242001
Shahjahanpur - थाना कांट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की थाना कांट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोहनपुर के रहने वाले नीरज को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि नीरज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था इसके बाद फरार चल रहा था,फिलहाल अब पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अररिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार में 332 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर अकबर अली गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया नगर थाना, पलासी और ताराबाड़ी इलाकों में अलग-अलग छापेमारी कर 332 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसमें पश्चिम बंगाल के मालदा से स्मैक की खेप लेकर आ रहे एक बड़े तस्कर अकबर अली को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार भी किया गया है । पुलिस ने पलासी थानाक्षेत्र से एक स्मैक कारोबारी और तारबाड़ी थानाक्षेत्र से भी एक स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अब इन तस्करों से पूछताछ कर स्मैक के बिहार और पश्चिम बंगाल कनेक्शन खंगालने में जुट गई है।0
0
Report
बेगूसराय में हथियारबंद अपराधी सोना-चांदी दुकानदार से लूटपाट, दो युवक गोली लगे
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर सोना चांदी के दुकानदारों से लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि, गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच-31 के पास का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोना-चांदी के एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गुस्से में आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। लेकिन गोली लगने के बावजूद दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी जान बचाते हुए दोनों जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से भागने लगे और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे। इसके बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हो या रात के अंधेरे में, अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं आम लोगों के बीच दहशत पैदा कर रही हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं दिख रहा है? क्या अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कमजोर पड़ रहा है? फिलहाल, इन सवालों के बीच पुलिस के सामने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है। आखिर बेगूसराय में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं।0
0
Report
महाराजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लगा महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*शिविर में 87 महिलाओं की जांच, निशुल्क दवाएं भी बांटीं* हरदोई के सवायजपुर कस्बे के महाराजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 87 महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी यादव ने महिलाओं की जांच की। जांच में कई महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मिली। इनमें कुछ महिलाओं को इसकी जानकारी तक नहीं थी। डॉ. शालिनी यादव ने बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचने, नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराने और निर्धारित दवाओं का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने लगातार होने वाले दर्द को नजरअंदाज न करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित खानपान अपनाने और बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने पर जोर दिया। शिविर में डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. शिवांगी कुमारी, आस्था मिश्रा मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह व एस. जयशंकर के मार्गदर्शन में हुआ सौरभ चंद्राकर का प्रत्यर्पण : डिप्टी सीएम विजय शर्मा
Raipur, Chhattisgarh:Major Breakthrough in Mahadev App Syndicate: Dy CM Vijay Sharma Credits Amit Shah and S. Jaishankar for Saurabh Chandrakar's Extradition समाचार: महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के सरगना के विदेश भागने पर मामला सीबीआई को सौंपा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मार्गदर्शन व इंटरपोल की मदद से सीबीआई ने उसे ओमान से प्रत्यर्पित कराया। भारत लाए जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।0
0
Report
तीन साल की मासूम बच्ची का शव खेत में मिला,परिजनों ने पड़ोस के 35वर्षीय पर दुषकर्म कर हत्या का आरोप।
Muskara, Uttar Pradesh::3 साल की मासूम बच्ची की मौत से सनसनी, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या का गंभीर आरोप.गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़, यूपी के हमीरपुर जिले के मुस्कुरा से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है, जहां तीन साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक 35 वर्षीय पड़ोस में रहने वाले युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेकने का आरोप लगाया है। जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली रोड पर तीन साल की मासूम बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक हीरालाल बच्ची को बेहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। युवक ने मासूम के साथ जघन्य अपराध करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं.और आरोपी युवक की तलाश जारी है .वही दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी दौरान पुलिस और परिजनों में कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए , जिसके बाद प्रशासन ने बढ़ते तनाव को देखते हुए पी ए सी की एक बैटेलियन सहित जिले के आधा दर्जन थानों की पुलिस को मौके पर तैनाथ कर दिया है0
0
Report
हड्डियों में फँसी शेरनी के दांत, लोगों ने उसकी जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:The lioness had a hard time due to bones caught in her teeth, and kind people saved her.0
0
Report
Advertisement
सैंडहिल क्रेन के माता-पिता अपने चूजे को उड़ना सिखाते हैं — बेहद दिलचस्प दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Sandhill crane parents teach their chick how to fly.0
0
Report
एक छत के नीचे लगा मेगा विधिक सहायता शिविर।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज मनोज कुमार राय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपकरण वितरित किए। सचिव आशुतोष तिवारी के अनुसार, करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। नए आवेदनों को भी चिह्नित कर जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेर सिंह कक्कड़, अपर जिला जज लखविंदर सिंह सूद, मनीष कुमार, श्रीमती अर्चना यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मोहित शर्मा, निशांत देव, श्रीमती मिर्जा जीनत, संजय कुमार, प्रबोध वर्मा, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, बार अध्यक्ष राहुल त्यागी, काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।0
