242406
Shahjahanpur - केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पहुंचे शाहजहांपुर
Bartara, Uttar Pradesh:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शाहजहांपुर पहुंचे हैं। यहां वह गीता जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल भी हुए। राज्यपाल के यहां पहुंचने पर विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया और उनके सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल को पुलिस ने सलामी भी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के गोहन-कुठौंद मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीरों की बढ़ी परेशानी,
Orai, Uttar Pradesh:📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन गोहन-कुठौंद मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीरों की बढ़ी परेशानी जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में गोहन से कुठौंद होते हुए औरैया, कानपुर व मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत न होने से सफर जोखिम भरा बन गया है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि हादसों को रोका जा सके।0
0
Report
आबकारी विभाग का बड़ा पुनर्गठन: 8 जोन, 53 दफ्तरों के साथ नया ढांचा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी, ओएफसी हैडर- - आबकारी के 53 जिले, 286 सर्किल! - आबकारी विभाग के ढांचे में आमूलचूल बदलाव - अकेले जयपुर में 4 आबकारी जिले बनेंगे - 10 अन्य बड़े जिलों को 2-2 जिलों में बदला - DEO, निरीक्षक के पदनाम भी बदले गए - अब 8 जोन स्तरीय कार्यालय होंगे संचालित - एक कनिष्ठ आबकारी कार्यालय में 27 दुकानें होंगी - निरोधक दल के लिए पदस्थापन शर्तें तय वित्त विभाग ने आबकारी विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेशों के अनुसार वर्तमान जिला आबकारी अधिकारी (DEO), वृत्त निरीक्षक कार्यालयों, निवारक शाखा के उपायुक्त, आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी और पारंपरिक आबकारी थानों को अब समाप्त कर दिया गया है। नई प्रशासनिक व्यवस्था के تحت अब पूरे प्रदेश में नए पदनाम और कार्यालय सृजित किए जाएंगे। जिनमें अतिरिक्त आयुक्त जोन, उपायुक्त/आबकारी अधिकारी और कनिष्ठ आबकारी अधिकारी कार्यालय शामिल हैं। नए ढांचे के अंतर्गत अब प्रदेश में 'जिला आबकारी अधिकारी' का पदनाम पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और वे अब अपनी वरिष्ठता के आधार पर उपायुक्त या आबकारी अधिकारी के नाम से जाने जाएंगे। वरिष्ठ वेतनमान के अधिकारियों के दफ्तर को 'उपायुक्त कार्यालय' और सामान्य या कनिष्ठ वेतनमान के अधिकारियों के दफ्तर को 'आबकारी अधिकारी कार्यालय' कहा जाएगा। इनके कार्यालयों में सहयोग के लिए 1-1 सहायक आबकारी अधिकारी (AEO) और 1-1 कनिष्ठ आबकारी अधिकारी तैनात होंगे। राज्य में संभाग स्तर पर 8 'अतिरिक्त आयुक्त जोन कार्यालय' गठित होंगे, जिनमें से 6 पदों पर आरएएस (RAS) अधिकारी और 2 पदों पर सामान्य शाखा के अतिरिक्त आयुक्त या EPF के संयुक्त आयुक्त लगाए जा सकेंगे। इस तरह होगा आबकारी विभाग का ढांचा - अवैध मदिरा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 2 प्रवर्तन कार्यालय खुलेंगे - जयपुर और जोधपुर में 2 'उपायुक्त विधि कार्यालय' बनाए जाएंगे - पूरे राज्य में उपायुक्त/आबकारी अधिकारी के कुल 53 कार्यालय होंगे - 8 कार्यालयों में RAS, 45 में आबकारी विभाग के अधिकारी लगाए जाएंगे - सामान्य शाखा के उपायुक्त या जिला आबकारी अधिकारी लगाए जा सकेंगे - निरोधक दल के उपायुक्त/आबकारी अधिकारी भी लगाए जा सकेंगे - आबकारी निरीक्षक नहीं, अब कनिष्ठ आबकारी अधिकारी होगा नया पदनाम - कनिष्ठ आबकारी अधिकारी के 286 कार्यालय होंगे, 111 ग्रेड-1, 175 ग्रेड-2 कार्यालय - ग्रेड- 1 के कार्यालयों में ग्रेड-1 के आबकारी निरीक्षक