242307
शाहजहांपुरः कटरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Tilhar, Uttar Pradesh:कटरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय निवासी पीलीभीत को तौर पर हुई है। आरोपी विजय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद से वह पुलिस गिरफ्त से बाहर था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NTA ने NEET री-एग्जाम के लिए ड्रेस कोड और सुरक्षा नियम घोषित किए
Jaipur, Rajasthan:NEET री-एग्जाम को लेकर NTA सख्त… ड्रेस कोड को लेकर एनटीए की नई एडवाइजरी NEET UG री-एग्जाम 21 जून को किया जाएगा आयोजित परीक्षा केंद्र पर होगी सख्त सुरक्षा जांच और फ्रिस्किंग अभ्यर्थियों को हल्के रंग के, आरामदायक और आधी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह बड़े बटन, जिप, मेटल की चीजें, भारी एक्सेसरीज से बचने की सलाह स्मार्ट वॉच, डिजिटल वॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रोक जूते की जगह स्लीपर या साधारण सैंडल पहनना एडमिट कार्ड, पहचान पत्र जरूरी एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच इस्तेमाल किया जा सकता है धार्मिक चिह्न, पोशाक या जरूरी वस्तुओं के साथ आने वाले अभ्यर्थियों की होगी अतिरिक्त जांच जिसके लिए कुछ देर पहले पहुंचना होगा NTA ने अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की अपील की0
0
Report
प्रधानपति के पेड़ कटाई पर डीएम ने गठित की जाँच कमेटी
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --खबर का असर रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --प्रशासक नियुक्त होते ही प्रधान पति ने किया बड़ा खेल। ZEE मीडिया की खबर का हुआ बड़ा असर। डीएम जसजीत कौर ने पेड़ चोरी के मामले में बनाई जाँच कमेटी। डीएम ने SDM और रेंजर को सोपी जाँच। प्रधान पति शौरभ त्यागी पर ग्रामीणों ने लगाया था ग्राम समाज की जमीन में खड़े हरे पेड़ो को चोरी से कटवाने का आरोप। बिजनौर के गांव राघोराम पुर गांव का मामला। वीओ --यूपी में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों को चुनावी तोफा देते हुए उनको ही प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तो वही बिजनौर जिले के राघोरामपुर गांव के प्रधान पति शौरभ त्यागी ने 27 मई को दिन निकलते ही ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ो पर आरा चलवा दिया ग्रामीणों को ज़ब सूचना मिली तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ो को रुकवाने का प्रयास किया तो प्रधान पति ने ग्रामीणों को धमका कर भगा दिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ों के कटान को रोकवाया। फिर ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएम और SDM से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। ज़ब इस मामले को ZEE मीडिया ने प्रमुखता से उठाया तो डीएम जसजीत कौर ने इस पूरे मामले की जाँच कराने को जाँच कमेटी बनाई है। अब इस विवादित प्रकरण की जाँच SDM और वन रेंजर करेंगे। बाइट --अंकित त्यागी शिकायत कर्ता0
0
Report
टिहरी गढ़वाल के हक के लिए आमरण अनशन: 12% रॉयल्टी से निःशुल्क बिजली-पेयजल मांग
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी गढ़वाल के अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, टिहरी गढ़वाल के हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर पवित्र खैट पर्वत पर चल रहा आमरण अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जब तक टिहरी गढ़वाल के न्यायोचित अधिकारों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन की मुख्य मांग है कि टिहरी बांध से प्राप्त होने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी का लाभ सीधे टिहरी गढ़वाल के विकास और जनकल्याण के लिए सुनिश्चित किया जाए। इस रॉयल्टी के माध्यम से टिहरी गढ़वाल के लोगों को निःशुल्क बिजली, निःशुल्क पेयजल, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके अतिरिक्त आंदोलनकारियों ने मांग की है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्तराखंड राज्य को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदान की जाए, जिससे राज्य और विशेष रूप से टिहरी क्षेत्र के लोगों को उनके संसाधनों का न्यायसंगत लाभ मिल सके। आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी बांध के निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता ने अपना घर, भूमि, संस्कृति और विरासत तक का बलिदान दिया है। इसलिए अब समय आ गया है कि टिहरी गढ़वाल को उसके अधिकार और विकास का उचित हिस्सा मिले। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र वार्ता कर मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकल सके。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में दुकान विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश दुकान के विवाद पर दो पक्षों में मारपीटहंगामा एंकर।जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल इलाके में जेडीए की दुकान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और झूमा झटकी भी हुई। मामले की सूचना मिलने पर गढ़ा पुलिस मौके पर पहुंची बताया जाता है कि आशीष चौधरी और नितिन जैन के बीच एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है जिसके बाद रात में दोनों पक्षों के लोग दुकान के सामने जाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी होने लगी।मामले की सूचना मिलने पर गढ़ा थाने से पुलिस बल भी मौके के पर पहुंचा। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के द्वारा शिकायत दर्ज की गई है जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। बाईट आशीष चौधरी पीड़ित बाईट वैभव पेशवानी पीड़ित बाईट प्रसन्न कुमार शर्मा टी आई गढ़ा थाना0
0
Report
आजमगढ़ में शिवसेना(UBT) हलचल: राजभर बोले सांसद स्वतंत्र, विलय की संभावना पर स्पीकर को पत्र
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़: शिवसेना(UBT) में राजनीतिक हलचल पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'हर सांसद स्वतंत्र है। वे किसी में भी अपना विलय कर सकता है। उन लोगों ने स्पीकर को पत्र लिखा है। स्पीकर उनको अनुमति दे देंगे।'0
0
Report
बेलतरा के पास ट्रेलर पलटने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतरा के पास एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक भाई मजदूरी का काम खत्म कर अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलतरा के निकट हाईवे पर ट्रेलर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बेकाबू होकर भारी वाहन पलट गया। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों भाई उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से ट्रेलर के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कोटा: तलवंडी में तीन बदमाश बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद
Kota, Rajasthan:कोटा में बेखौफ चोर: तलवंडी में घर के बाहर खड़ी बाइक पार, सीसीटीवी में कैद हुए तीन बदमाश कोटा। शहर के तलवंडी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 (वार्ड नंबर 71) में गुरुवार अल सुबह बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ निवासी हनुमान गर्ग के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने चंद सेकंड में पार कर दिया। यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे और चोरी की हरकत साफ नजर आ रही है। सुबह बाइक गायब देखकर जब पीड़ित ने फुटेज खंगाली, तब घटना का पता चला। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना होने के बावजूद चोर बेखौफ हैं और क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक चोरियाँ हो चुकी हैं। कॉलोनी के सुरक्षा गेट टूटे हैं और सरकारी सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
योग दिवस पर नलवा विधायक रणबीर पणिहार का कार्यक्रम: स्वास्थ्य और योग का संदेश
Hisar, Haryana:आज हिसार के ठाकुर दास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल में नलवा विधायक रणबीर पणिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ योगाभ्यास करते हुए विधायक रणबीर पणिहार ने कहा कि योग हमारे जीवन का आधार है; योग साधना के माध्यम से हम न केवल शारीरिक व मानसिक मुश्किलों को दूर भगाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि एक संतुलित जीवनशैली भी अपना सकते हैं। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर देते हुए सभी नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करे बाइट - रणधीर पनिहार विधायक नलवा बीजेपी0
0
Report
आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से ललितपुर की महिला मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज आंधी और बारिश से बचने के लिये पेड़ के नीचे खड़ी महिला के ऊपर पेड़ टूटकर गिरने से महिला की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गयी । घटना बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भागनगर गांव की है । बताया जा रहा है कि बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भागनगर गांव निवासी 55 वर्षीय सरजू बाई बकरियां चराने के लिये गयी हुई थी । तभी अचानक आई आंधी से बचने के लिये वह खेत पर स्थित एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी , आंधी की वजह से आम का पेड़ गिर गया । जिसके नीचे दबकर सरजू बाई की मौके पर ही मौत हो गयी ।0
0
Report
Advertisement
NEET UG पर अस्थायी बैन: दिल्ली HC का बड़ा फैसला, सरकार के कदम सही
Noida, Uttar Pradesh:21 जून को होने वाले NEET UG एग्जाम के मद्देनजर सरकार की ओर से लगाए अस्थायी बैन के खिलाफ टेलीग्राम की याचिका पर दिल्ली HC ने खारिज की\nदिल्ली HC का फैसला\n\nहाई कोर्ट ने कहा:-\n*परिस्थितियाँ इतनी गंभीर थीं कि तत्काल कार्रवाई करना ज़रूरी था।\n*बैन लगाने के पीछे सरकार की ओर से दिए गए कारण पर्याप्त और उचित है\n*सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत निर्धारित प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया\n*ऐसा नहीं कहा जा सकता कि अधिकारियों ने बिना सोच-विचार के फैसला लिया था।0