0
Report
सीकर में पंचायत चुनाव रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला
Sikar, Rajasthan:चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट सीकर के दादिया थाना इलाके में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के भाई सहित अन्य लोगों ने होटल पर बैठे भतीजे पर जानलेवा हमला किया। जिन्होंने युवक के सिर पर बोतल फोड़ दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सीकर लाया गया। सीकर के एस के अस्पताल से इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया है। इधर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल युवक राजेश उर्फ बंटी के भाई देशराज ने बताया कि आज शाम को उनके भाई राजेश पलासिया के पास खुशबू होटल पर अपने एक साथी के साथ बैठा था। इसी दौरान वहां पर एक बोलेरो गाड़ी आई जिसमें पूर्व सरपंच और हाल ही में चुनाव में पिपराली पंचायत से प्रत्याशी संतोष मूंड का भाई रामनिवास, जितेंद्र सहित अन्य लोग आए। इन्होंने आते ही राजेश के साथ मारपीट करना शुरू की। मारपीट करने के बाद राजेश के सिर पर बोतल फोड़ दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने गांव में इसकी सूचना दी और इसके बाद राजेश को अस्पताल लेकर आए। गांव के सरपंच विकास ने बताया कि इस बार जो चुनाव हुए उसमें राजेश ने उसका समर्थन किया था। राजेश रिश्ते में रामनिवास का भतीजा लगता है। इसी बात को लेकर वह रंजिश रख रहा था और आज मौका पाकर राजेश पर हमला कर दिया। हमारी मांग है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा कल से धरना शुरू करेंगे。 बता दें कि पिपराली में 30 अक्टूबर को सरपंच का रिजल्ट आया था। इसमें विकास ने 2009 वोटों से जीत हासिल की जबकि संतोष मूंड दूसरे नंबर पर रहा था。0
0
Report
Advertisement
होलोग्राफिक फैन का असाधारण प्रदर्शन दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Extraordinary display of a holographic fan0
0
Report
तूफान से भागते लोग जहाँ थमते नहीं, डटे रहकर रोज़ी की कमाई बनाते
Noida, Uttar Pradesh:While others run from the storm, some must face it, earning every penny for their daily bread.0
0
Report
ब्यूटी पार्लर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, पब्लिक ने किया पुलिस के हवाले।
Prabhas Patan, Gujarat:सहारनपुर में गल्ले पर हाथ साफ करते ही मचा हड़कंप, महिलाओं ने चप्पलों से की धुनाई, पुलिस ने हिरासत में लिया! सहारनपुर। स्टार पेपर मिल रोड स्थित विनय विहार कॉलोनी में रात करीब 9 बजे अचानक ऐसा हंगामा मचा कि इलाके में चोर-चोर की आवाजें गूंजने लगीं। मामला एक ब्यूटी पार्लर का है, जहां कथित तौर पर चोरी करने पहुंचे युवक को लेने के देने पड़ गए। बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता कुछ पल के लिए दुकान में इधर-उधर हुईं, तभी पहले से घात लगाए बैठे युवक ने मौका देखकर गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। युवक को लगा कि चोरी करके चुपचाप निकल जाएगा, लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसका स्वागत करने के लिए पूरी कॉलोनी तैयार बैठी है! जैसे ही युवक चोरी करके भागने लगा, संगीता ने जोर-जोर से शोर मचा दिया—चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो! फिर क्या था, आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आ गए। कुछ युवकों ने पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने भी चप्पलों से उसकी खातिरदारी कर दी। देखते ही देखते ब्यूटी पार्लर के बाहर भीड़ जमा हो गई और इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। उधर, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि चोरी के इस मामले में पूरी कहानी क्या है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर-खीरी नीमगांव थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, चार राउंड फायरिंग से दहला इलाका।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब छह बजे ढकिया गांव के पास बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर करीब चार राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक की पहचान रामखेड़ा निवासी विपुल अवस्थी (25) पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विपुल गांव में अपने परिवार के साथ रहता था और खेती-किसानी के काम में पिता का हाथ बंटाता था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार को विपुल गांव के ही एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय ढकिया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विपुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले खेत जोतने को लेकर विपुल और विपक्षी पक्ष के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान विपुल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और आरोपियों की तलाश के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने पर आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
जालौन कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़; दो आरोपी गोली लगकर घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया गया बरामद, गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से किए फायर, पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम, आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के मकसद और अन्य लोगों की संलिप्तता की पुलिस कर रही जांच, आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल कार भी हुई बरामद, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़。0
0
Report
दिल्ली रैली के दौरान इकबाल इंजीनियर के अभद्र नारे वायरल, सपा विधायक ने रोकने की कोशिश की
Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर : दिल्ली रैली के लिए कूच करते हुए समाजवादी पार्टी के भगतपुर टांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ठाकुरद्वारा के सम्भावित सपा प्रत्याशी इकबाल इंजीनियर का एक अभद्र भाषा के साथ आपत्तिजनक नारे लगाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सपा के इकबाल इंजीनियर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए (अड़वे-भड़वे कहां मिलेंगे भाजपा के दफ्तर में) नारेबाजी करते दिख रहे हैं। वीडियो में साथ में चल रहे मौजूदा सपा कांठ विधायक कमाल अख्तर हाथ उठाकर उन्हें ऐसा करने से रोकते और मना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन सपा नेता के इस नारे से साथ के लोग हंसने लगे। सपा नेता का ये विवादित नारेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