लगेंगे - ग्रेजुएट ग्रेड-1 PO लग सकेंगे, 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी - ग्रेड-1 के 10-12वीं उत्तीर्ण PO भी चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर लग सकेंगे - ग्रेड-2 के कार्यालयों में सामान्य शाखा के निरीक्षण ग्रेड-2 लगेंगे - निरोधक दल के स्नातक उत्तीर्ण, 3 वर्ष अनुभव वाले PO ग्रेड-2 लग सकेंगे - 10वीं-12वीं उत्तीर्ण PO को 3 वर्ष के अनुभव के साथ चयन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी - मौजूदा जमादार ग्रेड-1 के कार्मिक उप निरीक्षक लगाए जाएंगे बाइट- वैभव गालरिया, प्रमुख सचिव, वित्त विभाग वीओ- 2 इस पुनर्गठन में आबकारी विभाग ने राज्य सरकार के नए राजस्व जिलों में भी कार्यालय खोलने का प्रारूप तय कर दिया है। दरअसल अब तक विभाग का कामकाज पुराने 33 जिलों के पैटर्न पर ही संचालित हो रहा था। लेकिन अब पुनर्गठन में 7 नए जिलों में जिला स्तरीय कार्यालय खोले जाएंगे। नए जिलों बालोतरा, फलौदी, सलूम्बर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और डीग में नए जिला स्तरीय कार्यालय खोले जाएंगे। जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में यह कार्यालय पहले से ही संचालित है। वहीं कुछ बड़े जिलों में कार्यालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जयपुर जिले में अब 2 से बढ़ाकर कुल 4 जिला स्तरीय कार्यालय संचालित होंगे। जयपुर जिले में अब 4 आबकारी जिले - 10 जिलों में 2-2 जिला कार्यालय खुलेंगे, इनके नाम प्रथम और द्वितीय होंगे - अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, - झुंझुनूं, जोधपुर और कोटा में 2-2 जिला स्तरीय कार्यालय होंगे - जयपुर में 4 जिला स्तरीय कार्यालय, प्रथम से चतुर्थ तक होंगे - इन सभी जिलों में राजस्व तहसील के हिसाब से क्षेत्र बांटे गए - जयपुर प्रथम में जयपुर तहसील का पूरा क्षेत्र शामिल होगा - जयपुर द्वितीय में सांगानेर तहसील का पूरा क्षेत्र शामिल होगा - जयपुर तृतीय में आमेर, शाहपुरा, जमवारामगढ़, बस्सी, चाकसू, - माधोराजपुरा, आंधी, तूंगा और कोटखावदा के क्षेत्र शामिल होंगे - जयपुर चतुर्थ में रामपुरा डाबडी, किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, फागी, - मौजमाबाद, दूदू, सांभर, चौमूं, कालवाड़ और जालसू तहसील के क्षेत्र होंगे बाइट- वैभव गालरिया, प्रमुख सचिव, वित्त विभाग वीओ- 3 इसी तरह अतिरिक्त आयुक्त जोन कार्यालयों में जयपुर संभाग के लिए 2 जोन गठित किए गए हैं। एक जोन जिसे जयपुर शहर नाम दिया गया है, उसमें राजस्व जिला जयपुर के पूरे क्षेत्र को शामिल किया गया है। जबकि दूसरा जोन जयपुर ग्रामीण में अलवर, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, दौसा, सीकर और झुंझुनूं जिलों के क्षेत्र को शामिल किया गया है। जयपुर के अलावा अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर में एक-एक अतिरिक्त आयुक्त जोन कार्यालय संचालित होंगे। वहीं नई प्रशासनिक व्यवस्था में राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा के नए सेवा नियम बनाकर इनके अंतर्गत ही नई भर्तियां की जा सकेंगी।0
0
Report
श्योपुर: नामांतरण न मिलने से परेशान युवक दंडवत देकर जनसुनवाई में पहुंचा
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर नामांतरण नहीं होने से परेशान व्यक्ति हाथों में पेपर लेकर दंडवत देते जनसुनवाई में पहुंचा, युवक पिछले एक वर्ष से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है0
0
Report
Advertisement
वार्ड 23-24 की गंदगी पर मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद के सामने दिया धरना
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 एवं 24 में जगह जगह गंदगी सहित अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आक्रोशित मोहल्लेवासी नगर परिषद कार्यालय के सामने बैठे धरने पर। धरना आज दूसरा दिन रहा जारी। समय रहते सुनवाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी।0
