह की रैली का विरोध करने और काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे।पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत कार्यकर्ताओं को बस में बैठाया और खैरथल पुलिस थाने लेकर पहुंची। कार्यकर्ताओं को थाने लाए जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने के बाहर पहुंच गए। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अमित शाह की अलवर रैली के विरोध और काले झंडे दिखाने की योजना के चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बाइट. बलराम यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष0
0
Report
मुरैना नगरा घाट पर स्टीमर में क्षमता से अधिक यात्री, बीच मझधार में बंद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के नगरा घाट पर चंबल नदी पार करते समय उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब क्षमता से अधिक यात्रियों और मोटरसाइकिलों से भरा स्टीमर बीच मझधार में अचानक बंद हो गया। स्टीमर में करीब 100 यात्री और लगभग आधा सैकड़ा मोटरसाइकिलें सवार थीं। इंजन बंद होने के बाद तेज बहाव के बीच स्टीमर करीब 100 मीटर तक बह गया। घटना नगरा घाट की बताई जा रही है। चंबल नदी के तेज बहाव के बीच स्टीमर के बंद होते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों की जान सांसत में आ गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर में क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं। ऐसे में बीच नदी में इंजन बंद होना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था。 घटना की सूचना मिलते ही मुरैना से रेस्क्यू दल को मौके के लिए रवाना किया गया। फिलहाल प्रशासन और रेस्क्यू टीम की निगाहें यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने पर हैं। सवाल यह भी है कि आखिर क्षमता से अधिक यात्रियों और वाहनों को स्टीमर में सवार करने की अनुमति कैसे दी गई? क्या यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम थे? चंबल के तेज बहाव के बीच सामने आई यह घटना नदी परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
आगर-मालवा की किराना दुकान से तेल का जार चोरी; CCTV में संदिग्ध फरार
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले में एक किराना दुकान में रखा तेल का जार चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध बेहद सतर्कता से दुकान के पास पहुंचता है और तेल का जार उठाकर अपने साथी बाइक सवार के साथ फरार होता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर दुकानदार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता दिलीप सिंघानिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह ग्राम निपानिया बैजनाथ में किराने की दुकान संचालित करता है। शिकायत के मुताबिक दो अज्ञात व्यक्ति दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति दुकान के आसपास नजर रखता दिखाई दिया, जबकि दूसरा दुकान पर रखा तेल का डब्बा उठाकर ले गया। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की हरकतें कैद हो गईं। फुटेज में वह बेहद सतर्कता से दुकान के पास पहुंचता है, तेल का डब्बा उठाता है और फिर बाइक से मौके से निकल जाता है। दुकानदार ने अब कोतवाली थाने में आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
