242307
Shahjahanpur - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है। व्यापार मंडल का कहना है कि कुछ दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है ऐसे में व्यापार मंडल उनका कड़ा विरोध करता है। इस दौरान व्यापार मंडल ने प्रतिबंधित मांझे पर जिले में प्रवेश पर रोक लगाए जाने की भी मांग की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलिया पुलिस ने आरक्षी परितोष मिश्रा की मौत पर राजकीय सम्मान दी
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया के बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही परितोष मिश्रा की असामयिक मौत के बाद बलिया पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह सहित पुलिस के अधिकारियों ने शव को कंधा भी दिया इस दौरान पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई। दरसअल थाना बांसडीह में तैनात आरक्षी परितोष मिश्रा 13 सितंबर की रात को लापता हो गए। पुलिस में खोजबीन शुरू की और 14 सितंबर की सुबह 10 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को सिपाही परितोष मिश्रा का शव एक तालाब में मिला। पुलिस सिपाही परितोष मिश्रा की मौत की जांच शुरू कर दी है वही उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मृतक प्रदोष मिश्रा के शो को उनके गुरु जनपद प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है。0
0
Report
डुंडा में गुलदार के हमले से बाइक सवार दो युवक घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के डुंडा तहसील के खट्टुखाल मोटर मार्ग पर गुलदार ने बाइक سوار दो युवकों पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। संदीप सिंह और दीपक सिंह घर जा रहे थे। हमला होने से बाइक असंतुलित हो कर सड़क पर गिर गई। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया लेकिन हमले से दोनों घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा गया और उपचार चल रहा है।0
0
Report
परतापुर में अनमोल टेलीकॉम पर भीषण आग, लाखों का नुकसान
मेरठ के परतापुर में देर रात बड़ा हादसा, गगोल रोड पर अनमोल टेलीकॉम में लगी भीषण आग! तड़के करीब 3 बजे उठी आग की विकराल लपटें, दुकान और शोरूम में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा! अग्निकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस, दमकल की 3 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा! दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका! दुकтан और शोरूम में तबाही का मंजर देख उड़े होश, मौके पर पहुंचे मालिक सुशील देखते ही हुए बेहोश! लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान, घटनास्थल पर अफरा-तफरी के बीच परिजनों ने सुशील को संभाला!0
0
Report
Advertisement
यूपी सरकार ने लखनऊ लोकभवन और राम मंदिर पर स्नाइपर तैनाती मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:लोकभवन से वाक थ्रू उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ स्थित लोकभवन, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर और हाईकोर्ट जैसे अत्यधिक संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए स्नाइपरों की तैनाती और स्नाइपर राइफल खरीदने की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इस सुरक्षा अपग्रेड को देखा जा रहा है स्नाइपर राइफल की खरीद-- उत्तर प्रदेश शासन ने विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) के लिए 3 अत्याधुनिक स्नाइपर राइफल खरीदने को मंजूरी दी है। एक स्नाइपर राइफल की कीमत लगभग 10.76 लाख रुपये है। स्नाइपर राइफल और निगरानी के लिए 14 टेलीस्कोपिक सर्च मिरर की खरीद पर कुल 52.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं इन स्नाइपरों को लखनऊ के लोकभवन, अयोध्या राम मंदिर, एयरपोर्ट, मेट्रो, आरआरटीएस और हाईकोर्ट जैसे वीवीआईपी और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या दूर के खतरे से तुरंत निपटा जा सके。0
0
Report
उत्तर प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान आज से शुरू, 15 नवंबर तक पूरा होगा कार्य