0
Report
गोरखपुर की बुटीक में भीषण आग: लाखों के कपड़े जलकर राख
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हड़कंप मच गया, जब एक बुटीक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शादी-विवाह के लिए सिलने आए दर्जनों महंगे लहंगे, सलवार-सूट और अन्य कपड़े आग की भेंट चढ़ गए। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि कई परिवारों के शादी समारोह से जुड़े जरूरी कपड़े भी आग में नष्ट हो गए थे। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। यह तस्वीरें गोरखपुर के पंडित हरिहर प्रसाद दूबे रोड स्थित ज्योति बुटीक की हैं, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा बुटीक धुएं और आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में रहने वाले एक परिवार के सदस्य की नजर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर पड़ी, जिसमें दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए पहले आसपास की बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि आग दूसरे प्रतिष्ठानों तक न फैल सके। फायर कर्मियों ने शटर खोले बिना ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब दुकान का शटर खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। छह सिलाई मशीनें, तैयार कपड़े और ग्राहकों के ऑर्डर पर सिलने के लिए रखे गए महंगे परिधान पूरी तरह जल चुके थे। बुटीक संचालक महताब आलम अंसारी के मुताबिक आग में 50 से अधिक लड़कियों के सलवार-सूट, कई शादी के लहंगे, विदाई के ब्लाउज और अन्य महंगे कपड़े जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि अधिकांश कपड़े शादी-विवाह के सीजन के लिए ग्राहकों द्वारा सिलाई के लिए दिए गए थे। घटना में करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। महताब का कहना है कि आर्थिक नुकसान से ज्यादा चिंता ग्राहकों के उन कपड़ों की है, जो अब वापस नहीं किए जा सकते। कई परिवारों की शादी की तैयारियों पर इस हादसे ने पानी फेर दिया है। महताब आलम अंसानी बुटीक संचालक ने बताया कि जब मुझे फोन आया और मैं मौके पर पहुंचा तो दुकान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी थी। अंदर रखे शादी के लहंगे, सलवार-सूट और ग्राहकों के कपड़े पूरी तरह जल गए। करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे बड़ी परेशानी ग्राहकों के कपड़ों को लेकर है, जिनकी भरपाई करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय दुकान बंद थी और कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये का सामान और कई परिवारों की शादी की तैयारियां राख में तब्दील हो गईं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पीड़ित दुकानदार और प्रभावित ग्राहकों को इस नुकसान से कैसे राहत मिल पाएगी।0
0
Report
जगतसिंहपुर पुलिस ने 277.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
Paradeep, Odisha:ମହିଳା ସମେତ ୫ ଗିରଫ।ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ପୋଲିସକୁ ମିଳିଛି ଏକ ବଡ଼ ଧରଣର ସଫଳତା । ଗତକାଲି ସକାଳେ ସଦର ପୋଲିସ ଆଳିପିଙ୍ଗଳ ନିକଟସ୍ଥ ଯଶୋବନ୍ତପୁର ମା ଖଣ୍ଡୁଳାଇ ମନ୍ଦିର ନିକଟରେ ଚଢ଼ାଉ କରି ଗୋଟିଏ ଇରଟିଗା କାର ସମେତ ୨୭୭.୫ ଗ୍ରାମ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ଜବତ କରିଛି । ଏଥିରେ ସମ୍ପୃକ୍ତ ଜଣେ ମହିଳା ଙ୍କ ସମେତ ୫ ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଛି ପୋଲିସ ।ଏହି ବ୍ରାଉନସୁଗାର ସିଣ୍ଡିକେଟ ର ମୁଖ୍ୟ ମହିଳା ବ୍ୟବସାୟୀ ଭୁବନେଶ୍ୱର ଲକ୍ଷ୍ମୀ ସାଗର ହଳଦୀପଡିଆ ବସ୍ତି ଅଞ୍ଚଳର ତାରା ଶର୍ମା ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ଗିରଫମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରୁ ଜଣେ ପୁରୀ ଓ ୩ଭୁବନେଶ୍ୱର ର ବୋଲି ପୋଲିସ ପ୍ରକାଶ କରିଛି । ଏମାନେ ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ବର ରୁ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାର ଆଣି ଜଗତସିଂହପୁର ରେ ଖୁଚୁରା ବେପାରୀଙ୍କୁ ବିକ୍ରି କରିବାକୁ ଆଣିଥିଲେ । ଏଥି ସହିତ ଏମାନଙ୍କ ଠାରୁ ୫ ଟି ମୋବାଇଲ ଫୋନ,ଗୋଟିଏ ଏଟିଏମ କାର୍ଡ ଓ କିଛି ନଗଦ ଟଙ୍କା ପୋଲିସଜବତ କରିଛି। ଜବତ ବ୍ରାଉନ ସୁଗାରର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ ୪୧ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ହେବ ବୋଲି ପୋଲିସ ଏସ୍ପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି。0