0
Report
हाई कोर्ट ने तात्कालिक कार्रवाई के लिए सरकारी निर्णय को सही ठहराया
Noida, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट ने कहा परिस्थितियाँ इतनी गंभीर थीं कि तत्काल कार्रवाई करना ज़रूरी था। बैन लगाने के पीछे सरकार की ओर से दिए गए कारण पर्याप्त और उचित है सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत निर्धारित प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया ऐसा नहीं कहा जा सकता कि अधिकारियों ने बिना सोच-विचार के फैसला लिया था。0
0
Report
ऊपरी मंजिल पर यात्री बैठाकर चला रहे ई-रिक्शा पर उज्जैन ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, छत पर यात्री बैठाकर चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई ई-रिक्शा जब्त, चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज उज्जैन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में ई-रिक्शा क्रमांक 4778 का चालक एक यात्री को वाहन की छत पर बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा था, जिससे यात्री की जान को खतरा हो सकता था。 वीडियो सामने आते ही यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए चालान न्यायालय में पेश किया है。 प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर वाहन चला रहा था और लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन संचालन कर रहा था। यातायात पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों में यात्रा न करें और यातायात नियमों का पालन करें।0
0
Report
Advertisement
एमपी कांग्रेस ने पुतला दहन न करने पर 22 जिलाध्यक्षों से बड़ा सवाल पूछा
Bhopal, Madhya Pradesh:पुतला क्यों नही जलाया कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्षों से पूछा - राज्यसभा की लड़ाई हारने के बाद कांग्रेस अब अपनों से जवाब मांग रही है...सवाल बीजेपी से कम, अपने संगठन से ज्यादा है... - सड़क पर कार्यकर्ता नहीं दिखे, तो अब नोटिस के जरिए हाजिरी ली जा रही है... - पुतला नहीं जलाया तो पद पर संकट ... पुतला क्यों नहीं जलाया कांग्रेस ने पूछा अपने जिला अध्यक्षों से .... एमपी कांग्रेस अपने 22 जिला अध्यक्षों से नाराज ..... पुतला दहन नहीं करना मान रही घोर लापरवाही ... एमपी कांग्रेस अपने 22 जिलों के अध्यक्षों पर भड़की निर्देश के बाबजूद पुतला दहन नहीं करने ...कांग्रेस की कांग्रेस में नहीं सुनवाई ...0
0
Report
RSS दफ्तर हमला: आरोपी अमन अंसारी गिरफ्तार, ISI इशारे पर था हमला
Ranchi, Jharkhand:रांची- RSS दफ्तर हमले पर हमला करने वाले आरोपी की फोटो ये फोटो 16 जून की है जब आरोपी ने कांच की बोतल के साथ अपनी फोटो हैंडलर्स को भेजी थी इन्हीं 2 बोतल में पेट्रोल बम बनाया था और RSS दफ्तर में फेंका था पाकिस्तान में बैठा ISI ऑपरेटिव हुसैन राणा और विदेश में बैठा पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी है हैंडलर्स पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी ने बताया कि जब वो दुबई में था तभी हुसैन राणा और शहजाद भट्टी से संपर्क में आया था राणा और भट्टी अमन अंसारी से बोटीम एप्प के जरिए संपर्क में आए थे अमन अंसारी जब दुबई से झारखंड पहुंचा तब राणा और भट्टी लगातार व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में थे और इसी दौरान RSS दफ्तर पर हमले का टास्क दिया था गिरफ्तार तीनों आरोपियों को हमले के बाद हमले का वीडियो भेजना था, बदले में तीनों आरोपियों को 50- 50 हजार मिलने थे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमले के बाद भी उन्हें एक रुपया नहीं मिला0
0
Report
अमरनाथ यात्रा सुरक्षा के लिए बेस कैंप में CRPF- JK पुलिस की कड़ी तलाशी
Jammu, अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियों को दिया जा रही अंतिम टच। यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप में CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस की सिक्योरिटी विंग द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बेस कैंप और आस पास के इलाकों को खंगाला जा रहा है। CRPF का K9 डॉग स्क्वाड, सिक्योरिटी विंग का बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वैड, मेटल डिटेक्टर और अन्य अत्याधुनिक डिवाइस से बेस कैंप और आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे बेस कैंप को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। CRPF के जवानों को मोर्चे पर तैनात किया गया है। वहीं पूरे बेस कैंप में CCTV camera लगाए गए हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति तीसरी आँख से बच ना सकें।0
0
Report
Advertisement