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आज से गड्ढा मुक्त अभियान की शुरुआत हो रही है। बरसात की वजह से तमाम जगहों पर सड़कों पर काफी गड्ढे हो गए थे जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि 15 नवंबर तक उत्तर प्रदेश की तमाम सड़कों पर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाए और पैच वर्क और नई सड़क का कार्य पूरा किया जाए। लखनऊ में फिलहाल इसकी शुरुआत होती हुई नजर आ रही है। वाक थ्रू जहां सड़क के गड्ढे में बजरी भर दी गयी है0
0
Report
यूपी में सांसद-विधायकों की सुरक्षा के लिए 800 9MM सबमशीनगन खरीदी जाएंगी
Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा से वाक थ्रू यूपी में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात गनरों को जल्द नए असलहे मिलेंगे। शासन ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 800 नाइन एमएम सब-मशीनगन की मंजूरी दे दी है। शासन ने माननीयों के सुरक्षाकर्मियों को नए असलहे उपलब्ध कराने के लिए 5.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों के लिए नाइन एमएम की 800 सब-मशीनगन और 2.56 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे। एक सब-मशीनगन की कीमत 60 हजार रुपये होगी। इसके अलावा पीएसी की नवगठित महिला वाहिनियों को स्वचलित असलहे दिए जाएंगे। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए 373 पिस्टल और 90 असाल्ट राइफल खरीदी जाएंगी0
0
Report
Advertisement
कोटा निगम चुनाव: बीजेपी के मुस्लिम उम्मीदवारों की हार से रणनीति पर सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने इस बार मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की लेकिन, जनमत ने इसे नकार दिया。 कोटा निगम के 100 वार्डों में बीजेपी ने 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वार्ड 6 से मोहम्मद निजाम, वार्ड 45 से मुस्तकीम, वार्ड 48 से यूसुफ कक्कड़, वार्ड 60 से अदा खान भाटी और वार्ड 82 से अमरीन अंसारी... पांचों को हार का सामना करना पड़ा。 सबसे ज्यादा चर्चा विज्ञान नगर की है, जहां बीजेपी के बड़े मुस्लिम चेहरे साबिर भाटी भी अपनी पत्नी अदा खान भाटी को जीत नहीं दिला सके。 यानी बीजेपी ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर सियासी संदेश तो दिया, लेकिन चुनावी मैदान में इन चेहरों को कामयाबी नहीं मिली। दूसरी तरफ पार्टी ने कुल मिलाकर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है。 अब सवाल यही, क्या बीजेपी का मुस्लिम प्रतिनिधित्व बढ़ाने का ये प्रयोग आगे भी जारी रहेगा, या कोटा के नतीजे पार्टी की रणनीति पर फिर से मंथन को मजबूर करेंगे?0
0
Report
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में 19 सीट जीतने पर बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:बी.एस.पी. सुप्रिमो मायावती ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि 1. राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बी.एस.पी. ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। 2. हालाँकि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहाँ भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। 3. उम्मीद है कि अब वहाँ आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिज़ल्ट ज़रूर लायेंगे।0
0
Report
मुंबई से 1700 किमी लाकर गयााजी में गणपति बप्पा का महोत्सव धूमधाम से
Gaya, Bihar:मोक्ष और ज्ञान की नगरी का एक अनोखा भक्त, दस वर्षों से 1700 किमी से लाकर करते है गणेश महोत्सव भगवान विष्णु की नगरी गयाजी में एक सनातनी परिवार द्वारा भव्य पंडाल के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा को पावरगंज के राजा के रूप में विराजमान किया गया है. आज से श्रद्धालु पावरगंज के राजा का दर्शन कर सकेंगे. 10 दिवसीय गणपति उत्सव धूमधाम से मनाने का शुभारंभ हो गयी है. उसके बाद सभी श्रद्धालु गणपति बप्पा का दर्शन कर सकेंगे. 16 सितंबर को एक विशाल मोदक व 20 सितंबर को 956 प्रकार के शुद्ध भारतीय व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा.21 सितंबर को पंडाल प्रांगण में ही डांडिया का आयोजन होगा. 