0
Report
Advertisement
धनबाद के बोआकला रेलवे अंडरपास में बारिश से जलभराव, रेलवे अधिकारी मौके पर निरीक्षण
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित बोआकला रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया है। आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गया था। रेलवे अंडर पास तालाब स्विमिंग पूल में तब्दील हो गया है। खबर को प्रमुखता से दिखाने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आई। डीआरएम अखिलेश मिश्रा को खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेना पड़ा। बोआकला रेलवे अंडरपास जो हल्की बारिश में तालाब स्विमिंग पूल बन जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में था। हल्की बारिश में जलभराव से लोगों का आवागमन ठप हो गया था, जिसके बाद इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। खबर सामने आने के बाद ही रेलवे के वरीय अधिकारियों की नींद खुली और डीआरएम खुद निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर धनबाद रेल डिवीजन के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने अंडरपास का निरीक्षण किया और जलभराव की समस्या को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना और उनकी राय भी ली। ग्रामीणों ने साफ तौर पर बताया कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।0
0
Report
झारखंड ट्रेज़री घोटाला: सरकार पर दबाव बनाने का आरोप, बीजेपी ने आईवाश कहा
Ranchi, Jharkhand:रांची कुछ दिनों से ट्रेज़री घोटाले की बात आ रही है अब ये कई जिलों तक पहुंच चुका है। ये हजारों करोड़ का घोटाला है। पर सबसे बड़ा प्रश्न राज्य सरकार पूरे घोटाले को दबाने में लगा है। राज्य सरकार ने जो जांच कमेटी बनाई वो रिपोर्ट देती तब तक उत्पाद सचिव के नेतृत्व में दूसरी एसआईटी बना दी गई। ये सरकार आईवाश करने का काम कर रही है। सरकार ने शुरु में लीपापोती करने का प्रयास किया, जब बड़े बड़े लोगों के नाम सामने आए तो सरकार ने विभाग की जांच के लिए एजी को पत्र लिखा और विशेष ऑडिट करने की मांग किया गया। एजी से प्रिंसिपल ऑडिट करने की मांग की गई , पर इससे जुड़े दस्तावेज एजी को उपलब्ध नहीं करवाया , फिर एजी ऑफिस ने रिमाइंडर दिया पर राज्य सरकार ने आज तक कोई कागजात प्रिसिपल अकाउंटेंट के ऑफिस नहीं पहुंचाया है। डेढ़ महीने से राज्य सरकार इसे ठंडे बस्ते में डालने का काम कर रही है। पांच जिले में इस तरह का मामला आया है पर एसआईटी सिर्फ बोकारो जिले में गई है, डेढ़ महीने बीत गए कोई रिपोर्ट नहीं आई है। झारखंड सरकार से मांग है इतिहास के पन्नो से सबक सीखें, चारा घोटाले की लीपा पोती के कारण एक सीएम को जेल जाना पड़ा। राज्य सरकार वही गलती कर रही जो लालू यादव ने किया था। अगर राज्य सरकार से संभल नहीं रहा तो केंद्रीय एजेंसी को पूरे मामले को सौंप दे। राज्य सरकार इस घोटाले में बहुत बड़े सफेदपोश को बचाने की कोशिश में जुटी है0
0
Report
कैबिनेट ने निःशुल्क रजिस्ट्री, मिल्क कैपिटल और जलगंगा योजनाओं को मंजूरी दी
Bhopal, Madhya Pradesh:डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिली हरी झंडी प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी MP में यूसीसी को लागू करने के लिए जनता के सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरु हो गई हैं ३० जुलाई तक ये प्रक्रिया पूरी कर इसे आगे बढाया जाएगा पीएम नरेंद्र Modi के १२ साल पूरे साल होने पर पांच जून से लेकर श्रृंखला बद्ध तरीके से सरकार और संगठन कई कार्यक्रमों के आयोजित किए जाएंगे। इस बार गेंहू का उपार्जन रिकार्ड स्तर पर किया गया हैं १०० लाख मेट्रिक टन लक्ष्य था जिसे भी चार लाख मैट्रिक टन अतिरिक्त राज्य सरकार ने खरीदा हैं। उड़द और मंगू के उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरु हो गया हैं। एमपी को मिल्क कैपिटल बनाने कि दिशा में तेजी से काम किया जा रहा हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत दो लाख से ज्यादा जल संरचनाओं पर काम हुआ हैं। गौ रस मोबाईल एप्प लांच किया गया हैं जिसके जरिये पशु पालकों को मौसम वार पशुओं को दिए जाने वाले भोजन की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पीएम सूर्य घर योजना के जरिये ४० लाख घरों तक सोलर रुफ टाप लगाएं गएं है। स्वामित्व योजना को कैबिनेट की मंजूरी वर्षो से काबिज संपत्ति स्वामियों को सरकार का बड़ा तोहफा निःशुल्क रजिस्ट्री कर जमीन और मकान का असली मालिकाना हक सौंपेगी सरकार 48 लाख 29 हजार संपतिया रिकार्ड में आई हैं मप्र के लाखों परिवारों को सीधा फायदा- जो सालों से अपने घरों में रह रहे हैं लेकिन उनके पास रजिस्ट्री नहीं हैं। निःशुल्क रजिस्ट्री होने से गरीबों को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस से मिलेगी बड़ी राहत 3800 करोड़ रुपये का भार राजस्व विभाग पर आएगा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली कक्षा से आंठवी तक के बच्चों के लिए ड्रेस सिलावकर मुहैया कराई जाएगी इसके प्रस्ताव मंजूरी दी गई हैं गारमेंट इंडस्ट्रीज को इसके टेंडर दिए जाएंगे0
0
Report
Advertisement
जालौन में प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शव को रेफर करने का आरोप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शव को रेफर करने का आरोप, प्रसूता के शव को जबरन एम्बुलेंस में डालकर रेफर करने का आरोप, मौत के बाद मृतिका के परिजनों ने अस्पताल में काटा जमकर हंगामा, मृत्तिका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप, जालौन के उरई कोतवाली के जिलाअस्पताल पीएल कमला हॉस्पिटल का मामला।0
0
Report
आगरा के आवास विकास घोटाले के गड्ढे ने अधिकारीयों की पोल खोल दी
Agra, Uttar Pradesh:भ्रष्टाचार का गड्ढा योगी सरकार शहर के विकास को सरकारी खजाने खोल रही है ताकि शहरवासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े लेकिन जिम्मेदार विकास के नाम पर न सिर्फ जनता से बल्कि सरकार से भी छल कर रहे है, जिसके चलते आवास विकास में भ्रष्टाचार के गड्ढे ने ज़िम्मेदारों की पोल खोल दी ये है आवास विकास कॉलोनी जहां करीब 4 साल पहले सीवर लाइन और साइड पटरी का काम हुआ था, सरकार ने ववाक नाम की फर्म को शहर की सीवर लाइन डालने का काम दिया है जिसकी देखरेख का काम जल निगम को करना था, साल की पहली बारिश में आवास बाइक्स सेक्टर 4 में भ्रष्टाचार के गड्ढे ने जिम्मेदारों की पोल खोल दी, घटना के वक्त ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी जो गड्ढे में समा है जबकि पास में ही एक इंट्रो से भरी ट्रॉली का आधा हिस्सा भी सड़क धसने से उसमें समा गया जबकि एक इको कार भी जमीन धसने से उसमें समा है, गनीमत रही हादसा देर रात हुआ अगर दिन के वक्त होता तो घटना और बड़ी भी हो सकती थी पूरे मामले पर स्थानीय पार्षद संजीव सिकरवार का कहना था कि लगातार जमीन धसने की शिकायत नगर आयुक्त से की जा रही थी अब तक दर्जनों बार सड़क दस चुकी है जिसे मिट्टी डालकर भरा जा चुका है लेकिन कोई ठोस कार्यवाही न होने से ये हादसा हुआ है, नगर आयुक्त के साथ मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषियों पर कार्यवाही हो बाइट संजीव सिकरवार/स्थानीय भाजपा पार्षद इस पूरे मामले को लेकर नगर आयुक्त संतोष वैश्य का कहना था कि घटना की जानकारी मिली थी जिसके बाद मैं स्वयं मौके पर गया, जहां सभी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जल्द सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया गया है साथ ही मामले की जांच भी कराई जाएगी बाइट संतोष वैश्य/नगर आयुक्त आगरा0