24 सितंबर को गणपति जी की विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा. हम आपको बता दे कि गणपति बप्पा मुंबई से 1700 किमी ट्रेन से सफर कर बिहार पहुंचे है। गणपति बप्पा इसी तरह 10 साल से मुंबई से बिहार आते हैं. सनातनी परिवार साल 2017 से लगातार मुंबई मेल से गणपति बप्पा को गयाजी लाते हैं. पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा का साइज छोटा होने के कारण बर्थ रिजर्व कर ट्रेन से लाया जाता था, किंतु अब प्रतिमा का साइज बड़ा होने के कारण इस बार मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में प्रतिमा लाई गई है.लगेज वैन से प्रतिमा लाने में 4500 रुपये किराया लगा है. इस बार गणपति बप्पा की प्रतिमा काफी आकर्षक लाई गई है. मुंबई से लाई गई यह 4.5 फीट की प्रतिमा गोल्डन यानी सुनहरे कलर की है. इस बार गणपति बप्पा गोल्डन कलर की पगड़ी पहने आसन पर विराजमान मुद्रा में हैं.गणपति बप्पा को मुंबई से गया लाने वाले गया के पावरगंज बैरागी के देवोत्तम कुमार अनोखे भक्त हैं. इनके कारण गणपति उत्सव पावरगंज बैरागी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाने लगा है. दूर-दूर से लोग भी यहां गणपति बप्पा की मुंबई से लाई गई प्रतिमा के दर्शन करने आते हैं. गणपति के इस भक्त की चर्चा गणपति उत्सव के दौरान जरूर होती है. व्यवसायी देवोत्तम कुमार एक ऐसे अनोखे भक्त हैं, जिनमें गणपति बप्पा की हर साल प्रतिमा स्थापित करने का एक जुनून और बड़ी आस्था है. देवोत्तम कुमार बताते हैं कि पहली बार उन्होंने साल 2017 में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की थी. तब उनके प्रतिष्ठान का शुभारंभ था और गणेश चतुर्दशी नजदीक थी. गणेश चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई और प्रतिष्ठान का उद्घाटन भी हुआ. इसके बाद उन्होंने तय कर लिया कि वे हर साल गणपति उत्सव मनाएंगे.0
0
Report
Advertisement
शिवहर में डॉफिन ट्रैवल घोटाले के छह आरोपी गिरफ्तार
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में डॉफिन ट्रैवल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर नौकरी दिलाने और कम समय में अधिक रुपये कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 13 सितंबर को श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित जुनैद खान, पिता- मो. शमीम खान, निवासी छाता, थाना-हिरम्मा, जिला-शिवहर को Dauphin Travel Marketing Pvt. Ltd. के नाम पर काम दिलाने तथा अधिक पैसे कमाने का प्रलोभन देकर 40,100 रुपये की ठगी की गई थी। वह कांड की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपित इसी कंपनी के नाम पर अन्य लोगों को नौकरी दिलाने और आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर रुपये की ठगी करते थे। ये छह अभियुक्त गिरफ्तार की पहचान रामस्वार्थ साह, चन्द्र साह, गुड़िया कुमारी, रौशनी कुमारी, शिवदुलारी कुमारी, आनंद सिंह, प्रभा देवी के रूप में की गई।0
0
Report
बेतिया योगापट्टी में भीषण आग: दो घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गया है घटना योगापट्टी के जरलपुर गांव की है जहां बीती देर रात्रि खाना बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है एक घर से निकली चिंगारी ने दो घरों को अपने जद में ले लिया देखते ही देखते दो घर धू धू कर जल गए अगलगी की इस घटना में लाखो की संपति का नुकसान हुआ है घर में रखे कपड़ा बर्तन अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया है स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया पीड़ित परिवारों का बुरा हाल है अभी तक कोई अधिकारी नुकसान का जायजा लेने गांव नहीं पहुंचे है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है0
0
Report
गुरुग्राम में महिला स्पोर्ट्स बाइक राइडर पर टक्कर, आरोपी गिरफ्तारी लिए तीन टीमें गठित
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम राइडर न्यू अपडेट गुरुग्राम में लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी के दावे पर सिया का पलटवार, जारी किया नया वीडियो महिला बाइकर देखकर बनाया निशाना - स्पोर्ट्स बाइक राइडर सिया ने लगाए गंभीर आरोप। साथी राइडर अभिषेक का वीडियो आया सामने, कार चालक की मंशा पर उठे सवाल। गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की पहचान के बाद 3 टीमें गठित। वीओ 1 गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक राइडर युवती सिया को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के सामने आने और घटना को दुर्घटना बताने के बाद अब पीड़िता