0
Report
सोनभद्र प्रशासन बरसात से पहले जलभराव रोकथाम के लिए सक्रिय, स्वच्छता अभियान तेज
Obra, Uttar Pradesh:Anchor- मानसून की दस्तक से पहले सोनभद्र का जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। बरसात के दौरान खासकर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और जनपद के सभी नगर निकायों में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नालों और नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। VO- बारिश के मौसम में शहरों और कस्बों में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए सोनभद्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद की सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में प्रमुख नालों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। प्रशासन का फोकस जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर है ताकि बरसात के दौरान आम लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना न करना पड़े। अभियान की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है। सभी अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाकर नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन, विधायक ज्ञान तिवारी ने किया शुभारंभ रेउसा। जेष्ठ माह के पावन बड़े
Bamhnawa, Uttar Pradesh:बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन, विधायक ज्ञान तिवारी ने किया शुभारंभ रेउसा। जेष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के पांचवें मंगलवार के अवसर पर कस्बा रेउसा के बरौली क्षेत्र में इंडियन बैंक के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन सुधीर मिश्रा एवं सुनीत मिश्रा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी रहे। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और देर तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्ण स्वरूप पांडेय, ब्रह्म स्वरूप पांडेय, विनोद यादव, अशोक बाजपेयी, राहुल त्रिपाठी, अंबुज मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। भंडारे के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।0
0
Report
इटौंजा में बदमाशों ने फोटोग्राफर से तमंचे पर लूटकर कैमरे छीन लिए
Lucknow, Uttar Pradesh:थाना इटौंजा क्षेत्र में फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर कैमरे एवं अन्य फोटोग्राफी उपकरण छीने जाने की घटना के संबंध में अभियोग पंजीकरण, अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दी गई बाइट। लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में मॉल रोड स्थित एक गांव के पास फोटोग्राफर से लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्टूडियो संचालक को रोककर लूटपाट की। पीड़ित किसी बुकिंग के सिलसिले में जा रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 6 वीडियो कैमरे और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। इटौंजा पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने अपने एक साथी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।0
0
Report
जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पेड़ से युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, युवक की मौत से मृतक के परिजनों में मची चीख-पुकार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बवाली की घटना।0
0
Report
Advertisement