सिया ने भी सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में शिवानी चौहान (सिया) ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसे दुख होता तो टक्कर मारने के बाद गाड़ी मौके पर क्यों नहीं रोकी। सिया ने दावा किया कि उन्हें महिला बाइकर देखकर निशाना बनाया गया और जानबूझकर रोकने की कोशिश की गई। सिया ने कहा कि मेरी जान जा सकती थी और टक्कर के बाद आरोपी ने यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि वह सुरक्षित है या नहीं। टक्कर मारने के बाद कल्याण बैंसला एक सेकंड के लिए भी नहीं रुका और मौके से भाग गया। वीओ 2 वहीं इस मामले में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो पीड़िता के पीछे चल रहे साथी राइडर अभिषेक ने बनाया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार ड्राइवर ने पहले सिया को रुकने का इशारा किया और सुरक्षा के लिहाज से जब सिया नहीं रुकी तो आरोपी ने कार को सिया की स्पोर्ट्स बाइक की तरफ मोड़ दिया और साइड से जोरदार टक्कर मार दी। अभिषेक ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे नहीं लगता कि गुड़गांव अब लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह रह गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिया हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है。0
0
Report
Advertisement
UPI 2000 से ऊपर के पेमेंट पर चार्ज नहीं, NPCI दर तय करेगा
Noida, Uttar Pradesh:UPI फ्री नहीं रहेगा? ₹2000 से ज़्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ़ हो गया है. सरकार ने कल रात अधिसूचना जारी कर दी है कि ₹2000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. पहले नियम था किसी भी UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. ₹2000 से ज़्यादा पेमेंट पर कितना चार्ज लगाना है इसका फ़ैसला NPCI (National Payment Corporation of India) को करना है. यह रेट 0.3 से 0.5% होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसका मतलब हुआ कि ₹5000 का सामान ख़रीदा तो ₹15 से ₹25 दुकानदार चुकाएगा.0
0
Report
भिवंडी में एकात्मते राज का दर्शन सोहला AI तकनीक से, 38वीं वर्षगांठ के साथ
Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या धामणकर नाका मित्र मंडळाच्या एकात्मतेच्या राजाचा दिमाखदार दर्शन सोहळा मोठ्या उत्साहात सुरू झाला आहे. यंदा 38 व्या वर्षी वाराणसीच्या स्वर्वेद महामंदिराचा भव्य देखावा साकारण्यात आला आहे. धामणकर नाका मित्र मंडळाच्या गणेशोत्सवाला भिवंडीत एकात्मतेचा राजा म्हणून ओळखले जाते. यंदाच्या दर्शन सोळळ्याची सुरुवात आगळ्यावेगळ्या पद्धतीने झाली. मातोश्री वृद्धाश्रमातील आजी-आजोबांना प्रथम दर्शनाचा मान देण्यात आला. ज्येष्ठ नेते आर. सी. पाटील यांच्या हस्ते दर्शन रांगेचे उद्घाटन झाले. परिसरात 22 सीसीटीव्ही लावण्यात आले आहेत, ज्याचे उद्घाटन डीसीपी डॉ. पवन बनसोड यांनी केले. यंदा मंडळाचे 38 वे वर्ष असून 120 फूट उंचीचा वाराणसीच्या स्वर्वेद महामंदिराचा पर्यावरणपूरक देखावा उभारला आहे. विशेष म्हणजे एआय तंत्रज्ञानाचा वापर करून बाप्पा वराळ तलावातून चालत मंडपात येत असल्याची चित्रफित दाखवण्यात आली. मातीची मूर्ती, नशामुक्तीचा संदेश आणि शासकीय योजनांचा प्रचार यामुळे या देखाव्याला विशेष महत्त्व आहे.0
0
Report
मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,मुठभेड़ में एक घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए पीली धातु के दो कुंडल, दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार संजयनगर निवासी पूनम 9 सितंबर को सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही थीं। मॉडल टाउन गेट के पास पहुंचने पर पीछे से आए एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए। इसके बाद आरोपी आगे बाइक पर बैठे साथी के साथ मॉडल टाउन की ओर फरार हो गया।महिला की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय मिश्रा (36) निवासी पूर्वी क्षेत्र गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथ पिंटू मिश्रा (32) और तरुण उर्फ आकाश शर्मा (24), निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को भी गिरफ्तार किया गया।घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
